Home छत्तीसगढ़ सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग में सत्ता संगठन में समन्वय समेत...

सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग में सत्ता संगठन में समन्वय समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा…

3
0

“सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा”

“छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई थी।”

“प्रदेश के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद सभी मंत्री रात 8:30 बजे सीएम हाउस पहुंचे और सीएम साय से मुलाकात की।”

“इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। सीएम हाउस में लगभग पांच घटे तक ये हाईलेवल बैठक जारी रही।”

“इसके बाद देर रात सभी मंत्री अपने-अपने निवास के लिए रवाना हुए।”

“अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग में सत्ता संगठन में समन्वय समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है।

इसके साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की भी समीक्षा की गई है।”

शुक्रवार रात को हुई बैठक में आने वाले समय में सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए रणनीति भी बनाई गई है।”

“आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार शाम को सभी मंत्रियों को सीएम हाउस पहुंचने की सूचना दी गई थी।

मंत्रियों से कहा गया था कि, सीएम सभी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई थी।”

सभी मंत्री रात 8:30 बजे सीएम हाउस पहुंचे और करीब पांच घंटे तक सीएम साय ने सभी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।”