Home समाचार तीन दिवसीय गंगायात्रा : प्रियंका गांधी ने त्रिवेणी संगम का अभिषेक किया

तीन दिवसीय गंगायात्रा : प्रियंका गांधी ने त्रिवेणी संगम का अभिषेक किया

37
0

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा सोमवार को शुरू होगी। नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक निवास स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका सोमवार सुबह गंगायात्रा के लिए निकलीं। प्रियंका ने प्रयागराज पहुंचकर बड़े हनुमानजी के दर्शन किए और गंगा पूजन किया। इसके बाद यहां से कार से करछना के मनैयाघाट जाएंगी। वहां से स्टीमर पर गंगायात्रा शुरू करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि स्टीमर से प्रियंका दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, महेवा, कौंधियारा में स्थानीय लोगों से मिलेंगी। दौरे के पहले दिन प्रियंका पुलवामा के शहीद महेश यादव के परिजनों से मिलने मेजा स्थित बदल का पुरवा गांव जाएंगी। प्रियंका सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगी। रविवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपीजी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दूसरे दिन भी पूरे रूट का दौरा किया। दोनों टीमें अलग-अलग सीतामढ़ी तक गईं। जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय में देर रात तक यात्रा की तैयारी चलती रही। गंगायात्रा को सफल बनाने के लिए सोनिया गांधी के सचिव केएल शर्मा और जुबैर खान दो दिन से प्रयागराज में सभी तैयारियों को देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here