Home Blog Page 1007

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की शेष सात सीट पर मतदान…

0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की शेष सात सीट पर मंगलवार 46.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) सीट पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य की सात सीट पर जारी मतदान में दोपहर बाद एक बजे तक 46.14 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है।

अधिकारियों ने बताया कि कोरबा सीट में 48.10 फीसदी, जांजगीर-चांपा में 43.14 फीसदी, दुर्ग में 46.68 फीसदी, बिलासपुर में 39.93 फीसदी, रायगढ़ में 55.87 फीसदी, रायपुर में 40.59 फीसदी और सरगुजा में 51.72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण सुबह मतदान प्रारंभ होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचने लगे। मतदान केंद्रों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ मतदान किया।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा, ”जन-जन में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी चार जून को 400 पार होगा और हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे।”

राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर शहर के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और उनकी पत्नी ने सिविल लाइंस रायपुर में अपना वोट डाला।

संवाददाताओं से बात करते हुए राज्यपाल ने मतदाताओं से अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।

राज्य में मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले में, कांग्रेस उम्मीदवार (सरगुजा सीट) शशि सिंह ने सूरजपुर जिले के शिवपुर गांव में अपना वोट डाला। वहीं कांग्रेस की रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह ने सारंगढ़ शहर में अपने परिवार के साथ मतदान किया।

इस बीच, कोरबा लोकसभा सीट के तहत कोरिया के धुमाडांड गांव और सैला सेमरा गांव के निवासियों ने कहा कि उन्होंने मतदान केंद्र पर नहीं आने और मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में 26 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीट पर कुल 1,39,01,285 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि रायपुर सीट पर सबसे अधिक 38, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ में 13 और सरगुजा में 10 उम्मीदवार हैं।

सात निर्वाचन क्षेत्रों में 15,701 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 25 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 1072 को संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के लिए कुल 77,592 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान ड्यूटी के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 202 कंपनियों और जिला पुलिस बल तथा जिला रिजर्व गार्ड के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

राज्य की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 19 अप्रैल को तथा राज्य की तीन अन्य सीट- राजनांदगांव, कांकेर (एसटी) और महासमुंद में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था।

राज्य में महत्वपूर्ण रायपुर सीट पर भाजपा के प्रभावशाली नेता एवं मौजूदा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला है। एक अन्य महत्वपूर्ण कोरबा सीट पर भाजपा ने अपनी प्रभावशाली महिला नेता एवं पूर्व सांसद सरोज पांडेय को कांग्रेस की निवर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है।

दुर्ग में, कांग्रेस ने भाजपा के निवर्तमान सांसद विजय बघेल के खिलाफ एक नया चेहरा राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने विधायक देवेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया है।

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित एकमात्र सीट जांजगीर-चांपा में राज्य के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं तथा महिला नेता कमलेश जांगड़े भाजपा की उम्मीदवार हैं।

सरगुजा सीट पर चिंतामणि महाराज का मुकाबला कांग्रेस के नए चेहरे शशि सिंह से है। आदिवासी बहुल रायगढ़ सीट पर भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह के बीच मुकाबला होगा।

छत्तीसगढ़ के गठन के बाद 2004, 2009 और 2014 में हुए तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीनों बार 11 में से 10 सीट जीती थी।

2019 में भाजपा ने नौ सीट और कांग्रेस ने दो सीट जीती थी।

लोकतंत्र में हर वोट एक शक्तिशाली आवाज़ है, वोटिंग के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दिया ये संदेश

0

लोकतंत्र में हर वोट एक शक्तिशाली आवाज़ है, वोटिंग के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दिया ये संदेश

India Election Phase 3 Voting: वोटिंग के बाद गौतम अदाणी ने कहा कि “आज लोकतंत्र का त्योहार है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें. भारत आगे बढ़ रहा है और आगे ही बढ़ता रहेगा.”

लोकतंत्र में हर वोट एक शक्तिशाली आवाज़ है, वोटिंग के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दिया ये संदेश

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting:  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इस चरण में 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. 17.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.85 करोड़ पुरुष व 8.39 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.04 लाख से अधिक, 100 वर्ष से अधिक आयु के 39,599 मतदाता और 15.66 लाख दिव्यांग मतदाता हैं.

तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया. इस दौरान बिजनेसमैन और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला. गौतम अदाणी अहमदाबाद में अपने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोगों से भी घरों से निकलकर वोट डालने की अपील की. पोलिंग बूथ पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर वोट किया.

वोटिंग के बाद उन्होंने लोकतंत्र की स्याही भी दिखाई. आम नागरिकों से ऐसे की वोटिंग की अपील

वोटिंग के बाद गौतम अदाणी ने कहा कि “आज लोकतंत्र का त्योहार है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें. भारत आगे बढ़ रहा है और आगे ही बढ़ता रहेगा.” आज अपने परिवार के साथ मतदान करने पर मुझे गर्व है. मतदान एक अधिकार, एक विशेषाधिकार और एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में साझा करते हैं. हमारे लोकतंत्र में हर वोट एक शक्तिशाली आवाज़ है. भारत के भविष्य को आकार देने के लिए अपना वोट डालें. जय हिंद.

भारत की ग्रामीण आबादी के लिए कितना अहम है लोकसभा चुनाव 2024? चुनावी खर्च को लेकर सामने आई 3 बड़ी बात

0

भारत की ग्रामीण आबादी के लिए कितना अहम है लोकसभा चुनाव 2024? चुनावी खर्च को लेकर सामने आई 3 बड़ी बात

चुनावी मौसम में खर्चे पानी की तरह होते हैं, इस बार के लोकसभा चुनाव को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे महंगा चुनाव साबित होगा। देश में हुए पहले लोकसभा के चुनाव में कुल 10.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए थें, अब आर्थिक हालात इतने बदल चुके हैं कि ये लागत 20 गुना के पार पहुंच गई है।

देश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव

वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव शुरू होने के साथ ही न केवल राजनीतिक परिदृश्य में बल्कि अर्थव्यवस्था पर इसके असर को लेकर भी उम्मीदें बनी हुई हैं, खासकर भारत के ग्रामीण क्षेत्र में, क्योंकि विशेषज्ञों ने इस चुनाव को देश के इतिहास में अब तक लड़ा गया सबसे महंगा चुनाव बताया है। ‘सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज’ के अध्यक्ष और 35 वर्षों से चुनाव खर्च पर नज़र रखने वाले एन भास्कर राव ने इस चुनाव में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान लगाया है। व्यावसायिक घरानों का मानना है कि चुनाव के दौरान खर्च की गई राशि का महत्वपूर्ण हिस्सा भारत की ग्रामीण आबादी के पास जाएगा जिससे बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

2019 के लोकसभा चुनाव को समझिए

एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव में लगभग 35 प्रतिशत चुनावी खर्च अभियान और प्रचार पर किया गया था। राशि का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मिला था, जिसमें प्रमुख माध्यम श्रमिकों को काम पर रखना, अभियान सामग्री खरीदना, मुफ्त उपहार और कुछ मामलों में प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण थे।

भारत के ग्रामीण इलाकों में पड़ेगा खास प्रभाव

उद्योग जगत के लोगों को उम्मीद है कि चुनाव में होने वाले खर्च का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, खासकर भारत के ग्रामीण इलाकों में। भारत की शीर्ष ‘प्लाईबोर्ड’ निर्माता कंपनी ‘सेंचुरी प्लाईबोर्ड’ के कार्यकारी निदेशक केशव भजंका ने बताया, ‘आने वाले दो तीन महीनों में अनुमानित भारी चुनावी खर्च से ग्रामीण खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’ उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं की बढ़ती प्राथमिकताओं और जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पाद की पेशकश और विपणन रणनीतियों को अपनाकर इस अवसर का लाभ उठाना है। भजंका ने कहा, ‘कंपनी अपने वितरण जाल का विस्तार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ब्रांड’ की दृश्यता बढ़ाने के अपने प्रयासों को तेज करने की भी योजना बना रही है ताकि चुनाव के बाद अपेक्षित बाजार में वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा हासिल किया जा सके।’

देश के पहले चुनाव की तुलना से समझें सबकुछ

आंकड़ों की मानें तो साल 1952 के लोकसभा चुनाव में सरकार को प्रति मतदाता पर 0.60 रुपये खर्च पड़ा था। जिसमें कुल 17 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था, जबकि 2009 के आम चुनाव में हर मतदाताओं पर कुल 12 रुपये का खर्च किया गया था, इस चुनाव में कुल वोटरों की संख्या करीब 72 करोड़ के पास था।

लोकसभा चुनाव 2004 के आंकड़ों को समझिए

इस रिपोर्ट के आंकड़ों से यह पता चलता है कि 2004 का लोकसभा चुनाव काफी महंगा था. इस चुनाव में सरकारी खजाने पर अधिक लोड पड़ा था. इस चुनाव में कुल 1113.88 करोड़ रुपये का खर्च सरकारी खजाने पर पड़ा था. प्रति मतदाता पर हुए कुल 17 रुपये का खर्च के हिसाब से भी यह चुनाव महंगा है. जबकि इस चुनाव में 67 करोड़ के पास वोटर थें.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर खास जोर

‘अन्नपूर्णा स्वादिष्ट’ के प्रबंध निदेशक श्रीराम बागला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान समग्र रूप से ‘फ़ास्ट मूविंग कंज़्यूमर गुड्स (एफएमसीजी)’ क्षेत्र की ग्रामीण मांग थोड़ी कम रही है। बागला ने कहा, ‘हम चुनाव संबंधी खर्चों पर अधिक खर्च के मद्देनजर ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों की मांग में सुधार होने की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर खासा जोर देती नजर आ रही है। इससे गांवों में खपत बढ़ने की संभावना है, जिससे एफएमसीजी उत्पादों की मांग बढ़ेगी।’ पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुष्टि की कि आदर्श आचार सहिंता की शुरुआत के बाद से राज्य से 57.67 करोड़ रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों की पुलिस और आला अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की राशि और सामग्री जब्त किए हैं।

PM Modi : आलरेडी हम पार्लियामेंट में 400 थे- नतीजों से पहले ही पीएम मोदी ने बता दिया कैसे है NDA लक्ष्य के करीब…

0

PM Modi : आलरेडी हम पार्लियामेंट में 400 थे- नतीजों से पहले ही पीएम मोदी ने बता दिया कैसे है NDA लक्ष्य के करीब…

PM Narendra Modi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के नारे ‘अबकी बार 400 के पार’ को लेकर कहा कि उनकी सरकार पहले से ही संसद में 400 सांसदों के सहयोग से चल रही है। यानि कि ये नारा भले ही नया है, लेकिन लक्ष्य तो पहले से ही हासिल है।

पीएम मोदी 400 का टारगेट ? पीएम मोदी ने संसद के अंदर का गणित समझाते हुए ये साफ कर दिया कि NDA इस लक्ष्य के कितना करीब है।

400 के पार नारे पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- देखिये आज हमारे सीटिंग MP कितने हैं, हम 2019 में जीत के आये, तब NDA 359 के आस पास था, फिर ये आंध्र की पॉलिटिकल पार्टी और ओडिशा की वो हमेशा हमारे साथ रहे, तो वो करीब 35 लोग हैं, फिर नॉर्थ ईस्ट के लोग हमारे साथ रहे हमेशा, तो हम ऑलरेडी फंक्शनल-वे में कहें NDA+ जिसको कहें तो हम 400 करीब-करीब थे। ऑलरेडी हम पार्लियामेंट में 400 थे। ये फिर लोगों को क्यों आश्चर्य हो रहा है कि 400, 400, 400… ठीक है एक शब्द में आया, लेकिन रियलिटी ये है कि हम ऑलरेडी करीब करीब 400 एमपी के सहयोग से ही संसद चलाए हैं।

ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि अगर ईवीएम मेरे हाथ में होता तो मैं इतनी मेहनत क्यों करता? पीएम मोदी ने कहा – “अब EVM को लेकर क्या फर्जी चलाते हैं, कोई मुझे बताए, लोग मुझे कहते हैं मोदी जी इतनी मेहनत क्यों करते हो? कभी तो सोचो। अगर EVM मेरे हाथ में होता तो मुझे ये मेहनत करने क्या जरूरत है। मैं दिन रात मर रहा हूं, टूट रहा हूं, देश की जनता के पास क्यों जा रहा हूं। लेकिन फेक चलाए जा रहे हैं।”

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की आय को लेकर एक बात सामने आ रही है कि वो म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं…

0

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की आय को लेकर एक बात सामने आ रही है कि वो म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जिन्होंने शुक्रवार को रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, ने अपने कागजात में 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की, जिसमें 4.2 लाख रुपये का सोना भी शामिल है , लेकिन कहा कि उनके पास कोई आवासीय अपार्टमेंट या मोटर नहीं है, खास बात ये कि उनकी आय का बड़ा स्रोत शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड हैं।

राहुल गांधी की आय को लेकर एक बात सामने आ रही है कि वो म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं यानि कहा जा सकता है कि उन्होंने अपना निवेश जो कई म्यूचुअल फंड्स में कर रखा था उसमें से निवेश घटाकर पैसा शेयर मार्केट में निवेश किया है ऐसा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है।

4,33,60,519 रुपये के Share और 3,81,33,572 रुपये के Mutual Fund

राहुल गांधी ने 9,24,59,264 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है , जिसमें 4,33,60,519 रुपये के शेयर और 3,81,33,572 रुपये के म्यूचुअल फंड , 26,25,157 रुपये का बैंक बैलेंस शामिल हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने 11,15,02,598 रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य के साथ अचल संपत्ति घोषित की है। इनमें वर्तमान में ₹ 9,04,89,000 की स्व-अर्जित संपत्ति और ₹ 2,10,13,598 की विरासत में मिली संपत्ति शामिल है।

राहुल गांधी के पास कोई मोटर कार या अन्य वाहन नहीं है

जबकि कांग्रेस नेता ने अपने पास 55,000 रुपये नकद घोषित किए हैं, उनके पास 333.3 ग्राम सोना और आभूषण (शुद्ध सोना 168.8 ग्राम) है, जिसकी कीमत 4,20,850 रुपये है।राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पास कोई मोटर कार या अन्य वाहन नहीं है, लेकिन उन पर 49,79,184 रुपये की देनदारी है।

वाणिज्यिक अपार्टमेंट का मूल्य लगभग ₹ 9.05 करोड़

अचल संपत्तियों में ग्राम सुल्तानपुर, महरौली, नई दिल्ली में लगभग 3.778 एकड़ की कृषि भूमि शामिल है, जो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ संयुक्त रूप से है, और गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर्स में 5,838 वर्ग फीट के वाणिज्यिक अपार्टमेंट हैं। मौजूदा बाजार मूल्य पर दोनों वाणिज्यिक अपार्टमेंट का मूल्य लगभग ₹ 9.05 करोड़ है।

आय का स्रोत सांसद का वेतन, रॉयल्टी, किराया, लाभांश और म्यूचुअल फंड

उन्होंने घोषणा की है कि उनकी आय का स्रोत सांसद का वेतन, रॉयल्टी, किराया, बांड से ब्याज, लाभांश और म्यूचुअल फंड से पूंजीगत लाभ है। उन्होंने 2022-23 के लिए अपनी कुल आय ₹ 1,02,78,680 घोषित की है, जबकि 2021-22 में यह ₹ 1,31,04,970 थी।उनके नामांकन पत्र के अनुसार, राहुल गांधी के पास कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री है। उनके पास रोलिंस कॉलेज, फ्लोरिडा से कला स्नातक की डिग्री भी है।

धारा 499 और 500 के तहत एक मामले में दोषी ठहराया गया था

राहुल गांधी ने उल्लेख किया है कि उन्हें मार्च 2023 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा “तथाकथित मोदी समाज के खिलाफ दिए गए कथित अपमानजनक बयान” के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत एक मामले में दोषी ठहराया गया था और दो की सजा सुनाई गई थी। हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी और 4 अगस्त, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी।

Third phase of voting : देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान ,

0

Lok Sabha Election : : लोकसभा की 93 सीट के लिए तीसरे चरण का मतदान, अमित शाह शिवराज और सिंधिया जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Third phase of voting : देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान ,

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात मई यानी मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है।

इन सीट पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र होंगे और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किये गये हैं।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (2 सीट) और मध्य प्रदेश की नौ सीट, जिनमें बैतूल भी शामिल है जहां चुनाव टाल दिया गया था, पर मंगलवार को मतदान होगा।प्रधानमंत्री मोदी और शाह के आज रात गुजरात पहुंचने की उम्मीद है और दोनों नेता गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत अहमदाबाद शहर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।

इस चरण में जिन सीट पर चुनाव होगा उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल और असम की चार-चार और गोवा की दो सीट शामिल हैं।भाजपा के हमले का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस से यह लिखित में देने के लिए कहा है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा मुसलमानों को नहीं सौंपेगी।वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ करने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

यूपी में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं

यूपी में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे।सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिये प्रयास कर रही हैं। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से फिर से मैदान में हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने किया था।तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से ‘हैट्रिक’ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की नौ सीट के लिए चुनाव

मध्यप्रदेश की नौ सीट के लिए चुनाव के दौरान तीन बड़े दिग्गजों शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का राजनीतिक भविष्य तय होगा। इस दौरान 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता नौ सीट के लिए मैदान में उतरे 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मध्य प्रदेश की इन नौ सीट में मुरैना, भिंड (एससी), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 17 वर्षों के बाद विदिशा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वह पूर्व में कई बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शिवराज का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा से है।

राजगढ़ सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 77-वर्षीय दिग्विजय सिंह का मुकाबला दो बार के भाजपा सांसद रोडमल नागर से है।

गुना सीट पर यादव समुदाय के वोट चुनावी पलड़ा झुका सकते हैं और यहां सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव से है।

विदिशा में चौहान सहज दिख रहे हैं, लेकिन राजगढ़ में मुकाबला करीबी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से जिन सात सीट पर चुनाव होंगे

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से जिन सात सीट पर चुनाव होंगे, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा (एससी), कोरबा, सरगुजा (एसटी) और रायगढ़ (एसटी) सीट शामिल है।’हाई-प्रोफाइल’ रायपुर सीट पर भाजपा के प्रभावशाली राज्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से होगा।

कोरबा में भाजपा ने अपनी प्रभावशाली महिला नेता और पूर्व सांसद सरोज पांडे को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी और कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है।दुर्ग सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सांसद विजय बघेल के खिलाफ राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है। बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव को भाजपा के पूर्व विधायक तोखन साहू के खिलाफ मैदान में उतारा है।आदिवासी बहुल रायगढ़ सीट पर भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की मेनका देवी सिंह के बीच मुकाबला होगा, जो सारंगढ़ के पूर्व शाही परिवार से हैं।छत्तीसगढ़ की सात सीट के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 1,39,01,285 है।

गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा

गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। कांग्रेस के नीलेश कुंभाणी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा के मुकेश दलाल सूरत से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।गुजरात में कांग्रेस ने चार मौजूदा और आठ पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है और वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। समझौते के तहत कांग्रेस को 24 सीट (सूरत सहित) मिलीं, जबकि आप को भावनगर और भरूच दी गई हैं।आप ने मौजूदा विधायक चैतर वसावा को भरूच सीट से और उमेश मकवाना को भावनगर सीट से मैदान में उतारा है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में कुल 4.97 करोड़ व्यक्ति, जिनमें 2.56 करोड़ पुरुष, 2.41 करोड़ महिलाएं और 1,534 तीसरे लिंग के लोग शामिल हैं, 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे।

गोवा की दो लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। उत्तरी गोवा सीट के लिए भाजपा के मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत खलप से है।दक्षिण गोवा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडीस के खिलाफ डेम्पो इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक पल्लवी डेम्पो को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र की 48 में से जिन 11 सीट पर चुनाव होगा, उनमें बारामती सीट भी शामिल है

महाराष्ट्र की 48 में से जिन 11 सीट पर चुनाव होगा, उनमें बारामती सीट भी शामिल है, जहां शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी) से है। इसके अलावा महाराष्ट्र की रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनंगले सीट पर चुनाव होगा।महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में कोल्हापुर सीट से कांग्रेस के साहू छत्रपति, सतारा सीट से भाजपा के उदयनराजे भोसले और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीट मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए कुल 73,37,651 मतदाता 7,360 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।उन्होंने कहा कि इस चरण में चुनाव लड़ रहे 57 उम्मीदवारों में से जंगीपुर सीट के 14, मालदा उत्तर सीट के 15, मालदा दक्षिण सीट के 17 और मुर्शिदाबाद सीट के 11 उम्मीदवार शामिल हैं।मुर्शिदाबाद में माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अबू ताहिर खान और भाजपा उम्मीदवार गौरी शंकर के बीच मुकाबला होगा।

मालदा उत्तर सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी प्रसून बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मुस्ताक आलम को टिकट दिया है व भाजपा ने खगेन मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है।मालदा दक्षिण सीट पर भाजपा ने श्रीरूपा मित्रा चौधरी को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने ईशा खान चौधरी को और टीएमसी ने शाहनवाज अली रायहान को उम्मीदवार बनाया है।

जंगीपुर सीट पर टीएमसी के खलीलुर रहमान का मुकाबला भाजपा के धनंजय घोष और कांग्रेस के मोहम्मद मुर्तजा हुसैन (बोकुल) से होगा।

कर्नाटक में 14 सीट के लिए चुनाव होंगे। कर्नाटक के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी शामिल हैं, जो धारवाड़ सीट से लगातार पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं।इस साल फरवरी में कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक के निधन के बाद सात मई को यादगीर जिले के शोरापुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होगा।

असम में तीसरे चरण में चार सीट- धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के साथ ही राज्य की सभी 14 सीट के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा।असम में बारपेटा सीट से सर्वाधिक 14 उम्मीदवार हैं, जबकि गुवाहाटी सीट से सबसे कम आठ उम्मीदवार हैं।

गुवाहाटी में भाजपा की बिजुली कलिता मेधी और कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला है, दोनों पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

chhatisgarh : IPL में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश के साथ नोट गिनने की मशीन भी बरामद…

0

chhatisgarh : IPL में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश के साथ नोट गिनने की मशीन भी बरामद…

अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा पट्टी खिला, रुपये का दांव लगा रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है. नोट गिनने वाली मशीन, करीब सात लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद करते हुए एक आरोपी विकास सोनी को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला आरोपी रागिनी बरनवाल को धारा 41 के तहत नोटिस दिया गया है. इस मामले का तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास सोनी के कब्जे से एक लाख रुपये, और महिला आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये और नोट गिनने की मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी सट्टेबाजी होने की
पुलिस जब आरोपियों के पास पहुंची उस दौरान आईपीएल में गुजरात टाइटन्स व आरसीबी मैच के मध्य टी 20 मैच चल रहा था. जिसमें सट्टा पट्टी खिलाया जा रहा था. इस मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मायापुर निवासी आरोपी विकास सोनी सहित अन्य लोगों के द्वारा आईपीएल में सट्टा पट्टी खिलाया जा रहा है. इस पुख्ता सूचना पर पुलिस ने महामाया चौक के पास महामाया रोड में विकास सोनी को पकड़कर पूछताछ किया गया.

रकम के साथ बरामद किया गया अन्य सामान
आरोपी विकास सोनी ने खुद को गिरोह का एजेंट बताते हुए स्वीकार करते हुए बताया कि वह एजेंट के रूप में कार्य करते हुए लोगों से रकम इकट्ठा कर मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का काम करता है. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला आरोपी रागिनी बरनवाल (36 वर्ष) निवासी दरिमा मोड़ अम्बिकापुर के यहा भी दबिश दी गई और महिला आरोपी के कब्जे से रकम के साथ अन्य सामान बरामद किया गया. इस गिरोह में महिला आरोपी से संबंधित एक और मुख्य आरोपी है जिसे फरार बताया गया. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इस तरह चलता था सट्टा-पट्टी का खेल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक मोबाइल में व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा पट्टी खेलने हेतु लिंक भेजा जाता था. जिससे लोग जुड़ते थे और लाखों रुपये का सट्टा लगाया जाता था. आईपीएल में मैच खेल रहे दोनों टीमों की हार जीत के अलावा खिलाड़ी, बॉलर, बाल, रन, छक्का और चौका पर भी सट्टा लगता था. मुख्य आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप मैसेज कर पैसा लेने- देने की सूचना दी जाती थी. जिसके आधार पर विकास सोनी रुपये वसूल करता था.

MP में तीसरे चरण के मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, जानिए कितने सीटों पर हुई वोटिंग…

0

MP में तीसरे चरण के मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, जानिए कितने सीटों पर हुई वोटिंग…

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में आठ सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक प्रदेश की आठ सीटों पर 14.22 फीसदी मतदान हुआ है.

मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.23 प्रतिशत मतदान हुआ है.

वहीं राजधानी भोपाल में सुबह 9 बजे तक 13.61 फीसदी वोटिंग हुई.

वहीं प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान हुआ. बता दें यहां पर बीजेपी की ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस की ओर से यादवेंद्र यादव मैदान में हैं.

मध्य प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 11.05 फीसदी मतदान हुआ.

प्रदेश की हॉटसीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 16.57 फीसदी मतदान हुआ. यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं.

एमपी की सागर लेकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 14.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

वहीं विदिशा लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 15.85 फीसदी मतदान हुआ. यहां पूर्व सीएम शिवराज चौहान बीजेपी के ओर से ताल ठोंक रहे हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक मुरैना लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.43 प्रतिशत मतदान हुआ.

 

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चुनाव लड़ रहे 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज, देखें लिस्ट

0

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चुनाव लड़ रहे 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीट चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार अमेठी से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है.

जबकि रायबरेली सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. वह इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.

रायबरेली सीट पर पांचवें चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे. इस सीट पर नामांकन खत्म होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद रायबरेली सीट पर 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है. रायबरेली सीट पर जिन 16 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हुए हुआ है उनमें जय सिंह, आरती, शिखर अवस्थी और शुभम सिंह शामिल हैं.

इनका नामांकन खारिज
इसके अलावा सूर्यभान सिंह, प्रदीप सिंह, सगीर हसन, राजेश बिहारी लाल, मनोज कुमार सोनकर, अनिरुद्ध सिंह, पार्थ सारथी, ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह, सुमित्रा देवी, राजेश कुमार, छोटे लाल और चंद्रेश शुक्ला का नामांकन खारिज हो गया है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी, बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह और बीएसपी प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव के बीच होने की संभावना है.

यह सीट भी गांधी-नेहरू परिवार का पुराना गढ़ रही है. यहां लगातार बीते तीन चुनावों में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की है. मोदी लहर के बाद भी इस सीट पर बीजेपी अब तक कांग्रेस को टक्कर देती हुई नहीं दिखी है. लेकिन अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है.

सलमान खान के घर में हुआ बंटवारा, संपत्ति के होंगे चार टुकड़े, आखिर क्या है सच्चाई?

0

सलमान खान के घर में हुआ बंटवारा, संपत्ति के होंगे चार टुकड़े, आखिर क्या है सच्चाई?

पिछले तीन दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेता सलमान खान काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ समय पहले उनके घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने फायरिंग की थी. हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है. इसी बीच सलमान खान की संपत्ति को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि सलमान की संपत्ति के चार हिस्से हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह बात कितनी सच है.

अकेले रह रहे हैं सलमान
हाल ही में सलमान खान की संपत्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि सलमान खान की 4000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी चार लोगों में बांटी जाएगी. क्राइम तक की मानें तो हाल ही में जब सलमान खान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान अरबाज के बेटे के पॉडकास्ट में पहुंचे तो उनका कहना था कि इन दिनों सलमान खान अकेले रह रहे हैं.

चार लोगों में बंटेगी सलमान की संपत्ति?
इसके बाद जब सलमान खान की मां उनके पिता और बहनों को लेकर सवाल किया गया तो आखिर पता चल ही गया कि सलमान की प्रॉपर्टी आखिर किसके हिस्से में आएगी. सलमान खान के शादी न करने के बाद उनकी संपत्ति क्या परिवार के हिस्से में ही जाएगी या फिर इसे कोई और लेगा? क्राइम तक की मानें तो सलमान खान की प्रॉपर्टी के चार हिस्से होंगे और इसे उनके परिवार के चार लोगों में बांटा जाएगा.

सलमान की संपत्ति पर आखिर किसका हक?
सलमान खान अपने परिवार अपने भाई और दोनों बहनों अलविरा खान और अर्पिता खान से बहुत प्यार करते हैं. इस दौरान पता चला कि अगर उनको कुछ होता है तो सलमान खान की संपत्ति पर उनके भाई और दोनों बहनों का हक होगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जल्द ही इस शो की शुरुआत होगी.