Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट के दो बड़े फैसलों से जिले में बढ़ेंगी सुविधाएं, भाजपा जिला...

कैबिनेट के दो बड़े फैसलों से जिले में बढ़ेंगी सुविधाएं, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

1
0

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसलों से राजनांदगांव जिले को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। इन महत्वपूर्ण निर्णयों से जिले में जहां एक ओर शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर बाल संरक्षण और पुनर्वास की व्यवस्थाएं भी और मजबूत होंगी। इन जनहितैषी फैसलों पर प्रसन्नता जताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री कोमल सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि कैबिनेट बैठक में ग्रामीण जल नल योजना के नियमों में बदलाव और अबूझमाड़ के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 41 करोड़ रुपए के प्रावधान सहित कुल चार मुद्दों पर निर्णय हुए, जिनमें से दो फैसले सीधे तौर पर राजनांदगांव के हित में हैं।

अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी शिक्षा मंडल से जुड़ी सुविधाएं

श्री राजपूत ने बताया कि पहला अहम निर्णय राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का संभागीय कार्यालय स्थापित करने से जुड़ा है। इसके लिए स्टेट स्कूल परिसर की 264 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इस कार्यालय के शुरू होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को मंडल के कामों के लिए अब दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

कौरिनभाठा में बनेगा बाल संरक्षण गृह

कैबिनेट के दूसरे बड़े फैसले के तहत कौरिनभाठा इलाके में बाल संरक्षण गृह भवन के निर्माण के लिए राजगामी संपदा की 24,090 वर्गफुट जमीन आबंटित करने की मंजूरी दी गई है। इससे जरूरतमंद और विशेष देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के पुनर्वास तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर परिसर तैयार हो सकेगा।

श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार के ये दोनों निर्णय राजनांदगांव के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।