छत्तीसगढ़ राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 16 अगस्त को आयोजित करवाया जायेगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। ई-प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है। आवेदनकर्ता तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम डेट, शिफ्ट एवं टाइमिंग
छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2026 का आयोजन सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 16 अगस्त 2026 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 जनरल स्टडीज का आयोजन सुबह की शिफ्ट में होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9 से लेकर 11:30 बजे तक रहेगी। पेपर 2 इंजीनियरिंग (Civil, Mechanical, Electrical) दूसरी शिफ्ट में आयोजित किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 बजे से लेकर 4:30 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
सीजीपीएससी एसईएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर What’s New में CLICK HERE TO VIEW PRINT ONLINE ADMIT CARD OF STATE ENGINEERING SERVICE EXAM 2026 (eService) पर क्लिक करें।
इसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उम्मीदवारों से 150-150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। दोनों ही प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2:30-2:30 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रथम प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा वहीं द्वितीय प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।
जो उम्मीदवार प्रथम चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वैकेंसी से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



