Home Blog Page 1024

छत्तीसगढ़ : ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश…

0

छत्तीसगढ़ : ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश…

22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल माह में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।

बदलते मौसम के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों द्वारा स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग की थी जिसके बाद इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी किया है।

यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

बतादें कि राज्य सरकार के 11 अक्टूबर 2023 के आदेश के मुताबिक एक मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित था।
अभी 30 अप्रेल तक स्कूल संचालित होने थे मगर गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी में रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की थी कि जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां की जाएं। अब यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

छत्तीसगढ़ : नवरंगपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित महिला नक्सली…

0

छत्तीसगढ़ : नवरंगपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित महिला नक्सली…

छत्तीसगढ़ नवरंगपुर जिला के कुंदेई थाना इलाके के एक घर से घायल महिला नक्सली मांगो नुरेती उर्फ सिंधु को गिरफ्तार किया गया।

छत्तीसगढ़ : दो हजार करोड़ के शराब घोटाला का मामला पूर्व IAS अनिल टुटेजा को एक दिन की जेल,

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व IAS अनिल टुटेजा एक दिन की जेल, दो हजार करोड़ के शराब घोटाला का मामला पूर्व IAS अनिल टुटेजा को एक दिन की जेल,

छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव के कुमरदा में जनसभा को संबोधित किया।

0

छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव के कुमरदा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बघेल और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आप छत्तीसगढ़ जा रहे हैं क्या कहेंगे? तो मैंने कहा छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया. छत्तीसगढ़ प्रभू राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ अपनी पहचान हजारों वर्षों से अपनी विरासत का संरक्षण करती आ रही है। यहां की छवि को लोगों ने गलत तरीके से प्रस्तुत किया होगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आदित्यनाथ ने कहा कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनके ऊपर शराब, गोठान, शराब, महादेव घोटाला का आरोप है, किन्तु अब नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गोबर का घोटाला तक कर दिया है। छत्तीसगढ़ में लव जिहाद की घटना हो रही थी। राज्य की जनता ने ईश्वर साहू को विधायक बनाकर उनके बेटे को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस ने युवाओं को उकसाने का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब भूखा मरता था, महिलाएं असुरक्षित थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस सरकार अयोध्या में यह कार्य नहीं करा सकती थी। कांग्रेस राम मंदिर नहीं बना पाई। भगवान राम का मंदिर रायपुर में बना रहा था, तब डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि अयोध्या से पूर्व छत्तीसगढ़ में राम मंदिर बना रहा है, उस समय मैंने कहा था बालक तो पहले ननिहाल ही आते हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग गांधी के नाम पर सत्ता पाई और राम के नाम पर सवाल खड़े करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा हे राम कहा, किंतु कांग्रेस “राम” है ही नहीं कहती है।

राजनांदगांव। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डोंगरगांव में राजनांदगांव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

0

राजनांदगांव। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजनांदगांव के डोंगरगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल का उदाहरण देकर बोली कि अभी भाजपा भूपेश बघेल को भ्रष्ट बताती है, कल अगर भूपेश बघेल भाजपा में शामिल होंगे तो वो भाजपा के लिए एक दम साफ़ हो जायेंगे। प्रियंका गांधी ने जहां भूपेश बघेल की तारीफ की तो वहीं भाजपा की सरकार पर कई आरोप भी लगाए। प्रियंका ने कहा कि मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे तो बेरोजगारी, महिलाओं के अत्याचार पर कुछ नहीं बोलेंगे। प्रियंका गांधी ने डोंगरगांव में राजनांदगांव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के समर्थन में सभा को संबोधित किया। मंच पर आते ही कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी ने जोहार से भाषण की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने जनता से कहा की प्रदेश के लिए कांग्रेस सरकार ने बहुत कुछ किया है। भाजपा की मौजूदा सरकार में जनता के हित के लिए शुरू की गई योजनाओं को बंद किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।वहीं महिलाओं पर फोकस करते हुए भी भाषण दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, समय आने पर जनता जवाब देगी। देश के पीएम बड़े बड़े मंच में आपके सामने आते हैं, लेकिन वो आपके घर नहीं आते, गली मोहल्ले में नहीं आते। वो ये नहीं जानते की आम जनता कैसे जी रही है। लेकिन कांग्रेस की नेता इंदिरा गांधी जनता के बीच जाती थी, कांग्रेस का हर नेता जनता के बीच जाते हैं।जोड़ों की बीमारियों के पीछे केवल एक ही चीज होती है जिसे भारतीय डॉक्टर पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते ह हमेशा के लिये पीठ और जोड़ों के दर्द गायब करने के लिए, आपको…प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम को यही नहीं पता की महंगाई क्या है। जहां जहां महिलाओं से अत्याचार हुआ है, वहां वहां मोदी सरकार ने अत्याचारों को बचाया। मोदी जी हवा में दिखते है, पानी के नीचे दिखते हैं, दूसरे देश में दिखते हैं, लेकिन जनता के घरों में नहीं दिखते। देश का संविधान आपको सभी अधिकार देता है। भाजपा के नेता बार बार 400 पार का नारा देते हैं ताकि संविधान को बदला जा सके।प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सिर्फ दो बाते करते हैं, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ और नहीं बोलेंगे। छत्तीसगढ़ में आयेंगे इन दो विषय के अलावा महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के अत्याचार पर कुछ नहीं बोलेंगे। प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल का उदाहरण देकर बोली कि अभी भाजपा भूपेश बघेल को भ्रष्ट बताती है, कल अगर भूपेश बघेल भाजपा में शामिल होंगे तो वो भाजपा के लिए एक दम साफ़ हो जायेंगे।वहीं अपने भाषण में भूपेश बघेल ने कहा कि हमने जो वादा किया उसे पूरा किया है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमने काम किया है। दिल्ली से रोक लगाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी हमने किसानों के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सिर्फ काटने का काम कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि आवास योजना का हल्ला हुआ लेकिन किसी को नहीं मिला, साय साय का जुमला मंच से खूब चला है। इस दौरान मंच पर सचिन पायलट समेत कांग्रेस के विधायक और पधाधिकारी भी मौजूद रहे।इस दौरान कवासी लखमा ने भी भाषण दिया और कहा कि अगर देश में सरकार आयेगी तो किसान को धान का 5500 रूपये देंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कर्जा माफ करेंगे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिख कर गारंटी दी है। भूपेश बघेल सांसद बनेगा, कवासी लखमा सांसद बनेगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बनते ही वो राशन में कटौती कर दी।

लोक सभा चुनाव 2024 : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जोया रोड स्थित जोई के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

0

लोक सभा चुनाव 2024 : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जोया रोड स्थित जोई के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

मायावती ने कहा कि गरीबों और किसानों का जो हाल कांग्रेस के समय था, वही भाजपा के समय है। जैसे कांग्रेस ने इनका अहित किया वैसे बीजेपी भी इनका अहित कर रही है। इस चुनाव में भाजपा की गारंटी काम आने वाली नहीं है। अब जनता समझ चुकी है कि यह सब बातें हवा हवाई और कागजी गारंटी वाली है। आरोप लगा कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीवादी लोगों को फायदा पहुंचा रही है। मायावती ने अमरोहा में कहा कि पार्टी ने 2019 में जिस व्यक्ति को चुनाव में जीताकर संसद भेजा उसने पार्टी का मान-सम्मान नहीं रखा। यहां के मौजूद सांसद ने स्थानीय जनता के साथ विश्वासघात किया। इसी को देखते इस बार पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया। सांसद ने स्थानीय मुस्लिम के साथ भी विश्वासघात किया है। लेकिन पार्टी ने इस बार उनके सम्मान में मुस्लिम उम्मीदवार को ही चुनाव में खड़ा किया है। कांग्रेस की तरह ही भाजपी भी देश की सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आज देश का किसान परेशान है। जब-जब बसपा की प्रदेश में सरकार बनी है। तब हमने किसानों का विशेष ध्यान रखा। उनकी फसलों का उचित दाम दिया है। भाजपा सरकार ने पूंजीवादी लोगों का ही साथ दिया। गरीब, पिछड़े, दलितों, मुस्लिम को दरकिनार कर दिया गया है। उन तक योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं। कहा कि भीड़ को देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि इस बार भी अमरोहा से बसपा को ही जीत मिलेगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि आजादी के बाद दिल्ली की सत्ता कांग्रेस के ही हाथ रही। लेकिन गलत मानसिकता के कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। देश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इससे जनता परेशान है। इन दिनों विरोधी पार्टियां कई प्रकार के लोकलुभावन घोषणा पत्र ला रहे हैं। लोगों को उनके चक्करों में नहीं पड़ना है। उन्होंने कहा कि बसपा को जिताकर काशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अधूरा सपना पूरा करना है।

छत्तीसगढ़ : दिवंगत MLA देवव्रत सिंह की पत्नी बोली, भूपेश बघेल ने मेरे पति को रुलाये थे खून के आंसू, BJP ने भी कसा तंज…

0

छत्तीसगढ़ : दिवंगत MLA देवव्रत सिंह की पत्नी बोली, भूपेश बघेल ने मेरे पति को रुलाये थे खून के आंसू, BJP ने भी कसा तंज…

छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनके की पूर्व सहयोगी जमकर प्रहार कर रहे हैं। हाल ही में राजनांदगांव में खुले मंच से कांग्रेस पदाधिकारी ने उनकी जमकर खिंचाई की थी,अब दिवंगत हो चुके खैरागढ़ के पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने वीडियो जारी करके बघेल पर बड़े आरोप लगाए हैं।

इस बयान की आड़ लेकर भाजपा ने भी जमकर सियासी प्रहार किया है।

अपने वीडियों में विभा सिंह ने कहा है कि देवव्रत सिंह को भूपेश बघेल ने खून के आंसू रुलाये हैं, उनकी आत्मा को दुखी कर भूपेश बघेल वोट मांग रहे हैं। वह किसी अन्य महिला को देवव्रत सिंह की पत्नी बनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि विभा सिंह खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी है।

विभा सिंह का कहना है कि भूपेश बघेल और पद्मा सिंह (देवव्रत सिंह की पहली पत्नी) ने मिलकर खैरागढ़ राजघराने के महल को बंद कराकर देवव्रत सिंह कीराजनीति खत्म की थी। उन्होंने आगे कहा कि राजा साहब के जीवित रहते हुए उन्हें पार्टी से बाहर करवाकर उनकी बेइज्जती की गई। भूपेश बघेल और उनके साथ कांग्रेस के राजा साहब का पुराना रिश्ता था, किन्तु भीतर से उनकी इज्जत नहीं की गई।

भाजपा की महिला विधायकों ने किया बयान जारी

भाजपा की महिला विधायक रेणुका सिंह, भावना वोहरा, गोमती साय ने साझा बयान जारी करके कहा कि राजा देवव्रत सिंह की धर्म पत्नी रानी विभा देवी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि भूपेश बघेल देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी पद्मा देवी को वतर्मान पत्नी बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे । तब भूपेश बघेल ने उनके पति को खून के आंसू रुलाया था, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है। रानी विभा देवब्रत सिंह ने कहा है कि अब वे इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही हैं।

ज्ञात हो कि राजनांदगांव एक हाई प्रोफ़ाइल लोकसभा सीट है। इस सीट पर दिग्गज कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी ने सांसद संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Priyanka Gandhi in CG: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।

0

Priyanka Gandhi in CG: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।

भगेल जी फरमा रहे हैं… प्रियंका जी, लूटकर बिछाया था फूल, अब वही बन गए हैं शूल..

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-बीजेपी के बीच जमकर पोस्टर वार चल रहा है। पार्टियां एक-दूसरे के प्रत्याशियों का पोस्टर बनाकर तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।

प्रियंका गांधी आज राजनांदगांव लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पक्ष में डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी। उनके छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए भाजपा एक पोस्टर जारी करके उनपर कटाक्ष किया है। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटाला को दिखाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में सड़कों पर शराब घोटाला और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। साथ ही इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए दिखाया गया है। पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आई थी, तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियों बिछाया गया था। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका के स्वागत में कांटें दिखाए हैं।

दाऊद का जानी दुश्मन छोटा राजन, सामने आई तस्वीरें, तिहाड़ जेल की बैरक नंबर दो में है बंद…

0

दाऊद का जानी दुश्मन छोटा राजन, सामने आई तस्वीरें, तिहाड़ जेल की बैरक नंबर दो में है बंद…

भारत का मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जानी दुश्मन ‘छोटा राजन’ उर्फ राजेंद्र सदाशिव निखलजे अभी भी जिंदा है। 80 के दशक में जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कभी मुंबई में आतंक का दूसरा नाम कहा जाता था।

कोविड काल में छोटा राजन की मौत की खबर सामने आई थी।

लेकिन, अब 8 साल बाद पहली बार छोटा राजन की सामने आई तस्वीर से मौत की खबरें अफवाह साबित हो गई हैं। फिलहाल,दिल्ली की तिहाड़ जेल के बैरक नंबर दो में सजायाफ्ता कैदी है।  ‘छोटा राजन’ उर्फ राजेंद्र सदाशिव निखलजे की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं।

छोटा राजन पर दाऊद कई हमले करा चुका है। लेकिन, सभी हमले नाकाम साबित हुए। अब छोटा राजन के एक दम फिट होने की खबरों से डी कंपनी दोबारा एक्टिव हो सकती है। खास बात यह है कि 80 के दशक में छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम एक ही गिरोह में हुआ करते थे। दोस्त थे। लेकिन, 1953 बम ब्लास्ट के बाद दोनों के बीच दुश्मनी की दरार आ गई।

दोस्ती में आई दरार, जानी दुश्मन बने जिगरी यार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी की ऐसी दरार आई कि एक बार बैंकॉक में दाऊद के लोगों ने छोटा राजन पर हमला भी किया था। इसमें छोटा राजन गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, छोटा राजन ने भी दाऊद को मारने के लिए साजिश रची थी। पहली बार छोटा राजन के दो शार्प शूटर कराची पहुंचे और एक होटल में रूके। इसी दौरान, डी (दाऊद) कंपनी को भनक लग जाती है और दोनों शार्प शूटरों को मार दिया गया।

2015 में भारत लाया गया था छोटा राजन

साल 2015 में छोटा राजन को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने विदेश में दोबाचा था। इसके बाद उसे भारत में लाया गया था। 2015 से छोटा राजन जेल में बंद है। करीब 8 साल बाद राजन की तस्वीर सामने आई है। जिसमें राजन एकदम फिट नजर आ रहा है। 64 साल के गैंगस्टर के खिलाफ मुंबई में कम से कम 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, फिरौती और अवैध संपत्ति के मामले शामिल हैं।

एम्स ने किया था राजन की मौत का खंडन

कोरोना काल में छोटा राजन को एम्स में भर्ती कराया गया था। तभी कई मीडिया खबरों में कोरोना से राजन की मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन, उस दौरान नई दिल्ली स्थित एम्स ने राजन की मौत का खंडन किया था। एम्स के अधिकारियों ने कहा था कि छोटा राजन अब भी जिंदा है। हालांकि, उस वक्त कोई तस्वीर या वीडियो राजन का सामने नहीं आया था।

लोगों तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचाएंगे मैसेज! BJP ने बनाया ये प्लान…

0

लोगों तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचाएंगे मैसेज! BJP ने बनाया ये प्लान…

लोकसभा चुनाव में बीजेपी बडे़ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों की मदद लेने का प्लान बना रही है. जिसके चलते अगले हफ्ते करीब 1000 इन्फ्लूएंसरों के साथ पार्टी एक बैठक करेगी. बीजेपी के नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले हफ्ते सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ की एक बड़ी बैठक आयोजित करेगी.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि लोगों तक किसी भी संदेश को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली उपकरण है. साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे मंचों पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता हैं, जिन तक पहुंचने की जरूरत है.

दिल्ली अध्यक्ष ने क्या कहा

दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इन्फ्लुएंसर की यह बैठक हमें अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर समन्वित (Coordinate), संगठित प्रचार और अभियान के लिए हमारा समर्थन करने वालों को एक साथ लाने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब एक हजार इन्फ्लूएंसरों के शामिल होने की उम्मीद है. पार्टी के एक और नेता के मुताबिक इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है.

कौन होते हैं इन्फ्लूएंसर

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों अलग-अलग क्षेत्रों के ऐसे लोग हैं, जो सक्रिय रूप से अपने विचार और राय व्यक्त करने के लिए कई सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हैं और बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स (Followers) हैं. बता दें, देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं और 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान हुआ. दूसरे चरण के लिए प्रचार के 3 दिन और बचे हैं. इस बीच बीजेपी ने प्रचार को और मजबूती देने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को साधना शुरू कर दिया है. हालांकि 4 जून को चुनाव को वोटों की गिनती की जाएगी.