Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में 25 मई 2026 को सोने और चांदी...

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में 25 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतें… जानिए आज के लेटेस्ट रेट…

2
0

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में 25 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं. रायपुर और बिलासपुर में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,53,620 प्रति 10 ग्राम पर बना रहा, तो चलिए जान लेते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट…

आजकल सोने और चांदी के दामों में हर दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, लेकिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में दोनों मेटल्स की कीमतें स्थिर रहीं. बता दें, 25 मई 2026 को राज्य के प्रमुख शहरों जैसे रायपुर और बिलासपुर में सोने और चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सुबह से ही पुराने रेट ही लागू रहे, जिससे बाजार में स्थिरता देखने को मिली.

एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,53,620 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. 22 कैरेट सोने का दाम ₹14,630 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले दिन भी यही था. इसका मतलब है कि सोने के भाव में किसी तरह की बढ़ोतरी या गिरावट नहीं हुई है. अगर मात्रा के हिसाब से देखें तो 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹1,17,040 रही और 10 ग्राम की कीमत ₹1,46,300 पर बनी रही. इसी तरह 24 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत ₹15,362 रही, जबकि 8 ग्राम की कीमत ₹1,22,896 और 10 ग्राम की कीमत ₹1,53,620 दर्ज की गई. ये सभी रेट पिछले दिन के सेम ही रहे.

चांदी में भी कोई बदलाव नहीं

अब चांदी की बात करें तो बाजार में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया. एक ग्राम चांदी की कीमत ₹295 पर ही है. इसी हिसाब से एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,95,000 रही. पिछले दो दिनों से चांदी के दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है, जिससे बाजार में स्थिरता बनी हुई है.

सोने और चांदी दोनों ही धातुओं के दाम फिलहाल स्थिर हैं और खरीदारी करने वालों के लिए यह सिचुएशन नॉर्मल मानी जा रही है, क्योंकि न तो दाम बढ़े हैं और न ही गिरे हैं. बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर कीमतों में बदलाव हो सकता है.