Home प्रदेश PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन,...

PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा…

3
0

PM Modi In Assam: पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे पर सिलचर में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया। यह उत्तर-पूर्व भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा।

पीएम मोदी ने इसे पूर्वोत्तर के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। असम में कुछ ही दिन में चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले अहम विकास परियोजनाओं का ऐलान और शिलान्यास हो रहा है।

हाई स्पीड कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के राज में दशकों तक पूर्वोत्तर और असम को विकास योजनाओं से दूर रखा गया। आज असम पूर्वोत्तर ही नहीं देश में विकास का मॉडल बन रहा है।

PM Modi In Assam: पीएम ने असम और पूर्वोत्तर को बताया विकास का गेटवे<

असम के सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘चाहे सड़कें हों, रेलवे हो या कॉलेज, इनमें से हर एक परियोजना बराक वैली को उत्तर-पूर्व का एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और व्यापार केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। इसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अनगिनत अवसर पैदा होंगे। इन विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।’

Shillong Silchar Corridor से मिलेगी आर्थिक विकास को रफ्तार

– करीब 166 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट लगभग 22,860 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस कॉरिडोर से मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

– परियोजना के पूरा होने के बाद गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा।

– सरकार का कहना है कि यह हाई-स्पीड कॉरिडोर क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देगा और सीमावर्ती व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।