Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा…घर में घुसकर फैज ने दी...

बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा…घर में घुसकर फैज ने दी धमकी, कहा- शादी करो, नहीं तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा

29
0

कानपुर में पुलिस ने एक और श्रद्धा कांड होने से रोक लिया है। समय रहते एक सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कानपुर के नौबस्ता का है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी के लिए एक नाबिलग को धमकी दी थी।

घर से निकलना मुश्किल
मिली जानकारी के अनुसार फैज नाम का एक शख्स एक नाबालिग के साथ शादी करना चाहता था। वो उसे हर जगह छेड़ता था। लड़की को कई बार शादी के प्रपोज कर चुका था। हाल ये हुआ कि लड़की का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। लड़की के भाई ने जब विरोध किया तो उसकी आरोपी ने पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास गया। शिकायत दी गई।
घर में घुसकर धमकी
इससे पहले की पुलिस कोई कार्रवाई करती, आरोपी शिकायत की सूचना पाकर आग बबूला हो गया और लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की के पिता को धमकाते हुए कहा कि वो उनकी बेटी को उठा ले जाएगा। उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। मना करने पर गुस्साए आरोपी ने लड़की को धमकी देते हुए कहा- “अगर शादी नहीं हुई तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।”
हारकर पुलिस में शिकायत
लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि फैज स्कूल तक लड़की का पीछा करता था और उसे बार-बार परेशान करता था। उन्होंने फैज को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसने लड़की को परेशान करना बंद नहीं किया। इसके बाद लड़की के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और लड़की की जान को खतरा होने का दावा करते हुए फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
परिवार का विरोध
शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने फैज के चमनगंज स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी के परिवार वाले पुलिस से ही भिड़ गए, जिसके बाद और पुलिस फोर्स बुलाकर कार्रवाई की गई।