Home Blog Page 1190

Financial Rules : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी वित्तीय नियम

0

Financial Rule Change From August 2023 : जुलाई का महीना अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएंगे जो आप पर सीधा असर डालेंगे. जानते हैं कि अगले महीने से कौन से नियम बदलने वाले हैं.


एसबीआई की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त, 2023 है. यह 400 दिन की एक स्पेशल एफडी स्कीम स्कीम है जिसमें निवेश करने पर आम लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलेगा.

अगर आप 31 जुलाई 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो आपको 1 अगस्त से पेनाल्टी देकर आईटीआर दाखिल करना होगा.

अगस्त के महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है. तेल कंपनियां आमतौर पर 1 और 16 तारीख को एलपीजी के दाम में बदलाव कर सकती हैं. वहीं सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी बदलाव हो सकता है.
अगस्त के महीने में अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो ध्यान रखें कि इस माह बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार के हॉलिडे भी शामिल है.

अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदी करने वाले लोगों को अब 12 अगस्त से क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर कम कैशबैक मिलेगा.

राजधानी में देर रात हुई झमाझम बारिश मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया|

0

रायपुर: Heavy rain in Raipur राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती राज भारी बारिश हुई। अचानक शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दिलाई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी के सड्डू इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर में बारिश होगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों में भी भारी बारिश होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक काम आने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर देर रात अचानक हुई बारिश की वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संजय दत्त के 64वें जन्मदिन पर, ‘डबल आईस्मार्ट’ निर्माताओं ने शेयर किया फर्स्ट लुक

0

मुंबई, 29 जुलाई . संजय दत्त के 64वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ के निर्माताओं ने उनका पहला लुक जारी कर दिया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘आईस्मार्ट शंकर’ का अगला स्कीवल है.

फिल्म की शूटिंग टीम द्वारा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के साथ शुरू हुई. पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले पुरी जगन्नाध और चार्ममे कौर द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म के लिए राम ने एक स्टाइलिश बदलाव किया. विश रेड्डी सीईओ हैं.

मेकर्स आज एक बड़ा अपडेट लेकर आए हैं. ‘डबल आईस्मार्ट’ में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

एक्टर पहले शेड्यूल में ही शूटिंग में शामिल हो गए. आज, निर्माताओं ने संजय दत्त के किरदार को बिग बुल के रूप में पेश करते हुए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया है.

फर्स्ट लुक पोस्टर में फंकी हेयरस्टाइल और दाढ़ी के साथ, संजय दत्त सूट में नजर आ रह है. उन्होंने इयररिंग्स, अंगूठियां, एक महंगी घड़ी और चेहरे और उंगलियों पर एक टैटू बनाया हुआ हैं. भयंकर लग रहे हैं. वह सिगार पीते नजर आ रहे हैं, हालांकि सभी बंदूकें उन्हीं की ओर तनी हुई हैं. पोस्टर से साफ है कि संजय दत्त एक दमदार किरदार निभा रहे हैं.

पुरी जो जानते हैं कि अपने अभिनेताओं को सर्वोत्तम संभव आकर्षक तरीके से कैसे प्रस्तुत किया जाए, वह ‘डबल आईस्मार्ट’ में संजय दत्त को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाएंगे.

फिल्म के लिए काम करने के अपने उत्साह को साझा करते हुए, संजय दत्त ने ट्वीट किया: “जनता के निर्देशक पुरी जगन्नाध जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर ‘डबल आईस्मार्ट’ में बिगबुल की भूमिका निभाकर खुशी हुई. इस सुपर-टैलेंटेड टीम के साथ मिलकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के आने का इंतजार कर रहा हूं.””

हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए काम कर रहे हैं.

निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे.

‘डबल आईस्मार्ट’ 8 मार्च, 2024 को महा शिवरात्रि के अवसर पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.

‘मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ’, पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के इस बयान ने मचाई खलबली

0

मणिपुर में बीते 3 महीनों से लगातार हिंसा जारी है. आए दिन राज्य के किसी न किसी क्षेत्र में हत्या, आगजनी या महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं. संसद में इस मामले को लेकर विपक्ष पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है, और सरकार पर लगातार हमलावर है.

इसी बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. राज्य में जगह-जगह हो रहे विद्रोह के पीछे चीनी समूहों का हाथ है.

सेवानिवृत्त जनरल नरवणे ने कहा कि देश के सीमावर्ती राज्यों में इस तरह की अस्थिरता होना, पूरे देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है. मणिपुर में हो रही हिंसा के पीछे चीनी समूह के हाथ होने की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा, “पूरी हिंसा के पीछे विदेशी एजेंसियों की भागीदारी से इनकार नहीं किया जा सकता, बल्कि मैं कहूंगा कि निश्चित रूप से इस हिंसा में चीन शामिल हैं”. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य में चल रही हिंसा में ड्रग तस्करी की भूमिका पर भी जनरल नरवणे ने चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से ड्रग्स तस्करी हो रही है. नशीली दवाओं की मात्रा पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी भी है.

अग्निपथ स्कीम पर क्या बोले जनरल नरवणे

सेवानिवृत्त जनरल नरवणे ने अग्निपथ योजना के जरिए हो रही जवानों की भर्ती, गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर भी जवाब दिया. अग्निपथ योजना पर उन्होंने कहा कि स्कीम कितनी सफल या विफल रही, यह तो समय ही बताएगा. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को काफी विचार-विमर्श के बाद ही लॉन्च किया गया था. कई लोगों का कहना है कि इस योजना को आर्थिक कारणों की वजह से लॉन्च किया गया है. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें सेना में युवाओं की जरूरत है.

INDIA के डेलिकेट्स जाएंगे मणिपुर

मणिपुर राज्य में हिंसा का जायजा लेने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 20 से ज्यादा सांसद 29 और 30 जुलाई को दौरा करेंगे. सांसद राज्य के कई क्षेत्रों में जाकर मौदा स्थिति का जायजा लेंगे. जानकारी के मुताबिक सभी सांसद पहले राज्य के पहाड़ी इलाकों में लोगों से मिलने जाएंगे, जिसके बाद वे घाटी का दौरा करेंगे. कांग्रेस, टीएमसी सहित कई अन्य पार्टियों के नेता राज्य का दौरा पहले ही कर चुके हैं.

Eye Flu: छत्तीसगढ़ में ‘आई फ्लू’ के मामले 19 हजार के पार

0

Eye Flu: छत्तीसगढ़ में ‘आई फ्लू’ के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

इन निर्देशों में कहा गया है कि जिन बच्चों में यह समस्या है उन्हें स्कूल आने से मना किया जाए. उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मीडिया को बताया कि राज्य में ‘आई फ्लू’ के 19 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में आई फ्लू से 19,873 व्यक्ति पीड़ित हैं. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है. आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति तीन से सात दिन के भीतर स्वस्थ हो जाते हैं.

बच्चों में ‘आई फ्लू’ के अधिक प्रकोप को लेकर उन्होंने कहा कि, ”स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा, इससे पढ़ाई प्रभावित होगी. जिन बच्चों को आंख में तकलीफ है उन्हें स्कूल आने से मना किया जा रहा है.” राज्य के अधिकारियों ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों को ‘आई फ्लू’ तथा मौसमी बीमारी के संबंध में निर्देश जारी किया है. जिन स्कूलों के बच्चों में ‘आई फ्लू’ की समस्या है उन्हें स्कूल आने से मना करने तथा उन्हें घर में रहने की सलाह देने के लिए कहा गया है.

जागरूकता फैलाने का काम करेंगे स्कूल

सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय तथा जागरूकता फैलाने को कहा गया है. लोक शिक्षण संचालनालय से जारी पत्र में कहा गया है कि ‘आई फ्लू’ या कंजक्टिवाइटिस की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है.

सफाई अपनाएं बीमारी भगाएं

बता दें कि कंजक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है. इसलिए मरीज को अपनी आंखों को हाथ न लगाने की सलाह देनी चाहिए. रोगी से हाथ मिलाने से बचकर और उसकी उपयोग की चीजें अलग कर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है.

1 अगस्त से कबाड़ हो जाएंगे ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं

0

ज्यादातर लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो ये आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, 1 अगस्त से कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन कबाड़ हो जाएंगे।

गूगल ने कुछ स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में 1 अगस्त के बाद से कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन सही तरीके से काम नहीं करेंगे। आप इनमें कोई भी एप्लिकेशन नहीं उपयोग कर पाएंगे और इससे आपके डेटा की सुरक्षा पर भी संदेह हो सकता है।

इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा सपोर्ट
दरअसल, गूगल ने एंड्रॉइड 4.4 किटकैट के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि किटकैट एंड्रॉयड वर्जन को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि यदि आपका स्मार्टफोन किटकैट या इससे पहले के एंड्रॉयड वर्जन पर आधारित है, तो गूगल उसका सपोर्ट बंद कर रहा है। आसान शब्दों में समझे तो 10 साल पुराने स्मार्टफोन पर गूगल सिस्टम काम नहीं करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, गूगल का सपोर्ट 1 अगस्त से देशभर में बंद हो सकता है।

 Google to drop support for these Smartphones

किन पर पड़ेगा असर?
जैसा कि रिपोर्टों में दर्शाया गया है, वर्तमान समय में केवल 1% एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट ही एंड्रॉइड किटकैट एंड्रॉइड सिस्टम पर आधारित हैं। इन स्मार्टफोन पर गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट नहीं होगा।

सिक्योर नहीं रहेगा
गूगल प्ले सपोर्ट बंद होने के बाद ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। इसका मतलब है कि आपका फोन उस समय से सुरक्षित नहीं रहेगा जब आप इसे उपयोग करते हैं। यह फोन इस्तेमाल करने के लिहाज से पूरी तरह से सिक्योर नहीं रहेगा। ऐसे में एक ही ऑप्शन है कि फोन को रिप्लेस कर दिया जाए।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति : 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव बनाए गए… देखिए सूची

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस द्वारा कर दी गयी है। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है।अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी ने इन नियुक्तियों को किया हैं।

इन पदों पर हुई नियुक्तियां

जिसमे अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव और 25 जिला अध्यक्षों के नाम इस आदेश में जारी किये गए हैं। जिसमें गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी,बिलासपुर जैसे कई जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। फिलहाल अभी बस्तर संभाग और दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, मुंगेली जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त नहीं हुई है। आपको बता दें की कल प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक थी, जिसमे पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीतियों को लेकर रूप-रेखा तैयार की गई।


रायपुर : 15 दिनों के भीतर 90 विधानसभाओं में संकल्प शिविर आयोजित करेगी कांग्रेस, PCC चीफ का संगठन के नेताओं को बड़ा टास्क..

0

रायपुर: रायपुर में कांग्रेस एक बार फिर विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविरों की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस का संकल्प शिविर 2 अगस्त से शुरू होगा। (CG Congress Sankalpa Shivir 2023) 15 दिनों के भीतर 90 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प शिविरों को पूरा करने का टास्क दिया गया है।

गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में संकल्प शिविर बूथ चलो अभियान और इलेक्शन मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिलों के प्रभारी मौजूद रहे। हर मतदान केंद्र से संकल्प शिविरों में 10 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 2500 से 3 हजार कार्यकर्ता संकल्प शिविरों में शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर फोकस के लिए हर मतदान केंद्र पर एक सोशल मीडिया समन्वयक भी बनाया जाएगा। बूथ मैनेजमेंट पर भी फोकस होगा। (CG Congress Sankalpa Shivir 2023) संकल्प शिविरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

0

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई है। राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

इन मंत्रियों के प्रभार में किया गया बदलाव

मंत्री टीएस सिंहदेव : बेमेतरा, कवर्धा
मंत्री ताम्रध्वज साहू : महासमुंद, बिलासपुर
मंत्री रविंद्र चौबे : रायपुर व रायगढ़ का प्रभार
मंत्री अकबर : दुर्ग और बालोद का प्रभार
मंत्री कवासी लखमा : बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर का प्रभार
मंत्री शिव डहरिया : सरगुजा,बलरामपुर, सूरजपुर का प्रभार
अनिला भेड़िया : कांकेर व धमतरी का प्रभार,
मंत्री मोहन मरकाम : को मनेंद्रगढ़, कोरिया का प्रभार
मंत्री रूद्रकुमार : मुंगेली व सुकमा का प्रभार
जयसिंह अग्रवाल : जांजगीर चांपा, GPM, और शक्ति का प्रभार
उमेश पटेल : सारंगढ़- बिलाईगढ़, बलौदाबाजार- भाटापारा, जशपुर का प्रभार
अमरजीत भगत : राजनांदगांव, खैरागढ़, गरियाबंद, मोहला मानपुर का प्रभार

साउथ ईस्ट कंपनी कोलफील्ड्लिमिटेड छत्तीसगढ़ प्रदेश में 26 लाख पौधे 168 करोड़ रुपये की धन राशि खर्च करेगी।

0

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 26 लाख पौधे लगाने पर 168 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि पौधरोपण कार्य के लिए खनन कंपनी ने हाल में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (सीजीआरवीवीएन) और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) के साथ दो अलग-अलग करार किए हैं। पौधरोपण 2023-24 से 2027-28 तक पांच साल की अवधि में किया जाएगा। एसईसीएल छत्तीसगढ़ में पौधे लगाने पर 131.52 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में 38.11 करोड़ रुपये खर्च करेगी।