Home Blog Page 1084

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा उलटफेर, सीएम नीतीश कुमार अपने पद से आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं।

0

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। महागठबंधन सरकार में लगभग दरार पड़ चुकी है। सीएम नीतीश कुमार अपने पद से आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त भी मांगा है। आज वह इस्तीफ़ा दे सकते हैं। नई सरकार का फॉर्मूला भी तय हो चुका है, चर्चा है कि 2020 के फॉर्मूले पर नई सरकार का गठन हो सकता है।

नीतीश कुमार रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सियासी उठापटक के बीच बिहार की राजधानी में राजनीतिक दलों की मैराथन बैठक हो रही है। वहीं सियासी अखाड़े में राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा भी होने वाला है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। नई सरकार में जीतन राम मांझी का भी कद बढ़ने की उम्मीद है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं, लेकिन मांझी ने नई सरकार में अपनी पार्टी के कोटे से दो मंत्री पद की मांग की है। मांझी की पार्टी की तरफ़ से इस बार जदयू जैसा पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर मे लिखा है कि, बिहार में बहार है, मांझी बिना सब बेकार है। बिहार में फिलहाल संभावनाओं की सियासत जारी है, देखना यह होगा की लालू प्रसाद यादव अपने दांव से सत्ता बचा पाते हैं, या एक बार फिर नीतीश कुमार की पलटी बिहार में सियासी समीकरण बदलेगी।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज” कमेटी 10 दिनों के भीतर लोकसभा उम्मीदवारों के नाम विचार करेगी…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव हारने के अब कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 10 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम विचार करेगी.

पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शनिवार को यह जानकारी दी.

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चयन समिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. इस दौरान पायलट ने कहा,

‘‘एआईसीसी द्वारा 10 दिनों के भीतर चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम छांटे जाएंगे. नामों की घोषणा जल्द की जाएगी ताकि उन्हें प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके.’’ पायलट ने बताया कि इस विषय पर बैठक में व्यापक चर्चा हुई. उन्होंने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनावों में (2018 की तुलना में) कांग्रेस के वोट प्रतिशत में गिरावट नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि हार के बाद भी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं. सचिन पायलट ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ महिलाओं और किसानों की समस्याएं हैं, उनसे जुड़े जो मुद्दे हैं उनको उठाएंगे. बीजेपी ने 2023 का चुनाव जीतकर 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस को केवल 35 सीटें मिली थीं.

पार्टी के सुत्रों के अनुसार, आलाकमान की मंशा के मुताबिक प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े नामों पर दांव लगाएगी. कहा ये भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों और कांग्रेस के कई विधायकों को भी इस चुनावी समर में उतारा जा सकता है.

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं लड़ेगे लोकसभा चुनाव…

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भूपेश बघेल के नाम का सुझाव रखा था। इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो विधायक हूं और मैं पूरे प्रदेश प्रचार करना चाहता हूं।

ये जिम्मेदारी मेरे लिए काफी अच्छी रहेगी।

इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव से पहले कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। स्क्रीनिंग कमेटी के साथ ही चुनाव समिति की बैठक के बाद कई सीटवार के नाम सामने आ रहे हैं. बस्तर में इन दावेदारों के नाम पर चर्चा-

बिलासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दुर्ग और महासमुंद से ताम्रध्वज साहूरायपुर और महासमुंद से धनेंद्र साहूसरगुजा से डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, खेल साय सिंहकांकेर से मोहन मरकाम, अनिला भेंड़ियाजांजगीर से डॉ शिवकुमार डहरियाबस्तर से मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजकोरबा से मौजूदा सांसदज्योत्सना महंतरायगढ़ से धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया इन्हें भी किया जा सकता है शामिल-

इसके अलावा पार्टी सूत्रों के मुताबिक 11 सीटों में 4 से 5 वरिष्ठ नेता, 4 युवा और अनुभवी नेताओं के साथ ही 2 से 3 महिला प्रत्याशी भी उतारे जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : ”मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सर्व आदिवासी समाज के लोगों से की भेँट…”

0

“प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुंडा, हल्बा, मुरिया, कोया, भतरा, दोरला सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगों से भेँट.” मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों में अलग उत्साह से पुष्प भेंट कर लोगों में फोटो लेने उमड़ी भीड़।”

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बस्तर संभाग के आदिवासी समाज मारिया, मुरिया, हल्बा, मुण्डा, भतरा, गोड समाज के लोगों की खुशी मुख्यमंत्री को अपने परिवार के मुखिया की तरह वे अपने सुख-दुःख पर चर्चा किये। इसके अलावा भतरा, हल्बा, मुंडा, मारिया, कोया समाजों के लोगों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रकाशित उनके समाज के प्रतिनिधियों द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।

बस्तर संभाग के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री पाकर खुशी से गद-गद होकर अपनी खुशी व्यक्त कर अपने आप को सम्मानित महसूस हुआ। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी पर कार्य करने की सराहना की। समाज के लोगों ने शहीद गेंद सिंह की मूर्ति जगदलपुर के प्रमुख चौक में लगाने, समाज को बाह्य संस्कृति से बचाने जैसे अन्य विषय की मांग।

छत्तीसगढ़ : ” लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, ‘कांग्रेस’ के वरिष्ठ नेताओं काे लोसकभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव…”

0

छत्तीसगढ़ ” लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में वरिष्ठ नेताओं काे लोसकभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया.”

भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद, कांकेर से मोहन मरकाम, जांजगीर से शिव डहरिया को लड़ाने का सुझाव बैठक में दिया गया. कोरबा से ज्योत्सना महंत और बस्तर से दीपक बैज का नाम भी शामिल है.

स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रमुख नेताओं से खुले माहौल में चर्चा की गई है. यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है. मत प्रतिशत हमारा बराबर रहा है. नए और अनुभवी चहरों पर पार्टी दांव खेलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने पर कहा कि यह फैसला सीईसी लेगा. सबसे बेहतर और सबसे टिकाऊ प्रत्याशी निकल कर आए हैं. चुनाव हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं और चुनाव में हार जीत चलती रहती है.

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख रजनी पाटिल ने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी. सभी ने अपनी-अपनी बात सामने रखी है. सभी के मन की बात जानना जरूरी था. लगा नहीं था कि चुनाव में हार होगी, इसलिए सुनना जरूरी था. तो वहीं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि मुख्य बात यह है कि सक्षम प्रत्याशी को टिकट मिलनी चाहिए. अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र की चर्चा हुई. प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग में कल और गहन मंथन किया जाएगा. लोकसभा के लोगों से नाम पूछे गए हैं, उस पर भी चर्चा की गई. जिसके काम को दिल से और मन से कार्यकर्ता माने उसे टिकट देना चाहिए. युवाओं को भी टिकट मिलने की संभावनाएं हैं.

पीसीसी चीफ दीपक ने कहा कि 11 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई. बेहतर प्रत्याशी कौन हो सकता है, इस पर चर्चा हो रही है. सभी नेताओं से चर्चा हुई है. इंडिया गठबंधन में आ रही दरार पर उन्होंने कहा कि यह सेंट्रल का विषय है. इंडी गठबंधन में तमाम नेता मौजूद हैं. छत्तीसगढ़ के संबंध में बेहतर तरह से लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं.

प्रत्याशी चयन पर राय लेकर काम करने की बात पर दीपक बैज ने कहा कि सभी नेता, विधायकों, पूर्व मंत्रियों की राय आ रही है. दमदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव जीत कर आएंगे. नए चहरों को चुनाव लड़वाने की बात पर कहा कि अगर नए चहरे हो और अच्छा प्रत्याशी हो तो उन्हें मौका मिलेगा.

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे संत विजय कौशल महाराज की कथा में भी शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सीएम साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। शाम पांच बजे वे प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित श्री रामकथा में शामिल होंगे।

वहीं 28 जनवरी को जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आएंगे।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस लिया है। बीजेपी शहर से लेकर गांव तक वोटर्स को साधने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 28 जनवरी को जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे बस्तर लोकसभा के सुकमा में क्लस्टर की बैठक लेंगे। वहीं राजनांदगांव में भी बैठक और सभा को संबोधित करेंगे।

राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आज
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बैठक का आज दूसरा दिन है। राजीव भवन में चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई। PCC प्रभारी सचिन पायलट और रजनी पाटिल समेत समिति के सदस्य मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

Republic Day 2024: भारतीय गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर में धूम, अपनी संस्कृति में प्रवासी भारतीयों ने फहराया तिरंगा…

0

Republic Day 2024: पूरी दुनिया में भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया गया. पारंपरिक पोशाक पहने एनआरआई ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस मनाया और विदेशों में देश के मिशनों पर तिरंगा फहराया।

भारत के कई राजनयिकों ने अमृत काल में प्रवेश कर रहे देश की प्रगति की जानकारी दी और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया.

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से 100वें स्वतंत्रता दिवस तक का समय अमृत काल है। दुनिया भर में राजदूतों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गणतंत्र दिवस संदेश पढ़ा। इनमें रूस, इटली, जर्मनी, सिंगापुर, नाइजीरिया, यूक्रेन, मालदीव, इज़राइल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, चेक गणराज्य, थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं। लगभग हर जगह भारतीय प्रवासियों ने सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एक स्वागत रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें मिस्र के संचार और आईटी मंत्री डॉ. अम्र तलत मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ उपस्थित थे। चीन में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि ठंड के बावजूद, भारी भीड़ के बीच गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दौरान यूक्रेन में भारत के राजदूत ने कहा कि वह लोगों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं. जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारतीय समुदाय और अन्य लोगों को संबोधित किया।

नाइजीरिया के लागोस में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि इस कार्यक्रम में 500 से अधिक एनआरआई ने भाग लिया। लागोस के स्कूलों के बच्चों ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। भूटान में भारतीय और भूटानी कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों के साथ-साथ मणिपुरी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनें बजाई गईं. विद्यार्थियों ने लोक नृत्यों का भी जीवंत मंचन किया।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, AAP के सात विधायकों को मिला 25 करोड़ का ऑफर…

0

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची गई है. और हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए ₹25 करोड़ की पेशकश की गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘हाल ही में उन्होंने दिल्ली में हमारे 7 विधायकों से संपर्क किया और कहा कि ‘हम कुछ दिनों के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद हम विधायकों को तोड़ देंगे। 21 विधायकों से बात हो चुकी है। अन्य से भी बात हो रही है। उसके बाद हम गिरा देंगे।’ दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार। आप भी आ सकते हैं। ₹25 करोड़ देंगे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे,’

केजरीवाल ने कहा, ‘हालांकि उन्होंने दावा किया है कि 21 विधायकों से संपर्क किया गया है, लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अब तक केवल सात विधायकों से संपर्क किया है और उनमें से सभी ने (भाजपा में शामिल होने से) इनकार कर दिया है।’ केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब यह है कि ‘मुझे किसी शराब घोटाले की जांच के लिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, बल्कि वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं।’

“पिछले नौ वर्षों में, उन्होंने हमारी सरकार को गिराने के लिए कई साजिशें रचीं। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान और लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया।’ हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में नाकाम रहेंगे।’

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, केजरीवाल ने कहा कि ‘ये लोग’ जानते हैं कि उनकी सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए कितना काम किया है। “उनके द्वारा पैदा की गई सभी बाधाओं के बावजूद, हमने बहुत कुछ हासिल किया है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को बेहद प्यार करती है। इसलिए आम आदमी पार्टी को चुनाव में हराना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए वे नकली शराब घोटाले के बहाने उन्हें गिरफ्तार करके सरकार को गिराना चाहते हैं,’

UPSC Recruitment 2024: योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 तक है…

0

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने 27 जनवरी, 2024 को विशेषज्ञ ग्रेड III, वैज्ञानिक ‘बी’ और सहायक निदेशक के पद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती अभियान संगठन में 69 पदों को भरेगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 तक है.

UPSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • रिक्रूटमेंट पर और एक ड्रॉप-डाउन बॉक्स खुलेगा
  • इस पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन रिक्रूटमेंट लिंक पर
  • एक नया पेज खुलेगा जहां ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध होगा
  • लिंक पर और लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सबमिट पर और पेज डाउनलोड करें
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

UPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

  • उम्मीदवारों (महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 25 रुपये का शुल्क देना होगा.
  • केवल या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके.
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देख सकते हैं.

UPSC Recruitment 2024: कुल वैकेंसी

  • विशेषज्ञ ग्रेड III (कार्डियोलॉजी) – 3
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (नेफ्रोलॉजी) – 4
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (न्यूरोसर्जरी) – 6
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (क्षय रोग और श्वसन दवा/फुफ्फुसीय दवा) – 3
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (सिविल इंजीनियरिंग) – 20
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (पृथ्वी विज्ञान) – 6
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (मैकेनिकल/मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग) – 2
  • सहायक निदेशक (राजभाषा) – 1
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (सामान्य सर्जरी) – 24
  • कुल – 69

UPSC Recruitment 2024: आयु सीमा

  • विशेषज्ञ ग्रेड III (कार्डियोलॉजी) – एसटी/एससी के लिए 45 वर्ष
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (नेफ्रोलॉजी) – ओबीसी के लिए 43 वर्ष
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (न्यूरोसर्जरी) – उर्स के 40 साल
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (तपेदिक और श्वसन चिकित्सा/फुफ्फुसीय चिकित्सा) – ओबीसी के लिए 43 वर्ष, उर्स के लिए 40 वर्ष
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (सिविल इंजीनियरिंग) – ओबीसी के लिए 38 वर्ष, यूआर/ईडब्ल्यू के लिए 35 वर्ष, PwBDs के लिए 45 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (पृथ्वी विज्ञान) – ओबीसी के लिए 38 वर्ष, ईडब्ल्यूएस/यूआरएस के लिए 35 वर्ष
  • वैज्ञानिक ‘बी’ (मैकेनिकल/मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग) – ओबीसी के लिए 38 वर्ष, यूआर के लिए 35 वर्ष
  • सहायक निदेशक (राजभाषा) – 35 वर्ष
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (सामान्य सर्जरी) – एससी/एसटीएस के लिए 50 वर्ष, ओबीसीएस के लिए 48 वर्ष, ईडब्ल्यूएस/यूआरएस के लिए 45 वर्ष

UPSC Recruitment 2024: सैलरी

  • विशेषज्ञ ग्रेड III – 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में लेवल- 11
  • वैज्ञानिक ‘बी’ – 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में लेवल-10
  • सहायक निदेशक – 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में लेवल-10

माघ महीना हुआ शुरू, यहां जानें प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट और महत्व…

0

माघ महीने की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से हो चुकी है. धार्मिक मान्यता है कि माघ मास में किए गए कार्यों का फल व्यक्ति को कई जन्मों तक प्राप्त होता है. माघ मास में गंगा स्नान और गरीबों को दान देने का भी विशेष महत्व है, इसके साथ ही माघ माह में सकट चौथ, मौनी अमावस्या, षटतिला एकादशी, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, जया एकादशी, प्रदोष व्रत, विनायक चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं.

माघ मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट

29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सकट चौथ

सकट चौथ साल की 4 बड़ी चतुर्थी तिथि में से एक है. इस दिन व्रत करने से संतान को दिर्घायु का वरदान मिलता है, इसे तिलकुटा चौथ, लंबोदर चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है.

06 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को षटतिला एकादशी

षटतिला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. षटतिला एकादशी पर तिल का छह तरीके से इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. ये भगवान विष्णु को समर्पित है.

07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव-गणेश जी की उपासना की जाती है. इस दिन जो शाम के समय शिव आराधना करता है उसके समस्त संकट खत्म हो जाते हैं.

08 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है. शिव उपासना से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, और मिठास बढ़ती है. सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए ये दिन बहुत खास है.

09 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या

माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, इस दिन मौन रहने का बड़ा महत्व है. इस दिन मौन रहकर व्रत रखने के पीछे मान्यता है कि इससे साधक अपनी कमियों को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करता है.

10 फरवरी 2024 दिन शनिवार को माघ गुप्त नवरात्रि

गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या की पूजा की जाती है. इसमें गुप्त तरीके से साधना कर दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त की जाती है. तंत्र साधना से देवी को प्रसन्न किया जाता है. ये 30 जनवरी को समाप्त होंगे.

14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. ये त्योहार ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है, इस दिन पीला रंग का विशेष महत्व है.

20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को जया एकादशी

माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन श्रीहरि की उपासना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

फरवरी में कब है एकादशी से लेकर बसंत पंचमी तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

24 फरवरी 2024 (शनिवार) – माघ पूर्णिमा व्रत, रविदास जयंती, ललिता जयंती

माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2024 की शाम 3 बजकर 36 मिनट पर होगी. 24 फरवरी की शाम 6 बजकर 3 मिनट पर रहेगी. उदय काल में पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी को होने माघ पूर्णिमा का व्रत 24 फरवरी को रखा जाएगा. माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप करने का विधान है.

25 फरवरी 2024 दिन रविवार से फाल्गुन माह शुरू

हिंदू कैलेंडर का 12वां महीना फाल्गुन माह शुरू हो रहा है, इस माह में शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, इस महीने में होली का पर्व मनाया जाएगा.