Home Blog Page 1083

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ।

0

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य सूचकांकों में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1240 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,941 अंक और निफ्टी 385 अंक या 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,737.60 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी बैंक 576 अंक या 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,442 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर, ऑयल और गैस समेत करीब सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। आज के केवल एफएमसीजी इंडेक्स ही लाल निशान में था। कारोबारी दिन में लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स में टॉप गेनर्स

सेंसेक्स में 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। रिलायंस 6.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। कोटक महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एमएंडएम और भारती एयरटेल तेजी के साथ बंद हुआ है। इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, आईटीसी, टीसीएल, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में गिरावट

आज वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, सियोल, बैंकॉक, जाकार्त के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। शंघाई के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल एक सीमित दायरे में काम कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.06 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Bharat Jodo Nayay Yatra: “देश में हिंसा और नफरत फैला रही RSS-BJP की विचारधारा”, बिहार पहुंचते ही जमकर बरसे राहुल गांधी

0

कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (29 जनवरी) बिहार में किशनगंज के रास्ते प्रवेश कर गई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं.

बिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया. इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया.

“RSS -BJP की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई”

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ”आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है. हम ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं.”

प्रमोद कृष्णम ने यात्रा पर कसा तंज

वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में कई महान नेता हैं. एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है. मानो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.”

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई है. यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

सकट चौथ के दिन इस तरह बनाएं तिलकुट, नोट करें रेसिपी…

0

आज यानि 29 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है और इस दिन भगवान गणेश को तिलकुट या तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है.

कहते हैं कि सकट चौथ के दिन यदि गणेश जी को तिलकुट का भोग लगाया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.

सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आप भी सकट चौथ के दिन तिलकुट का भोग बना रहे हैं तो यहां पढ़ें इसकी आसान रेसिपी.

तिल​कुट के लिए सामग्री

  • 150 ग्राम सफेद तिल
  • 150 ग्राम गुड़
  • काजू ,बादाम , किशमिश
  • इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच घी

तिलकुट की रेसिपी

  • तिलकुट बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तिल डालकर उन्हें सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद भुने हुए तिल को निकालकर थोड़ा ठंडा करें और मिक्सी में पीस लें.
  • फिर गुड़ लें और उसे कपड़े में बंद करके थोड़ा सा कूट लें या फिर थोड़ा बारीक पीस लें.
  • इसके बाद कहाड़ी गर्म करें और उसमें दो चम्मच देसी घी डालें. इसमें काजू, बादाम और अखरोट डालकर भूनें.
  • ड्राई फ्रूट्स को भूनने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद तिल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स को एक साथ मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी सा पीसा हुआ इलायची पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं.
  • फिर इसके लड्डू तैयार कर लें और गणेश जी को भोग लगाएं.

तिलकुट बनाने का दूसरा तरीका

  • तिलकुट के लड्डू बनाने के अलावा आप चाहें तो तिल और गुड़ को अलग तरीके से भी उपयोग कर सकते हैं.
  • इसके लिए तिल को हल्का भून लें और फिर मिक्सी थोड़ा दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. यानि थोड़ा बारीक कर लें.
  • या फिर तिल और गुड़ को इमामदस्ते में मिलाकर अच्छी तरह से कूट लें.
  • यदि इमामदस्ता नहीं है तो तिल और गुड़ कों मिलाकर मिक्सी में थोड़ा ग्राइंड कर सकते हैं.
  • इसके बाद ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम और अखरोट के छोटे-छोटे टुकड़े करें.
  • तिल, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • बस तिलकुट तैयार है अब आप गणेश जी को इसका भोग लगाएं और खुद भी खाएं.

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की बिहार में एंट्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत…

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया।

यह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है। सियासी उलटफेर के बीच किशनगंज में होगी जनसभा ‘न्याय यात्रा’ ने ऐसे समय में राज्य में प्रवेश किया जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि गांधी का किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद मंगलवार को निकटवर्ती जिले पूर्णिया में एक बड़ी रैली और एक दिन बाद कटिहार में एक और रैली होगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल रवाना होंगे और कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते फिर बिहार लौटेंगे।

 लालू एवं दीपांकर भट्टाचार्य को भेजा गया निमंत्रण कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने 22 जनवरी को बताया था कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पूर्णिया में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे लेकिन न्याय यात्रा के बिहार में प्रवेश करने से एक दिन पहले ही नीतीश राज्य में ‘महागठबंधन’ और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से नाता तोड़कर राजग में चले गए।

PM मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को दी बधाई…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है। उनके साथ ही विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। वहीं प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से नाता तोड़ने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कुमार ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई और रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ : ”बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का समापन” डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे…

0

राजधानी रायपुर में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा के समापन में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया।

इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने और कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे।

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कथा समापन की ओर है। धीरेंद्र शास्त्री को पहले टीवी और यूट्यूब पर देखते थे। आज जीवन में प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा में गजब का ऊर्जा का स्रोत है।

वे सनातनी परंपरा को मजबूत करने, स्थापित करने में लगे हुए हैं। उनका अगला कथा वाचन कवर्धा में है। मैं बाबा को इसके लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत का परिदृश्य बदलने लगा है।

बिहार : नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, नौवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री…

0

नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने नौवीं बार बतौर सीएम शपथ ली. जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज ही महागठबंधन से अलग होने का एलान कर एनडीए (NDA) ज्वाइन कर लिया था.

नीतीश कुमार के साथ आठ और मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी हैं जिन्हें बतौर डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है.

डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी को बीजेपी ने विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना था. इन दोनों के अलावा बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

बिहार के मुंगेर से ताल्लुक रखने वाले सम्राट चौधरी पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

सम्राट राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे हैं. वह राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार के विधायक रहे हैं जबकि मां पार्वती देवी भी विधायक रही हैं. हालांकि छह साल पहले ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और पिछले साल मार्च उन्हें बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. वह बिहार विधान परिषद में बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं.

विजय कुमार सिन्हा की बात करें तो वह बीजेपी-जेडीयू की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री रहे हैं.

वह 2010 से लखीसराय विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह वर्ष 2020 से 2022 तक विधानसभा स्पीकर रहे हैं. विजय सिन्हा विधायक बनने से पहले बीजेपी संगठन का काम देखते थे. उन्हें साल 2000 में बीजेवाईएम का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. वह बीजेपी के किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं. मंत्रियों में संतोष कुमार सुमन का नाम भी बेहद खास है. वह पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं. वह फिलहाल एचएएम के विधान परिषद सदस्य हैं. वह 2020-2022 के बीच एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं.

बिहार के नवगठित मंत्रियों के समूह में जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है.

सीएम नीतीश कुमार जहां कुर्मी समाज से आते हैं तो विजय कुमार चौधरी भूमिहार हैं और श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से हैं. दूसरी तरफ निर्दलीय सुमित सिंह राजपूत हैं तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से और विजय कुमार सिन्हा कायस्थ समाज से आते है. वहीं, संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्कुल रखते हैं.

कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में अपना ‘डोनेट फॉर न्याय’ क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया।

0

Rahul Gandhi-signed T-shirt: कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में अपना ‘डोनेट फॉर न्याय’ क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। इसके तहत डोनेट (दान) करने वालों को राहुल गांधी के ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट दी जाएगी।

नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के साथ अभियान की शुरुआत करते हुए, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अभियान के तहत, जो भी व्यक्ति 670 या उससे अधिक का दान देगा, उसे हम राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित एक टी-शर्ट देंगे।

कांग्रेस ने शनिवार (27 जनवरी) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ”#DonateForNyay अभियान में योगदान करके ‘न्याय की महायात्रा’ का हिस्सा बनिए.. और पाएं ‘न्याय किट’। इस न्याय किट में आपको मिलेगी राहुल गांधी जी की साइन की हुई टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैज और स्टिकर मिलेंगे।” कांग्रेस ने डोनेशन के लिए वेबसाइट लिंक donateinc.in भी दिया है।

कांग्रेस ने ‘Donate For Nyay’ अभियान के तहत और भी कई चीजें जोड़ी हैं। जो इस प्रकार हैं…

1. जो भी व्यक्ति 670 रुपये या उससे अधिक डोनेट करेगा, उसे राहुल गांधी जी द्वारा साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट के रुप में मिलेगी।

2. जो लोग 67 हजार रुपये या उससे ज्यादा डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा। जिसमें टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टिकर होगा।

3. जो लोग कुछ भी डोनेट करेंगे, उनको राहुल जी का साइन किया हुआ लेटर और डोनेशन का एक सर्टिफिकेट मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में पहली बार अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में पहली बार अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के जरिए देश को संबोधित करेंगे। आज ‘मन की बात’ का 109वां एपिसोड प्रसारित होगा।

जिसे कि ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन औऱ नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर सीधे सुना जा सकता है।

आपको बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है।आज सुबह 11 बजे ये कार्यक्रम प्रसारित होगा। आपको बता दें कि अपने पिछले ‘मन की बात’ प्रोग्राम में पीएम मोदी ने फिटनेस और ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने पर जोर दिया था।

इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि वो कुछ खास विषयों पर जनता का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस पेज पर मिलेगी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा उलटफेर, सीएम नीतीश कुमार अपने पद से आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं।

0

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। महागठबंधन सरकार में लगभग दरार पड़ चुकी है। सीएम नीतीश कुमार अपने पद से आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त भी मांगा है। आज वह इस्तीफ़ा दे सकते हैं। नई सरकार का फॉर्मूला भी तय हो चुका है, चर्चा है कि 2020 के फॉर्मूले पर नई सरकार का गठन हो सकता है।

नीतीश कुमार रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सियासी उठापटक के बीच बिहार की राजधानी में राजनीतिक दलों की मैराथन बैठक हो रही है। वहीं सियासी अखाड़े में राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा भी होने वाला है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। नई सरकार में जीतन राम मांझी का भी कद बढ़ने की उम्मीद है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं, लेकिन मांझी ने नई सरकार में अपनी पार्टी के कोटे से दो मंत्री पद की मांग की है। मांझी की पार्टी की तरफ़ से इस बार जदयू जैसा पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर मे लिखा है कि, बिहार में बहार है, मांझी बिना सब बेकार है। बिहार में फिलहाल संभावनाओं की सियासत जारी है, देखना यह होगा की लालू प्रसाद यादव अपने दांव से सत्ता बचा पाते हैं, या एक बार फिर नीतीश कुमार की पलटी बिहार में सियासी समीकरण बदलेगी।