Home देश अगले 72 घंटे के बाद तापमान में हो सकती है गिरावट, हवा...

अगले 72 घंटे के बाद तापमान में हो सकती है गिरावट, हवा में बदलाव, मौसम में उतार-चढ़ाव…

40
0

उत्तर से आ रही हवा में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी शुष्क तो कभी ठंडी हवा आ रही है। इसी के चलते तापमान में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। ऐसे में अच्छी ठंड के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालाकि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं।

शनिवार को दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर रहा। नवंबर का 20 दिन बीतने को है। लेकिन अब तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई है। वहीं उत्तर की हवा में भी बदलाव नहीं हो रहा है। इस दिशा से आने वाली ठंडी और बर्फीली हवा से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन अब तक ऐसी स्थिति नहीं बनी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 72 घंटे में तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। हालाकि बड़ी गिरावट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने दिवाली के बाद से ठंड शुरु होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बदलते सिस्टम की वजह से ऐसा नहीं हुआ। नवंबर भी लगभग बीतने वाला है। लेकिन अब भी देर शाम और तड़के सुबह ही ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब अच्छी ठंड के लिए दिसंबर से ही उम्मीद लगाई है। मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि दिसंबर में कड़ाके की ठंड की स्थिति बन सकती है। इसका असर नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिखने लगेगा…