Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की...

कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

2
0

राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में नव निर्मित स्थायी कांग्रेस भवन में जयंती समारोह आयोजित किया गया। नव निर्मित अस्थायी कांग्रेस भवन में आयोजित यह पहला कार्यक्रम था, जिसे कांग्रेसजनों ने अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्थायी कांग्रेस भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की।

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपीन यादव ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देता है। वहीं शास्त्री जी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है। आज देश को इन मूल्यों को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेसजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प लें।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को आंदोलन की ताकत बनाकर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और जनहित की राजनीति के लिए प्रासंगिक हैं। लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने आचरण और जनसेवा में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, गंभीर कोटडिया, नवाज खान, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश राठौर, भागवत साहू, थानेश्वर पटिला, प्रवीण मेश्राम, रूपेश दुबे, कमलजीत पिंटू, कुलबीर सिंह छाबड़ा, दिनेश शर्मा, नरेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, इकरामुद्दीन सोलंकी, विवेक वासनिक, राहुल तिवारी, सूर्यकांत जैन एवं चुम्मन साहू आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और राष्ट्र को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महान नेताओं के विचार आज भी देश और समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव तथा राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक फडनवीस, कामदेव वर्मा, रूबी गरचा, शारदा तिवारी, अमीन हुड्डा, अमित खंडेलवाल, रज्जू जान, हनी ग्रेवाल, रितेश जैन, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, विनय झा, सतीश मसीह, हेमंत वैष्णव, आसिफ अली, झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, अवधेश प्रजापति, प्रज्ञा गुप्ता, विजय राज सिंह चौहान, सचिन टुराटे, धीरज मेश्राम, चंद्रेश वर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, अमित अग्रवाल, अशोक पंजवानी, देवेश वैष्णव, मनीष सिमनकर, पूर्णिमा नागदेवें, सूरज शर्मा, राहुल चौबे, सागर ताम्रकार, भोला यादव, जय नारायण सिंह, प्रदीप पटेल, विष्णु लोधी, हेमू सोनी,डॉ. राकेश कुमार, बबलू कसार, बंटी महाराज, नवीन जायसवाल, फरमान अली, दयावान देवांगन, संजय साहू, जय जायसवाल, नथमल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, गिरीश साहू, पीयूष दुबे, आर.बी. मिश्रा, लकी साहू, शैलेष ठावरे, धीरेंद्र साहू, आशीष सोनकर, दुर्गेश धीवर, परशुराम जायसवाल एवं चेतन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने किया तथा अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज बाँधव ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य कांग्रेसजनों के साथ पुराने बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।