Home Blog Page 1073

PM मोदी शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन

0

देश भर में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और डेवलेप करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखेंगे.

इनमें आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी शिक्षा के स्‍तर को बढ़ाने के लिए शुरुआत से प्रयासरत रहे हैं. पीएम मोदी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले देश भर के बच्‍चों के मन में उठाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए एक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी पिछले कई सालों से कर रहे हैं.

IIT के इन परिसरों को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम का स्थायी परिसर शामिल हैं. भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) (उन्नत प्रौद्योगिकियों पर एक अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थान) कानपुर में स्थित है; और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसरों (देवप्रयाग, उत्तराखंड और अगरतला, त्रिपुरा) को भी समर्पित करेंगे.

आईआईएम, केवी और एनवी के भवनों का उद्धाटन

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देश में तीन नए आईआईएम यानी आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम विशाखापत्तनम का उद्घाटन भी करेंगे. वह देश भर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) भवनों का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री देश भर में पांच केंद्रीय विद्यालय परिसरों, एक नवोदय विद्यालय परिसर और नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल की आधारशिला भी रखेंगे.

छत्तीसगढ़ : दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई नेता शामिल

0

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम श्री साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। जिसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, वहां छत्तीसगढ़ की तारीफ की गई थी। हमने 2023 चुनाव में असंभव को संभव कर दिखाया है इसलिए हमारी तारीफ की गई है।

एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने वाले आरोपों कहा कि, कांग्रेस के नेता डरे हुए है और बीजेपी को ऐसा काम करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके रहते हुए बीजेपी को किसी अन्य दल के नेता से बात करने की जरूरत नहीं है। यह अनावश्यक रूप से बयानबाजी करने की कोशिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा…

0

आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही भूपेश बघेल सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी वक्त भारत जोड़ो यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर अंबिकापुर में समाप्त हुई थी। लेकिन अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बीच राहुल गांधी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

राहुल गांधी ने यात्रा स्थगित कर दी थी ‘दरअसल, सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा बीच में रोक दी थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई थी।

छत्तीसगढ़ : रिश्वतखोरी मामले की जांच ‘सीबीआई’ को मिली मंजूरी

0

5 फरवरी को सीबीआई ने बीएसपी के जिस कर्मचारी को पकड़ा था जिसका नाम समसुल शमा है। उस पर मकान आवंटित करने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्‍वत लेने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने रिश्‍वत की रकम के साथ उसे रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा था कि, सीबीआई को समसुल के संबंध में शिकातय मिली थी कि उसने एक व्‍यक्ति से मकान आवंटित करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्‍वत की मांग की थी। इसकी शिकायत सीबीआई की रायपुर स्थित एंटी करप्‍शन यूनिट से की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने शमा से सौदेबाजी की और 5 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शमा ने 5 हजार रुपये लेकर मकान अलाट करने की बात कही। आज योजनाबद्ध तरीके से सीबीआई ने से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शमा मूल रुप से बीएसपी के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी है। पिछले 4 महीने से उसे वह तोड़ूदस्ता में शामिल किया गया था।

छत्‍तीसगढ़ में सीबीआई के प्रवेश पर 10 जनवरी 2019 से रोक लगी हुई है। दिसंबर 2018 में प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन होते ही तब की तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने 2019 में सीबीआई को दी गई सहमति तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दी। आपको बता दें कि,  सीबीआई को किसी भी राज्‍य में कार्यवाही के लिए संबंधित राज्‍य से सहमति लेना जरुरी है।

राज्य की विष्‍णुदेव साय सरकार ने सीजी पीएससी की भर्ती में हुई गड़बड़ी की जांच का मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। इस प्रस्‍ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। केस सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया के तहत एसीबी-ईओडब्‍ल्‍यू में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। यही केस अब सीबीआई को ट्रांसफर किया जाएगा।

पीएम मोदी ने किया कल्कि धाम का शिलान्यास

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ कल्कि धाम का शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद हैं।

CG WEATHER ; 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

0

त्तीसगढ़ : तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई खास परिवर्तन होने का अनुमान नहीं है।

अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। यह एक दिन पहले की तुलना में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड ज्यादा था। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले जितना ही यानी 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। हालांकि दो दिन पहले यह 19 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड हुआ था। शाम के समय आउटर में हल्की ठंड महसूस हुई।

छत्तीसगढ़ : नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

0

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के बाद विभाग ने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उप मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस. ने अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने, अतिक्रमण रोकने, राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पेयजल तथा विद्युत व्यवस्था के संबंध में परिपत्र जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए सभी नगरीय निकायों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने को कहा है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त सेवा प्रदान करने प्रत्येक सप्ताह तीन दिन, संभवतः हर दूसरे दिन (every alternate day) प्रातः किसी एक वार्ड का निरीक्षण कर स्वच्छता, निर्माण कार्य, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, पीएम आवास, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। विभाग ने नगरीय निकाय के हर वार्ड के लिए आवश्यकतानुसार नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। सड़कों तथा नालियों की नियमित सफाई के साथ ही गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स को चिन्हांकित कर ऐसे स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निकाय में एकत्रित कचरे का निपटान वैज्ञानिक रीति से ही करने तथा खुले में कचरे का परिवहन एवं कचरा जलाने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। शहर के चौक-चौराहों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है। वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं एसएलआरएम सेंटर का हर महीने निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

विभाग ने सभी नगरीय निकायों में निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने इनके निरीक्षण और प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा है। निर्माण सामग्री एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए निकाय में कार्यरत अनुभवी तकनीकी अधिकारियों का गुणवत्ता प्रकोष्ठ (Quality cell) गठित कर विभागीय चलित प्रयोगशाला के माध्यम से गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

विभागीय सचिव बसवराजू एस. ने रविवार देर शाम को अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने हर निर्माण कार्य के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। उन्होंने एक्शन प्लान के अनुसार समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने शहर में भविष्य की जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्यों की योजना बनाने और निर्माण कार्य के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरों में अतिक्रमण को रोकने नगर निगमों के आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी एवं निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने एक ही वार्ड या जोन में लंबे समय से कार्यरत राजस्व अमले को दूसरे वार्ड का प्रभार देने एवं आवश्यकतानुसार नियमित रूप से राजस्व कर्मचारियों के प्रभार बदलने के भी निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण रोकने एवं बेदखली की कार्रवाई की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने राजस्व वसूली के लिए निकाय की सभी संपत्तियों और भूखंडों पर करारोपण सुनिश्चित करने प्रत्येक वार्ड में सघन सर्वेक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। शत-प्रतिशत कर वसूली के लिए वार्डवार राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा माहवार टारगेट निर्धारित कर वसूली की समीक्षा करने को कहा गया है। संपत्ति कर की वसूली के लिए वार्डवार विशेष कैम्पों के आयोजन के साथ ही नवनिर्मित कॉलोनियों एवं व्यावसायिक परिसरों में भी विशेष कैम्प लगाकर वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस. ने नगरीय निकायों में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर इनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ : ”5000 पदों पर होगी डॉक्टर की भर्ती”

0

छत्तीसगढ़ में उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो सरकारी डॉक्टर की नौकरी चाह रहे हैं. छत्तीसगढ़ में 5 हजार पदों पर डॉक्टर्स की भर्ती होने वाली है. प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है. विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रही है, ताकि आम लोग और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके.

सरकार डिग्री हासिल करने वाले 246 MBBS और 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति दे रही है. इनमें से 50 फीसदी की नियुक्ति प्रदेश के सुदूर अंचल यानी बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए की जा रही है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में पहली जरूरत डॉक्टर्स की है. लिहाजा जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग भर्ती अभियान चला रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत किसी भी अस्पताल में जहां भी खाली पद है, वहां यदि कोई MBBS डॉक्टर या विशेषज्ञ डॉक्टर आवेदन देता है, तो उसे 24 घंटे के भीतर राज्य शासन से नियुक्ति मिलेगी.

पदों पर की जाएगी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग में निचले कर्मचारियों, मेडिकल स्टाफ से लेकर चिकित्सकों के 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं. जिन्हें जल्द ही व्यापमं और पीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के जरिए किया जाएगा. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है. ऐसी जानकारी मिली है कि बिना किसी कारण के ही दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों को अन्यत्र मनचाही जगहों पर अटैच किया गया है. जिससे आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं.

छत्तीसगढ़ : पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को किया जाएगा” केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुभारम्भ

0

छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को किया जाएगा. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इसका शुभारम्भ करेंगे.

इसके लिए सोमवार को वे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा,

जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)  20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे.

केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है.

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन पहले चरण में किया गया है. इसमें प्राथमिक स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूलों को शामिल किया गया है.

विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी.  इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और बृजमोहन अग्रवाल केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (Kabirdham) जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे.

इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों की लागत 20.56 करोड़ रुपये बताई गई है. बता दें कि साल 2017 से भवन निर्माण की शुरुआत की गई थी. परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार की गई है. केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर में संचालित हो रही है.

ऑनलाइन सट्टा एप केस में 120 आरोपी गिरफ्तार होगी कार्यवाही…

0

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप : इस मामले में अबतक 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब इन सभी गिरफ्तार आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। नगर निगमराजस्व विभाग और उप पंजीयक कार्यालय से सभी आरोपितों के नाम की संपत्ति का ब्योरा निकाला जा रहा है। वहीं जिन आरोपितों को फरार सूची में डाला गया हैउनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित सभी गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। कई लोगों के घरों पर ईडी ने जांच की और दुर्ग जिले से एक सिपाही भीम सिंह को सट्टा के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

नगर निगम, राजस्व विभाग और उप पंजीयक कार्यालय से सभी आरोपितों के नाम की संपत्ति का ब्योरा निकाला जा रहा है। वहीं, जिन आरोपितों को फरार सूची में डाला गया है, उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके अलावा बाकी के बचे आरोपितों की संपत्ति की जानकारी लेकर उसे सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

बता दें कि जब दुर्ग पुलिस ने महादेव बुक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तब दुर्ग जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और कई दीगर प्रदेशों से भी महादेव बुक के पैनल को ध्वस्त किया था। लगातार की गई कार्रवाई में पुलिस ने 120 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में राज्य शासन का नया सट्टा एक्ट नहीं बना था, इसलिए पुराने सट्टा एक्ट में कार्रवाई की जाती थी और उसका लाभ भी आरोपितों को मिला।

सट्टा एक्ट में कार्रवाई किए जाने से आरोपितों को थाने से ही मुचलका जमानत पर छोड़ दिया जाता था। कुछ बड़े सटोरियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद जब ईडी जैसी एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू की तो पुलिस के चुंगल से बचे हुए कई सटोरियों के नाम सामने आए। कई लोगों के घरों पर ईडी ने जांच की और दुर्ग जिले से एक सिपाही भीम सिंह को सट्टा के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

Mahadev App Case: ऑनलाइन सट्टा एप केस में बड़ा ट्विस्ट, 120 आरोपितों पर होगी कारवाई; सबूत जुटा रही पुलिस