Home Blog Page 1170

Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगस्त के बचे 13 दिनों में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

0
Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगस्त के बचे 13 दिनों में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अगस्त के बचे 13 दिनों में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली. अगर आपका किसी बैंक में अकाउंट है तो यह जरूरी खबर है. आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे जल्द ही निपटा लें, क्योंकि 19 से 31 अगस्त के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं, जबकि अन्य छुट्टियां अलग-अलग शहरों में अलग-अलग त्योहारों के कारण हैं.

आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है. ऐसे में आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि अगस्त के बचे 13 दिनों में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें.

अगस्त के बचे 13 दिनों में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

20 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)- सभी जगह बंद रहेंगे बैंक

26 अगस्त- चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)- सभी जगह बंद रहेंगे बैंक

27 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)- सभी जगह बंद रहेंगे बैंक

28 अगस्त- सोमवार- ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे बैंक

29 अगस्त- मंगलवार- तिरुवोनम कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे बैंक

30 अगस्त- बुधवार- रक्षा बंधन के कारण जयपुर और श्रीनगर में बंद रहेंगे बैंक

31 अगस्त- गुरुवार- रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के कारण कानपुर, लखनऊ, देहरादून में बंद रहेंगे बैंक

Chhattisgarh Election 2023: 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 3 हजार रुपये रोजगार भत्ता, छत्तीसगढ़ में AAP ने दीं ये गारंटियां

0
Chhattisgarh Election 2023: 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 3 हजार रुपये रोजगार भत्ता, छत्तीसगढ़ में AAP ने दीं ये गारंटियां
Chhattisgarh Election 2023: 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 3 हजार रुपये रोजगार भत्ता, छत्तीसगढ़ में AAP ने दीं ये गारंटियां

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) से पहले सभी पार्टियों के नेता तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के लिए कई गारंटियों की घोषणा की है.

रोजगार गारंटी
•हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा.
•जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
•लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे.
नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे.

बिजली गारंटी
•दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.
•छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी.
•छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे.

महिलाओं के लिए गारंटी
•18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी.

शिक्षा गारंटी
•छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी
दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा
दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे.
•सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे.
•शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा.

स्वास्थ्य गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम.
•दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे.
•दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा.
•छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे.
•सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.

तीर्थ यात्रा गारंटी
•दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त
•यात्रा करवाई जाएगी.
•वहां आना-जाना रहना,खाना सब मुफ्त होगा.

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा.
•किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी.

शहीद सम्मान राशि की गारंटी
•भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी.
कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी
•सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे.
संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे

Chhattisgarh Elections: इस दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राहुल-प्रियंका का भी होगा दौरा

0
Chhattisgarh Elections: इस दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राहुल-प्रियंका का भी होगा दौरा
Chhattisgarh Elections: इस दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, राहुल-प्रियंका का भी होगा दौरा

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल तेज हो गई है. बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने मे बाजी मार ली है. लेकिन अब कांग्रेस ने सितंबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी है.

इसके अलावा 2 सितंबर को रायपुर में राहुल गांधी के मितान सम्मेलन की घोषणा की गई इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितंबर को राजनांदगांव में बड़ी सभा करने वाले है. वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारी में जुट गई है.

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने पर फैसला
दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में 2 बड़ी बैठक हुई हैं. इस बैठक में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर आए हैं. 2 बजे चली इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनावी अभियान को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. इसमें सबसे बड़ा फैसला ये है कि अगले महीने के पहले सप्ताह यानी 6 सितंबर के आस पास कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने आज मीटिंग खत्म होने के बाद दी है.

कांग्रेस ने किया 75 सीट जीतने का दावा
बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी रिपोर्ट्स भी कह रही है दूसरी पार्टी के लोग छुपाते हैं लेकिन असलियत वह भी जानते है. चारों और से जमीन पर एक जो उत्साह है उसको देखते हुए हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं इस बार हम 75 सीट जीतेंगे.

इसके अलावा कुमारी सैलजा ने सरकार की कामों की तारीफ करते हुए कहा कि प्लानिंग कमिशन ने यह माना है उनकी रिपोर्ट कहती है कि छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग बीपीएल से ऊपर उठे है. तो आप सोच सकते हैं जो सबसे जरूरतमंद तबका है उसका कितना ध्यान रखा गया है. हर वर्ग को कुछ ना कुछ उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार ने दिया है. इसलिए हमारा टारगेट है कि कम से कम 75 सीट हम जीतेंगे.

दावेदार कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन
कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी करने वालो की लिस्ट 31 अगस्त तक छत्तीसगढ़ चुनाव समिति के पास पहुंच जाएगी. कुमारी सैलजा ने बताया कि हमारा एक शेड्यूल बना है. 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक में दावेदार आवेदन करेंगे. 24 तारीख को ब्लॉक कमेटी की मीटिंग होगी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 26 को अपने सुझाव के साथ दावेदारों की लिस्ट जिला कांग्रेस कमेटी के पास भेज देगी. इसके बाद 28 और 29 अगस्त तक सभी जिला कांग्रेस कमेटी में मीटिंग करके अपने सुझाव के साथ और सारे आवेदन के साथ अपने प्रस्ताव 31 अगस्त तक पीसीसी के पास देगी.

6 सितंबर को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची
इसके बाद अगले महीने 3 सितंबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पहली लिस्ट निकालने के लिए हमारी रणनीति होगी. वहीं 4 सितंबर को हमारी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो जाएगी फिर हमारी सुझाव सीईसी को भेज देंगे और हमारा प्रयास है पहले हफ्ते में 6 तारीख को हमारे नेताओं की सुविधा अनुसार अपनी पहली लिस्ट जारी कर देंगे.

इसके साथ साथ कुमारी सैलजा ने छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट की तैयारी को लेकर भी मीडिया से कहा है कि संसदीय क्षेत्र के 11 ऑब्जर्वर बनाए गए है. वह अपना कार्य करेंगे, जमीन पर जाकर लोगों के साथ अपना काम करेंगे. इसको लेकर भी आज की बैठक में चर्चा हुई और आगे का कार्यक्रम इस तरह से होता रहेगा.

राहुल प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा
इसके अलावा प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे को लेकर बताया कि हमारे सीनियर नेताओं को छत्तीसगढ़ में आने का न्योता दिया है. मैं खुशी के साथ आपसे शेयर कर रही हूं कि 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर आएंगे. रायपुर में युवा समलेना का आयोजन किया जा रहा है. आज देशभर में युवा राहुल गांधी की ओर देखते हैं देश का जो हाल हो गया उम्मीद की किरण देश के युवा को केवल राहुल गांधी में नजर आती है.

इसके आगे कुमारी सैलजा ने बताया कि रायपुर में युवा सम्मेलन किया जाएगा. राहुल गांधी युवाओं से मिलना पसंद करते हैं. इसके बाद 8 सितंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आएंगे और राजनांदगांव में कार्यक्रम होगा. इसके बाद लगातार नेता आते जाएंगे.प्रियंका गांधी को भी हमने न्योता दिया है.पूरे राज्य में बहुत डिमांड आ रही है पर मुश्किलें है कि समय कम है.

Aadhaar Update: आधार यूजर्स को UIDAI ने किया अलर्ट, ईमेल या Whatsapp पर शेयर किए डॉक्यूमेंट्स तो हो सकती है बड़ी मुसीबत

0
Aadhaar Update: आधार यूजर्स को UIDAI ने किया अलर्ट, ईमेल या Whatsapp पर शेयर किए डॉक्यूमेंट्स तो हो सकती है बड़ी मुसीबत

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आजकल के वक्त में एक जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में उभरा है. ऐसे में आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर इसे अपडेट के लिए सूचना जारी करता रहता है.

कई आधार यूजर्स को आधार अपडेट करने के लिए ईमेल या व्हाट्सएप पर मैसेज मिल रहे हैं. अगर आपको भी यह मैसेज मिला है तो तुरंत सावधान हो जाएं क्योंकि यह धोखाधड़ी का एक और नया तरीका है.

UIDAI ने किया सतर्क

UIDAI ने करोड़ों आधार यूजर्स को अलर्ट करते हुए अपने एक्स हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह कभी भी आधार अपडेट करने के लिए ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए डॉक्यूमेंट्स नहीं मांगता है. ऐसे में आधार अपडेट करने के लिए हमेशा My Aadhaar Portal का इस्तेमाल करें. वहीं ऑफलाइन सुविधा का लाभ उठाने के लिए करीबी आधार सेंटर पर विजिट करें.

10 साल पुराने आधार को करें अपडेट

गौरतलब है कि UIDAI ने पिछले कुछ वक्त से मुहिम चला रखी है जिसमें उसने 10 साल से अधिक पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है. UIDAI का कहना है जिन लोगों के आधार 10 साल से अधिक पुराना है वह अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस (POI/POA) के दस्तावेज को आधार में अपडेट कर दें. इसके लिए यूआईडीएआई फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा भी दे रहा है. पहले यह फ्री सेवा 14 जून 2023 तक उपलब्ध थी जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 तक के लिए कर दिया गया है.

फ्री में आधार कैसे करें अपडेट-

1. इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करें.
2. फिर आगे Proceed To Update Address के विकल्प को चुनें.
3. आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा जिसे यहां दर्ज करें.
4. आगे आपको Document Update के विकल्प पर क्लिक करना होगा. यहां आपको मौजूदा एड्रेस दिखने लगेगा.
5. अगर आपका पता सही है तो वेरीफाई के लिंक पर क्लिक करें.
6. इसके बाद आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के लिए विकल्प का चुनाव करना होगा.
7. इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा.
8. इसके बाद आपके आधार अपडेट के रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया जाएगा और इसके बदले आपको 14 डिजिट का Update Request Number (URN) नंबर मिल जाएगा.

भूपेश बघेल के सामने BJP ने उनके भतीजे विजय बघेल को उतारा, जानिए दोनों के बीच कब-कब हुई चुनावी जंग

0

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. राज्य में अब तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा टक्कर होता आया है. नवंबर या दिसंबर में संभावित चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

राज्य के चर्चित सीट और सीएम भूपेश बघेल के गढ़ पाटन से उनके भतीजे विजय बघेल को उतार कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 विधानसभा सीटें है, जिसमें से 5 सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है. जबकि एक सीट पर बीजेपी काबिज है. वहीं इसमें से एक सीट पाटन का है, जिस पर चाचा-भतीजे में चुनावी जंग होना है. राज्य के सीएम ने पाटन सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मोतीलाल साहू को करीब 28 हजार वोटों के अंतर से हराया था. हालांकि 2008 विधानसभा चुनाव में यहां से भतीजे विजय बघेल ने चाचा को शिकस्त दिया था. जाने दोनों का यहां कैसा प्रदर्शन रहा है.

15 वर्षों के बाद बनी थी कांग्रेस की सरकार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 90 सीटों में बीजेपी को 15 सीटें, कांग्रेस को 68 सीटें और मायावती का बीएसपी और जेसीसी गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस का उस चुनाव में 43 फीसदी वोट शेयर मिला था. बीजेपी को 33 प्रतिशत और बीएसपी अलायंस को 6 फीसदी वोट शेयर प्राप्त हुआ था. कांग्रेस को सत्तारूढ़ बीजेपी की 15 सीटों के मुकाबले 68 सीटें जीतकर भारी जीत मिली जिसके बाद करीब 15 वर्षों के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई.

कब-कब हुआ चाचा-भतीजे के बीच जंग
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और उनके भतीजे विजय बघेल के बीच अब तक तीन बार विधानसभा के सीटों को लेकर जंग हो चुका है. जिसमें चाचा ने दो बार तो वहीं भतीजे ने एक बार बाजी मारी है. दोनों पहली बार 2003 में आमने-सामने हुए, जिसमें भूपेश बघेल ने विजय बघेल को करीब सात हजार वोटों से हराया था. दूसरी बार, 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने चाचा को उन्हीं के गढ़ में हराया था. जिसमें विजय बघेल को कुल 59 हजार वोट मिले थे वहीं, मौजूदा सीएम को करीब 51 हजार वोट प्राप्त हुआ था. विजय बघेल करीब 8 हजार वोटों के अंतर से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. 2013 के चुनाव में भी दोनों के बीच टक्कर देखने को मिला था. इस चुनाव में चाचा भूपेश बघेल करीब दस हजार वोटों से विजय बघेल को हराया था.

बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने गुरुवार ( 17 अगस्त) को अपनी पहली लिस्ट जारी की. जिसमें पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा सीट से रिश्ते में उनके भतीजे और दुर्ग सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है. अभी तक दोनों के बीच बहुत कम अंतर से जीत हार के आंकड़ों को देखते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का इशारा किया है. हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से पाटन विधानसभा सीट से कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है.

Jawan Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘जवान’ ने शाहरुख की ही Pathaan को छोड़ा पीछे! यूएई में धड़ल्ले से बिक रहे टिकट

0

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. साल की शुरुआत में ही शाहरुख एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर अपने फैंस की एक्सपेक्टेशन बढ़ा चुके हैं.

अब दर्शक उनकी अपकमिंग फिल्म से भी खासी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इसी बीच अब यूएई में एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं जिसमें ‘जवान’ शाहरुख की ही फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ती नजर आ रही है.

यूएई में एडवांस बुकिंग में पठान का रिकॉर्ड तोड़ रही जवान!
संयुक्त अरब अमीरात में जवान की बुकिंग इसकी रिलीज से 3 हफ्ते पहले ही शुरू हो चुकी है. वहीं अब इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जो खासे चौंकाने वाले हैं. दरअसल वेंकी रिव्यूज और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही इसके 4, 800 टिकट बिक चुके हैं. आने वाले दिनों में जवान की रिलीज लोकेशंस और शो और बढ़ाए जाएंगे. जिसके बाद यूएई में जवान को पठान से भी बड़ी शुरुआत मिलने की उम्मीद की जा रही है.

Kal Ka Rashifal 20 August 2023: मेष, कर्क, मकर, कुंभ राशि के लोगों को रहना होगा सतर्क, सभी राशियों का जानें कल का राशिफल

0

Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow: राशिफल के अनुसार कल यानि 20 अगस्त 2023, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल का दिन मेष राशि वाले कल अपने व्यापार के साथ-साथ कोई नया कार्य कर सकते है,इसमें भी लाभ प्राप्त होगा.

सिंह राशि के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.आपकी सेहत की बात करें तो,कल आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. आपको किसी भी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं होगा,मेष से मीन राशि तक के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं कल का राशिफल (Tomorrow Horoscope in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आपका मन कल किसी काम की ओर अग्रसर रहेगा. आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग में लगे थे, तो उसमें आप अपने माता पिता को अवश्य लेकर जाए. परिवार में किसी बात को लेकर यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दुर होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए किसी को उधार बहुत ही सोच विचार कर दें.

यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र मे आपके दिए गए कार्यों की सराहना होगी और उन पर अमल भी किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी और आपकी तरक्की भी हो सकती है, लेकिन आपके कुछ साथी आपके शत्रु बन सकते हैं, जो आपकी कोई चुगली लगा सकते हैं, लेकिन फिर भी राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे उनका कोई काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में किसी विरोध के कारण आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उन्हें अभी कुछ नहीं रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनके धन के डूबने की संभावना अधिक है.

आपकी प्रतिभा और निखर कर आयेगी, तभी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन आप अपने जरूर कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी खूब रुचि रहेगी और आप पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी संपत्ति संबंधित विवाद में समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए आप किसी योजना में धन लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से साल मशवरा अवश्य करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. नौकरी में कार्यरत लोगो की कल कोई चुगली लगा सकते है, जिससे वह किसी वाद विवाद में पड सकते हैं. आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिससे आपको खुशी होगी. रक्त संबन्धी रिश्ते में सुधार आएगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा.

किसी नए काम की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. आप अपनों के साथ कल कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपने मन में चल रही उलझने से भी छुटकारा मिलेगा, लेकिन घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसे आपको लीक न होने दे. बिजनेस कर रहे लोगों के मन में यदि कोई आईडिया आये, तो वह उसे तुरंत आगे बढ़ाये, नहीं तो उनके साथी इसका फायदा उठा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. व्यवसाय में आप किसी पुरानी योजना की फिर से शुरुआत कर सकते हैं और आप अपनी डिसीजन मेकिंग के लिए जाने जाएंगे, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप उसे बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा. छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे. दोस्तों के साथ आप घुमाने फिरने जा सकते हैं, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनमें किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं और आप अपने घर से किसी नए वाहन को भी लेकर आ सकते हैं. संतान से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. आप दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी आप आसानी से चुकता कर पाएंगे. जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप बहुत ही तोलमोलकर बोले, नहीं तो वह आपका जीवनसाथी से कोई वाद विवाद भी खड़ा करा सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सोपा जा सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा और भाई व बहनों से यदि रिश्तो में कोई दूरी आ गई थी, तो वह भी कल दूर होगी. आपको किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी करना पड़ सकता है.

पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो कल उनके कष्टो में वृद्धि हो सकती है. आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है. छोटे बच्चे के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे यदि आपको कुछ मानसिक तनाव चल रहा था, तो वह भी कल दूर होगा, लेकिन आप अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपके कठोर व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन मिलाजुला रहने वाला है. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. कार्य क्षेत्र में आपका कुछ विरोधी आपके कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. पिताजी को कोई समस्या हो सकती है जिसमें आप डाक्टरी परामर्श अवश्य लें.

आपने यदि कार्य क्षेत्र में छुटपुट योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया था, तो वह आपके लिए बाद में धन की कमी कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. आप कुछ धन भविष्य के लिए भी निवेश करने पर सोच विचार कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा और तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है.

आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सफर सकती है, लेकिन आपकी तरक्की के मार्ग में भी कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपको यदि कोई लोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपको राहत मिल सकती है और परिवार किसी सदस्य के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप काफी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. आपको अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है.

परिवार में लोगों से आप कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा ध्यान खर्च करेंगे, लेकिन आप इसके साथ-साथ कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार विमर्श अवश्य करें. माता-पिता के आशीर्वाद से आप जीवनसाथी को किसी छोटे मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के व्यापार कर रहे जातकों को काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे आपसी लाई झगड़े के कारण तनावमय रहेंगे. कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आप ढील देने से बचें. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें कल आपको राहत मिल सकते हैं.

परिवार के लोगों के साथ मधुरता बनी रहेगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा और आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. आपको कार्य क्षेत्र में किसी के कही सुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो कोई बेवजह का वाद विवाद पनप सकता है और इससे आपकी छवि भी खराब होगी, जो लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन सुझ बुझ दिखा कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी से बिजनेस की किसी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं. साथियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. आप अपने माता-पिता को कल कहीं धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं.

आपका कोई पुराना परिजन आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है, लेकिन संतान की जिद में आकर कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. यदि आप धन संबन्धित समस्याओं को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो उनसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और उन्हें किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है.

नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, लेकिन आपको किसी काम ढील देने के कारण समस्या में आ सकती हैं और ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के बिजनेस कर रहे जातकों को थोड़ा संभल कर चलना होगा और किसी को पार्टनरशिप पार्टनर से ना करें नहीं तो बदन को कोई नुकसान करा सकता है और आपकी प्रॉपर्टी संबंधित लटक सकती है यदि आप किसी की यात्रा पर जाने के लिए सोच विचार कर रहे थे तो उसमें आपको वहां बहुत ही सावधानी से चलना होगा नहीं तो कारण आपका धर्म खर्च बढ़ सकता है.

संतान कल आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा आप किसी नई योजना में ध्यान लगाने से बच्चे परिवार में कल किसी सदस्य को बहुत-बहुत नौकरी मिलने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है यदि कोई बाधा आ रही थी तो उसके लिए कल अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं.

कल आपको संतान की संगति केवल विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर आकर्षण हो सकते हैं और आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाई आपके खर्चों को लेकर कल परेशान रहेंगे

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को कल अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और यदि आपको लंबे समय से कोई रोग सता रहा था, तो आपको उसमें ढील देने से बचना होगा और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में यदि किसी सदस्य के कैरियर को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें आप अपनी राय बहुत ही सोच समझ कर दे, नहीं तो कोई बात बिगड़ सकती है और आपका परिवार के सदस्यों से कोई भी वाद विवाद पनप सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

व्यापार में यदि किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपके कुछ मित्र आपके बनते कामों में विध्न डालने की कोशिश करेंगे और किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप किसी सरकारी स्कीम में अधिक धन ना लगाएं, तो उससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे ऐसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे और आप कार्य क्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें। आपको किसी मित्र की मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है.

यदि आप किसी नये वाहन की खरीददारी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो कल आपके वह प्रयास सफल होंगे और शिक्षा में यदि आपको कुछ समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उन समस्याओं से आपको निकलने की पूरी कोशिश करनी होगी. जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उनके कार्यों की सराहना होगी और उन्हें उनके अच्छे कार्य से जाना जाएगा और उन्हें एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी से आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है. माता पिता के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं.

शेयर बाजार ; Jio Share 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर

0

Jio Financial Services Listing Date: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने शुक्रवार 18 अगस्त को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

रिलायंस ने पिछले महीने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डीमर्जर किया था। Jio Financial के एक शेयर की कीमत 261.85 रुपये है। यह कीमत 20 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों पर आयोजित एक घंटे के स्पेशल-प्री ओपन सेशन के बाद तय हुआ था। इसके बाद से ही जियो फाइनेंशयिल के शेयर इंडेक्सों में डमी टिकर के तहत सूचीबद्ध हैं। हालांकि लिस्टिंग नहीं होने के चलते इसे खरीदा-बेचा नहीं जा सकता था।

यह लिस्टिंग की तारीख, FTSE रसेल की ओर से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को अपने सूचकांकों से हटाने की योजना से एक दिन पहले तय की गई है। इंडेक्स सर्विस प्रोवाइडर ने कहा कि उसने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि शेयर बाजार में अभी तक कारोबार शुरू नहीं हुआ था।

BSE ने एक नोटिस में कहा, “एक्सचेंज के ट्रेडिंग सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सोमवार 21 अगस्त 2023 से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध किया जाएगा और T ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज की सूची में एक्सचेंज पर लेनदेन करना स्वीकार किया जाएगा।”

बयान में आगे कहा गया है कि यह शेयर 10 कारोबारी दिनों के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों को पिछले हफ्ते शेयरधारकों के डीमैट खाते में जमा किया गया था।

इस खबर के बाद, शुक्रवार को BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,566.85 रुपये पर पहुंच गए।

Jio फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर्स और व्यापारियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय सेवाओं से जुड़े व्यापाक प्रोडक्ट्स पेश करेगी। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को अपनी सहायक कंपनियों और ज्वाइंट वेंचर्स के जरिए ऑफर करेगी।

भाजपा ने MP में 39 और CG में 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। ये पहली बार है जब भाजपा ने चुनावों से तीन महीने पहले किसी राज्य में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

यहां रोचक बात ये है कि दोनों राज्यों में पार्टी ने उन्हीं सीटों को शामिल किया है जो वह पिछले चुनाव में हार गई थी। भाजपा ने उन सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है जिनपर उसे 2018 और 2013 के चुनावों में हार मिली थी।

21 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र शामिल

मध्य प्रदेश की लिस्ट में 21 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें 13 अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटें और आठ अनुसूचित जाति (एससी) की सीटें हैं। रणनीति में बदलाव के तहत मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही पांच महिलाओं सहित 39 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है और इस प्रकार वह चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों को तय करने के मामले में वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से आगे निकल गई है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

2018 में, कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 109 सीटें जीती थीं। भाजपा ने एसटी सीटों पर अपने खराब प्रदर्शन को एक कारण बताया था। जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के रूप में कमल नाथ के साथ सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में चले जाने से वह सत्ता से बेदखल हो गई। निवर्तमान सदन में भाजपा के पास 126 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 96 विधायक हैं।

एसटी और महिलाओं पर भाजपा का फोकस

सत्ता में लौटने के बाद से, भाजपा ने एसटी और महिलाओं के लिए योजनाएं देने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके बारे में उसने कहा है कि यह आगामी चुनावों में गेमचेंजर साबित होगा। यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने अपनी पहली सूची इतनी जल्दी क्यों घोषित की, राज्य भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “कुछ चुनौतीपूर्ण सीटों पर हार के बाद से हम अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमने उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी कर दी क्योंकि इन सीटों पर कई उम्मीदवार उभरकर सामने आ रहे हैं… हमने स्पष्टता और अंदरूनी कलह को रोकने के लिए सूची की घोषणा की। सीटों की इस लड़ाई से जल्द ही निपट लिया जाएगा।”

हारे हुए उम्मीदवारों को दिया टिकट

मध्य प्रदेश में भाजपा विभिन्न गुटों के बीच अंदरूनी कलह से जूझ रही है, जिसके कारण पार्टी के अभियान में गृह मंत्री अमित शाह की सीधी भागीदारी हो रही है। पार्टी शिवराज सिंह चौहान के लंबे कार्यकाल के कारण पैदा हुई “थकान” से भी जूझ रही है, जो पहली बार 2003 में मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी की सूची में कुछ पूर्व विधायक भी शामिल हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे या फिर उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया था। इनमें गोहद से पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रमुख लाल सिंह आर्य भी शामिल हैं। छतरपुर से राज्य पार्टी उपाध्यक्ष ललिता यादव; राऊ से मधु वर्मा; पेटलावद से निर्मला भूरिया; कसरावद से आत्माराम पटेल; पथरिया से लखन पटेल; गुन्नौर से राजेश वर्मा; चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार; शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे; सौंसर से नानाभाऊ मोहोड़; महेश्वर से राजकुमार मेव; सुमावली से एदल सिंह कंसाना का नाम शामिल है। गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले राजकुमार कर्रहे को लांजी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यह पूछे जाने पर कि पिछले चुनावों में हारने वाले उम्मीदवारों को क्यों मैदान में उतारा गया, अग्रवाल ने कहा, “हमें किसी राजनेता को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं करना चाहिए क्योंकि वह चुनाव हार गया, अन्यथा राजनीति में कई शीर्ष नेता मौजूद नहीं होते। यह कोई मुद्दा नहीं है।”

मयावती भी कर चुकी हैं ऐलान

पिछले सप्ताह मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची सबसे पहले बसपा में ही जारी की थी। हालांकि, मध्य प्रदेश की राजनीति भाजपा और कांग्रेस के बीच द्विध्रुवीय मानी जाती है, जबकि बसपा और सपा सहित अन्य दल प्रदेश में सीमांत खिलाड़ी के तौर पर देखे जाते हैं। भाजपा ने जिन 39 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं उनमें से 38 सीट पर वर्तमान में कांग्रेस तथा एक सीट पर (पथरिया से बसपा विधायक रामबाई) बसपा का कब्जा है। इन 39 विधानसभा सीटों में से भाजपा 2013 में भी कुछ सीटें जीतने में असफल रही थी।

Rain Alert; यूपी में गिरेगी बिजली, हिमाचल को अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत; जानें मौसम का हाल;

0

IMD Weather Updates; हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या 74 हो गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4-5 दिनों में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे घर ढह गए और सड़कें बह गईं। लगभग 650 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। मानसून में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में वक्क्त लगेगा। करोड़ो की सम्पत्ति नुकसान का दावा किया है।

सरकार ने कहा कि सड़कों और जल परियोजनाओं के पुनर्निर्माण में समय लगता है। लेकिन सरकार इस प्रक्रिया में तेजी ला रही है। उन्होंने कहा, ”हमें एक साल के भीतर बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से बहाल करना होगा। मैं इसी को ध्यान में रखकर काम कर रहा हूं। यह एक बड़ी चुनौती है, पहाड़ जैसी चुनौती है।”

इस बीच, आईएमडी ने यह भी कहा कि 18-19 अगस्त के दौरान पूर्व और आसपास के मध्य भारत में और 18-21 अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स:

>> आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में छिटपुट बारिश हुई है और अगले 4-5 दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।>>


>> मौसम एजेंसी ने अगले चार दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।>>


>> आंध्र प्रदेश में अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।>>


>> सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने गुरुवार को पंजाब के कपूरथला में फंसे गांवों से लगभग 300 लोगों को बचाया।>>


>> अधिकारियों ने कहा कि भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी में बाढ़ से कुल 22 गांव प्रभावित हुए हैं। इस सप्ताह पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए।>>


>> पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को नाव से होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ नाव पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने रारा और फतेह कुल्ला गांव का दौरा किया और फिर हलेर गांव का दौरा किया।>>


>> आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 18 अगस्त को ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है।>>


>> मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।>>


>> 18 और 21 अगस्त को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और 21 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से लेकर काफी व्यापक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।>>