Home छत्तीसगढ़ पालक-शिक्षक बैठक में परीक्षा परिणाम पर हुई चर्चा, कमजोर छात्राओं के लिए...

पालक-शिक्षक बैठक में परीक्षा परिणाम पर हुई चर्चा, कमजोर छात्राओं के लिए लगेंगी उपचारात्मक कक्षाएं

1
0

राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, राजनांदगांव में शनिवार, 24 अक्टूबर को पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्राओं के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी पालकों को दी गई। साथ ही अनुत्तीर्ण एवं कमजोर छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उपचारात्मक कक्षाएं शुरू करने की जानकारी दी गई।

प्राचार्य श्रीमती पूणिमा शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित बैठक में परीक्षा प्रभारी डॉ. खिलेश्वरी साव, श्री आकाश देवांगन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों ने पालकों से घर पर छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

पालकों ने रखीं छात्राओं की समस्याएं

बैठक में पालकों ने छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्राचार्य एवं शिक्षकों के समक्ष रखा। पालकों की ओर से दिए गए सुझावों का शिक्षकों ने स्वागत किया। साथ ही छात्राओं के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए भविष्य में भी पालकों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक में मोक्षकुमार, देशमुख, ज्ञानचंद साहू, रामकुमार यादव, राजकुमार बंजारे, ललित चतुर्वेदी, विजय जंघेल, उच्चवल राजपूत, शकुन्तला सिन्हा, ममता साहू, किरण चतुर्वेदी, श्रणव साहू, प्रदीप चन्द्रकार, अश्वन निषाद, जमुना बाई सोनकर, लिलिमा तथा अदिति जंघेल सहित अन्य पालक उपस्थित रहे।