Home Blog Page 1124

छत्तीसगढ़ : गिरीश देवांगन ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा क्षेत्र ग्राम बेलटिकरी कुमहालोरी मलपुरी बुचीभरदा आरला में आमसभा किया गया।

जिसमें भूपेश बघेल सरकार योजनाओं को विस्तार बताया तथा पुनः सरकार बनने पर किसानों कर्जा माफ 20 किवंटल धान खरीदी महिला समुह श्रृण माफ 200 यूनिट बिजली माफ 500रू गैस सिलेंडर सब्सिडी कक्षा पहली एम ए तक निशुल्क शिक्षा 18 लाख इंदिरा आवास को लेकर योजना बनाई है सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचेगा चुनाव सभा सभी अपील करता हूं ।

कांग्रेस में वोट देकर भूपेश बघेल सरकार पुनः बनाये साथ में सुरेन्द्र दाऊ अंगेशवर देशमुख मोती साहू भागवत साहू गोवर्धन देशमुख रोहित चंद्राकर योगेन्द्र दास वैष्णव घनश्याम देवांगन रवि साहू सांवत साहू कुंदन चंद्राकर हेमंत साहू महेश दिवाकर राहुल साहू तिलोक साहू सहित कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ : राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली, कांकेर जिले में जन-सभा को संबोधित!

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए यहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं.

कार्यक्रम की सुरक्षा में राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों के अलावा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के जवानों को तैनात किया गया है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी गुरुवार को राज्य के राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्ष (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था.

बीजेपी अब राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. नब्बे सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा.

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों तथा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों की 20 सीटों में पहले चरण में तथा शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा.

वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

छत्तीसगढ़ : श्री राजेश मूणत का सघन जनसम्पर्क अभियान जारी, कांग्रेस की घोषणाओं पर मूणत का पलटवार…

0

श्री राजेश मूणत का सघन जनसम्पर्क अभियान जारी

राज्य स्थापना दिवस का उल्लास, मूणत पहुंचे माता शोलापुरी के मंदिर, मांगा BJP की जीत का आशीर्वाद श्री राजेश मूणत ने जनता को दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं…

कांग्रेस की घोषणाओं पर मूणत का पलटवार, कहा -मतदान वाले दिन जनता कांग्रेस के झूठ का हिसाब करेगी…

बिजली बिल हाफ की जगह  महंगी की बिजली, अब मुफ्त का झूठा वादा कर रही है कांग्रेस: मूणत

मूणत का कांग्रेस के प्रचार अभियान पर कसा तंज- कहा- जनता कह रही है ‘ कांग्रेस पीछा छोड़ा,घर जाओ”

पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री राजेश मूणत बुधवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान खमतराई स्थित श्री सोलापुरी माता के दर्शन करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

माता के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं हर दिन अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत देवालयों में दर्शन लाभ लेकर करता हूं, आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है, इसलिए भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में माता शोलापुरी की वंदना करके दिन की शुरुआत की है। मां से प्रार्थना है कि वह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देकर रायपुर पश्चिम समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमे जनदेवा करने का अवसर प्रदान करे।

राजेश मूणत भाजपा के  जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार बैठको , डोर टू डोर जनसंपर्क और रैलियों सभाओं में शामिल हो रहे हैं।

श्री मूणत ने बताया कि जब मैं लोगों के घर जाता हूं, तो ऐसा एहसास ही नही होता है कि मैं चुनाव प्रचार में निकला हूं, अपितु मुझे तो अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ वक़्त गुजराने का एहसास होता है।

बीते 5 साल वक़्त मुश्किल रहा, लेकिन “रायपुर पश्चिम” क्षेत्र की जनता से एक नेता से अधिक मुझे परिवार के सदस्य की तरह लोगो का स्नेह प्राप्त हो रहा है। मूणत ने आगे कहा कि जनता से मिल रहे अभूतपूर्व प्रेम से अभिभूत हूं। यह प्रेम मुझे जनसंघर्ष करने की प्रेरणा देता है, इसलिए जनता की उम्मीदों में बंधकर, मैं तमाम थकान के बाबजूद पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव जीतने के लिए अपने संकल्प को रोजाना दोहरा पाता हूं।

श्री राजेश मूणत ने बुधवार को किये गए जनसम्पर्क अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने  लगभग 2200 घरों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई।

राज्य की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष था, इसलिये हमने सुबह सोलापुरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जनसंपर्क की शुरुवात की।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान आमजनों में जनता में भूपेश बघेल सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देख रहे हैं।

मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा में वादे के मुताबिक बिजली बिल हाफ नहीं किया है, बल्कि बिजली बिल में चार गुना की वृद्धि कर दी है, अब कांग्रेस वाले फिर मुफ्त बिजली  देने की झूठी बात कर रहे हैं। मूणत ने कहा कि जनता बीते 5 साल के दौरान आये बिजली बिल का हिसाब लेकर बैठी है। वह कांग्रेस के नए झूठ में नहीं फंसने वाली ,क्योंकि उसने मतदान वाले दिन भूपेश बघेल सरकार के झूठ  का हिसाब करने का फैसला कर लिया है।

श्री राजेश मूणत ने कहा कि मैंने अगर मैंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में काम किया है, तो जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने बजट में उद्योगपतियों के बिजली का बिल माफ़ किया है, जबकि जनता को अपना झूठा घोषणा पत्र थमाया था।

मूणत ने कहा कि कोरोनाकाल में गरीब परिवार परेशान थे, केंद्र सरकार ने 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल मुफ्त में दिया,लेकिन छत्तीसगढ़ की झूठी सरकार ने चावल गरीबो को देने के स्थान पर उसे खुद खा गई।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं, लेकिन जनता उनसे कह रही है कि कांग्रेस पीछा छोडो, जाओ अपने घर। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ से त्रस्त हो चुकी है और 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देगी। 

छत्तीसगढ़ : रायपुर पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत का सघन जनसंपर्क अभियान जारी…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत का सघन जनसंपर्क अभियान जारी भाजपा के चुनाव प्रचार में भी चल रहा है मोदी का मैजिक, भाजपा को मिल रहा है आपार जनसमर्थन मूणत की पब्लिक मीटिंगों में महिलाओं की भीड़ बढ़ते अपराध और शराबबंदी के झूठे वादों से नाराज है महिलाएं…

झूठे वादे  कर रही है कांग्रेस, पिछले वादों का हिसाब मांग रही है जनता: श्री राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का चुनावी अभियान जारी है। वह लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह 9 से लेकर देर शाम तक विभीन इलाकों में करीब 15 स्थानों पर जनता के बीच जाकर छोटी- छोटी जनसभाएं की। श्री राजेश मूणत ने बताया कि वह जहां जा रहे हैं, वहां आम जनता कांग्रेस सरकार की शिकायतें लेकर पहले से तैयार खड़ी रहती है। मूणत ने विश्वास प्रकट किया कि कांग्रेस के प्रति जनता की नाराज़गी और भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन इशारा कर रहा है कि रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलने वाला है।

कांग्रेस वालों से मांगे पिछले वादों का हिसाब

श्री राजेश मूणत ने बताया कि भाजपा के चुनाव प्रचार के अभियान हमारा प्रयास है कि हम अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के जनता के बीच लेकर जाएं,लेकिन जनता के भीतर कांग्रेस की वादा खिलाफी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान श्री राजेश मूणत ने जनता से कहते दिखे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रैलियों में फिर जनता से झूठे वादे  कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आम जनता को कांग्रेस के झूठ से सतर्क रहने की जरूरत हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जब वोट मांगने आएं, तो उनसे पूर्व में किये गए वादों का हिसाब माँग। मूणत ने कहा कि काठ ही हांड़ी बार बार नहीं चढ़ती है। जनता ने 2018 के चुनाव में बोले गए कांग्रेस के झूठ को पकड़ लिया है। अब जनता कांग्रेस के बहकावे  नहीं आने वाली है।

श्री राजेश मूणत के जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं की तरफ से भाजपा के पक्ष में एकतरफा समर्थन देखा जा रहा है।

मूणत के साथ भाजपा के प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाएं रायपुर पश्चिम विधानसभा में बढ़ी आपराधिक गतिविधियों और कांग्रेस के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये गए झूठे वादे से बेहद नाराज़ हैं। आम जनता की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा है।

भाजपा की हर गारंटी पर विश्वास करने के लिए तैयार हैं। श्री राजेश मूणत का कहना है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि, भारतीय  जनता पार्टी की छवि जनता के दिलों तक कायम है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता 5 साल पहले भाजपा के शासनकाल में हुए विकासकार्यों को याद कर रही हैं। हमे पूरा विश्वास है कि मतदान की तारीख को क्षेत्र की जनता कमल पर मुहर लगाकर छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार लाएगी। 

जीरो सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब से कमाएं पैसे, आसान है ये तरीका!

0

आज के डिजिटल युग में यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आप न केवल अपना जुनून और रचनात्मकता साझा कर सकते हैं बल्कि अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं।

यह सच है कि एक बड़ा ग्राहक आधार होना फायदेमंद हो सकता है, YouTube पर पैसा कमाना शुरू करने के लिए आपको हजारों ग्राहकों की आवश्यकता नहीं है।

इस गाइड में, हम आपको शून्य ग्राहक होने पर भी YouTube से पैसे कमाने का एक सरल और प्रभावी तरीका दिखाएंगे।

1. अपना आला चुनें

सही जगह का चयन करना महत्वपूर्ण है। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिसके बारे में आप भावुक हों और उसके जानकार हों। लोकप्रिय विषयों में गेमिंग, सौंदर्य, जीवनशैली और तकनीकी समीक्षाएं शामिल हैं। लेकिन, अद्वितीय क्षेत्रों का पता लगाने से न डरें; मुख्य बात वह सामग्री बनाना है जो आपको पसंद हो।

2. खोजशब्द अनुसंधान

यह समझने के लिए कि लोग आपके क्षेत्र में क्या खोज रहे हैं, गहन कीवर्ड अनुसंधान करें। प्रासंगिक और ट्रेंडिंग कीवर्ड की पहचान करने के लिए Google कीवर्ड प्लानर और YouTube के स्वयं के खोज बार जैसे टूल का उपयोग करें। ये कीवर्ड आपके वीडियो को व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करेंगे।

3. उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री बनाएं

आपकी सामग्री ही आपका ब्रांड है. अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरा उपकरण, माइक्रोफ़ोन और संपादन सॉफ़्टवेयर में निवेश करें। आपके वीडियो स्पष्ट, अच्छी रोशनी वाले और सुनने में आसान होने चाहिए। आकर्षक, जानकारीपूर्ण और मनोरंजक सामग्री बनाएं जो दर्शकों को देखती रहे।

4. अपने वीडियो को ऑप्टिमाइज़ करें

वीडियो अपलोड करते समय, सुनिश्चित करें कि आप इसे खोज इंजनों के लिए अनुकूलित करें:

4.1. शीर्षक

अपने वीडियो के लिए एक आकर्षक और कीवर्ड-समृद्ध शीर्षक बनाएं। इसे सम्मोहक और सटीक बनाएं।

4.2. विवरण

प्रासंगिक कीवर्ड का उपयोग करके विस्तृत विवरण लिखें। बताएं कि आपका वीडियो किस बारे में है, और अपने सोशल मीडिया और वेबसाइट के लिंक शामिल करें।

4.3. टैग

YouTube को आपकी सामग्री को बेहतर ढंग से समझने में सहायता के लिए प्रासंगिक टैग का उपयोग करें। अपने मुख्य कीवर्ड की विविधताएँ शामिल करें।

4.4. थंबनेल

एक आकर्षक थंबनेल डिज़ाइन करें जो उपयोगकर्ताओं को आपके वीडियो पर ने के लिए प्रेरित करे।

5. संगति कुंजी है

नियमित रूप से सामग्री पोस्ट करें. निरंतरता आपके दर्शकों के साथ विश्वास बनाने में मदद करती है और उन्हें और अधिक के लिए वापस लाती है। यह YouTube के एल्गोरिदम के लिए भी एक संकेत है कि आपका चैनल सक्रिय है।

6. अपने वीडियो का प्रचार करें

अपने वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म, प्रासंगिक मंचों और समुदायों पर साझा करें। टिप्पणियों का जवाब देकर और फीडबैक मांगकर अपने दर्शकों से जुड़ें।

7. अपने चैनल से कमाई करें

जैसे-जैसे आपका चैनल बढ़ता है, आप विभिन्न तरीकों से इससे कमाई कर सकते हैं:

7.1. ऐडसेंस

अपने वीडियो पर विज्ञापन सक्षम करें और विज्ञापन क्लिक और व्यू से आय अर्जित करें।

7.2. सहबद्ध विपणन

अपने क्षेत्र से संबंधित उत्पादों का प्रचार करें और अपने संबद्ध लिंक के माध्यम से की गई प्रत्येक बिक्री के लिए कमीशन अर्जित करें।

7.3. प्रायोजक

प्रायोजित सामग्री के लिए अपने क्षेत्र के ब्रांडों के साथ साझेदारी करें। वे आपको अपने उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भुगतान करते हैं।

7.4. व्यापार

अपने चैनल से संबंधित सामान बनाएं और बेचें। आरंभ करने के लिए टीस्प्रिंग जैसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें।

7.5. जन-सहयोग

पैट्रियन और को-फाई जैसे प्लेटफ़ॉर्म आपके दर्शकों को आपके चैनल को आर्थिक रूप से समर्थन देने की अनुमति देते हैं।

8. विश्लेषण करें और अपनाएं

अपने दर्शकों की प्राथमिकताओं को समझने और उसके अनुसार अपनी सामग्री तैयार करने के लिए YouTube Analytics का उपयोग करें। आपके चैनल के लिए सबसे अच्छा काम करने वाली रणनीति के आधार पर अपनी रणनीति समायोजित करें।

9. धैर्यवान और दृढ़ रहें

एक सफल यूट्यूब चैनल बनाने में समय लगता है। शुरुआत में धीमी वृद्धि से निराश न हों। दृढ़ बने रहें, सफलता मिलेगी। जीरो सब्सक्राइबर के साथ भी यूट्यूब से पैसा कमाना संभव है। इसके लिए समर्पण, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और एसईओ की अच्छी समझ की आवश्यकता होती है। याद रखें, YouTube पर सफलता केवल संख्याओं के बारे में नहीं है बल्कि आपके जुनून और आपके द्वारा अपने दर्शकों को प्रदान किए जाने वाले मूल्य के बारे में है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुआ आज़ादी का अमृत महोत्सव!

0

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन के साथ केंद्र सरकार का सबसे बड़ा अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव भी संपन्न हो गया. आज़ादी के 75 साल के अवसर पर शुरू हुआ ये अभियान कई मायने में ऐतिहासिक दिन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को अमृत महोत्सव की शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री मोदी की अपील और उनके अगुवाई में करीब 1000 दिनों तक चले इस अभियान ने देश के लोगों में एक भारत श्रेष्ठ भारत का अलख जगाया. इस दौरान देश ने कई ऐसी सफलता पाई, जो इतिहास में दर्ज हो गया है.

इस अभियान के दौरान पूरे देश को पता चला कि गुलामी के लंबे कालखंड में एक पल भी ऐसा नहीं था, जब आजादी के लिए आंदोलन ना हुआ हो. कोई क्षेत्र, कोई वर्ग इन आंदोलनों से अछूता नहीं था.

अमृत महोत्सव को पूरे देश ने जन-जन का उत्सव बना दिया था. इस अभियान के तहत ही हर घर तिरंगा अभियान से देश के लोगों ने खुद को जोड़ा. देश के करोड़ों परिवारों को पहली बार ये एहसास हुआ कि उनके परिवार का, उनके गांव का भी आज़ादी में सक्रिय योगदान था. उसका जिक्र भले ही इतिहास की किताबों में नहीं हुआ, लेकिन अब वो गांव-गांव में बने स्मारकों में, शिलालेखों में हमेशा के लिए अंकित हो चुका है. अमृत महोत्सव ने एक प्रकार से इतिहास के छूटे हुए पृष्ठ को भविष्य की पीढ़ियों के लिए जोड़ दिया है.

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे सैनानियों का जिलावार एक बहुत बड़ा डेटाबेस भी तैयार हुआ है. इस दौरान देश के लोगों ने आज़ादी के कई वीर शहीदों और वीरांगनाओं को जाना और समझा, जो इतिहास के पन्नों से अछूता थे.

आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के समापन में इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने इसी अभियान के दौरान सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना काल का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है. पीएम मोदी ने कहा कि इसी दौरान हमने विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप बनाया.

10 बिंदुओं में जानते हैं कैसे बना आज़ादी का अमृत उत्सव ऐतिहासिक

1. अमृत महोत्सव के दौरान ही भारत दुनिया की 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बना. अमृत महोत्सव के दरम्यान ही दुनिया में बड़े-बड़े संकटों के बावजूद सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी इकॉनॉमी बना.

2. भारत ने चंद्रमा पर अपना चंद्रयान उतारा.

3. भारत ने ऐतिहासिक G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया.

4. भारत ने एशियाई खेलों और एशियन पैरा गेम्स में 100 पदकों का रिकॉर्ड बनाया.

5. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान ही भारत को 21वीं सदी का नया संसद भवन मिला.

6. महिलाओं को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक नारीशक्ति वंदन अधिनियम मिला.

7. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश ने राजपथ से कर्तव्य पथ तक का सफर भी पूरा किया.

8. आज़ाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है. नौसेना के पास छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की प्रेरणा से नया ध्वज है. अंडमान और निकोबार के द्वीपों को भी स्वदेशी नाम मिला है.

9. भारत में मेड इन इंडिया 5G लॉन्च हुआ.

10. अमृत महोत्सव के दौरान ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में देश को याद कराया गया.

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश ने कई और ऊंचाइयों को हासिल किया है. इसी अभियान के दौरान भारत ने निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए. कृषि उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है. इसी दौरान वंदे भारत ट्रेनों का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ. रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने वाला अमृत भारत स्टेशन अभियान शुरू हुआ. देश को पहली रीजनल रैपिड ट्रेन नमो भारत मिली. देशभर में 65 हज़ार से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए.

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान भी इसी दौरान लॉन्च हुआ. इसी अमृत महोत्सव के दौरान जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा हुई. इसी अमृत महोत्सव के दौरान साहेबज़ादों की याद में वीर बाल दिवस की घोषणा हुई.

छत्‍तीसगढ़ : आदर्श आचार संहिता के बाद से निगरानी दलों ने अब तक 38.35 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया!

0

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों ने अब तक 38.35 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। इनमें 10 करोड़ रुपये की नकदी भी शामिल है, जिसका अभी तक कोई हिसाब-किताब नहीं दिया जा सका है।

अब तक 90 लाख रुपये से अधिक की शराब की जब्ती की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इनफोर्समेंट एजेंसीज) ने 29 अक्टूबर तक 30 हजार 840 लीटर अवैध शराब की जब्ती की, जिसकी कीमत 90 लाख 87 हजार 532 रुपये है।

14 करोड़ 82 लाख 76 हजार रुपये की कीमत के 184 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी बरामद हुआ है। इनके अतिरिक्त नौ करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों की कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत बेमेतरा कवर्धा मार्ग में एसएसटी व एफएसटी निगरानी दल को वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से दो लाख 30 हजार रुपए मिले। जिसे टीम ने जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बेतर उमरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान कवर्धा तरफ से आ रही आर्टिगा वाहन को रोका गया।

भिलाई की एसएसटी की टीम ने सिरसा गेट भिलाई-तीन और नेवई में दो वाहन चालकों को रुपयों के साथ पकड़ा। पुरानी भिलाई पुलिस और निर्वाचन की टीम ने सिरसा गेट के पास एक दो पहिया सवार युवक को रोका। उसकी गाड़ी की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से ढाई लाख रुपये नकद मिले। युवक ने अपना नाम कमलेश कुमार निवासी भिलाई-तीन बताया।

नेवई पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार बड़ानी (61) निवासी स्टेशन रोड सिंधी कालोनी निरंकारी फर्नीचर के पास दुर्ग बताया। वह वर्तमान में स्टेशन मरोदा न्यू मार्केट में रहता है। उसके स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से एक लाख 98 हजार 50 रुपये नकद मिले। पूछताछ में वह कोई भी जवाब नहीं दे सका और न ही कोई दस्तावेज पेश कर सका।

छत्तीसगढ़ : बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को प्रथम चरण में मतदान…

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए एक हफ्ता ही रह गया है.

लगातार भाजपा-कांग्रेस और अन्य राजीनतिक दलों के स्टार प्रचारक बस्तर पहुंच रहे हैं और अलग-अलग विधानसभाओं में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लगातार बस्तर संभाग का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में 31 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभाग के चार विधानसभाओं के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंच अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करने के साथ-साथ आम सभा को संबोधित करेंगे.

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी, बस्तर विधानसभा के मुली गांव, चित्रकोट विधानसभा के तोकापाल ब्लॉक के कुरेंगा गांव में और जगदलपुर विधानसभा में चुनावी प्रचार के दौरान आमसभा को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी कांग्रेसियों ने तैयारी पूरी कर ली है. बस्तर संभाग में प्रथम चरण में मतदान होना है और चुनाव प्रचार के लिए केवल पांच दिन ही बच गए हैं. ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया था. इसके बाद उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भी बस्तर संभाग के अलग-अलग विधानसभा में दौरा कर चुनावी प्रचार में शामिल होने के साथ ही आमसभा को भी संबोधित किया. वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंच रहे हैं. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी गांव में पहुंचेंगे और यहां अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के साथ ही आमसभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस में स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही संभाग के अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं. वरिष्ठ कांग्रेसी और जगदलपुर विधानसभा प्रभारी शकील रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने दो नवंबर को बस्तर पहुंच सकते हैं.

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से इसकी पुख्ता जानकारी नहीं आ पाई है. शकील रिजवी का कहना है कि एक बार फिर से बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए लगातार बस्तर के कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ सभी बड़े नेता संभाग की अलग-अलग विधानसभा में चुनावी प्रचार में शामिल हो रहे हैं और आमसभा को भी संबोधित कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ : 30 हजार से अधिक समर्थको के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा के 7 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन…

0

रायपुर जिला के 7 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन राजधानी हुई भाजपा मयी 30 हजार से अधिक समर्थको संग प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के सभी सातों प्रत्याशियों ने एक साथ रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी अपनी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया…

रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं वहीं पश्चिम से राजेश मूणत, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, आरंग से गुरु कुशवंत साहेब और धरसीवां से भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सीने स्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है.

भाजपा के सभी प्रत्याशी आज दोपहर रैली की शक्ल में अपने अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे जहां सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए प्रत्याशियों के रथ के आगे बाजे गाजे, ढोल, नगाड़ा, बग्गियां और विशेष आकर्षण में बस्तरीया रूप में विशालकाय पुतले साथ चल रहे थे भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जनता का हुजूम साथ चल रहा था पूरी सड़क समर्थकों से खचाखच भरी हुई थी सभी ने हाथ में भाजपा के झंडे पकड़ रखे थे भाजपा समर्थक लगातार भाजपा जिंदाबाद, जीतेगा भई जीतेगा कमल का फूल जीतेगा और अऊ नई साहिबो बदल के रहीबो जैसे नारे लगा रहे थे भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक पूरा रास्ता भाजपा मयी हो गया था।

नामांकन दाखिल कर निकले राजेश मूणत से पत्रकारों ने सवाल करते हुए पूछा की आज कांग्रेस द्वारा एक और घोषणा की गई है

भाजपा का घोषणा पत्र कब आएगा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की घोषणावीर मुख्यमंत्री 5 वर्षो से घोषणा ही तो कर रहे हैं वह भी किश्तों में कांग्रेस ने 36 प्रकार के तमाम वादे जनता से किए मगर एक भी वादा धरातल पर पूर्ण नहीं हुआ इसका प्रमाण तो स्वयं कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री ने दिया है उन्होंने माना है की हम जनता से किए वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं यदि इतने ही वादे पूरे करने वाली सरकार है तो पहले शराबबंदी का वादा पूरा करे, अनियमित कर्मचारियों का नियमतीकरण करके वादा पूरा करें, प्रदेश के हर घर का बिजली बिल हाफ करने का वादा पूरा करें, सभी पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा करें, पुलिस परिवार से किए गए तमाम वादे पूरा करके दिखाएं ऐसे ना जाने कितने ही वादे इस घोषणावीर कांग्रेसी नेताओ द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर किए गए लेकिन हर वादे में छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस कर रही है और निश्चित ही अब प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा हैं जनता के सामने इनके वादों का मुखौटा उतर चुका है और कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है मैं आप सभी मीडिया मित्रो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में कहना चाहता हूं की ” चारों तरफ अंधेरा है और भूपेश बघेल लुटेरा है ” ।

छत्तीसगढ़ अब अपराध से मुक्ति चाहता है और वह भाजपा की तरफ निहार रहा है

जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है वादे पूरा करना तो दूर की कौड़ी है कांग्रेस ने तो हमारे शांत छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी है 7 हजार से अधिक हत्याएं और 4 हजार से अधिक बलात्कार हुए लेकिन 5 वर्ष से प्रदेश के गृहमंत्री लापता रहे, नशे का कारोबार किसकी छत्र छाया में बढ़ रहा है यह किसी से छुपा नहीं है गली गली नशे का कारोबार अपने पैर पसार रहा है प्रदेश की गलियों में तमाम नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की कांग्रेस के शासन में लगभग 26 से अधिक नवजात शिशु असमय काल के गाल में समा गए  यह है छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य के क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड । 

प्‍याज ही नहीं बल्कि इन सब्जियों के दामों में तेजी, जानें इनकी कीमतें!

0

प्याज की कीमतों में पिछले सप्ताह से जो उछाल आना जो शुरू हुआ था वह इस सप्ताह भी जारी है. हालांकि, त्योहारी सीजन में कोई भी सब्जी सस्ती नहीं हैं!

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में प्याज की कीमतों ने 100 का आंकड़ा छू लिया है.

माना जा रहा है कि दिवाली तक प्याज की कीमतें 200 का आंकड़ा भी छू लेगा. इसी तरह लहसुन, हरी मिर्च, फूल गोभी और मटर की कीमतें भी आसमान छू रही हैं.

बता दें कि प्याज की नई फसल दिवाली के बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में बाजार में आती है. ऐसे में दिवाली तक प्याज की कीमतों में उछाल जारी रहेंगे. इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अन्य सब्जियों को भी बढ़ी हुई कीमतों पर ही खरीदना होगा.

पिछले हफ्ते के शुरुआत में थोक बाजार में प्याज की कीमतें 20 से 25 रुपये प्रति किलो और खुदरा बाजार में 30 से 35 रुपये प्रति किलो थी. लेकिन , अचानक ही प्याज की कीमतें चार दिनों में ही दोगुनी हो गई. ऐसा नहीं है कि प्याज की ही कीमतें बढ़ी हैं. लहसुन, टमाटर, लौकी, धनिया, घुइयां, पत्ता गोभी और अदरक के भाव भी बढ़े हैं. लेकिन, इन सब्जियों के दाम प्याज की तरह छलांग नहीं मारा है.


मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो जमाखोरी की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल आया है.

मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो जमाखोरी की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल आया है. केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए हैं.

केंद्र सरकार ने प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमत कम करने के लिए प्याज का न्यूनतम मूल्य 31 दिसंबर तक 800 डॉलर प्रति टन कर दिया है. एक और फैसले में केंद्र सरकार ने 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खुदरा बाजार में प्याज बेचने का फैसला किया है.

केंद्र सरकार ने कहा है कि 22 राज्यों में बफर स्टॉक से 1.7 लाख टन प्याज उतारा गया है. इससे आने वाले दिनों में कीमतें कम होंगी. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत अब 30 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये हो गई है.

दिवाली तक प्याज ही नहीं, टमाटर, नीबू, पत्ता गोभी, बैंगन के भाव में और बढ़ोतरी हो सकती है. सब्जी व्यवसायी अशोक मंडल कहते हैं,

पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण खेतों में लगी सब्जियां खड़े-खड़े सड़ गई थीं. इस वजह से मंडियों में हरी सब्जियां कम आ रही हैं. यही कारण है कि प्याज सहित अन्य सब्जियों के दामों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. खीरा, फूलगोभी, भिंडी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम भी आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं. सब्जी में स्वाद बढ़ाने वाली धनिया पत्ती और अदरक के दाम भी आसमान छू रहे हैं.


केंद्र सरकार ने प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमत कम करने के लिए प्याज का न्यूनतम मूल्य 31 दिसंबर तक 800 डॉलर प्रति टन कर दिया है.

देश के बाजारों में शिमला मिर्च 80, हरी मिर्च 150, अदरक 120, फूल गोभी 60, आलू 20 रुपये प्रति किलो, बढ़िया लहसुन 320 रुपये, परवल 80 रुपये, करेला 100 रुपये, धनिया 200 और तोरई जैसी सब्जियां 70 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं. ग्राहकों का मानना है कि हर साल त्योहार का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते हैं. इससे आम आदमी का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ जाता है.