Home Blog Page 1032

स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की संपत्ति 83 फीसदी बढ़ी, 2.43 लाख करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े के पार!

0

”Small Cap Mutual Fund: देश में म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और डीमैट खाताधारकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ोतरी दिखा रहा है. शेयर बाजार की पिछले हफ्ते और इस हफ्ते की गिरावट को छोड़ दें तो बाजार में निवेशकों का पैसा बढ़ा है.”

”इसके चलते इक्विटी रूट के जरिए निवेशकों का पैसा आ रहा है और बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में अच्छा रिटर्न मिल रहा है. इसके चलते स्मॉलकैप और मिडकैप म्यूचुअल फंड में भी इंवेस्टमेंट बढ़ रहा है.”

”स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की संपत्ति में 83 फीसदी का बड़ा उछाल”

”रिटेल निवेशकों की भागीदारी में उछाल और बाजार में तेजी से मार्च 2024 के आखिर में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी की संपत्ति 2.43 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई. यह सालाना आधार पर 83 फीसदी की बढ़ोतरी है. ऐसेट में बढ़ोतरी को निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला. मार्च 2024 में फोलियो की संख्या 1.9 करोड़ तक पहुंच गई और इसमें 81 लाख इज़ाफा हुआ. ये एक साल पहले 1.09 करोड़ थी. साफ तौर यह स्मॉल-कैप फंड के लिए निवेशकों के बढ़ते रुझान को दिखाता है.”

”स्मॉल-कैप फंड में 40,188 करोड़ रुपये का इंफ्लो देखा गया”

”वित्त वर्ष 2023-24 में स्मॉल-कैप फंड में 40,188 करोड़ रुपये का इंफ्लो देखा गया, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 22,103 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है. हालांकि मार्च के महीने में स्मॉल-कैप फंड में दो साल में पहली बार 94 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली भी देखी गई.”

”एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड की ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) मार्च 2023 के आखिर में 2.43 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2022 में 1.33 लाख करोड़ रुपये पर थे.”

”कुछ चिंताओं पर भी रहेगी नजर”

”आम चुनाव, मानसून पूर्वानुमान, आर्थिक गतिविधि, महंगाई दरों, जीडीपी अनुमान और वित्त वर्ष 2024-25 की आय बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स स्मॉल-कैप कंपनी के वैल्यूएशन को प्रभावित कर सकते हैं और इस सेगमेंट में अस्थिरता ला सकते हैं किन भारत के इंवेस्टर जिस तरह से स्टॉक मार्केट को लेकर बुलिश हैं, उससे तेजी जारी रहने की उम्मीदों को सपोर्ट मिलता है.”

Rahul Gandhi On BJP : बीजेपी ने दावा किया है कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के समय सीटों की संख्या को लेकर भविष्यवाणी…

0

Rahul Gandhi On BJP: 

”Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक तरफ बीजेपी ने दावा किया है कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के समय सीटों की संख्या को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.”

”बुधवार (17 अप्रैल) को उन्होंने दावा किया है कि इस बार बीजेपी के खाते में 150 सीटें तक ही आएंगी.”

”गाजियाबाद में अखिलेश यादव के साथ मीडिया से मुखातिब राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में जबरदस्त अंडर करंट है. उन्होंने कहा है, “मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता. 15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि बीजेपी लगभग 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी.”

हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि हम सुधार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

”राहुल गांधी बोले – बीजेपी कर रही संविधान को खत्म करने की कोशिश”

”राहुल गांधी ने कहा, ‘यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. एक तरफ RSS और BJP संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है. चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं.”

बेरोजगारी सबसे बड़ी है और महंगाई दूसरी सबसे बड़ी है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी है, न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी मुद्दों पर बात करते हैं.”

”राहुल गांधी ने कहा – युवाओं के खाते में हर साल जमा करेंगे एक लाख रुपये”

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी करके, गलत GST लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है.”

”पहला काम है रोजगार को एक बार फिर से मजबूत करना, इसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं, एक विचार है क्रांतिकारी विचार- अप्रेंटिसशिप का अधिकार. हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे.”

”ट्रेनिंग होगी और हम युवाओं के बैंक खाते में प्रति वर्ष एक लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं, हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे.”

”Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर, महाराष्ट्र की 48 सीटों में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.”

0

”Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर, महाराष्ट्र की 48 सीटों में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.”

”Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा सीटों के लिहाज से महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा राज्य है. ऐसे में इसकी सियासी साख भी अन्य राज्यों से ज्यादा है और केंद्र की सत्ता में काबिज होने का सपना देखने वाले दलों की नजर महाराष्ट्र पर भी होती है.”

”48 सीटों वाले महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के साथ दो मुख्य गठबंधन I.N.D.I.A और NDA के बीच भी तल्ख मुकाबला है. महाराष्ट्र की 48 सीटों में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. 13 ऐसी सीटें है, जहां पर एक या दो प्रतिशत वोट से हार-जीत हो सकती है. 15 सीटों पर तीन प्रतिशत से कम वोट के अंतर से हार जीत होने की संभावना है. बची हुई अन्य सीटों पर NDA और I.N.D.I.A में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.”

”NDA की मिल सकता है 45 फीसद वोट, जानें I.N.D.I.A का क्या होगा?”
”महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में NDA को बढ़त मिलती नजर आ रही है. 2019 में 41 सीटें जितने वाले NDA को फाइनल ओपिनियन पोल में 45 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन को 41 और अन्य को 14 फीसदी वोट मिल सकता है. अगर इन वोट प्रतिशत को सीटों में तब्दील किया जाए तो NDA 30 और I.N.D.I.A गठबंधन 18 सीटें जीत सकता है. महाराष्ट्र के मैदान-ए- जंग में इस बार का मुकाबला 2014 और 2019 से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.”

”महाराष्ट्र की इन सीटों पर हो सकती है कांटे की टक्कर”
”महाराष्ट्र में 48 में 9 सीटों पर इस बार काटें की टक्कर होने वाला है. NDA की 9 सीट और I.N.D.I.A गठबंधन की 6 सीटों पर चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प है. NDA का गढ़ भंडारा, चंद्रपुर, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नासिक, मुंबई साउथ, धुले, सांगली, सोलापुर में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन में दिलचस्प टक्कर हो सकती है. इन सीटों पर एक फीसदी वोट से हार और जीत होने का अनुमान है. वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन के गढ़ औरंगाबाद, बुलढाणा, नांदेड़, नंदुरवार औए सतारा सीटों पर भी बेहद नजदीकी मुकाबला है.”

”हल्का सा वोट स्विंग और महाराष्ट्र की इन सीटों पर बदल सकता है नतीजा”

”महाराष्ट्र की 15 सीटों पर क्लोज फाइट देखने को मिल सकती है. इनमें NDA ने बीड, डिंडोरी, कोल्हापुर, रामटेक, ठाणे वर्धा में जीत दर्ज की थी. इन सीटों पर NDA बढ़त बना सकती है. वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन की अहमदनगर, बारामती, भिवंडी, हटकांगले, गढ़चिरौली, हिंगोली, शिरडी, रायगढ़, यवतमाल में I.N.D.I.A गठबंधन के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. इन सीटों पर तीन फीसदी वोट से हार-जीत हो सकती है. हालांकि एक और तीन फीसदी से हार-जीत वाली सीटों पर अंत समय तक माहौल बनाने वाले उम्मीदवार ही जीत का स्वाद चख पाएंगे.”

”महाराष्ट्र के रण में कौन है किसके साथ?”

”महाराष्ट्र में 2019 में विधानसभा के चुनाव हुए. विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने के बाद उद्धव ठाकरे और बीजेपी अलग-अलग हो गए. एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन के बाद उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए. तीन सालों के बाद शिवसेना टूट गई, जहां उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे बीजेपी के साथ चले गए और मुख्यमंत्री बन गए. उधर अजित पवार भी शरद पवार का साथ छोड़कर NDA में चले गए. 2024 के रण में बीजेपी के साथ शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार गुट), राष्ट्रीय समाज पार्टी है. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस भी बीजेपी का समर्थन दिया है. कांग्रेस के साथ शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) है.”

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला

0

”छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल करते हुए कहा है कि जिस तेजी के साथ प्रदेश में गोबर खरीदी बंद हुई क्या वैसे बंद हो पाएगा…”

”लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।”

”छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस तेजी के साथ प्रदेश में गोबर खरीदी को घोटाला बताते हुए बंद करने का काम करके इसे ऐतिहासिक बताया गया है, क्या उस तेजी के साथ महादेव सट्टा ऐप को भी बंद किया जाएगा।”

”बघेल ने आरोप लगाते हुए प्रदेश की सरकार पर कहा है कि भाजपा के लोग गली-गली में मेरे ऊपर गोबर घोटाला का आरोप लगाते हुए घूम रहे हैं।”

”बघेल ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि अगर हमने घोटाला किया है तो सत्ता उनके हाथ में है, घोटाले की जांच कराएं और दोषी को सजा दें।”

”उन्होंने कहा कि यह लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला, चावल घोटाला, महादेव सट्टा ऐप जैसे आरोप लगा रहे थे। अब तो सत्ता इनके हाथ में आ गई है फिर क्यों इस तरह के भष्टाचार पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।”

”बघेल ने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी के साथ गोबर खरीदी बंद कर दी गई है, वैसे ही शराब और महादेव सट्टा को बंद क्यों नहीं किया गया है।”

”देश के बजट से अंजान विजय बघेल- भूपेश बघेल”

”पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी विजय बघेल के बजट पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बोलते हैं कि कांग्रेस हर महिला को एक लाख रुपये सालाना देने की बात कह रही है लेकिन कांग्रेस के पास तो फंड ही नहीं है, वह इतना पैसा कहां से लाएगी।”

”बघेल ने कहा कि वो सरकार के बजट को ही 45 करोड़ का बता रहे हैं। भाजपा के नेताओं को यह भी नहीं पता कि देश के सरकार का बजट कितना होता है, बघेल ने कहा कि यह वो नेता है जो सरकार के 47 लाख करोड़ रुपये के बजट को 45 करोड़ बता रहे हैं।”

”भूपेश ने ईवीएम पर फिर खड़े किया सवाल”

”पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में हमने नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से काराया था।”

”उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव ही सबसे आसान और निष्पक्ष तरीका होता है। यह तरीका इतना आसान होता है कि चुनाव में अनपढ़ आदमी भी इसे देखकर समझ सकता है। वहीं दूसरी तरफ यह ईवीएम मशीन को बड़े से बड़े पढ़े-लिखे लोग भी नहीं समझ पाते हैं। लेकिन भाजपा इस आसान तरीके से चुनाव नहीं कराना चाहती है।”

छत्तीसगढ़ : आज यानी 17 अप्रैल को प्रदेश के जिलो में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें…

0

”Petrol-Diesel Prices Today 17 April 2024:  देश की तेल कम्पनिया इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के आधार पर दामों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के नए दाम तय करती हैं।”

”हालांकि, देश के साथ छत्तीसगढ़ में आज यानी 17 अप्रैल पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन कुछ जिलों में इनमें एक रूपये तक की कमी दर्ज की गई हैं।”

”आइये जानते हैं आज छत्तीसगढ़ में क्या हैं पेट्रोल डीजल के नए दाम ”

पेट्रोल;

डीजल;

Chhattisgarh Naxal : मारे गये नक्सलियों में 15 पुरुष और 14 महिला नक्सली;

0

Chhattisgarh Naxal : मारे गये नक्सलियों में 15 पुरुष और 14 महिला नक्सली;

Chhattisgarh Naxal : मारे गये नक्सलियों में 15 पुरुष और 14 महिला नक्सली;

Chhattisgarh Naxal : मारे गये नक्सलियों में 15 पुरुष और 14 महिला नक्सली;

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे तक थम जाएगा चुनाव प्रचार | 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान;

0

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे तक थम जाएगा चुनाव प्रचार | 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान;

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे तक थम जाएगा चुनाव प्रचार | 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान;

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे तक थम जाएगा चुनाव प्रचार | 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान;

 

UAE में कुदरत का कहर! एक दिन में हुई साल भर की बारिश, 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

0

UAE में कुदरत का कहर! एक दिन में हुई साल भर की बारिश, 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

”संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में सोमवार देर से मूसलाधार बारिश हो रही है. यहां दुबई में मंगलवार को एक ही दिन में सालभर के बराबर बारिश हुई. इसके कारण पूरे शहर में भारी बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और घरों में पानी भर गया.”

”हालात की गंभीरता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस मूसलाधार बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का का तक रनवे डूब गया, जिससे यह समुद्र जैसा दिखने लगा. इस कारण एयरपोर्ट पर लगभग आधे घंटे तक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा.”

”दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को महज 12 घंटों के अंदर लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यहां गौर करने वाली बात यह दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है.”

”सोशल मीडिया पर शेयर कई वीडियो में दुबई एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह जलमग्न दिख रहा है, जहां बड़े-बड़े विमान नावों की तरह दिख रहे थे, क्योंकि वे बाढ़ में डूबे रनवे पर चल रहे थे, जो समुद्र जैसा दिखता था.”

”संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार की सुबह दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी. दुबई पुलिस ने अचानक आई बाढ़ के कारण शहर की कुछ सड़कों से बचने के लिए सलाह भी जारी की. इस बीच, क्षेत्र के अन्य देशों में भी भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ देखी गई. पड़ोसी देश ओमान में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई.”

‘पीड़ितों में 10 छात्र भी शामिल हैं, जिनकी 14 अप्रैल को उस समय मौत हो गई थी, जब जिस वाहन में वे यात्रा कर रहे थे, वह बाढ़ वाले क्षेत्र को पार करने की कोशिश करते समय तेज धारा में बह गया था. इस बीच, बहरीन में, सोशल मीडिया पर वीडियो में बाढ़ वाली सड़कों पर फंसे हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं.’

मोदी 3.0 : ‘100 दिवसीय कार्य योजना’ 6 सूत्र, ‘प्रमुख बातें;

0

मोदी 3.0 : ‘100 दिवसीय कार्य योजना’ 6 सूत्र, ‘प्रमुख बातें;

”राजनेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं राजधानी दिल्‍ली में शीर्ष नौकरशाह अगली सरकार के लिए ‘100 दिवसीय कार्य योजना’ तैयार करने में व्यस्त हैं.”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी सौंपी है. सरकार के सभी सचिवों को 10 क्षेत्रीय समूहों का हिस्सा बनाया गया है और वे 6 सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं. मई के अंत तक ब्लूप्रिंट को अंतिम रूप देने के लिए कैबिनेट सचिव के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया जा रहा है. सप्ताहांत और अवकाश पर भी काम किया जा रहा है.”

”सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने 3 मार्च को सभी सचिवों के साथ 9 घंटे की लंबी बैठक की और कहा, ‘यह चुनाव अलग होगा…चुनाव के बावजूद नियमित काम जारी रहेगा…

”चुनावी मौसम के बावजूद नौकरशाही निरंतरता महसूस करती है.’ उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी सरकार के तहत नौकरशाह भूल गए थे कि रविवार क्या होता है और उन्‍हें बड़ा सोचने के लिए भी कहा.”

”पीएम ने नौकरशाहों से कहा कि जब मैं जून में वापस आऊंगा तो 100-दिवसीय और 5-वर्षीय योजना की समीक्षा करूंगा और पीएम की समीक्षा पूरी होने के बाद जून के तीसरे सप्‍ताह तक योजनाओं को समझाने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ नीति आयोग की बैठक बुलाए जाने की उम्मीद है.”

”6 सूत्र  मिली जानकारी के अनुसार, पहले 100 दिनों का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी अपनाने, डिजिटल सशक्‍तीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर उच्च नागरिक-सशक्त सरकार की ओर बढ़ रहा है.”

”’100-दिवसीय योजना के लिए सचिवों द्वारा पहचाने गए 6 बिल्डिंग ब्लॉक हैं- मैक्रोइकोनॉमी, सशक्त नागरिक, संपन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार नेतृत्व, प्रभावी शासन और विश्वबंधु के रूप में भारत. पहले 100 दिनों में फोकस नागरिकों के अधिक सशक्तीकरण, संस्थानों को मजबूत करने, स्पष्ट रूप से परिभाषित लक्ष्य और लक्ष्य, डेटा-संचालित शासन और नियमों की समीक्षा पर होने की उम्मीद है.”

”प्रमुख बातें सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रमुख कदम नागरिकों के अनुपालन बोझ को कम करने के लिए कानूनों की समीक्षा करने के लिए ‘जन विश्वास 2.0’ कदम, पेपर लीक विरोधी विधेयक को लागू करना, सेवाओं का नया अधिकार विधेयक शामिल हैं.”

”सभी नागरिक सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी के लिए नया सिस्‍टम तैयार करना, ई-पासपोर्ट के एक पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ, जिला और अधीनस्थ अदालत के मामलों के 100 करोड़ पृष्ठों का डिजिटलीकरण, उत्तर-पूर्व के लिए 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी, 6 नए विदेशी मिशन और दो वाणिज्य दूतावास और जल्द ही आयोजित होने वाले एक वैश्विक मीडिया और मनोरंजन शिखर सम्मेलन की घोषणा.”

”9 घंटे तक बैठक एक सूत्र ने बताया कि कई लोगों ने सोचा था कि पीएम के साथ 3 मार्च की बैठक सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए एक ‘विदाई बैठक’ थी, लेकिन मोदी लगभग 9 घंटे तक सचिवों के साथ और फिर मंत्रिपरिषद के साथ बैठे.”

”साल 2019 में मोदी द्वारा 100-दिवसीय योजना का अभ्यास भी किया गया था, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वर्तमान अभ्यास अलग है, क्योंकि एजेंडा को उच्च स्तर पर पेश किया गया है. एक सूत्र ने कहा, ‘100-दिवसीय योजना 5-वर्षीय योजना में शामिल है, जो बदले में विजन 2047 का हिस्सा है. मोदी सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है.”

”तमिल भाषा पर भी बात सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी पूछा है कि क्या अब अधिक एकल परिवारों और अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के पहलू में देश की बदलती जनसांख्यिकी का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाई जा सकती है?”

”यह भी सुझाव दिया गया है कि केंद्र सरकार का आधिकारिक पत्राचार अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल में भी हो, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में तमिल को बढ़ावा देने की बात कही है.”

”पीएम मोदी ने अधिकारियों से उत्तर-पूर्व पर ध्यान केंद्रित रखने, क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने और वैश्विक संस्थानों में देश की भागीदारी बढ़ाने को भी कहा है. नई सरकार के पहले 100 दिनों में आईएएस प्रशिक्षण और कैडर आवंटन नियमों की व्यापक समीक्षा होने की संभावना है. पीएम मोदी का मुख्य जोर सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संतुष्टि दृष्टिकोण पर है.”

”महिलाओं को प्राथमिकता कुछ महत्वपूर्ण विषय जिन पर 100-दिवसीय योजना तैयार की जा रही है वे हैं ‘महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास’, ‘अस्तित्व से परे हरित अर्थव्यवस्था’, ‘जीवंत सामाजिक-आर्थिक केंद्र के रूप में शहर समूह’ और ‘भारत दुनिया के लिए स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बन रहा है’.

”सत्ता में आने पर मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय मुकदमेबाजी नीति पर भी काम करेगी. इटली के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर करेगी और डीडी न्यूज और प्रसार भारती के सुधार पर पर भी काम किया जाएगा.”

”Lok Sabha Elections 2024: “भाजपा को इस चुनाव में 150 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी”, राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस”

0

”Lok Sabha Elections 2024: “भाजपा को इस चुनाव में 150 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी”, राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस”

‘लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया भाजपा एनडीए सरकार को हराने के लिए बेहद मजबूती से प्रयास कर रही है। विपक्षी दलों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर काफी आक्रमाक चुनावी अभियान चला रहे हैं।”

”इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भगवा पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियों का निर्माण हुआ है, उससे लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल 150 सीटों पर सिमट जाएगी।”

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 19 अप्रैल से हो रहे चुनावी महाकुंभ में सत्तधारी भाजपा की हालत बेहद खराब है और जनता मोदी सरकार के 10 सालों के शासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी समेत किसानों की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर है।”

”समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के साथ गाजियाबाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव अभियान से पूर्व ऐसा लग रहा था कि बीजेपी 180-200 सीटों मिलेंगी लेकिन जैसे-जैसे चुनावी अभियान ने गति पकड़ी। उससे साफ हो गया है कि भाजपा को 150 का आंकड़ा भी पार करना असंभव लग रहा है।”

”उन्होंने कहा कि जनता के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया और उसके घटक दलों की विश्वसनियता में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और जनता के बीच इंडिया गठबंधन की बदली हुई छवि के आधार पर कहा जा सकता है कि विपक्षी गठबंधन बहुमत की ओर आसानी से बढ़ रहा है।”

”इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की संभावना पर कुछ भी नहीं कहा, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस नेता ने अमेठी का पत्ता अभी तक नहीं खोला है।”