प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने शनिवार को स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और देश के युवाओं को आत्मविश्वास के साथ नवाचार करने के लिए प्रेरित करेगी।
मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और उन्हें विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर बधाई दी। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए अवसरों को खोल रही है और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रेरित करेगी।’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षा नई ऊंचाइयों पर। विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई। यह पीएम मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करेगा।’
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई देते हुए कहा, ‘यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है और हमारे निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘विक्रम-1 का सफल परीक्षण भारत के निजी स्पेस इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे युवा इनोवेटर्स की प्रतिभा और भारतीय कंपनियों की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक क्रांतिकारी अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 के सफल लॉन्च ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तकनीकी उत्कृष्टता को साबित किया है।’
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण है। यह उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का प्रमाण है।’



