Home छत्तीसगढ़ नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी…

नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी…

4
0

राजनांदगांव: नगरपालिकाओं के आम व उप निर्वाचन 2026 के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम को 29 मई 2026 तथा एसडीपीसी का कार्य 30 मई 2026 को किया जाएगा। ईव्हीएम से संबंधित समस्त कार्य हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें ईव्हीएम रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराने एवं प्रशिक्षण हेतु ईव्हीएम उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है। नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु सहायक ग्रेड 2 जिला कार्यालय श्री महेश देवांगन, सहायक ग्रेड 3 जिला कार्यालय श्री सौरभ साहू, सहायक ग्रेड 3 आदिम जाति कल्याण विभाग श्री विकास सोनवानी, भृत्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री राघवेन्द्र साहू, भृत्य जिला कार्यालय श्री गोविन्दा बघेल, भृत्य जिला कार्यालय श्री मिलन राम यदु, भृत्य जिला कार्यालय श्री अमन खुटेल की ड्यूटी लगाई गई है।