Home Blog Page 1028

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण का मतदान जारी, दूसरे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट;

0

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण का मतदान जारी, दूसरे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट;

”लोकसभा के लिए देशभर के 21 राज्यों में आज पहले चरण का मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक 102 सीटों पर चल रहे पहले चरण में कुल करीब 47.44% मतदान हुआ है।”

”बता दें 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए देश में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में पूरा होगा और 4 जून को मतगणना होगी।”

”जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लोकसभा चुनावों के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था। दूसरे चरण के लिए इन 13 राज्यों में नामांकन करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल थी।”

”यहां देखें लिस्ट दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव”

‘कुल 13 राज्य, कुल लोकसभा सीटे 89’ 

”असम 05 बिहार 05 छतीसगढ़ 03 कर्नाटक 14 केरल 20 मध्य प्रदेश 07 महारास्त्र 08 मणिपुर 01 त्रिपुरा 01 जम्मू कश्मीर 01 राजस्थान 13 उत्तर प्रदेश 08 पश्चिम बंगाल 03 ”

‘दूसरे चरण में केरल में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर होगा मतदान’

”चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में केरल में सबसे अधिक 20 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में चुनाव है वहां ईवीएम, सुरक्षा और अन्य संसाधनों को पूरा इंतजाम किया जा चुका है। बता दें दूसरे चरण में केरल के अलावा कर्नाटक में 14 सीटों, राजस्थान की 13, बिहार की 5 और छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान होना है।”

”Loksabha election 2024 : पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर”

0

”Loksabha election 2024 : पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर”

”लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।”

ये रहा है मतदान : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी मतदान प्रारंभ हुआ।

इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर : पहले चरण में मैदान में उतरे प्रमुख नेताओं में नागपुर से नितिन गडकरी, अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) से किरेन रीजीजू, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, असम के डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से जितेंद्र सिंह और राजस्थान के अलवर से भूपेन्द्र यादव शामिल हैं।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्‍यमंत्री बिपलब देब, अरुणाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की किस्मत भी आज ईवीएम में होगी बंद।

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। मंडला से फग्गनसिंह कुलस्ते और शहडोल से हिमाद्री सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर।

निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष रेलगाड़ियां और लगभग एक लाख वाहन तैनात किए गए हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर ‘माइक्रो’ पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग (इंटरनेट पर प्रसारण) की जाएगी। इसके अतिरिक्त 361 पर्यवेक्षक (127 सामान्य, 67 पुलिस और 167 व्यय पर्यवेक्षक) मतदान से पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे आयोग की आंख और कान के रूप में काम करेंगे वहीं, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गये हैं।

”लोकसभा चुनाव में ईरान-इजरायल युद्ध की गूंज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दुनिया में युद्ध का माहौल, भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है।”

0

”लोकसभा चुनाव में ईरान-इजरायल युद्ध की गूंज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दुनिया में युद्ध का माहौल, भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है।”

ईरान-इजरायल के युद्ध को गूंज लोकसभा चुनाव में भी सुनाई देने लगा है। आज मध्यप्रदेश के दमोह में चुनावी रैली करने हुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो।”
”घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ये काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते वर्षों में देखा है।”

”जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव केवल एक सांसद को चुनने का चुनाव नहीं है। यह देश का चुनाव है। देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। आपकी आने वाली पीढ़ी को सुनिश्चित करने वाले चुनाव है। ये चुनाव आने वाले 5 साल में दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है।”

”पीएम ने युद्ध का क्यों किया जिक्र- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी भाषण में युद्ध का जिक्र पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बने युद्ध के हालात को लेकर किया। दरअसल आज सुबह इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया था। ईरान में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी थी। वहीं एक हमला ईरान के एयरपोर्ट को निशाना बनाकर भी किया गया है। इजरायल ने ईरान पर यह हमला जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है। पिछले सप्ताह ईरान ने इजराइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इसराइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी।”

”इससे पहले ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था। इसमें ईरानी सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले का आरोप इजराइल पर लगाया था। इसी हमले के जवाब में ईरान ने इसराइल पर हमला किया था। हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इसराइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे।”

”परमाणु हथियार भी चुनावी मुद्दा- लोकसभा चुनाव में परमाणु हथियार पहले ही चुनावी मुद्दा बन चुका है। देश के परमाणु हथियार खत्म करने के सीपीआईएम के चुनावी घोषणा पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को पहले ही कठघरे में खड़ा कर चुके है। पीएम मोदी ने कहा कि बिना परमाणु हथियारों के देश की रक्षा नहीं की जा सकती। चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आज के दौर में देश को परमाणु हथियार की जरूरत है या नहीं खासकर तब जब उसके दुश्मनों के पास इतनी ताकत है। हमारे देश की रक्षा के लिए हमारे पास परमाणु हथियार होने चाहिए. जो लोग कह रहे हैं कि परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए तो वे भारत की रक्षा कैसे करेंगे।”

”पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों के घोषणापत्र में कई खतरनाक वादे किए गए हैं,उनके एक सहयोगी के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह देश को परमाणु निरस्त्रीकरण करेंगे।”

”फिलिस्तीन को लगा झटका, UN की पूर्ण सदस्यता के प्रस्ताव का अमेरिका ने किया वीटो”

0

”फिलिस्तीन को लगा झटका, UN की पूर्ण सदस्यता के प्रस्ताव का अमेरिका ने किया वीटो”

”America vetoes opposite Palestine : फिलिस्तीन (Palestine) को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की पूर्ण सदस्यता प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अमेरिका के वीटो शक्ति (veto power) का इस्तेमाल करने की इजराइल ने सराहना की, लेकिन फिलिस्तीन ने इसे अनुचित और अनैतिक करार देते हुए इसकी आलोचना की है।”

”सुरक्षा परिषद में एक मसौदा प्रस्ताव पर गुरुवार को मतदान हुआ। इसके पारित होने पर 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा यह सिफारिश करती कि फिलिस्तीन को इस वैश्विक संस्था के सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए। सुरक्षा परिषद के कुल 15 सदस्य देश हैं। प्रस्ताव के समर्थन में 12 वोट पड़े जबकि स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन ने मतदान से दूरी बना ली और अमेरिका ने वीटो किया।”

”9 सदस्यों के वोट देने की जरूरत थी : मसौदा प्रस्ताव को पारित करने के लिए इसके समर्थन में सुरक्षा परिषद के कम से कम 9 सदस्यों के वोट देने की जरूरत थी और यूएनएससी के 5 स्थायी सदस्य देशों में से किसी को भी अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल नहीं करना था। सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य देश चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।”

”इसराइल के खिलाफ UN में मतदान से दूर रहा भारत, फिलिस्तीन के समर्थन में वोटिंग”

”पूर्ण सदस्य देश का दर्जा प्राप्त करने की फिलिस्तीन की कोशिश 2011 में शुरू हुई थी। फिलिस्तीन अभी गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में उसे यह दर्जा प्रदान किया था। यह दर्जा फिलिस्तीन को वैश्विक संस्था की कार्यवाहियों में भाग लेने की अनुमति देता है लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र में लाए जाने वाले प्रस्तावों पर मतदान नहीं कर सकता। संयुक्त राष्ट्र में एक और गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश होली सी है, जो वेटिकन का प्रतिनिधित्व कर रहा है।”

”इजराइल के विदेश मंत्री ने अमेरिका की सराहना की :

”इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने अमेरिका के वीटो शक्ति का इस्तेमाल करने की सराहना करते हुए प्रस्ताव को शर्मनाक करार दिया। काट्ज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, होलोकास्ट की घटना के बाद से यहूदियों के सबसे बड़े नरसंहार की घटना के करीब 6 माह पश्चात और हमास आतंकियों के यौन अपराध एवं अत्याचार करने के बाद, फिलिस्तीन को यह दर्जा देने का प्रस्ताव आतंकवाद को बढ़ावा देता।”

”लोकसभा चुनाव में ईरान-इजरायल युद्ध की गूंज, बोले पीएम मोदी, दुनिया में युद्ध का माहौल, युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार जरूरी”

”वहीं अमेरिकी राजदूत एवं विशेष राजनीतिक मामलों के लिए वैकल्पिक प्रतिनिधि रॉबर्ट वुड ने कहा कि वाशिंगटन द्विराष्ट्र के सिद्धांत का पुरजोर समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह मतदान फिलिस्तीन को एक देश के रूप में दर्जा देने के विरोध को प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि इसके बजाय यह इस बात की पुष्टि करता है कि यह दोनों पक्षों के बीच सीधी वार्ता से होना चाहिए। वुड ने कहा कि इस बारे में अनसुलझे सवाल हैं कि क्या फिलिस्तीन, राष्ट्र का दर्जा पाने की अर्हता पूरी करता है।”

”महमूद अब्बास ने की अमेरिका की कड़ी आलोचना : फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिका के वीटो शक्ति का इस्तेमाल करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अनुचित और अनैतिक है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की इच्छा की अवज्ञा करता है। फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने कहा कि हमारा आत्म-निर्णय का अधिकार कभी भी सौदेबाजी या बातचीत का विषय नहीं रहा है।”

”उन्होंने कहा कि हमारा आत्मनिर्णय का अधिकार एक नैसर्गिक, ऐतिहासिक, विधिक अधिकार है। हमारे भू-भाग फिलिस्तीन में, एक स्वतंत्र देश के रूप में जीने का अधिकार है, जो मुक्त एवं संप्रभु है। आत्म-निर्णय के हमारे अधिकार को हमसे अलग नहीं किया जा सकता।”

”फिलिस्तीन ने 2 अप्रैल 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस को एक पत्र भेजकर पूर्ण सदस्यता की अपनी अर्जी पर फिर से विचार करने का आग्रह किया था। दिन में गुतारेस ने पश्चिम एशिया पर सुरक्षा परिषद की बैठक में अपनी टिप्पणी में चेतावनी दी कि क्षेत्र में स्थिति नाजुक है।”

”संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा है कि 7 अक्टूबर 2023 से 17 अप्रैल 2024 तक गाजा में 33,899 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 76,664 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। वहीं पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल में किए गए हमास के हमले में 1,200 से अधिक इजराइली और अन्य देशों के नागरिक मारे गए। मृतकों में 33 बच्चे भी शामिल हैं।’

‘देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश’ रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने संबंधी माकपा के चुनावी वादे पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।

0

किसने किया भारत से परमाणु हथियारों का पूर्ण सफाया करने का वादा? जिसके चलते घिर गई कांग्रेस

क्या आप जानते हैं कि भारत की एक सियासी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में ये वादा किया है कि परमाणु हथियारों का पूर्ण सफाया किया जाएगा। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में शामिल है।

जिसके बाद सियासी गलियारों में माहौल गरमा गया है। रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियारों को नष्ट करने संबंधी माकपा के चुनावी वादे पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।

‘देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के घोषणापत्र में देश में परमाणु हथियार नष्ट करने के बारे में किए गए वादे पर बुधवार को कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘देश को कमजोर करने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है।’

माकपा के चुनावी घोषणापत्र में किए वादे पर विवाद

केरल के कासरगोड जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि माकपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में परमाणु हथियारों को नष्ट करने का वादा किया है जिस पर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि देश में परमाणु कार्यक्रमों की शुरुआत इंदिरा गांधी ने की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के 11 परमाणु शक्ति संपन्न देशों में से एक बनने के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने से देश कमजोर हो जाएगा जबकि उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन परमाणु शक्ति संपन्न हैं।

चुनावी घोषणापत्र में माकपा ने ऐसा क्या कह दिया?

माकपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि ‘परमाणु हथियारों और सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों जिनमें रासायनिक और जैविक हथियार शामिल हैं उनका पूर्ण सफाया किया जाएगा।’ भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वाम दल और कांग्रेस देश को कमजोर करना चाहते हैं। अपने संबोधन में भाजपा नेता ने यह भी कहा कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है उसका पतन हुआ है और यही देश में कांग्रेस और माकपा के साथ हुआ। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों दल भगवान राम या रामनवमी के महत्व को नहीं समझते।

‘जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है…’

कांग्रेस और माकपा विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं। भाजपा नेता ने एक चुनावी बैठक में कहा, ‘उन्होंने राम नवमी पर्व मनाने में बाधा डाली। हम सबको मालूम है कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है उसका पतन हुआ है और यही देश में कांग्रेस और माकपा के साथ हुआ है।’

कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाने के साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से परिपूर्ण भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में केरल में दोहरे अंक में सीट मिलेंगी। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार जून को होगी।

”Lok Sabha Election 2024:  बाबा रामदेव से लेकर रजनीकांत तक… अब तक इन हस्तियों ने डाले वोट;

0

”Lok Sabha Election 2024:  बाबा रामदेव से लेकर रजनीकांत तक…अब तक इन हस्तियों ने डाले वोट;

”Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है।”

”उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया।”

”पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 सीट के लिए भी मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्रियों से लेकर प्रमुख उम्मीदवारों और बड़ी हस्तियां भी वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। किस-किसने अब तक वोट डाला है, इस पर डालते हैं नजर।”

”मोहन भागवत ने डाला वोट”

”राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार सुबह रेशिमबाग के पास एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। आरएसएस प्रमुख मतदान केंद्र पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे। मतदान शुरू होने से पहले उन्होंने लगभग 15 मिनट तक इंतजार किया। वह अपना वोट डालने के लिए अंदर गए और उसके तुरंत बाद बाहर निकले और गर्व के साथ अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाया। मोहन भागवत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना पहला व्यक्तिगत कर्तव्य निभाया है। उन्होंने सभी लोगों से एक नागरिक के रूप में अपना वोट डालने का आह्वान करते हुए कहा, यह उनका अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।”

”उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृहनगर खटीमा के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।”

”पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी डेलारश्पेट मतदान केंद्र पर अपनी बाइक पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे।”

”राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने वोट डालने के बाद कहा, मैं आज आपसे अपील करना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र का त्योहार है, अपना वोट जरूर डालें। आपके वोट से हमारा लोकतंत्र, हमारा देश मजबूत होगा…मैं बताना चाहूंगा कि राजस्थान में 2014 और 2019 का इतिहास दोहराएगा।”

”डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।”

”वहीं, फिल्म स्टार रजनीकांत ने भी चेन्नई में मतदान किया।”

”केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई इस सीट से विपक्ष के उम्मीदवार हैं।”

”कमलनाथ ने किया मतदान”

”छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ ने पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उनके बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।”

”के अन्नामलाई ने डाला वोट”

”तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने करूर के उथुपट्टी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका मुकाबला डीएमके के गणपति पी. राजकुमार से है।”

”अभिनेता अजित कुमार पहले चरण में अपना वोट डालने के लिए तमिलनाडु के तिरुवन्मियूर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।”

”कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा में मतदान किया। अपना वोट डालने के बाद चिदंबरम ने कहा कि यह चुनाव का पहला चरण है, कुल सात चरण हैं।आज पूरे तमिलनाडु में मतदान हो रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।।”

”तमिलनाडु: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कोयंबटूर में पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।”

”उत्तराखंड: योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।”

”राजस्थान के मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।”

”एन बीरेन सिंह ने किया मतदान”

”मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।”

”एक्टर त्रिशा ने चेन्नई में वोट डाला”

”तमिलनाडु: अभिनेता और एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई के कोयम्बेडु में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी ने DMK का समर्थन किया और उसके लिए प्रचार किया है।”

”पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान”

”पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।”

”निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।”

”मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।”

”निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष रेलगाड़ियां और लगभग एक लाख वाहन तैनात किए गए हैं।”

How To Vote In Lok Sabha Election 2024: ऐसे में जरूरी ये है कि मतदान केंद्र जाने से पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 में वोट कैसे डालें, समझ लेना जरूरी है।

0

”How To Vote In Lok Sabha Election 2024: ऐसे में जरूरी ये है कि मतदान केंद्र जाने से पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 में वोट कैसे डालें, समझ लेना जरूरी है।”

”How To Vote In Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण का मतदान आज (शुक्रवार 19 अप्रैल 2024) को जारी है। वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर मतदातों के बीच कुछ कंफ्यूजन भी देखा गया है, जिसे मतदान कर्मी दूर करने का प्रयास भी करते दिखे हैं।”

”ऐसे में जरूरी ये है कि मतदान केंद्र जाने से पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 में वोट कैसे डालें, समझ लेना जरूरी है।”

”वोट कैसे करें (How to Vote)”

”आप केवल तभी मतदान कर सकते हैं जब आपका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। मतदाता मतदान केंद्रों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, चुनाव की तारीखों और समय, पहचान पत्र और ईवीएम के बारे में भी पहले से ही जानकारी जुटा लें।”

”मतदाता पंजीकरण स्थिति की जांच कहां करें (Where to Check Voter Registration Status)”

”मतदाता सूची में अपना नाम निम्न में से किसी एक द्वारा सत्यापित किया जा सकता है।”

  • https://electoralsearch.eci.gov.in पर लॉग इन करके अपने वोट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
  • वोटर हेल्पलाइन ऐप (एंड्रॉइड) और वोटर हेल्पलाइन ऐप (आईओएस) डाउनलोड करें। यहां से भी आप जानकारी पा सकते हैं।

”उम्मीदवार के बारे में कैसे जानें ( Who are The Candidates)”

उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए मतदाता उम्मीदवार शपथ पत्र पोर्टल (https://affidavit.eci.gov.in/) पर जा सकते हैं या मतदाता हेल्पलाइन ऐप (एंड्रॉइड) और मतदाता हेल्पलाइन ऐप (आईओएस) डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से मतदाओं को अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

”मतदान केंद्र का पता कैसे करें (How to Find Polling Station)”

  • मतदाता अपना मतदान केंद्र ढूंढने के लिए https://electoralsearch.eci.gov.in पर जा सकते हैं या वोटर हेल्पलाइन ऐप (एंड्रॉइड) और वोटर हेल्पलाइन ऐप (आईओएस) का उपयोग कर सकते हैं।
  • वोटर मतदाता हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं, नंबर 1950 है (कृपया डायल करने से पहले अपना एसटीडी कोड जोड़ें)
  • मतदान केंद्र स्थान के लिए 1950 पर एसएमएस करें
  • मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।

”वोट कहां डालें (Where to Vote)”

  • जब आप पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं। तो सबसे पहले मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपका नाम जांचेंगे और आपका आईडी प्रूफ जांचेंगे
  • दूसरा मतदान अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे, आपको एक पर्ची देंगे और एक रजिस्टर पर आपके हस्ताक्षर लेंगे।
  • आपको तीसरे मतदान अधिकारी के पास पर्ची जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी उंगली दिखानी होगी और फिर मतदान केंद्र पर जाना होगा
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के प्रतीक के सामने बटन दबाकर अपना वोट रिकॉर्ड करें; आपको एक बीप की आवाज सुनाई देगी
  • वीवीपैट मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची की जांच करें। उम्मीदवार के क्रमांक, नाम और प्रतीक वाली पर्ची सीलबंद वीवीपैट बॉक्स में गिरने से पहले 7 सेकंड के लिए दिखाई देगी।
  • यदि आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप NOTA, उपरोक्त में से कोई नहीं दबा सकते हैं; यह ईवीएम का आखिरी बटन है
  • अधिक जानकारी के लिए कृपया ecisveep.nic.in पर मतदाता गाइड देखें

”वोटिंग के जरूरी पहचान पत्र (Necessary Identity Card for Voting)”

  • ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र)
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • पैन कार्ड
  • एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी)
  • श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • फोटो सहित पेंशन दस्तावेज़
  • सांसदों/विधायकों/एमएलसी का आधिकारिक पहचान पत्र
  • आधार कार्ड

”2019 में बीजेपी ने कैसे जीतीं छत्तीसगढ़ में 9 सीटें? छत्तीसगढ़ में कितने वोटरों ने डाले वोट?

0

2019 में बीजेपी ने कैसे जीतीं छत्तीसगढ़ में 9 सीटें?

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर परचम हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र दो सीटें गई थीं. छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 462 थी.

2019 में बीजेपी ने कैसे जीतीं छत्तीसगढ़ में 9 सीटें?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में जमकर पसीना बहा रही हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उम्मीद है कि वह लगातार तीसरी बार दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने जा रही है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है.

इस बीच आपको बताते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच किस तरह की लड़ाई देखने को मिली थी?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में करवाए गए थे. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं.

इनमें सरगुजा, रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, जांजगीर-चंपा, कोरबा, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर शामिल हैं. चुनाव आयोग ने राज्य में तीन चरणों में मतदान करवाया था. 11, 18 और 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. 11 अप्रैल को बस्तर, 18 अप्रैल को को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और 23 अप्रैल को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर वोटिंग हुई थी.

छत्तीसगढ़ में कितने वोटरों ने डाले वोट?

चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 462 थी. इनमें से 68 लाख 92 हजार 907 पुरुष मतदाताओं ने वोट किया था, जबकि 66 लाख 89 हजार 325 महिला मतदाताओं ने वोट डाले. यहां कुल 1 करोड़ 36 लाख 22 हजार 625 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 71.64 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा. दोनों पार्टियों ने जमकर एक-दूसरे को टक्कर दी.

बीजेपी ने जीतीं 9 सीटें, कांग्रेस 2 पर सिमटी;

”2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर विजय पताका फहराई थी, जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र दो सीटें गई थीं.”

”बस्तर सीट से कांग्रेस के दीपक बैज और कोरबा सीट से ज्योत्सना चरणदास महंत ने जीत हासिल की थी. अन्य सभी सीटें बीजेपी के खाते में पहुंचीं थी.”

”बीजेपी को 50.7 फीसदी वोट मिला, जबकि कांग्रेस ने 40.9 फीसदी वोट हासिल किए.”

”बीजेपी-कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमा रही थीं.”

”बसपा को हुआ बड़ा नुकसान”

”’छत्तीसगढ़ में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान बीएसपी को उठाना पड़ा. वह सूबे की सभी सीटों पर ताल ठोक रही थी, लेकिन उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई. यही नहीं, बीएसपी का वोट भी घटा था. उसे मात्र 3 लाख, 13 हजार, 261 वोट मिले थे. अधिकतर सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. पार्टी केवल 2.33 फीसदी वोट हासिल कर पाई थी. वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और मात्र 86 हजार 97 वोट हासिल कर पाई थी. पार्टी का कोई उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाया था.”

अमित शाह ; ‘आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है, सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें…

0

अमित शाह ने अक्स पर लिखा, ‘आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है.

”इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है.”

”आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है.”

”मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें, जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो.”

”जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो, हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली व गैस जैसी सुविधाएँ पहुंचायी हो और भारत की संस्कृति व सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो.”

”आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम…”

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) 

 

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी वोटिंग से पहले लोगों से की मतदान करने की अपील…

0

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी वोटिंग से पहले लोगों से की मतदान करने की अपील…

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्य की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. Lok Sabha Election 2024 Voting: पीएम मोदी … वोटिंग से पहले लोगों से की मतदान करने की अपील ; लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है. आज पहले चरण में 21 राज्य की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.

”लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तरह के इंतजाम कर लिए गए हैं. वोटिंग से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों ने लोगों से वोट डालने की अपील की है.”

”लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है.”

”लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं.”

”पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें. लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है.”

”लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…

— लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव… अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान…

”आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें.”

”आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है, आपके जीवन में बदलाव ला सकता है. स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें.”

”लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव…
”अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान…

”आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।”’

”…आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत…”