Home Blog Page 1112

Dunki Trailer Review: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर…

0

Dunki Trailer FIRST Review Out:  एक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में नजर आएंगे, जो अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ड्राप वन टीजर जारी हो चुका है और अब इसके ट्रेलर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इसमें शाहरुख, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल अहम रोल में है. अब फिल्म का ट्रेलर कैसा होगा, इसपर अपडेट आया है.

शाहरुख खान की डंकी का ट्रेलर कैसा होगा? राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी में शाहरुख खान हार्डी के रोल में दिखे हैं. डंकी ड्रॉप 1 के बाद अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब ट्रेलर आएगा.

फैंस को ट्रेलर से काफी उम्मीद है और सबको लग रहा है कि ये काफी जबरदस्त होने वाला है. फिल्म समीक्षक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर डंकी ट्रेलर का रिव्यू दिया. उन्होंने लिखा, डंकी ट्रेलर होश उड़ा देने वाला है. साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी बनाया है. उनके रिव्यू से ऐसा लग रहा है कि ये काफी जबरदस्त और शानदार होने वाला है. बता दें कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना लुट पुट गया इसी महीने रिलीज होने वाला है. सॉन्ग में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल है. प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, “डंकी ड्रॉप 1 और दिलचस्प पोस्टर के बाद निर्माता 22 नवंबर को डंकी का पहला गाना लूट पुट गया रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, यह रोमांटिक ट्रैक विचित्र डांस स्टेप्स के साथ एक भावपूर्ण लेकिन मजेदार धुन है. यह हर किसी को इसके प्रति थिरकने पर मजबूर कर देगा. डंकी में शाहरुख के किरदार का नाम हार्डी है, जो अपने दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है. तापसी पन्नू ने मनु नाम का किरदार निभाया है और विक्की कौशल सुखी बने हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद डंकी इस साल शाहरुख की तीसरी रिलीज है.

Google Jobs Salary: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी सबसे ज्यादा…

0

Google Jobs Salary: गूगल एक ऐसी कंपनी है जिसका नाम लगभग सभी ने सुना है। हममें से अधिकांश लोग विभिन्न Google ऐप्स का उपयोग करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि Google ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है।

गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी पैकेज ऑफर किया जाता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी सबसे ज्यादा सर्च की गई है। उनका एक दिन का वेतन बड़ी संख्या में लोगों का वार्षिक वेतन है।

गूगल में नौकरी का सपना देख रहे युवा वहां की आकर्षक सैलरी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। Google सैलरी और छुट्टियों के लिए बेहतरीन ऑफर पेश करता है। इतना ही नहीं, दुनिया भर में गूगल के हर ऑफिस के इंफ्रास्ट्रक्चर और वहां दी जाने वाली सुविधाओं की भी खूब तारीफ होती है।

फ्रेशर्स को गूगल में लाखों रुपये का पैकेज भी ऑफर किया जाता है। दूसरी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को उस पैकेज तक पहुंचने में कई साल लग सकते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के हैं। इन्हें अक्सर गूगल पर सर्च किया जाता है. इनके पैकेज के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

सुंदर पिचाई का भारत से खास कनेक्शन है

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। सुंदर पिचाई ने चेन्नई के जवाहर विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आईआईटी मद्रास के वाना वाणी स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से भी पढ़ाई की।

सुंदर पिचाई की सैलरी अरबों में है

सुंदर पिचाई 2004 से Google में काम कर रहे हैं। वह Google और उसकी सहायक कंपनी Alphabet Inc. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी सालाना सैलरी 16,63,99,058.00 रुपये है। इस हिसाब से उनका मासिक वेतन 1,38,66,588.17 रुपये, साप्ताहिक वेतन 31,99,981.88 रुपये और दैनिक वेतन 6,39,996.38 रुपये है। वे प्रति घंटे 66,666.29 रुपये कमाते हैं।

गूगल में इंटर्न को भी अच्छी सैलरी मिलती है

गूगल में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों का पैकेज करोड़ों में है। कुछ जगहों पर इंटर्न को 4 लाख रुपये प्रति माह का वेतन भी दिया जाता है। यहां आप फ्रेशर के तौर पर भी 30-40 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं. अच्छी सैलरी के साथ-साथ गूगल छुट्टियां और वर्क फ्रॉम होम जैसे भत्ते भी देता है।

Vegetable Prices : बढ़ती सर्दी के साथ बढ़ रहे सब्जियों के दाम…

0

चुनावी सीजन शुरू होने के साथ रोजमर्रा की जरूरत सब्जियों के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं. जिस कारण आम आदमी के थाली से हरी सब्जियां कम होती जा रहीं हैं. ठड़ के आने के बाद भी सब्जी के दामों में लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल रही.

कुछ समय पहले 20 से 25 रुपए खुदरा में बिकने वाले टमाटर और 40 से 50 रुपए रुपए प्रति किलो में बिकने वाले प्याज के दामों में डेढ़ गुना उछाल देखने को मिल रही है. साथ ही नवम्बर का आधा माह बीतने के बावजूद सब्जियों के भाव में कोई कमी नहीं हो रहे हैं.

महंगाई से राहत मिलने के आसार नहीं
सब्जियों के भाव के वजह से घरों के बजट बिगड़ गए हैं. साथ ही होटल व ढाबों से टमाटर और प्याज का सलाद गायब हो गया. मंडी व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में शादी विवाह के सीजन की वजह से और तेजी आएगी और महंगाई से राहत मिलने के कम आसार दिख रहे है.

मंडी के थोक विक्रेताओं का कहना है की आगामी दिनों में मांग ज्यादा होने के कारण सब्जियों के भावों और तेजी देखने को मिलेगी.

सब्जियों के भाव
सब्जी – थोक – खुदरा
प्याज 50-60 70-80 रुपए प्रति किग्रा
टमाटर- 35-40 55-60 रुपए प्रति किग्रा
मटर- 75-80 100-120 रुपए प्रति किग्रा
गाजर- 35-38 50-60 रुपए प्रति किग्रा
फूलगोभी- 28-30 55-60 रुपए प्रति किग्रा
पत्तागोभी- 20-23 45-50 रुपए प्रति किग्रा
हरा प्याज- 38-40 70-80 रुपए प्रति किग्रा
सब्जियों के भाव
सब्जी – थोक – खुदरा
मूली- 8- 10 20-25 रुपए प्रति किग्रा
नीबू- 80-90 110-125 रुपए प्रति किग्रा
अदरक- 110-120 160-170 रुपए प्रति किग्रा
मैथी- 38-40 45-48 रुपए प्रति किग्रा
पालक- 18-20 28-30 रुपए प्रति किग्रा
धनिया- 40-45 50-60 रुपए प्रति किग्रा

महायुद्ध : मिडिल-ईस्ट में हमास, हिज्बुल्ला, हूती और इजरायल के बीच 46 दिनों से जंग…

0

दुनिया में इस वक्त दो महायुद्ध छिड़े हैं. एक तरफ मिडिल-ईस्ट में हमास, हिज्बुल्ला, हूती और इजरायल के बीच 46 दिनों से जंग छिड़ी है तो दूसरी तरफ 631 दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध जारी है, लेकिन बीते कुछ घंटों में यूक्रेन के युद्ध में जो कुछ हुआ है, उसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क्रोध की अग्नि में न्यूक्लिर बारूद डाल दिया है.

बीते 24 घंटे में वो हो गया है जो पौने दो साल से जारी जंग में अब तक नहीं हुआ था. बीते 24 घंटों में कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी वजह से पुतिन ने एक बार में 15 एटम बम दागने वाली दुनिया की सबसे विनाश एटमी मिसाइल सरमत को तैयार करने का ऑर्डर दे दिया है.

पिछले 24 घंटों में क्या-क्या हुआ?

  • सिर्फ 24 घंटे में रूस के 1190 सैनिक मारे गए!
  • सिर्फ 24 घंटे में रूस के 18 आर्टिलरी सिस्टम ध्वस्त हो गए
  • सिर्फ 24 घंटे में रूस के 15 शाहीद ड्रोन तबाह हो गए
  • सिर्फ 24 घंटे में रूस की 1300 किलोमीटर सरहद तक NATO की सेना पहुंच गई

अंदेशा तो ये था कि गाजा में छिड़ा युद्ध यूक्रेन से नाटो शक्तियों का ध्यान हटा देगा, लेकिन हुआ बिल्कुल उलटा. रूस की सरहद से NATO को दूर रहने की जिस चेतावनी ने यूक्रेन युद्ध शुरू किया था, उस जंग के पौने दो साल बीतने के बाद पहली बार रूस की 1300 किलोमीटर से भी लंबी सरहद पर NATO की सेना तैनात हो गई है.

  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक के बाद एक कई बहुत बड़े डेवलेपमेंट हुए हैं.
  • यूक्रेन और NATO ने पहली बार उत्तर से लेकर दक्षिण तक रूस की घेराबंदी कर दी है.
  • यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को तक सीरियल अटैक कर रहे हैं.
  • यूक्रेनी डिफेंस ने दावा किया है कि उन्होंने कई इलाकों में रूस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है.
  • अवदिवका में रूस को बड़ा नुकसान हो रहा है.
  • सेवस्तोपोल से रूसी सेना पीछे हटी है.
  • खेरसोन से लेकर क्रीमिया तक यूक्रेन की सेना आगे बढ़ती जा रही है.
  • क्रीमिया के आस पास यूक्रेन के ड्रोन हमलों से बचने के लिए रूस को अपने कई वॉरशिप पीछे हटाने पड़े हैं.
  • रूस ने नोवोरोसियस्क पोर्ट से अपनी सबमरीन और छोटे जहाज की भी लोकेशन बदली है.

क्रीमिया से लेकर फिनलैंड बॉर्डर तक नाटो ताकतें रूस को हर मोर्चे पर घेरने में लगी हैं, लेकिन ये हरकत पुतिन के क्रोध में परमाणु बारूद डालने का काम कर रही है. रूस ने यूक्रेन और नाटो के डबल अटैक का जवाब ट्रिपल अटैक से दिया है.

पुतिन का ‘ट्रिपल प्लान’

पुतिन ने NATO की सेना की तैनाती का जवाब दुनिया की सबसे विध्वंसक एटमी मिसाइल सरमत को युद्ध के लिए तैनात करके दिया है. रूस ने दुनिया की सबसे तेज हाइपरसोनिक एटमी मिसाइल एवनगार्ड को पहले ही मिसाइल साइलो में तैनात करवा दिया है और अब क्रीमिया में बढ़ते दखल के लिए पुतिन ने गाजा को कवच बनाने की योजना तैयार की है.

ये दुनिया ने देखा है कि रूस के बॉर्डर पर NATO की सेना तैनाती के अंदेशे भर से पुतिन ने यूक्रेन को जलाकर खाक कर दिया. फिनलैंड के बॉर्डर पर NATO सेनाओं के पहुंचते ही पुतिन क्रोध एटमी कहर ढाएगा, क्योंकि इस बार पुतिन ने कोई बयान नहीं दिया है. सीधे सरमत और एवनगार्ड जैसी सर्वनाश कर देने में सक्षम मिसाइलों में न्यूक्लियर वॉरहेड फिट करके उन्हें लॉन्च के लिए तैयार करने का आदेश दे दिया है. पुतिन ने NATO को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

पुतिन ने ऐलान किया है कि अगले 15 दिनों में सरमत को कॉम्बैट ड्यूटी में शामिल कर लिया जाएगा. पुतिन ने न्यूक्लियर वॉरहेड से लैस उस एवनगार्ड मिसाइल को भी मिसाइल साइलो में तैनात करवा दिया है, जिसका जवाब अमेरिका समेत दुनिया के किसी देश के पास नहीं है.

पुतिन का क्रोध दुनिया को एटम बम से भस्म कर सकता है. पुतिन इस कदर क्रोध में इसलिए हैं, क्योंकि एक तरफ NATO से मिले नए नए हथियारों और ड्रोन के दम पर यूक्रेन ने पुतिन को सबसे ज्यादा दर्द देने वाली नस यानी क्रीमिया को दबा दिया है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को तक सीरियल ड्रोन अटैक कर रहे हैं.

बेलारूस के साथ रूस की सीमा से करीब 80 किलोमीटर दूर और यूक्रेन से करीब 320 किलोमीटर उत्तर में मौजूद रूस के शहर स्मोलेंस्क में एक के बाद एक 8 बड़े धमाके हुए. इसके तुरंत बाद रूस की राजधानी मास्को पर भी ड्रोन से हमला हो गया. यूक्रेनी पत्रकार मारिया ड्रुटस्का ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया… दावा किया कि यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राद ओब्लास्ट में कोटलुबन शहर के पास रूसी रक्षा मंत्रालय के फैसिलिटी सेंटर में आग लग गई.

हालांकि रूस की तरफ से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों का एक वीडियो जारी कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं उन सभी का आभारी हूं जो यूक्रेन को मजबूत बनाते हैं और दुश्मन के नुकसान को ज्यादा बढ़ाते हैं. हमारे ड्रोन ऑपरेटर लगातार प्रभावी हो रहे हैं. यूक्रेन की सेना ने पिछले 24 घंटों में रूस पर 30 से ज्यादा ड्रोन स्ट्राइक करने का दावा किया है, जिनमें से कम से कम दो ड्रोन हमले रूस की राजधानी मॉस्को में हुए हैं.

छत्तीसगढ़ : नाबालिक पीड़िता को फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना छुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार…

0


छत्तीसगढ़ : नाबालिक पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना छुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

थाना छुरिया के अपराध क्रमांक- 321/2023 धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण की नाबालिक पीड़िता को आरोपी प्रदीप कुमार सहारे पिता मुकुन्द राम सहारे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दूटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव के द्वारा विगत 01 वर्ष से नाबालिक जानकर, अपने प्रेमलाज में फंसाकर जबरदस्ती बालात्कर कर रहा था कि रिपोर्ट पर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना छुरिया में दिनांक 19.11.2023 को अपराध धारा सदर कायम विवेचना में लिया गया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग से मार्गदर्षन प्राप्त करं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 20.11.2023 को टीम रवाना कर आरोपी को उसके सकूनत से थाना लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र.आर. 799 संतोष नायक, आर. 1569 भूवनेष्वर वर्मा का विशेष योगदान रहा।

नई दिल्ली. 70 का दशक में आजादी से पहले की मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड बुलेट…

0

नई दिल्ली. 70 का दशक जब देश में कुछ इंपोर्ट की हुई या आजादी से पहले की अंग्रेजों की छोड़ी कुछ ही मोटरसाइकिलें नजर आती थीं.

बीएसए जैसी कंपनियों की मोटरसाइकिल इस दौरान कुछ अमीरों के गैराज की शोभा बढ़ाती थीं और रॉयल एनफील्ड बुलेट () भी एक भारी भरकम और कम माइलेज वाली बाइक होने के चलते केवल कुछ ही लोगों तक सीमित थी.

फिर एक बदलाव का दौर आया, एक नई मोटरसाइकिल ने दस्तक दी और ये चलाने में आसान थी, इसका वजन कम और इसमें नए कार्बोरेटर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था जिसके चलते लोग इस मोटरसाइकिल के दीवाने हो गए. न केवल शहरों में बल्कि उस दौरान ग्रामीण इलाकों में भी इस मोटरसाइकिल को लेने के लिए लोग कई महीनों तक इंतजार किया करते थे. इस बाइक के लुक्स को भी काफी बदला गया, इसी बाइक से शुरू हुआ ऐसा डिजाइन जो आ भी स्लीक और डेली यूज मोटरसाइकिलों में देखने को मिलता है.

यहां पर हम बात कर रहे है राजदूत की. राजदूत के नाम से फेमस हुई इस बाइक का पूरा नाम राजदूत एक्सेल टी था. कभी देश की सड़कों पर शान की सवारी मानी जाने वाली ये मोटरसाइकिल 30 साल से भी ज्यादा समय तक मौजूद रही. इस बाइक का निर्माण एक्सकॉर्ट और यामाहा की साझेदारी ने किया था. इसी के बाद देश में यामाहा की दूसरी मोटरसाइकिलों ने भी दस्तक दी. आज राजदूत का जिक्र इसलिए क्योंकि चर्चा है कि एक बार फिर ये सड़कों की रानी कहलाने वाली बाइक वापसी करने को तैयार है. हालांकि अब एक्सकॉर्ट केवल ट्रैक्टर व अन्य कमर्शियल व्हीकल का ही प्रोडक्‍शन करती है लेकिन अब खबर है कि एक बार फिर नए डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ राजदूत को तैयार किया जा रहा है.

हालांकि कंपनी ने राजदूत को लॉन्च करने की बात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले 1 साल में ही इस मोटरसाइकिल को शोकेस किया जाएगा और फिर कुछ ही समय में इसे लॉन्च कर डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी. आइये आपको बताते हैं क्यों थी ये मोटरसाइकिल इतनी खास और कैसे लोग इसके दीवाने होते चले गए.

शानदार टेक्नोलॉजी से लैस इंजन

बाइक में पहली बार ऐसे कार्बोरेटर का इस्तेमाल किया गया था जो टू चैनल था. यानि इसमें एयर और पेट्रोल का मिक्स बिल्कुल सही होता था और बाइक बेहतरीन माइलेज देती थी. इसमें 173 सीसी के इंजन का इस्तेमाल किया गया था जो हल्का था और काफी पैपी था. बाइक का वजन भी कम होने के चलते इसका पिकअप काफी बेहतर था. साथ ही टू स्ट्रोक इंजन होने के चलते इसमें काफी पावर भी थी, जिससे ये कच्चे हों या पक्के हर रास्ते पर चलने के लिए परफेक्ट सवारी थी. बाइक में 13 लीटर का पेट्रोल टैंक था, जिसके चलते ये फुल टैंक पर 700 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम थी.

अब क्या होंगे बदलाव

नई राजदूत में पूरी तरह से बदला हुआ 250 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन देखने को मिल सकता है. ये लिक्विड कूल्ड होगा जिससे बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होगी. साथ ही इसका माइलेज भी काफी बढ़ जाएगा. वहीं अब बाइक में काफी लेटेस्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें डिजिटल डिस्‍प्ले, नेविगेशन, ड्राइव एनालिट‌िक्स, मोबाइल चार्जिंग, स्‍लीपर क्लच जैसे ढेरों फीचर्स होंगे.

छत्तीसगढ़ : 90 सीटों में लगभग एक दर्जन स्थान ऐसे हैं, जहां बागी खेल बिगाड़ सकते हैं।

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन पर दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण में 20 सीटों और शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हुआ।

इन 90 सीटों में लगभग एक दर्जन स्थान ऐसे हैं, जहां बागी खेल बिगाड़ सकते हैं। इनमें ज्यादा संख्या कांग्रेस के बागियों की है। कांग्रेस के बागियों पर गौर करें तो गौरेला पेंड्रा से गुलाब राज, अंतागढ़ से अनूप नाग और मंटू राम पवार, मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल, सामरी से चिंतामणि महाराज, लोरमी से सागर सिंह बैंस, महासमुंद के खल्लारी से बसंता ठाकुर ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। यह उम्मीदवार कहीं न कहीं कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में हैं।

भाजपा की बात करें तो महासमुंद के खल्लारी से बीजेपी बागी हुए भेखू लाल साहू, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज बगावत कर मैदान में हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो भाजपा की तुलना में कांग्रेस के बागी ज्यादा हैं और यही कारण है कि कई विधानसभा सीटों पर नतीजे के गड़बड़ाने की संभावना नजर आ रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां के मतदात दल-बदल करने वालों पर या पार्टी से बागी बनकर चुनाव लड़ने वालों पर ज्यादा भरोसा नहीं जताते। अगर कहीं दल-बदल करने वाले या बागी पर जनता ने भरोसा जताया तो वह एक या दो दफा ही चुनाव जीत पाया है। तो, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने उम्मीदवार न बनाए जाने पर बगावत की और दूसरे दल अथवा निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा तो उसके चलते उनका राजनीतिक भविष्य ही खतरे में पड़ गया। इस बार भी ऐसा ही होगा, यह संभावना कहीं ज्यादा है। हां, यह बगावत करने वाले उम्मीदवार अपनी पार्टी के उम्मीदवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसे हरवाने में भी उनकी भूमिका हो सकती है। मगर, वह चुनाव जीतेंगे इसकी संभावना बहुत कम है।

छत्तीसगढ़ : 90 विधानसभा सीटों में से 50 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुष वोटर्स से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग किया है. छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 50 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है.

छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दोनों चरणों के मतदान के आंकड़ों को देखकर पता चला है कि मताधिकार का उपयोग करने में महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता पुरुषों से कम नहीं है.

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 50 विधानसभाओं में मताधिकार का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से अधिक है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहलामानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है.

77 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया इस बार वोट
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं. इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है. बता दें प्रदेश में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं. प्रदेश में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई. वहीं अब वोटिंग के बाद प्रदेश के लोगों को नतीजों का इंतजार है. चुनावी नतीजों का ऐलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

छत्‍तीसगढ़ : आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, 22 नवंबर से गिरेगा पारा, जानें मौसम का ताजा हाल…

0

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है,इसके चलते रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर तक तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। इसके बाद 22 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। शनिवार को प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। हालांकि नमी आने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव काफी बढ़ते जा रहा है।

बढ़ती ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। इन दिनों कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है, उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने पर स्टालों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ : ‘जिला राजनांदगांव के समस्त थाना चौकी में एम.सी.पी. कार्यवाही लागातार वाहनो की चेंकिग…

0

छत्तीसगढ़ : जिला राजनांदगांव के समस्त थाना चौकी में एम.सी.पी. कार्यवाही के दौरान आने जाने वाले वाहनो को लागातार चेंकिग की जा रही है

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रौं में एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग करें. जिस पर जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा एमसीपी लगाकर अवैध सामग्री की चेकिंग की जा रही है, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।