राजनांदगांव। एबीस बिहार में चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण के क्षेत्र में 600 करोड़ का निवेश करेगा। इस निवेश के लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
एमओयू पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैख्रिंग सिटी गया लिमिटेड (बीआईएमसीजीएल) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर आयोजित हुआ।
कंपनी के अनुसार, निवेश से बिहार में चिकन प्रोसेसिंग, हैचरी और फीड निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे राज्य की प्रोटीन वैल्यू चेन को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक विकास में योगदान होगा।
कार्यक्रम की थीम बिहार है तैयार रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास को भी इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
कंपनी के एमडी बहादुर अली ने इस अवसर पर बिहार सरकार की प्रगतिशील सोच की सराहना की और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिये उपयुक्त बताया है। एबिस की ओर से पोल्ट्री डिवीजन के हेड सौरभ नागपाल ने कंपनी को रिप्रेजेंट किया और कहा कि एबिस ने इस निवेश को बिहार की विकास यात्रा में योगदान देगा, इसके साथ ही आईबी ग्रुप बिहार प्रशासन के विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता है।



