Home छत्तीसगढ़ “त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 – रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर...

“त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 – रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त”

3
0

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 – रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त**

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत सरपंच एवं पंच के निर्वाचन हतु जनपद पंचायतवार अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सरपंच व पंच पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्यारे लाल नाग को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत पंच पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री चितेश कुमार देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री माखन चन्द्रवंशी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत सरपंच व पंच पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल किशोर साहू को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत पंच के निर्वाचन हेतु तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।