Home Blog Page 1104

निवेशकों पर पैसा बरसाएगा 2024, कतार में खड़े हैं 60000 करोड़ के IPO, लिस्‍ट में एक से बढ़कर एक नाम

0

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) इस समय पूरे शवाब पर है. दुनिया के किसी और इक्विटी मार्केट में ऐसी तेजी नहीं दिख रही जो अभी भारत के बाजार में है. इसका फायदा निवेशकों के साथ कंपनियां भी जमकर उठा रही हैं. बाजार में चल रही तेजी और निवेशकों के मन में बढ़ते भरोसे को कैश कराने के लिए नई-नई कंपनियां ताबड़तोड़ अपना आईपीओ (IPO) उतार रही हैं. 2023 के आखिरी कारोबारी सप्‍ताह में ही कम से कम 8 कंपनियों ने खुद को बाजार में लिस्‍ट कराया है. अब नजर 2024 पर है, जहां 60 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के IPO बाजार में आने की तैयारी में हैं.

भारतीय शेयर बाजार की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में ही सेंसेक्‍स ने 10 हजार से ज्‍यादा अंकों का उछाल हासिल कर लिया है. 2 जनवरी, 2023 को साल के पहले कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स 327 अंक चढ़कर 61,167 पर बंद हुआ था. 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे सेंसेक्‍स 279 अंकों की तेजी के साथ 71,385 पर ट्रेडिंग कर रहा था. इसका मतलब है कि इसी साल सेंसेक्‍स में 10 हजार अंकों की तेजी दिख रही है. इसी का फायदा उठाने के लिए करीब 57 कंपनियां अपने आईपीओ उतारने की तैयारी में हैं.

2023 में बना रिकॉर्ड
साल 2023 आईपीओ के मामले में खास रहा, क्‍योंकि इस साल संख्‍या के लिहाज से देखा जाए तो 13 साल में दूसरी बार सबसे ज्‍यादा आईपीओ लाए गए. इस दौरान 57 कंपनियों ने करीब 49 हजार करोड़ रुपये बाजार से जुटाए हैं, जो 2010 के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्‍या है. इससे पहले 2021 में 63 कंपनियों ने बाजार में आईपीओ जारी किए थे.

क्‍यों खास है साल 2024
बाजार से मिले आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि 2024 में करीब 58 कंपनियां अपने आईपीओ उतारने की तैयारी में हैं. इसमें से 27 कंपनियों को तो सेबी की ओर से मंजूरी मिल भी गई है. ये कंपनियां 29 हजार करोड़ रुपये बाजार से जुटाएंगी. इसके अलावा 29 और कंपनियां हैं जो मंजूरी लेने की कतार में लगी हैं. इन कंपनियों को भी बाजार से 34 हजार करोड़ रुपये जुटाने हैं

प्रकृति से ज्‍यादा पॉवरफुल निकले किसान! लू के थपेड़ों को दी मात, अन्‍नदाता की गारंटी-नहीं होगी अनाज की कमी

0

देश के किसानों को ऐसे ही नहीं अन्‍नदाता कहा जाता है. उनकी हिम्‍मत, जज्‍बे और जुनून के आगे प्रकृति को भी घुटने टेकने पड़े. बीते साल देश में अल नीनो और लू के थपेड़ों की वजह से गेहूं की फसल पर काफी असर पड़ा था. इससे किसान के साथ-साथ सरकार पर भी जलवायु का दबाव साफ दिख रहा था. लेकिन, अन्‍नदाताओं ने इसका तोड़ निकाला और ऐसा दांव चला है कि इस बार न तो मौसम कुछ बिगाड़ पाएगा और न ही अल नीनो का प्रभाव फसल के उत्‍पादन पर दिखेगा.

दरअसल, पिछले साल गेहूं पकने के समय लू के कारण नुकसान का सामना करने के बाद, इस बार ज्यादातर किसानों ने जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों की खेती की है. यह नई किस्म बुवाई के कुल रकबे के 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से में बोई गई है. कृषि आयुक्त पीके सिंह का कहना है कि जलवायु अनुकूल गेहूं की बुवाई का रकबा अब तक तीन करोड़ 8.6 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है. गेहूं रबी (सर्दियों) की मुख्य फसल है, जिसकी बुवाई आम तौर पर नवंबर में शुरू होती है और कटाई मार्च-अप्रैल में की जाती है.

क्‍या हैं वर्तमान हालात
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू रबी सत्र में 22 दिसंबर तक गेहूं की बुवाई रकबा 3.86 करोड़ हेक्टेयर था. यह एक साल पहले की अवधि के 3.14 करोड़ हेक्टेयर के रकबे से थोड़ा कम है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि उन कुछ हिस्सों में गेहूं की बुवाई में देरी हुई है, जहां धान की कटाई में विलम्ब हुआ. इसको छोड़ दें तो गेहूं की बुवाई इस बार काफी अच्छी चल रही है.

‘मोदी की तीसरी गारंटी’ पूरी, 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 3,716 करोड़ रुपए

0

छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने में लगी है, इसी क्रम की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3,716 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की. उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे. जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “पीएम मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वादा किया था और इसे आज अटल बिहारी की जयंती सुशासन दिवस पर पूरा कर दिया गया है. हमारी कथनी-करनी समान है. प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है. आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. आज किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि पहुंच गई है. कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है. किसानों में बहुत खुशी है. हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया है, वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी. इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा, जो पिछले पांच साल में आवास से वंचित रहे थे. मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वादा हमने किया है. सभी वादे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे. हमने वादा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं, उनके बैंक खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे. इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है. उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे. भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में दस हजार रुपए देने का काम करेंगे. विभिन्न विभागों के एक लाख रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम लोग तेंदूपत्ता को हरा सोना कहते हैं. हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक का भुगतान करेगी. इसके साथ ही संग्राहकों के लिए चरण पादुका सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को निरंतर जारी रखा जाएगा. अब आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपए की जगह 10 लाख रुपए तक की इलाज की सुविधा मिल सकेगी. अब बीमारी के इलाज के लिए ऋण लेने, खेत बेचने की जरूरत नहीं होगी.”

पीएम मोदी दुनिया के पहले राजनेता जिनका यू ट्यूब चैनल 2 करोड़ फॉलोवर हो गया

0

पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं. 26 दिसंबर को पीएम के यू ट्यूब चैनल का सब्सक्राइबर बेस 2 करोड़ पार कर गया. पीएम नरेन्द्र मोदी के यू ट्यूब चैनल के 4.5 बिलियन यानि 450 करोड़ वीडियो व्यूज, वीडियो की क्वालिटी और उनका सब्सक्राइबर बेस उन्हें दुनिया के दूसरे नेताओं से कहीं आगे कर गया है. नरेन्द्र मोदी यू ट्यूब चैनल अब उनके समकक्ष खडे़ भारतीय और दूसरे ग्लोबर लीडर्स के मुकाबले बहुत बड़ी लीड ले ली है.

ये 2 करोड़ फॉलोवर भी तब हुए जब पीएम मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. पिछले कई सालों से दुनिया भर में हो रहे मॉर्निंग कंसल्ट जैसे कई ग्लोबल सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 75 फीसदी एप्रुवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बता रहे हैं. खास बात ये कि पीएम मोदी के समकक्ष दूसरे ग्लोबल लीडरों की रेटिंग उनके आस पास भी नहीं आ रही है. पीएम मोदी का यू टूयूब चैनल लॉंच हुआ तो इसे दुनिया के दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के यू ट्यूब चैनल से आगे निकलने में देर नहीं लगी.

दिसंबर में पीएम मोदी का यू ट्यूब चैनल के 22.4 करोड़ व्यूज
पीएम मोदी के बाद ब्राजिल के पूर्व राष्ट्रपति जो बोल्सानोरा दूसरे नंबर पर आते हैं. लेकिन बोल्सानोरा के सिर्फ 64 लाख सब्सक्राइबर हैं जो कि पीएम मोदी के सब्सक्राइबरों के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई ही है. इसी दिसंबर में पीएम मोदी का यू ट्यूब चैनल के 22.4 करोड़ व्यूज हुए हैं. इस रिकाॅर्ड की खास बात ये कि दूसरे नंबर पर आने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लाडिमिर जेलेंस्की से ये 43 गुना ज्यादा है. राष्ट्राध्यक्षों और राजनेताओं के यू ट्यूब चैनलों का आंकलन किया जाए तो नरेन्द्र मोदी नंबर एक पर बने हुए हैं.

नरेंद्र मोदी की तुलना में दूसरे राष्‍ट्र के नेताओं के चैनल बहुत पीछे
दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जो ब्लसेनारो, तीसर पर यूक्रेन के झेलेंस्की, चौथे पर अमरीका के जो बाइडन, पांचवा नंबर है टर्की के अर्डोगैन , छठे स्थान पर फ्रांस के इमैनुएल मैक्रॉं, सातवें पर अर्जेंटीना के अलबर्टो फर्नांडिस, आठवें पर भारत का ही यू ट्यूब चैनल योगा विद मोदी है, नौंवें पर इजरायल के बैनेट नेफटाली हैं, यू टयूब चैनल में ही दसवें नंबर पर हैं कनाडा के जस्टिन ट्रूडो. जाहिर है नरेन्द्र मोदी यू टूयूब चैनल के व्यूज के सामने दूसरे राजनेताओं के चैनल कहीं से गिनती में भी नहीं आ रहे हैं.

इजरायली एम्बेसी में धमाका, पुलिस सर्च ऑपरेशन में लगी, स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर

0

दिल्ली में स्थित इजरायली एम्बेसी में मंगलवार को धमाके की खबर ने सभी को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि यह धमाका इजरायली दूतावास के पीछे खाली पड़े प्लॉट में हुआ. एक शख्स ने पुलिस को कॉल कर धमाके की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस सर्च ऑपरेशन में लगी है, पर अब तक कुछ मिला नहीं है. हालांकि, मौके पर जांच जारी है. इस बीच, स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद

0

वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। निमोनिया ने उन्हें परास्त कर दिया।
मूल रूप से उज्जैन के निवासी परवेज भाई खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन रिपोर्ताज और कई सहेजने वाले साक्षात्कारों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।

FD से तीन गुना पैसा तो डिविडेंड में दे देता है ये शेयर, किसी हीरे से कम नहीं इसकी चमक, CMP 260

0

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 7-9 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलता है. और तो और ज्यादा रिटर्न देने के लिए मशहूर म्यूचुअल फंड्स भी 12-15 प्रतिशत सालाना रिटर्न देते हैं. लेकिन शेयर बाजार में एक हीरा स्टॉक हर साल 20 से 30 फीसदी तक रिटर्न तो केवल डिविडेंड के जरिए ही देता है. प्राइस भी बढ़ जाए तो निवेशकों के लिए सोने पर सुहागा हो जाता है. इस स्टॉक ने एक बार फिर डिविडेंड देने की तैयारी कर ली है. इस बार 11 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड मिलेगा. स्टॉक का नाम है वेदांता (Vedanta Limited).

वेदांता के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एक्स डिविडेंड डेट नजदीक आ गई है. 27 दिसंबर को जिनके अकाउंट में वेदांता के जितने शेयर होंगे, उसे 11 से गुणा करके पैसा बैंक अकाउंट में मिल जाएगा. ध्यान रहे कि 27 दिसंबर को डीमैट अकाउंट में शेयर होने चाहिए. बता दें कि डिविडेंड में मिलने वाली राशि पर टीडीएस पहले काटा जाता है.

डिविडेंड किंग है वेदांता लिमिटेड
डिविडेंड देने में वेदांता लिमिटेड का एक अच्छा इतिहास रहा है. इस कंपनी को शेयर बाजार में डिविडेंड किंग (Dividend King) के नाम से भी जाना जाता है. यह हर साल इतना तगड़ा डिविडेंड देता है कि किसी भी सुरक्षित निवेश विकल्प इसके रिटर्न के आसपास भी नहीं पुहंच पाता.

इस बार कंपनी अपने शेयर की फेस वैल्यू (1 रुपये) पर 1100 प्रतिशत का डिविडेंड दे रही है. सभी कंपनियों के डिविडेंड का प्रतिशत उसकी फेस वैल्यू के आधार पर काउंट किया जाता है. वेदांता इस बार भी अंतरिम डिविडेंड दे रही है. मतलब कमाई के आंकड़े आने से पहले ही कंपनी 4089 करोड़ रुपये बांटकर निवेशकों को खुश कर रही है.

2023 में शेयर बाजार में तेजी के सरताज रहे ये स्टॉक्स, दिया 45% तक रिटर्न, बड़े शेयरों से निकले बहुत आगे

0

रिटर्न के लिहाज से साल 2023 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बहुत अच्छा रहा. साल के आखिरी महीने में मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निफ्टी व सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गए. बाजार की इस तेजी में सबसे ज्यादा योगदान छोटे शेयरों का रहा है, क्योंकि ये स्टॉक्स 2023 में दलाल स्ट्रीट की पहली पंसद बने रहे. विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजारों में लंबे समय से तेजी का दौर जारी है. मिडकैप और स्मॉलकैप खंड अपने बड़े समकक्षों से आगे निकल रहे हैं.

इस साल 22 दिसंबर तक बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 13,074.96 अंक या 45.20 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि मिडकैप सूचकांक 10,568.18 अंक या 41.74 प्रतिशत चढ़ा. वहीं इस अवधि में बीएसई का 30 शेयर वाले सूचकांक सेंसेक्स में 10,266.22 अंक या 16.87 प्रतिशत की तेजी आई.

लॉर्ज कैप कंपनियां रह गईं पीछे
इस साल 20 दिसंबर को स्मॉलकैप सूचकांक 42,648.86 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और उसी दिन मिडकैप सूचकांक भी 36,483.16 अंक के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया. बीएसई सूचकांक भी 20 दिसंबर को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 71,913.07 अंक पर पहुंच गया था.

मिडकैप सूचकांक उन कंपनियों पर नजर रखता है जिनका बाजार मूल्य औसतन ‘ब्लू चिप’ (कंपनियां जिनके शेयरों की कीमतें उच्ची हैं) का पांचवां हिस्सा है, जबकि स्मॉलकैप कंपनियां उसका करीब दसवां हिस्सा हैं. विश्लेषकों ने इस साल इक्विटी बाजार में तेजी का श्रेय बेहतर घरेलू व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों और खुदरा निवेशकों के विश्वास को दिया.

सचिन पायलट ने सौंपा चंदे का चैक, पढ़ें कितने रुपये का दिया योगदान और क्या की अपील

0

कांग्रेस की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव के मदद्देनजर की जा रही क्राउड फंडिंग ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के तहत पैसा जुटाना शुरू कर दिया गया है. इसके लिए राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी सोमवार को चंदे का चैक पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन सौंप दिया है. पायलट ने इसके लिए 1 लाख 38 हजार रुपये का योगदान किया है. पायलट ने योगदान देने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा कि लोकतंत्र हमारे देश की नींव है. हमारी ताकत है.

पायलट ने आगे कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए हमेशा से समर्पित रही है. एक सशक्त व समावेशी लोकतंत्र के निर्माण और देश के बेहतर भविष्य के लिए आज मेरे द्वारा योगदान किया गया. उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेरा आप सभी से अनुरोध है कि राष्ट्रहित के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई गई इस मुहिम को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान अवश्य दें.

खड़गे ने हाल ही में किया था अभियान का शुभारंभ
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने हाल ही में क्राउड फंडिंग के लिए डोनेट फॉर देश अभियान की शुरुआत की है. बीते दिनों पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1.38 लाख रुपये का अंशदान कर अभियान का आगाज किया था. यह अभियान कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर शुरू किया गया था. इसमें पार्टी के पूर्व राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता अंशदान दे चुके हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस अभियान के पहले 48 घंटों में करीब 1,13,700 से अधिक लोगों ने अंशदान दिया. उससे पार्टी को कुल 2.81 करोड़ रुपये मिले थे.

पायलट टोंक से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं
सचिन पायलट हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टोंक से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. उसके बाद पायलट को एक दिन पहले ही कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल में छत्तीसगढ़ राज्य का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है. पायलट पूर्व में दौसा और अजमेर से सांसद भी रह चुके हैं. वे राजस्थान कांग्रेस का लोकप्रिय चेहरा हैं.

कानून बने भारतीय न्‍याय संहिता 2023 के 3 बिल, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद द्वारा गत सप्ताह पारित किए गए तीन नए आपराधिक न्याय विधेयकों को सोमवार को स्वीकृति प्रदान कर दी. तीन नए कानून – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य कानून औपनिवेशिक काल के तीन कानूनों भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे.

संसद में तीनों विधेयकों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन विधेयकों का उद्देश्य पूर्ववर्ती कानूनों की तरह दंड देने का नहीं बल्कि न्याय मुहैया कराने का है. उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य विभिन्न अपराधों और उनकी सजा को परिभाषा देकर देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव लाना है.

इनमें आतंकवाद की स्पष्ट परिभाषा दी गयी है, राजद्रोह को अपराध के रूप में खत्म कर दिया गया है और ‘राज्य के खिलाफ अपराध’ शीर्षक से एक नया खंड जोड़ा गया है.