Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें वैज्ञानिकों के उड़े होश, हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा जीव

वैज्ञानिकों के उड़े होश, हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा जीव

21
0

हिंद महासागर में ज्वालामुखी के करीब मिले अजीबो गरीब जीव वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। म्यूजियम विक्टोरिया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के वैज्ञानिकों को बिना आंख वाले जानवर, चमगादड़ जैसी दिखने वाली मछली और छिपकली जैसी मछली जिसके दांत काफी नुकीले थे, मिले हैं।

ये जीव उस समय मिले जब रिसर्चर्स ऑस्‍ट्रेलिया के सूनसान कोकोज आइलैंड मरीन पार्क में समंदर के नीचे खुदाई का काम कर रहे थे।

इंसान जैसी मछली

वैज्ञानिक समुद्र की सतह के तीन मील नीचे सैंपल इकट्ठा करने गए थे। उन्हें उसी समय जिलेटिन स्किन के साथ एक अंधी ईल मिली है। वैज्ञानिक इसे हासिल करके काफी खुश हैं। इसके अलावा उन्हें लिजर्डफिश मिली है, जिसके अंडाशय और वीर्यकोष एक साथ हैं। इसके अलावा उन्होंने एक सिर पर आंख वाली चपटी मछली की भी खोज की है। यह बिल्कुल इंसान के जैसी नजर आती है।

हर तरह की मछलियां

गहरे समुद्र की बैटफिश भी रिसर्चर्स को मिली हैं जो समुद्र तल पर अपने हाथों जैसे पंखों के सहारे चलती हैं। स्लोन की वाइपरफिश ने वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा हैरान किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मछलियां गहरे समुद्र में रहने की आदी हैं। ये मछलियां हर तरह के आकार में मिलती हैं। इनकी आंखें या तो बहुत बड़ी होंगी या फिर होंगी ही नहीं।