Home Blog Page 104

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी…

0

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारतीय उद्योग जगत, कारोबारियों और नागरिकों से निष्पक्ष व्यापार, रीसाइक्लिंग, पुनः उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है, तो आर्थिक विकास के साथ-साथ टिकाऊ और जिम्मेदार कारोबारी मॉडल को भी बढ़ावा देना होगा।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती आर्थिक भागीदारी और विभिन्न देशों के साथ मजबूत होते व्यापारिक संबंध भारतीय उद्योगों के लिए बड़े अवसर लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के सामने अपने उत्पादों और सेवाओं को अधिक मजबूती के साथ प्रस्तुत करने की स्थिति में है।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जिनकी बदौलत भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्राथमिकता आधारित पहुंच मिल रही है। इससे भारतीय निर्यातकों, उद्योगों और सेवा क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

पीयूष गोयल ने भारत के निर्यात प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश के एमएसएमई, किसान, मछुआरे, उद्यमी, श्रमिक और सेवा क्षेत्र ने निर्यात बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान में लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर की है और सरकार का लक्ष्य इसे 2047 तक बढ़ाकर 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि देश का वस्तु और सेवा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और सरकार ने चालू वर्ष के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले छह वर्षों में भारत का निर्यात लगभग 73 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जुलाई अवधि के दौरान निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

गोयल ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय उद्योगों को केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। उनके अनुसार, गुणवत्ता, डिजाइन और नवाचार पर विशेष ध्यान देकर ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय उपभोक्ता अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं, तो उत्पादन बढ़ेगा, बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्था विकसित होगी और भारतीय कंपनियां वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत बनेंगी।

मंत्री ने कारोबारियों और उद्यमियों से अपने व्यवसायों के डिजिटलीकरण पर जोर देने, बेहतर विनिर्माण प्रक्रियाएं अपनाने और निष्पक्ष व्यापारिक प्रथाओं का पालन करने की अपील की। उनका कहना था कि आधुनिक तकनीक और पारदर्शी कारोबारी व्यवस्था भारतीय उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था को टिकाऊ विकास के सिद्धांतों पर आधारित होना होगा। उन्होंने उद्योग जगत से रीसाइक्लिंग, पुनः उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उनका मानना है कि संसाधनों के बेहतर उपयोग से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि आर्थिक दक्षता भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए देश के नागरिकों को भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।

गोयल ने अपने संबोधन में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसी सरकारी पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश ने उद्योगों को मजबूत किया है और देश के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए हैं।

अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग जगत, एमएसएमई, किसान, मछुआरे, श्रमिक और उद्यमियों के सामूहिक प्रयास भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक और अधिक प्रभावशाली तथा मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत के पास दुनिया की विकास गाथा का प्रमुख केंद्र बनने का ऐतिहासिक अवसर है।

Bank of Baroda-Canara Bank ने बढ़ाई ब्याज दरें! MCLR में 10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ोतरी, जानें EMI पर कितना असर…

0

अगर आपने अभी बैंक ऑफ़ बड़ौदा या केनरा बैंक से लोन लिया है, या उनसे नया लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है। पब्लिक सेक्टर के इन दोनों बैंकों ने कुछ खास समय (टेन्योर) के लिए अपनी MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट) बढ़ा दी है।

नई दरें 12 अगस्त, 2026 से लागू हो गई हैं। इसका असर MCLR से जुड़े लोन की ब्याज दर और EMI पर पड़ सकता है। यह बदलाव रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 5 अगस्त, 2026 को हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर बनाए रखने के बाद किया गया है। इसके लगभग एक हफ़्ते बाद, दोनों बैंकों ने कुछ खास समय के लिए MCLR में बदलाव किया।

केनरा बैंक ने MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की

केनरा बैंक ने कुछ खास समय के लिए MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। एक बेसिस पॉइंट 0.01 प्रतिशत के बराबर होता है। बैंक की नई MCLR दरें समय के हिसाब से 7.95% से 9.10% के बीच हैं। ओवरनाइट MCLR 7.95% पर ही बनी हुई है। वहीं, एक महीने की MCLR 8% से बढ़कर 8.05% हो गई है, तीन महीने की दर 8.25% से बढ़कर 8.30% और छह महीने की दर 8.60% से बढ़कर 8.65% हो गई है। एक साल की MCLR भी 8.75% से बढ़कर 8.80% हो गई है। इसके अलावा, दो साल और तीन साल के समय के लिए MCLR दरें क्रमशः 9.05% और 9.10% कर दी गई हैं।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भी कुछ खास समय के लिए MCLR बढ़ाई है। बैंक ने तीन महीने की MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 8.20% से बढ़कर 8.30% हो गई है। हालांकि, बैंक ने ओवरनाइट MCLR को 7.85% और एक महीने की MCLR को 7.95% पर ही बनाए रखा है। इसी तरह, छह महीने और एक साल की MCLR दरें क्रमशः 8.50% और 8.75% पर बनी हुई हैं। बैंक की नई MCLR दरें अलग-अलग अवधि के लिए 7.85% से 8.75% के बीच हैं।

MCLR क्या है?

MCLR का मतलब है ‘मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट’। आसान शब्दों में, यह वह कम-से-कम ब्याज दर है जिससे कम पर बैंक सामान्य परिस्थितियों में लोन नहीं दे सकता। RBI ने 2016 में MCLR सिस्टम शुरू किया था। जिन ग्राहकों के लोन MCLR से जुड़े हैं, उनके लिए दर में बदलाव से लोन की लागत बढ़ सकती है। इससे लोन की EMI या अवधि पर असर पड़ सकता है। हालांकि, असल असर लोन के प्रकार, ब्याज रीसेट की तारीख और बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगा।

इसका ग्राहकों पर क्या असर होगा?

MCLR में बढ़ोतरी उन ग्राहकों के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकती है जिनके होम लोन, पर्सनल लोन या अन्य कर्ज इस बेंचमार्क से जुड़े हैं। अगर संबंधित लोन पर ब्याज दर रीसेट होती है, तो ब्याज का बोझ बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी…

0

“गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक से सराबोर हुआ नया रायपुर”

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम पर्व हरेली का भव्य और सांस्कृतिक गरिमा से भरपूर आयोजन नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्साहपूर्वक किया गया।”

आयोजन ने राजधानी में छत्तीसगढ़ के गांवों की सोंधी खुशबू और पारंपरिक जीवन शैली को साकार कर दिया।

मुख्यमंत्री निवास परिसर को नीम और आम के पत्तों, गेंदे के फूलों तथा पारंपरिक ग्रामीण सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य परिसर तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाई दे रही थी। हरियाली, प्राकृतिक सजावट और लोक अलंकरण ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।”

हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का विशेष आकर्षण देखने को मिला। गेड़ी दौड़ ने लोगों में रोमांच और उत्साह भर दिया, वहीं बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे ग्रामीण खेलों ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।”

इन खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति से परिचित कराने का संदेश भी दिया गया।

आयोजन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की सुगंध चारों ओर फैल रही थी। ठेठरी, खुरमी, बड़ा सहित अनेक पारंपरिक पकवानों का स्वाद लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया। ग्रामीण अंचलों में विशेष अवसरों पर बनाए जाने वाले इन व्यंजनों ने लोगों को अपने गांव और पारिवारिक उत्सवों की याद दिला दी।”

लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

मांदर, ढोलक और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर कलाकार झूमते नजर आए। लोकधुनों पर उपस्थित जनसमूह भी तालियां बजाते और उत्साह से सहभागी बनते दिखाई दिए। आयोजन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और लोक कला की समृद्ध परंपरा का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।”

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहचुली रहा, जिसका आनंद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने लिया।

ग्रामीण मेलों और पारंपरिक उत्सवों की पहचान मानी जाने वाली रहचुली ने आयोजन में गांव के मेले जैसा आनंदमय वातावरण बना दिया।”

हरेली पर्व मूलतः कृषि और प्रकृति से जुड़ा उत्सव है। इस दिन किसान अपने कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम ने हरेली को केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक अस्मिता, कृषि परंपरा और सांस्कृतिक गौरव के उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया।”

नया रायपुर में आयोजित यह भव्य आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि छत्तीसगढ़ अपनी आधुनिक विकास यात्रा के साथ-साथ अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक खेलों, खानपान और ग्रामीण विरासत को भी समान सम्मान और संरक्षण दे रहा है।”

हरेली महोत्सव ने राजधानी में उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ की मिट्टी, हरियाली और लोक जीवन से गहराई से जोड़ने का कार्य किया।”

cg” अब राशन के लिए घंटों इंतजार नहीं, कुछ मिनटों में मिल रहा राशन…”

0

तकनीक और पारदर्शिता की नई तस्वीर: अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम**

कभी राशन लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सरकंडा में शुरू हुई ”अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम” की नई व्यवस्था में राशन लेने की प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो रही है।

तकनीक से जुड़ी इस पहल की शुरुआत के साथ ही हितग्राहियों को समय की बचत, सटीक तौल और पारदर्शी वितरण का अनुभव मिलने लगा है।

चिंगराजपारा निवासी हितग्राही प्रीति मानिकपुरी के लिए राशन लेने का अनुभव अब पहले से अलग है। वह बताती हैं कि अब लंबी लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ता। मशीन के माध्यम से राशन मिलने से प्रक्रिया आसान हो गई है और तौल को लेकर भी किसी तरह की चिंता नहीं रहती।

इसी तरह हितग्राही दुर्गेश कुमार यादव बताते हैं कि ग्रेन एटीएम में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद स्क्रीन पर उनकी पात्रता के अनुसार मिलने वाले राशन की मात्रा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

पुष्टि करने के बाद डिस्पेंसर के नीचे थैला रखते ही निर्धारित मात्रा में चावल सीधे थैले में भर जाता है। उनके लिए यह अनुभव न केवल आसान है, बल्कि राशन की मात्रा को लेकर भरोसा भी बढ़ाता है।

ग्रेन एटीएम की संचालिका रिंकू सिंह ठाकुर बताती हैं कि नई व्यवस्था से राशन वितरण का काम अधिक व्यवस्थित हो रहा है। मशीन आधारित प्रक्रिया के कारण भीड़ को नियंत्रित करने, समय बचाने और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने में सुविधा मिल रही है।

तकनीक के साथ बढ़ रहा भरोसा

”अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम” सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक के उपयोग की दिशा में एक नई पहल है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से लेकर स्क्रीन पर पात्रता की जानकारी और निर्धारित मात्रा में राशन के स्वचालित वितरण तक पूरी प्रक्रिया हितग्राही के सामने होती है।

इससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलती है। अभी इस नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है, लेकिन शुरुआती अनुभवों में ही इसका सबसे महत्वपूर्ण असर दिखाई देने लंगा है।

राशन लेने में लगने वाला समय कम हुआ है और हितग्राहियों का भरोसा बढ़ा है। आने वाले समय में यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ शासन की यह अभिनव पहल तकनीक को जनसुविधा से जोड़ते हुए यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का लाभ केवल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उसे सम्मानजनक, सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

cg” “पहला दूध, पहला हक” अभियान से 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता संदेश…”

0

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं और गर्भवती महिलाओं को दी गई स्तनपान और पोषण की महत्वपूर्ण जानकारी**

माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बीजापुर के सांस्कृतिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 280 माताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।

जन्म के पहले घंटे में स्तनपान सबसे जरूरी

कार्यक्रम में बीजापुर के बीएमओ डॉ. चेलापति राव और डॉ. पटेल ने माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के पहले एक घंटे के भीतर माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और उसे कई संक्रमणों से बचाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। इस दौरान पानी, घुट्टी या अन्य खाद्य पदार्थ देने की जरूरत नहीं होती। छह माह के बाद पूरक आहार शुरू किया जा सकता है, लेकिन स्तनपान जारी रखना चाहिए।

माँ और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों ने बताया कि स्तनपान से शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और बच्चा स्वस्थ रहता है। वहीं माँ के लिए भी स्तनपान प्रसव के बाद स्वास्थ्य सुधार में लाभकारी होता है। माताओं को शिशु को सही तरीके से स्तनपान कराने की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पौष्टिक आहार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गई। हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मौसमी फल, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने की भी जानकारी दी गई।

माताओं ने पूछे सवाल, साझा किए अनुभवं

कार्यक्रम के दौरान माताओं ने स्तनपान से जुड़े कई सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। एक गर्भवती महिला ने कहा कि अब उन्हें समझ आया है कि माँ का दूध बच्चे के स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और यह संदेश हर परिवार तक पहुंचना चाहिए।

स्वस्थ बचपन और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में प्रयास

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, कुपोषण रोकने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले की हर माँ तक स्तनपान और पोषण से जुड़ी सही जानकारी पहुंचे, ताकि हर बच्चे को जीवन की शुरुआत से ही बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य मिल सके।

विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल…

0

छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय संतुलन के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए पारदर्शी, निवेश-अनुकूल और रोजगारोन्मुख वातावरण तैयार किया है। वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में नई औद्योगिक नीतियों ने निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है और छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं।

25 जून 2026 में टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का किया भूमिपूजन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 25 जून 2026 में टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड 235 करोड़ रुपए के निवेश से यहां गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है। इस यूनिट से 4650 लोगों को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने यह अहम कदम है।

प्रदेश में 3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनसे 50,807 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार

बीते ढाई वर्षों में राज्य को 264 औद्योगिक परियोजनाओं से लगभग 8.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे 1.72 लाख से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है। इनमें से 154 परियोजनाएं निर्माण, भूमि आवंटन अथवा उत्पादन के चरण तक पहुंच चुकी हैं, जबकि कई इकाइयां पहले ही उत्पादन प्रारंभ कर चुकी हैं। इसी अवधि में प्रदेश में 3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनसे 50,807 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला। यह दर्शाता है कि सरकार की औद्योगिक नीतियां केवल कागज़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर परिणाम दे रही हैं।

विनिर्माण इकाइयों को 100 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र को 150 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन

राज्य सरकार द्वारा लागू औद्योगिक विकास नीति 2024-30 ने उद्योगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। विनिर्माण इकाइयों को 100 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र को 150 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन, एमएसएमई और सेवा उद्योगों को पहली बार विशेष लाभ, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फार्मा जैसे भविष्य के क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज तथा स्थानीय युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान इस नीति की प्रमुख विशेषताएं हैं। यही कारण है कि नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर एसईजेड और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश जैसी बड़ी पहलें आकार ले रही हैं।

ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को सर्वाेच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। 150 से अधिक सेवाओं वाला नया सिंगल विंडो सिस्टम, निवेशकों के लिए एआई आधारित वाणी प्रणाली, 500 से अधिक प्रशासनिक सुधार तथा प्रक्रियाओं का सरलीकरण निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रहा है। औद्योगिक विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे, इसके लिए राज्य में 23 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए तथा 15 जिलों में 26 नए औद्योगिक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। सरोरा में प्लास्टिक पार्क और नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा एवं रेडीमेड गारमेंट पार्क जैसे प्रयास औद्योगिक आधार को और मजबूत बना रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना और निवेश को तेजी से धरातल पर उतारना

हाल ही में विजन 2047 औद्योगिक विकास की संभावनाएं विषयक चर्चा में उद्योगमंत्री लखन लाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना और निवेश को तेजी से धरातल पर उतारना है, ताकि स्थानीय युवाओं को अधिकतम अवसर मिल सकें। आने वाले वर्षों के लिए सरकार निर्यात नीति, स्टार्टअप एवं नवाचार नीति, कौशल विकास, इंटर्नशिप, एमएसएमई सशक्तिकरण और बस्तर-सरगुजा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है, प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है।

छत्तीसगढ़ के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और बिज़नेस-फ्रेंडली माहौल में निवेशकों के बढ़ते भरोसे

राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद पिछले 18 महीनों में 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का वादा मिला है, जिससे अलग-अलग सेक्टर में 1.6 लाख से ज़्यादा रोज़गार के अवसर पैदा होने की संभावना है। टेक्सटाइल और कपड़ों के अलावा, राज्य ने डेटा सेंटर, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़े निवेश आकर्षित किए हैं। यह छत्तीसगढ़ के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और बिज़नेस-फ्रेंडली माहौल में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

 नवा रायपुर में आधुनिक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना

राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग को प्रोत्साहित करने नवा रायपुर में आधुनिक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जा रही है। इसके 81 एकड़ क्षेत्र में 2758 वर्गमीटर से लेकर 38 हजार 180 वर्गमीटर आकार के भूखंड उपलब्ध हैं। टेक्सटाइल, गारमेंट एवं परिधान उद्योग, तकनीकी वस्त्र (ज्मबीदपबंस ज्मगजपसमे) तथा इनके सहायक एवं पूरक उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशकों को यहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रदेश आज उद्योगों की नई उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार

विजन 2047 की दिशा में छत्तीसगढ़ का यह औद्योगिक अभियान केवल आर्थिक विकास की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे भविष्य का निर्माण है जहां निवेश, नवाचार, रोजगार और समावेशी विकास मिलकर आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रख रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से प्रदेश आज उद्योगों की नई उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

cg” अंबागढ़ चौकी में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों का उमड़ा जनसैलाब…”

0

“परंपरागत आदिवासी नृत्यों एवं परिधानों में नगर भ्रमण कर अमर शहीदों एवं महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया”

राजनांदगांव: विकासखण्ड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी में रविवार 09 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धजीवियों, गणमान्य जनों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने परंपरागत आदिवासी नृत्यों के साथ एवं आदिवासी परिधानों में सुसज्जित होकर अंबागढ़ चैकी नगर का भ्रमण किया।

इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह सहित समाज के सभी वर्गों के महापुरूषों एवं शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

समारोह में पूर्व विधायक श्री संजीव शाह, जनपद अध्यक्ष श्री पुनउराम फूलकवरे, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर, गोंड समाज के तहसील अध्यक्ष श्री संतकुमार नेताम, ब्लाक अध्यक्ष श्री दरोगाराम नेताम, सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री बिहारी मरकाम, जनपद सदस्य श्री पवन तुलावी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, संरक्षक श्री देवीलाल भुआर्य, श्री रूप सिंह नेताम, श्री सोहन मण्डावी, ब्लाक अध्यक्ष श्री चेतन भुआर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री शिवचरण अमरिया, कंवर समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री अजित सहारे, हल्बा समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री नोहर गंजीर, कोषाध्यक्ष श्री प्रभुराम नायक, श्री प्रकाश नेताम, श्री रमेश कोर्राम, श्री जागेश्वर उसेण्डी, श्री रमेश आचला, श्री नरेन्द्र तारम, श्री गोहरन सलामे, श्री भंवर सिंह मण्डावी, श्री रामाधर परतेती, श्री कुंवर सिंह मण्डावी, श्री चिंताराम सलामे, श्री मंगत राम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रमुख एवं स्वजातिजन उपस्थित थे।

गोण्डवाना भवन अंबागढ़ चौकी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समाज प्रमुखों ने उपस्थित स्वजाति जनों को विश्व आदिवासी दिवस के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, व्यापार-व्यवसाय में भागीदारी, आर्थिक संबलता, नशामुक्ति समाज का निर्माण, एक-दूसरे के प्रति परस्पर सहयोग एवं सद्भावना को आवश्यक बनाते हुए समाजिक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने की अपील की।

cg” राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन…”

0

आज के बच्चे कल शतरंज की दुनिया में बनेंगे बरगद का पेड़  – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…”

खेल मैदान से निकलता है आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ युवा – उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव…”

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

एलिगेंट कॉमर्स एवं आईटी कॉलेज राजनांदगांव तथा एनआरसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 125 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शतरंज खेल रहे प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनकी प्रतिस्पर्धा का अवलोकन किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बच्चों का उत्साह देखकर प्रतिभागियों के साथ शतरंज खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को अपने बीच पाकर प्रतिभागी बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में 125 से अधिक बच्चों की सहभागिता उत्साहजनक है। दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं।

स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य भी यही था कि एक ही परिसर में विभिन्न खेलों के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की शतरंज परंपरा को आगे बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों की उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं। आज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चे शतरंज के क्षेत्र में आगे बढऩे की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह वृक्षारोपण के समय एक छोटा सा पौधा दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ वही विशाल बरगद का पेड़ बन जाता है, उसी तरह आज के ये बच्चे भविष्य में शतरंज की दुनिया में बड़े खिलाड़ी और मास्टर बन सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और उत्सुकता पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। एक बार आत्मविश्वास और हिम्मत आ जाए तो दुनिया की कोई ताकत आगे बढऩे से नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रतियोगिता में हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। हार को सीख के रूप में लेकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों होती हैं, लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर जब किसी खेल के प्रति उत्सुकता जागती है और वे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, तो उनमें सीखने और आगे बढऩे की ललक स्वत: विकसित होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को केवल शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उन्हें जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों, आयोजकों और उपस्थित नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 125 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाओं की सहभागिता विशेष रूप से उत्साहजनक है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह से शाम तक लगातार खेल गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और मैदान में जाकर खेलना केवल खिलाड़ी बनाने तक सीमित नहीं है। खेल के मैदान से आत्मविश्वास, अनुशासित, स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाला युवा तैयार होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे और युवा को खेलों को करियर के रूप में अपनाना जरूरी नहीं है, लेकिन हर बच्चे को कम उम्र से ही किसी न किसी खेल से जरूर जुडऩा चाहिए।

मैदान में जाकर खेलना और पसीना बहाना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जो खेलेगा, वही खिलेगा के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों से खूब खेलने और आगे बढऩे का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडिय़ों का उत्साह और शतरंज के प्रति उनकी रूचि देखकर विश्वास होता है कि यहां से भविष्य में बड़े स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।

उन्होंने राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, दिग्विजय स्टेडियम के सचिव श्री रमेश पटेल, श्री योगेश बागड़ी, श्री राजेश खंडेलवाल, श्री राजेश गुप्ता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री नंदकिशोर सोनी, श्री बलवीर बग्गा, श्री सुदेश चौरसिया, श्री राजेश बागड़ी, श्री अशोक जोशी, श्री देवेंद्र ठाकुर, श्री रामप्रसाद पाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

संसद परिसर में प्रदर्शन की हलचल , संसद में एनडीए और विपक्ष का प्रदर्शन…

0

आज संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने प्रदर्शन किया। सुबह एनडीए सांसदों ने मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाए।

इसके कुछ समय बाद विपक्षी सांसद भी पोस्टर लेकर परिसर में पहुंचे। इस दौरान बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि वे झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन में क्यों नहीं गईं।

एनडीए सांसदों का प्रदर्शन

एनडीए सांसदों ने सत्र शुरू होने से पहले परिसर में मार्च किया। उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय केवल हंगामा कर रहा है। इसके बाद विपक्षी सांसद भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उनके हाथों में पोस्टर थे।

विपक्ष के पोस्टरों में क्या था?

एक पोस्टर पर लिखा था कि मोदी और शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। दूसरे पोस्टर में छात्रों की पिटाई और युवाओं की आवाज दबाने का उल्लेख था। एक अन्य पोस्टर में झारखंड में छात्रों पर हुई सख्ती को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया। समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव और अन्य सांसद दान पेटियां और गन्ने के पेड़ लेकर आए। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाई।

प्रियंका गांधी पर मुकेश दलाल का सवाल

बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रियंका गांधी से सीधा सवाल किया कि वे झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन में क्यों नहीं गईं। यह सवाल तब उठाया गया जब झारखंड के जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी और छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा चर्चा में था। प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा था कि राहुल गांधी पहले ही झारखंड के छात्रों से मिल चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने सत्तापक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार देखा है कि सत्तारूढ़ दल के सांसद खुद प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया है। अब अमित शाह को आकर बयान देना चाहिए।

संसद में हंगामा जारी

दिन के दौरान संसद के अंदर भी हंगामा हुआ। पिछले कई दिनों से विपक्ष के विरोध के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पा रहा है। सदन बार-बार स्थगित हो रहा है। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सुबह एनडीए सांसदों की साप्ताहिक बैठक भी हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य एनडीए सांसद शामिल हुए।

बैठक में सत्र के अंतिम दिनों की रणनीति पर चर्चा की गई। सदन को सुचारू रूप से चलाने और विपक्ष के विरोध का सामना करने के तरीकों पर भी बातचीत हुई। सांसदों को एकजुट रहने और आवश्यक बिल पास कराने में सरकार का सहयोग करने के लिए कहा गया।

स्वतंत्रता दिवस 2026 का महत्व, भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस एक नई दिशा की ओर बढ़ते कदम…

0

15 अगस्त 2026 को भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तैयार है। यह अवसर केवल 1947 में मिली आजादी का उत्सव नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता और संप्रभुता की यात्रा को भी समर्पित है, जो अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों पर आधारित है।

लाल किले की प्राचीर से गूंजती देशभक्ति की आवाज़ें इस दिन को न केवल अतीत की याद दिलाएंगी, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में भी प्रेरित करेंगी।

2047 के लक्ष्य की ओर

स्वतंत्रता दिवस 2026 का यह पर्व अतीत की गौरव गाथाओं के साथ-साथ भविष्य के संकल्पों से भी जुड़ा है। जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है, तब ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में कदम बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस दृष्टिकोण में आत्मनिर्भरता, आधुनिक तकनीक का उपयोग, हरित विकास और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण तत्व शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम, क्या है इस साल की थीम

हर साल भारत सरकार स्वतंत्रता दिवस के लिए एक विशेष थीम निर्धारित करती है, जो देश की प्राथमिकताओं को दर्शाती है। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए अभी तक कोई आधिकारिक थीम घोषित नहीं की गई है। विभिन्न मंचों पर ‘ऑनरिंग फ्रीडम, इंस्पायरिंग द फ्यूचर’ जैसे नारों की चर्चा हो रही है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन्हें आधिकारिक मानना उचित नहीं होगा।

15 अगस्त का ऐतिहासिक महत्व, जानिए 15 अगस्त का इतिहास

भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था, बल्कि यह जन-जन के प्रतिरोध की एक महान गाथा थी। इस आंदोलन में हर वर्ग, धर्म और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस, भगत सिंह का क्रांतिकारी जज्बा और अन्य महान नेताओं का मार्गदर्शन ने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी।

दशकों के अहिंसक आंदोलनों और क्रांतिकारी गतिविधियों के बाद, ब्रिटिश संसद ने ‘भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947’ पारित किया। 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को जब दुनिया सो रही थी, तब भारत ने स्वतंत्रता की सांस ली। यद्यपि विभाजन और सांप्रदायिक तनावों की चुनौतियाँ थीं, फिर भी भारत ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखा। आज वही संकल्प हमें एक न्यायपूर्ण और समृद्ध भविष्य की ओर ले जा रहा है।