Home Blog Page 1099

धड़ाम से गिरा 17 रुपये वाला ये शेयर, सामने आई सच्चाई टूट गए निवेशकों के अरमान, 2 दिन की तेजी फिर वही हाल

0

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 2 दिन से जारी तूफानी तेजी पर ब्रेक लग गया है. कंपनी की ओर से आई एक खबर के कारण आज 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए. हालांकि, क्लोजिंग 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. इससे पहले पिछले 2 दिनों में कंपनी के शेयर 30 फीसदी से ज्यादा उछल गए थे.

टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइड कराने वाली वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने एलन मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक के साथ गठजोड़ के लिए बातचीत से मंगलवार को इनकार कर दिया. कंपनी ने कहा कि वह इस तरह के दावा करने वाली रिपोर्ट्स से बिल्कुल अनजान है.

खबरों पर कंपनी ने क्या कहा
वोडाफोन आइडिया ने बीएसई को दी सूचना में इस बात पर जोर दिया कि वह बाजार सूचीबद्धता संबंधी SEBI प्रावधानों का पालन करेगी और स्टॉक एक्सचेंजों को मूल्य संबंधी सभी संवेदनशील जानकारियों से अवगत कराती रहेगी.

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बाजार में ऐसी चर्चा चल रही है कि मस्क की स्टारलिंक भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने के लिए वोडाफोन आइडिया के साथ गठजोड़ कर सकती है. इस पर वीआईएल ने कहा, ‘‘हमें इस समाचार के आधार के बारे में जानकारी नहीं है. इस संबंध में हम यह कहना चाहेंगे कि कंपनी नामित पक्ष के साथ ऐसी किसी भी चर्चा में नहीं है.’’

NIA का बड़ा एक्शन, ISIS की नापाक हरकत का पर्दाफाश, 24 साल के ताबिश को बनाया मास्टरमाइंड

0

देश में आतंकवाद के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इस बीच आतंकवाद की एक नई साजिश को लेकर NIA ने बड़ा खुलासा किया है. मुंबई के भायखला इलाका का रहने वाले 24 साल ताबिश कश्मीर में ISIS का जाल फैलाने की कोशिश में था. ताबिश नसीर सिद्दकी कश्मीरी नौजवानों को ISIS में भर्ती करने की कोशिश में था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताबिश ने कश्मीर जा कर 10 दिनों तक कश्मीर में रेकी भी की थी. इसकी पूरी रिपोर्ट उसने सीरिया भेजी थी. इस मामले में NIA ने बड़ा खुलासा यह किया है कि ISIS से जुड़े आतंकियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था जिसका नाम यूनिटी ऑफ मुस्लिम था.

जांच के दौरान पता चला कि सभी को अकेले हमला करने की ट्रेनिंग दी गई थी. इस ट्रेनिंग को DIY नाम दिया गया था, DIY का मतलब डू इट योरसेल्फ था. इसे लेकर मुंबई से सटे ठाणे में एक राजधानी भी बना लिया था. इस आतंक की राजधानी का नाम उन्होंने अल-शाम दिया था.

बता दें कि इससे पहले आतंकवादी मामले में SIA ने जम्मू में एक पुलिसवाले के घर पर छापा मारा था. आतंकवाद को लेकर राज्य जांच एजेंसी जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी आतंकी वित्तपोषण और हवाला लेनदेन से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई है. सूत्रों ने बताया कि सतवारी पुलिस थाने के तहत बेलिचराना इलाके में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में SIA की एक टीम एक पुलिसकर्मी के आवास पर तलाशी लेने पहुंची थी. मालूम हो कि राज्य जांच एजेंसी जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंक जांच इकाई है जो आतंकी अपराधों के करीब सौ मामलों की जांच कर रही है.

खरमास में चमका सोना, चांदी में भी उछाल

0

खरमास चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,350 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 63,370 रुपए दर्ज किया गया. वहीं,चांदी प्रति किलो 80,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी की गई है. प्रति किलो चांदी के भाव में 300 रुपए की उछाल देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 80,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 80,000 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में उछाल
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 60,150 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 60,350 रुपए तय की गई है यानी दाम में 200 रुपए का उछाल देखा गया है. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 63,160 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 63,370 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए का उछाल देखा गया है.

पीएम मोदी की नीतियों से रक्षा क्षेत्र में भारत ने की है अप्रत्याशित तरक्की

0

वक्त दुर्गम इलाकों में भारी भरकम राइफलों का सही इस्तेमाल न कर पाने के कारण भारतीय सैनिकों को सर्वोच्च बलिदान तक देना पड़ा था. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज उस मुकाम पर है कि अब देश दुनिया भर को चुनौती देने वाले युद्धक विमान बनाने की स्थिति में है. आज रक्षा क्षेत्र में भारत न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि बहुत सारे उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है. देश में अत्याधुनिक हथियारों से लेकर उच्चतम तकनीकी वाले लड़ाकू विमान भी बनाए जा रहे हैं, जो चुनिंदा देशों के पास हैं.

लगातार अपडेट हो रही तकनीक का ही नतीजा है कि सेना में हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े को 2027 से चरणबद्ध तरीके से सेवा से हटाने पर विचार किया जा रहा है. फिलहाल, आर्मी एविएशन कोर लगभग 190 चेतक, चीता और चीतल हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है. जानकारों का दावा है कि अब इनकी जगह स्वदेशी लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (एलयूएच) को बड़ी संख्या में शामिल किया जाएगा. इसका सीधा मतलब ये है कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है.

‘मेक इन इंडिया’ का असर
दरअसल, ये सब ‘मेक इन इंडिया’ का असर है. इसका लाभ अर्थव्यवस्था को भी मिल रहा है और वो मजबूत हो रही है. ऐसा नहीं है कि आयात घटा कर सरकार ने सेना की जरूरत की चीजों में कोई कटौती की हो. सेना की जरूरत का बहुत सारा सामान देश में ही बनाया जा रहा है. इस तरह से भारत की शक्ति में दोनों तरफ से इजाफा हो रहा है.

नए साल पर कोरोना का विस्फोट! 5 मौतों से मचा हड़कंप, 24 घंटे में इतने मामले आए सामने

0

भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के 602 ताजा मामले और पांच मौतें दर्ज की गईं. सक्रिय मामलों की संख्या 4440 है. मंगलवार तक सक्रिय मामलों की संख्या 4,565 थी

मालूम हो कि मंगलवार को 573 नए मामले देखे गए थे और उस दौरान हरियाणा और कर्नाटक में कोविड के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी. कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के कारण भारत सहित कई अन्य देशों में संक्रमण की रफ्तार में वृद्धि देखी जा रही है.

दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वायरस के JN.1 वेरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया है. पिछले एक महीने के भीतर देश के कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है. हालिया रिपोर्ट में ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक दस राज्यों में पुष्टि की खबर है. इन राज्यों में केरल और गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. केरल में JN.1 से 133 और गोवा में 51 लोगों को संक्रमित पाया गया है.

ज्यादा ब्याज वाली ‘सुपर स्पेशल एफडी’, 175 दिन में 7.19 लाख रुपये इंटरेस्ट, सीमित समय के लिए सरकारी बैंक का ऑफर

0

नए साल में बैंक एफडी कराने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया ने सुपर स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट लॉन्च की है. खास बात है कि इस एफडी पर बैंक 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है और ऑफर मौजूदा व नए ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है.
बीओआई अबतक 174 दिन के लिए इतनी ही राशि जमा करने पर 6 प्रतिशत ब्याज दे रहा था.

नई दर एक जनवरी से प्रभाव में आ गयी है. बैंक ने बयान में कहा कि नई ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होगी. स्पेशल एफडी स्कीम सीमित अवधि के लिए है.

0.50 से 0.65% अतिरिक्त ब्याज भी
बैंक ऑफ इंडिया  60 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 80 वर्ष से कम आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 6 महीने और उससे अधिक, 3 वर्ष तक की अवधि के लिए उनकी रिटेल एफडी (2 करोड़ रुपये से कम) पर 0.50% का अतिरिक्त ब्याज देगा. दूसरी ओर, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिक समान अवधि सीमा पर 0.65% का अतिरिक्त ब्याज पाने के पात्र होंगे.

हिट एंड रन का नया कानून फिलहाल नहीं होगा लागू, ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का ऐलान, हड़ताल वापस होगी

0

तीन नए क्रिमिनल लॉ के खिलाफ हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों की केंद्र सरकार के साथ सुलह हो गई है. नए कानूनों में हिट एंड रन पर कड़ी सजा का ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर विरोध कर रहे थे. सरकार से मीटिंग के बाद फिलहाल इन्‍हें लागू नहीं करने का फैसला किया गया है. गृह सचिव अजय भल्‍ला ने कहा कि हिट एंड रन पर नियम अभी लागू नहीं होंगे. ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील की गई है. 10 साल की सजा और जुर्माने का नियम अभी लागू नहीं किया जाएगा.

तो ये था ‘डंकी फ्लाइट’ का सच! गुजरात के एक शख्‍स ने खोल दिया पूरा राज, अमेरिका में घुसने के लिए दिए 80 लाख

0

मध्‍य अमेरिकी देश निकारागुआ जाने वाले जिस विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस से वापस भेज दिया गया था, उसमें सवार गुजरात के 60 से अधिक लोग इमिग्रेशन एजेंट को 60 -80 लाख रुपये देने के लिए राजी हुए थे और एजेंट ने उनसे लैटिन अमेरिकी देश में पहुंचने के बाद अवैध ढंग से अमेरिका पहुंचा देने का वादा किया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक सप्ताह पहले एक एयरबस ए 340 विमान निकारागुआ जा रहा था और मानव तस्करी के संदेह में उसे चार दिनों तक फ्रांस में रोककर रखा गया था. उसमें 260 भारतीयों समेत 303 यात्री सवार थे. वह विमान 26 दिसंबर को तड़के मुंबई लौटा था. राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी– अपराध एवं रेलवे) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन यात्रियों में गुजरात के 66 लोग थे, जो पहले ही राज्य में अपने-अपने मूल स्थानों पर पहुंच चुके हैं.

इस प्रकरण की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक (सीआईडी-अपराध, रेलवे) संजय खराट ने बताया कि गुजरात के ये 66 लोग मुख्य तौर पर मेहसाणा, अहमदाबाद, गांधीनगर और आनंद जिलों के हैं और उनमें कुछ नाबालिग भी हैं. उन्होंने बताया, ‘‘ हम पहले ही उनमें से 55 लोगों से पूछताछ कर चुके हैं और उनके बयान दर्ज कर चुके हैं. उनमें से अधिकतर आठवीं से 12 वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं. उनमें से हर एक ने कबूल किया कि वे स्थानीय इमिग्रेशन एजेंट को दुबई के रास्ते निकारागुआ पहुंचने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल करवाने में मदद के लिए 60 लाख से 80 लाख रुपये देने पर राजी हुए थे.’’

15 एजेंटों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
राज्य सीआईडी ने अबतक करीब 15 एजेंट के नाम एवं फोन नंबर जुटा लिये हैं, जिन्होंने इन 55 लोगों से वादा किया था कि वे उन्हें अमेरिका-मैक्सिको सीमा के रास्ते अवैध रुप से अमेरिका पहुंचा देने में मदद करेंगे. खराट ने कहा, ‘‘ इन एजेंट ने इन 55 लोगों से अमेरिका पहुंचने के बाद ही पैसे का भुगतान करने को कहा था. इन एजेंट ने इन यात्रियों से कहा था कि उनके लोग उन्हें निकारागुआ से अमेरिका सीमा तक ले जायेंगे और वे उन्हें सीमा को पार कराने में मदद करेंगे. यह भी खुलासा हुआ है कि इन एजेंट ने इन यात्रियों के लिए विमान टिकट बुक कराया था और उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 1000-3000 डॉलर दिये थे.’’

घना कोहरा, कोल्ड डे… अभी ठंड से उत्तर-पूरब-पश्चिम कहीं नहीं मिलेगी राहत, जानें IMD की अगले 3 दिनों की भविष्यवाणी

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है.

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 10-12 डिग्री के बीच है. इसमें कहा गया है, ”पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है.”

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और उसके बाद अगले दो दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इसमें कहा गया है, “बुधवार और गुरुवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में और बुधवार को उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.”

आईएमडी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को और कुछ हिस्सों में गुरुवार को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है. शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. उन्होंने कहा, ”मंगलवार और बुधवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में और गुरुवार को अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है.”

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी बैठक, जानें क्या सब तय हुआ

0

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मसलों पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई. गृह मंत्रालय के विशेष सूत्र के मुताबिक बैठक में जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर सेना, स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के आपसी तालमेल के मसले पर विचार-विमर्श किया गया.

केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस/स्थानीय खुफिया इनपुट्स को और बेहतर करने के मसले पर भी गृह मंत्रालय में चली बैठक में चर्चा हुई. इस बैठक में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, आर्मी चीफ़ जनरल मनोज पांडे, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शामिल हुए.

इनके अतिरिक्त देश की खुफिया एजेंसी आईबी के प्रमुख तपन डेका, रॉ चीफ़, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डूल्लू, जम्मू कश्मीर के डीजीपी आर आर स्वैन, एनआईए के डीजी, सीआरपीएफ और बीएसएफ के महानिदेशक, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे.