Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मुंबई में पिता ने 3 बच्चों को आइसक्रीम में मिलाकर दिया जहर,...

मुंबई में पिता ने 3 बच्चों को आइसक्रीम में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत दो की हालत गंभीर

43
0

मुंबई। एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की आइसक्रीम में चूहे का जहर मिलाकर कथित तौर पर जहर दे दिया, मुंबई पुलिस ने आज कहा कि इस मामले में एक बच्चे की मौत हो गई। पांच वर्षीय अलीशान अली मोहम्मद की जहर से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों – 7 वर्षीय अलीना और 2 वर्षीय अरमान का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उस व्यक्ति ने पिछले शुक्रवार को घर में लड़ाई के बाद कथित तौर पर बच्चों को जहर दे दिया था। पुलिस को इस अपराध की सूचना आरोपी की पत्नी ने दी थी। घटना मुंबई के मानखुर्द उपनगर की है। आरोपी मोहम्मद अली नौशाद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है, पुलिस ने कहा।