Home Blog Page 1035

”उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा, भाजपा, कांग्रेस पर जमकर हमला ।”

0

”उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को मुजफ्फरनगर में स्थित जीआईसी मैदान में जनसभा करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा, भाजपा, कांग्रेस पर जमकर हमला ।”

”मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा ने किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया है। बसपा अकेले चुनावी मैदान में है और बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने जनता से बसपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा के प्रजापति का मुकाबला भाजपा के संजीव कुमार बालियान और सपा के हरेंद्र सिंह मलिक से है।”

”उन्होंने ने कहा कि भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने की संभावना बहुत कम है। बसपा सुप्रीमो ने कहा- “पश्चिमी उप्र के लोग लंबे समय से अलग राज्य की मांग करते आ रहे हैं। अगर केंद्र में हमारी सरकार आती है तो पश्चिमी उप्र को एक अलग राज्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।अगर स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होते हैं और वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाती है तो भाजपा सत्ता में नहीं लौटेगी।”

”मायावती ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं, उनमें से एक चौथाई भी पूरे नहीं किए हैं। सिर्फ सबसे ज्यादा समय पूंजीपतियों, कारोबारियों को और पूंजीपति बनाने और उन्हें हर स्तर पर बचाने में बीता है। भाजपा और दूसरी पार्टियां इन्हीं कारोबारियों के सहारे अपना संगठन चलाती हैं और चुनाव लड़ती हैं, जिसका खुलासा चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों से हुआ है।”

”बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दलित, आदिवासी व अन्य वर्गो के लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिली। विपक्षी दलों की सरकार ने धन्ना सेठों को ध्यान में रखा गया है। गलत कृषि नीतियों के कारण किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। हमें कांग्रेस भाजपा व अन्य सहयोगी दलों को रोकना है। मायावती ने भाजपा द्वारा रविवार को जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने से विकास नहीं होगा। सच्चा विकास तभी हो सकता है, जब लोगों को रोजगार दिया जाए।”

Congress : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किये गए…

0

”Congress : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से तो विक्रमादित्य सिंह को मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है।”

”कांग्रेस ने 16 लोकसभा सीट और गुजरात की 5 विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा इस लिस्ट में है।”

”पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंडी से मैदान में उतारा गया है। यहां उनका मुकाबला बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत से होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में आनंदपुर साहिब से हैं मनीष तिवारी सांसद हैं।”

 

”इसके अलावा, गुजरात की मेहसाणा से रामजी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धननानी, नावासारी से नैशध देसाई को टिकट मिला है। अगर ओडिशा की बात करें तो कांग्रेस ने क्योंझर से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक से अनंत प्रसाद सेठी, जाजपुर से अंचल दास, ढेंकनाल से सुष्मिता बेहरा, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर से रविंद्र कुमार सेथी, पुरी से सुचारिता मोहंती और भुवनेश्‍वर से यासिर नवाज को प्रत्याशी घोषित किया गया है।”

”इससे पहले शनिवार को विक्रमादित्य की मां और हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने घोषणा की थी कि विक्रमादित्य सिंह मंडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, जो मंडी सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। वह प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।”

”भाजपा लागू करेगी UCC, संकल्प पत्र में एक देश-एक चुनाव का किया वादा, बीजेपी के घोषणापत्र की 6 मुख्य बातें”

0

”भाजपा लागू करेगी UCC, संकल्प पत्र में एक देश-एक चुनाव का किया वादा, बीजेपी के घोषणापत्र की 6 मुख्य बातें”

”लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है।”

”भारतीय जनता पार्टी ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। साथ ही Uniform Civil Code लागू करने की बात कही है।”

”बीजेपी के घोषणापत्र की 6 मुख्य बातें”

  1. Uniform Civil Code लागू करेंगे
  2. One Nation One Election लागू करेंगे
  3. भारत ओलंपिक की मेज़बानी करेगा
  4. 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएँगे
  5. सौर ऊर्जा से मुफ्त बिजली दी जाएगी
  6. 3 करोड़ घर बनाएंगे

”गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस”

”भाजपा ने घोषणा पत्र में पीएम मोदी के ‘ज्ञान’ – गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। मंच पर बीआर अंबेडकर और भारतीय संविधान की प्रतिमा के साथ, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।”

”एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर दिया गया खास जोर”

”घोषणापत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का प्रस्ताव और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर विशेष जोर है। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए, जिनमें से मुख्‍य मुद्दों को चुना गया। हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो हम कहते हैं वो हम करते हैं।”

”विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस”

”भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस है। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया है।”

”वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से लिए गए सुझाव”

”लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने देशव्यापी अभियान चलाकर कई माध्यमों से लोगों से सुझाव लिए थे। पार्टी ने एक तरफ जहां देशभर में विधानसभा स्तर पर जाकर वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए, वहीं इसके साथ-साथ देश के 100 से ज्यादा शहरों में अलग-अलग समाज के वर्गों, व्यावसायिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों के साथ सभाएं कर उनसे भी सुझाव लिए।”

”इसके साथ ही पार्टी ने बड़े पैमाने पर मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं देश के लोगों से नमो एप के जरिए भी सुझाव भेजने का आग्रह किया था।”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बारिश और बिजली गिरने से 57 लोगों की मौत

0

फगानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बारिश और बिजली गिरने से 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दोनों देशों में हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए तो 250 से ज्यादा पशुओं की भी मौत होने की खबर है।

जान गंवाने वालों में अफगानिस्तान के 33 और पाकिस्तान के 24 लोग शामिल हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मौत पंजाब प्रांत में दर्ज की गई है। दोनों देशों के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बरिश की संभावना बनी हुई है।

तालिबान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने बताया कि बाढ़ ने राजधानी काबुल व देश के कई अन्य प्रांतों को प्रभावित किया है। बाढ़ से लगभग 800 हेक्टेयर की फसलें नष्ट हो गई हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल व कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में तेज बारिश हो सकती है।

लोकसभा चुनाव : सत्तारूढ़ भाजपा ने देश में तैनात विभिन्न देशों के राजनयिकों और दुनियाभर के 25 राजनीतिक दलों को महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आमंत्रित किया है।

0

लोकसभा चुनाव : सत्तारूढ़ भाजपा ने देश में तैनात विभिन्न देशों के राजनयिकों और दुनियाभर के 25 राजनीतिक दलों को महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आमंत्रित किया है।

इस क्रम में नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस, श्रीलंका और कुछ अफ्रीकी देशों सहित 15 मेहमानों की ओर से भाजपा के अभियान को देखने की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत में सात चरण के आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान शुरू होगा जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

25 से अधिक राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया

भाजपा के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व करने वाले विजय चौथाइवाले ने बताया, ‘देश की चुनावी राजनीति के इतिहास में पहली बार भाजपा ने दुनियाभर के विभिन्न राजनीतिक दलों को भारत आने और भाजपा के अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया है। हमने 25 से अधिक राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है और उनमें से 15 देशों ने पुष्टि की है, जिनमें ज्यादातर पड़ोसी और कुछ कुछ सुदूर-पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ अफ्रीकी देश भी शामिल हैं।’

वर्ष 2014 में पीएम मोदी के चुनाव वॉर रूम का हिस्सा रहे चौथाईवाले ने कहा, ‘पूरा विचार भाजपा के अभियान की व्यापकता और गहराई को दर्शाना है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को लगातार चुनावों में सफलता मिली है, चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा। हम भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। वे देश के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे। देश और हम उन्हें भाजपा अभियान के विभिन्न पहलू दिखाएंगे।’

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, हम विभिन्न देशों से विभिन्न राजनयिकों को भी भारत ले जाएंगे और उन्हें फिर से भाजपा का अभियान दिखाएंगे। हमने पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान ऐसा किया था। लेकिन लोकसभा चुनावों के लिए यह पहली बार होगा।’

छत्तीसगढ़ :  कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी दुष्प्रचार फैलाते हैं कि मोदी जी संविधान बदल देंगे और आरक्षण को खत्म कर देंगे।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

0

“छत्तीसगढ़ :  कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी दुष्प्रचार फैलाते हैं कि मोदी जी संविधान बदल देंगे और आरक्षण को खत्म कर देंगे।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह…”

“आरक्षण  चाहे ओबीसी का हो या पिछड़ा वर्ग का, भारतीय जनता पार्टी ना आरक्षण खत्म करेगी ना किसी को खत्म करने देगी। कांग्रेस पार्टी झूठ का व्यापार करती है। उन्होंने कहा कि, ‘हाल ही में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है।”

“अमित शाह ने कहा कि महादेव एप के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले भूपेश कका अभी भी सांसद बने रहना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में भूपेश कका को हराया था, इस बार लोकसभा में फिर से हराकर उन्हें वापस घर भेजना है। कमल के निशान पर दिया गया आपका एक-एक वोट सीधा नरेन्द्र मोदी जी के खाते में जाएगा। मोदी जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही मोदी जी छत्तीसगढ़ से पूरी तरह नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।”

“अमित शाह ने कहा कि भूपेश कका की सरकार में नक्सलवाद के खिलाफ आंदोलन बंद हो गया था। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में छतीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इतने कम दिन में 54 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर कर दिया। 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने का काम किया गया है और 250 से ज्यादा लोग आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मोदी जी ने 10 वर्षों में पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। मोदी जी के तीसरे टर्म में छत्तीसगढ़ में बचे-खुचे नक्सलवाद का खात्मा निश्चित है।”

“अमित शाह ने कहा कि, ‘कांग्रेस के जमाने में किसान कल्याण का बजट सिर्फ 22 हजार करोड़ रुपये था। मोदी जी ने किसान कल्याण के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का बजट देने का काम किया है। आज हर किसान को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये देने का काम मोदी जी कर रहे हैं। कांग्रेस ने धान की खरीदी 475 लाख मैट्रिक टन की थी, भारतीय जनता पार्टी ने 830 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राजनांदगाँव में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है। यहाँ बंद पड़ी शुगर फैक्ट्री को खोलने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही है।”

“उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस के दौर में कभी भी जनजातीय कल्याण मंत्रालय नहीं बन पाया, अटल जी ने जनजातीय कल्याण मंत्रालय बनाया। मोदी जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम किया है। सालों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी आदिवासी बेटा या बेटी को राष्ट्रपति का पद नहीं सौंपा। मोदी ने ओडिशा की गरीब परिवार की आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देश भर के आदिवासियों का सम्मान किया है और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का काम किया है। एससी के लिए कांग्रेस 24 हजार करोड़ रुपये का बजट छोड़ कर गई थी, मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।”

“अमित शाह ने कहा कि, ’10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार में छत्तीसगढ़ को 77 हजार करोड़ रुपये दिया गया था। नरेन्द्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 72 हजार करोड़ रुपये, सड़क निर्माण के लिए 25 हजार करोड़ रुपये, रेलवे के लिए 45 हजार करोड़ रुपये और एयरपोर्ट के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। लगभग 38 लाख किसान को पीएम किसान का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबों के घर में नल से जल पहुँच रहा है। 2 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। 38 लाख घरों में शौचालय बनाया जा चुका है। 2 करोड़ लाभार्थी को प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त में देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही है। मोदी जी के शासन में 38 लाख गैस कनेक्शन और 12 लाख आवास भी दिए जा चुके हैं।’ हाथों में सौंपने का आह्वान किया।”

”BJP Manifesto for Farmers; भाजपा ने मोदी की गारंटी नाम से घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं समेत हर क्षेत्र के लोगों से खास वादे किए गए हैं।”

0

”BJP Manifesto for Farmers; भाजपा ने मोदी की गारंटी नाम से घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं समेत हर क्षेत्र के लोगों से खास वादे किए गए हैं।”

”संकल्प पत्र जारी करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कल्याणी की पूजा करते हैं और मां अपने दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए है, ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है।”

”इसके साथ सोने पर सुहागा ये कि आज बाबा साहेब की जयंती भी है। आपको बताते हैं कि भाजपा के मेनिफेस्टो में किसानों के लिए क्या कुछ खास है।”

”भाजपा ने घोषणापत्र में किसानों से किए 23 वादे”

”अपने घोषणापत्र में भाजपा ने ये वाजा किया कि ‘किसानों का सम्मान व सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हमने पिछले दस वर्षों में सॉइल हेल्थ कार्ड, सूक्ष्म सिंचाई, फसल बीमा, आसानी से बीज की उपलब्धता जैसी विभिन्न नीतियों एवं पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत सीधे उनके खातों में वित्तीय सहायता प्रदान करके किसानों को सशक्त बनाया है। हमने एमएसपी में भी लगातार वृद्धि की है। हम आगे भी अपने किसान परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए काम करेंगे।’ भाजपा ने किसानों से कुल 23 वादे किए हैं, नीचे पढ़िए इनमें क्या-क्या मुद्दे शामिल हैं।”

लाभकारी कृषि

1). पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती प्रदान करेंगे

हमने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। हम किसानों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

2). पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती

हम फसल के नुकसान का शीघ्र और सही मूल्यांकन, समयबद्ध भुगतान और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करेंगे।

3). एमएसपी में बढ़ोतरी

हमने प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की है। हम समयबद्ध तरीके से एमएसपी में वृद्धि को जारी रखेंगे।

4). दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता

हम भारत को दाल (जैसे अरहर, उड़द, मसूर, मूंग और चना) और खाद्य तेल (जैसे सरसों, सोयाबीन, तिल और मूंगफली) के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्नदाताओं को समृद्ध बनाएंगे।

5). सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे

हम अन्नदाताओं को जरूरी कृषि इनपुट प्रदान करके पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देंगे। साथ ही प्याज, टमाटर, आलू आदि जैसी आवश्यक सब्जियों के उत्पादन के लिए नए क्लस्टर स्थापित करेंगे। इन क्लस्टर्स में भंडारण और वितरण की सुविधाएं भी प्रदान करेंगे।

6). भारत को विश्व के न्यूट्री-हब के रूप में स्थापित करेंगे

हम अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष की सफलता के आधार पर खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देंगे और भारत को अंतरराष्ट्रीय मिलेट हब बनाएंगे।

7). श्री अन्न सुपरफूड

हमने मिलेट (श्री अन्न) को विश्व में मान्यता दिलाई है। अब हम श्री अन्न को विश्च सुपरफूड के रूप में स्थापित करेंगे। हम छोटे किसानों को मिलेट की खेती करने के लिए प्रोत्साहन देगे। हम श्री अन्न की पौष्टिकता और स्वास्थ्य के लाभों को रेखांकित करने के लिए अनुसंधान और जागरूकता को भी बढ़ावा देंगे।

8). प्राकृतिक खेती का विस्तार

हम प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत लाभकारी खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं सुनिश्चित करेंगे। खाद्य और पोषण सुख्खा भी

9). फसल विविधीकरण (क्रॉप डायवर्सिफिकेशन)

हमने उचित मूल्य समर्थन के साथ फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया है। इसे आगे बढ़ाते हुए, हम कृषि को पर्यावरण अनुकूल और लाभकारी बनाने के लिए फसल विविधीकरण का और विस्तार करेंगे।

सुदृढ़ कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर

10). कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन

हम भंडारण सुविधाओं, सिंचाई, ग्रेडिंग और सॉर्टिंग इकाइयों, कोल्ड स्टरिज सुविधाओं और फूड प्रोसेसिंग जैसी कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर की एकीकृत योजनाओं के समन्वित कार्यान्वयन के लिए एक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे।

11). सिंचाई सुविधाओं का विस्तार

हमने पीएम कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 25.5 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में वृद्धि की है। हम कुशल जल प्रबंधन के लिए टेक्नोलॉजी के सही उपयोग के साथ सिंचाई क्षमताओं का विस्तार करेंगे।

12). ग्रामीण क्षेत्रों में अनाज स्टोरेज सुविधाओं का नेटवर्क

हम सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएसीएस (PACS) में पर्याप्त भंडारण क्षमता विकसित करेंगे। हम इसे ग्रौडंग, सॉर्टिंग, प्रोसेसिंग और पैकिंग जैसी सुविधाओं के साथ पूरा करेंगे।

13). कृषि सैटेलाइट

हम कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि सैटेलाइट लॉन्च करेंगे।

14). कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर

हम कृषि में सूचना की विसंगति को हटाने और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेंगे।

बीज, खाद और उपकरणों की उपलब्धता

15). कस्टम हायरिंग केन्द्रों को दोगुना करेंगे

हमने अब तक 25,000 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित किए हैं। हम अब कृषि मशीनरी और उपकरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कस्टम हायरिंग केंद्रों की संख्या दोगुनी करेंगे।

16). कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का विस्तार करेंगे

हमने अपने किसानों को डिजिटल समाधान प्रदान करने के लिए केवीके को अपग्रेड किया है। अब, हम सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को कौशल विकास के वन-स्टॉप सेंटर में अपग्रेड करेंगे।

17). पीएम किसान समृ‌द्धि केंद्रों का विस्तार

हमने सभी कृषि इनपुट और सेवाएं प्रदान करने के लिए पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को वन स्टॉप सेंटर के रूप में स्थापित किया है। हम पीएम किसान समृद्धि केंद्रों के नेटवर्क का और विस्तार करेंगे।

18). उच्च उत्पादक बीज सुनिश्चित करेंगे

हम किसानों को अच्छी क्षमता और बदलती जलवायु में काम आ सकने वाले प्राकृतिक बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

19). नैनो यूरिया की उपलब्धता

कृषि भूमि को उपजाऊ बनाए रखने में नैनो यूरिया की बहुत अहम भूमिका है। हम इसके उपयोग का और विस्तार करेंगे।

कृषि सबंधित अन्य क्षेत्रों का विकास

20). डेयरी सहकारी समितियों का विस्तार

हम अगले पांच वर्षों में चारा बैंकों, दूध परीक्षण प्रयोगशालाओ, बल्क मिल्क कूलर और दूध प्रसंस्करण की सुविधाओं के साथ गांवों में डेयरी सहकारी समितियों के नेटवर्क का विस्तार करेंगे।

21). देशी पशुओं की रक्षा

इम देशी पशुओं की प्रजातियों का संरक्षण करेंगे, और उनकी उत्पादकता बढ़ाने और उनके जेनेटिक डायवर्सिटी को संरक्षित करने के प्रवास करेंगे।

22). पशु रोगों का उन्मूलन

हम फुट एवं माउथ डिजीज (एफएमडी) की रोकथाम करेंगे और टीकाकरण अभियान के माध्यम से ब्रुसेलोसिस को भी नियंत्रित करेंगे।

23). सहकार से समृद्धि

हम सहकारिता को मजबूत, कुशल, पारदर्शी, तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सहकारी नीति लागू करेंगे।

”Salman Khan House Firing Case :बॉलीवुड में दबंग खान से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, FIR भी हुई दर्ज…’

0

”Salman Khan House Firing Case :बॉलीवुड में दबंग खान से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, FIR भी हुई दर्ज…’

”बॉलीवुड में दबंग खान से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की गई। बाइक में सवार दो युवक आए और मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की।”

”इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच दबंग खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।”

”समलान खान फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सलमान खान के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा IPC की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।”

Priyanka Gandhi Vadra In Jalore: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को राजस्थान जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

0

”Priyanka Gandhi Vadra In Jalore: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को राजस्थान जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरान सीधे तौर पर पीएम मोदी को टारगेट लिया।”

”उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैं। उन्होंने राजस्थान आकर बोल दिया जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव सा का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी गटर से गैस बनाते हैं। कभी रडार से मिसाइल को बचाने में बादल का रोल बताते हैं।”

”कभी तब ईमेल भेजने की बात कहते हैं, जब ईमेल बना ही नहीं था। कभी मांस-मछली की बात करते हैं। प्रियंका ने कहा कि आखिर इन बातों से जनता की जरूरतों का क्या मतलब है। यहां पर मेरी बहने बैठी हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आपको इन बातों से कुछ लेना देना है। प्रियंका ने कहा कि, लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।”

”कुछ शिकायत और आपने बदल दी सरकार”

”प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारी यहां की राज्य सरकार और अशोक गहलोत से खुश थे। लेकिन, कुछ शिकायतों की वजह से आपने सरकार बदल दी, लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो उन्होंने आपके लिए शुरू की थीं। उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।”

”प्रियंका ने कहा कि हर चीज़ महंगी हो गई है। जनता सभी रोजमर्रा के स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। किसान खाद और खेती के लिए जरूरी अन्य चीजों पर जीएसटी चुका रहे हैं। उन्होंने केवल अमीरों के फायदे के लिए कानून बनाये हैं। महीनों तक दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले किसानों से पीएम मोदी नहीं मिले. हालांकि, जब यूपी चुनाव आने वाले थे, तो उन्होंने उन कानूनों को वापस ले लिया। उनके इरादों को समझें. उनके इरादे ठीक नहीं हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे, पीएम मोदी ने मैसूर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया, पीएम ने अपने संबोधन में बीजेपी के संकल्प पत्र का विस्तार किया…

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। पीएम मोदी ने मैसूर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।”

”पीएम ने अपने संबोधन में बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल तक लोगों को फ्री में राशन मिलता रहेगा। 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुषमान योजना का लाभ मिलेगा। पीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ अब किन्नर समुदाय को भी होगा।”

”उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनके घूम रही है।”

”कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राजनीतिक सत्ता के लिए आग से खेल रही है। कांग्रेस की चुनावी रैली में एक व्यक्ति को भारत माता की जय बोलने की इजाजत लेनी पड़ी। क्या भारत माता की जय बोलने के लिए इजाजत लेनी पड़ेगी। क्या ऐसी कांग्रेस को कर्नाटक, देश कभी माफ करेगा।”

”पहले वंदे मातरम का विरोध, अब भारत माता की जय का विरोध। कांग्रेस के पतन होने की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए आग का खेल खेल रही है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को नीचे दिखाने का कोई मौके नहीं छोड़ते हैं। देश अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। कांग्रेस सेना से सर्जिकल स्ट्राइक से सबूत मांगती है। आतंकी संगठन पर बैन लगता है, कांग्रेस उसी को राजनीतिक विंग के साथ काम कर रहा है।”

”उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश एक था। लेकिन, कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस ने हमारी आस्था का अपमान किया। इंडी गठबंधन वाले सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन जब तक मोदी है, जब तक आपका आशीर्वाद है, यह कभी सफल नहीं होंगे।”