Home विदेश World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर… इन 7 नदियों के...

World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर… इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा…

1
0

Religious Tourism: कई नदियां सिर्फ पानी का बहाव नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, इतिहास और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं. चलिए आपको उनको बारे में बताते हैं.

Most Culturally Important Rivers In The World:

दुनिया की कई बड़ी सभ्यताएं नदियों के किनारे बसकर विकसित हुईं. धर्म, व्यापार, खानपान, संस्कृति और साम्राज्यों की नींव इन नदियों ने ही रखी. आज भी कई नदियां सिर्फ पानी का बहाव नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, इतिहास और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं. इन नदियों के किनारे होने वाले त्योहार, पूजा-पाठ, संगीत, खानपान और परंपराएं यात्रियों को किसी किताब से ज्यादा गहराई से संस्कृति को समझने का मौका देती हैं. यही वजह है कि दुनिया की ये मशहूर नदियां आज भी ट्रैवलर्स को अपनी तरफ खींचती हैं.

गंगा नदी

गंगा नदी की कहानी और महत्व

गंगा नदी को भारत की आध्यात्मिक जीवनरेखा कहा जाता है. हिंदू धर्म में इसका बेहद खास महत्व है और उत्तर भारत के लाखों लोगों की जिंदगी इससे जुड़ी हुई है. लोग यहां पवित्र स्नान करने, अंतिम संस्कार करने और शाम की आरती देखने दूर-दूर से आते हैं. वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश गंगा को अलग-अलग रूप में महसूस करवाते हैं. वाराणसी अपनी सदियों पुरानी गलियों और घाटों के लिए मशहूर है, हरिद्वार धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र माना जाता है, जबकि ऋषिकेश योग, अध्यात्म और एडवेंचर टूरिज्म का अनोखा मेल दिखाता है.

नील नदी

नील नदी जलक्षेत्र का मानचित्र - व्हाइटक्लाउड्स

नील नदी को प्राचीन मिस्र सभ्यता की रीढ़ माना जाता है. इसको लेकर कहा जाता है कि अगर नील नदी ना होती तो मिस्र जैसी महान सभ्यता शायद कभी विकसित ही नहीं हो पाती. हजारों सालों तक इस नदी ने खेती, व्यापार और परिवहन को सहारा दिया. आज भी नील नदी के किनारे मंदिर, मकबरे और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं. यहां क्रूज यात्रा के दौरान इतिहास और वर्तमान दोनों एक साथ दिखाई देते हैं.

मेकॉन्ग नदी

मेकांग नदी, लाओस - टाइम्सट्रैवलमेकॉन्ग नदी दक्षिण-पूर्व एशिया की सांस्कृतिक धड़कन मानी जाती है. चीन, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से गुजरने वाली यह नदी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ती है. कहीं शांत बौद्ध गांव दिखाई देते हैं तो कहीं तैरते बाजार और पानी पर बसे गांव. वियतनाम का डेल्टा इलाका धान के खेतों, नहरों और फलों के बागानों के लिए जाना जाता है. यह नदी आज भी लाखों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनी हुई है.

डेन्यूब नदी

Danube River: The Most International River In The World Flows Through 10  Countries | IFLScience

डेन्यूब नदी को यूरोप के साम्राज्यों की नदी कहा जाता है.  यह कई देशों से होकर गुजरती है और सदियों से संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती रही है. वियना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड जैसे शहर इसी नदी के किनारे विकसित हुए. यहां यात्रा करने पर हर शहर की भाषा, खाना और संस्कृति बदलती नजर आती है.

अमेजन नदी

अमेज़न नदी का वर्षावन: पेरू घूमने के लिए सबसे अच्छा देश क्यों है? | एक्वा  एक्सपेडिशन्स

अमेजन नदी दुनिया की सबसे विशाल नदी सिस्टम में से एक है. इसकी खासियत यह है कि यहां आज भी प्रकृति इंसानी निर्माण पर भारी पड़ती है. पेरू, ब्राजील और कोलंबिया के घने जंगलों से गुजरती यह नदी जंगली जीवन, गुलाबी डॉल्फिन, आदिवासी संस्कृतियों और दूर-दराज गांवों की झलक दिखाती है.

यांग्त्जी नदी

Yangtze River | Location, Map, Flood, & Facts | Britannica

यांग्त्जी नदी चीन की सबसे लंबी नदी है और इसे देश की तरक्की का प्रतीक माना जाता है. सदियों से यह व्यापार, खेती और उद्योग का आधार रही है. यहां पुराने नदी किनारे बसे शहरों के साथ आधुनिक इमारतें, विशाल पुल और बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट एक साथ दिखाई देते हैं.

मिसिसिपी नदी

Mississippi River Gorge | Friends of the Mississippi River

मिसिसिपी नदी अमेरिका की संगीत और प्रवास संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है. ब्लूज़ म्यूजिक, साहित्य और व्यापारिक इतिहास में इसका बड़ा योगदान माना जाता है. न्यू ऑरलियन्स जैसे शहर इस नदी की वजह से ही अपनी खास पहचान रखते हैं. यहां की यात्रा कई अलग-अलग अमेरिकी संस्कृतियों को एक साथ देखने जैसा अनुभव देती है.