Home Blog Page 1208

NCP में टूट के बाद पहली बार एक मंच पर दिखेंगे PM मोदी, शरद पवार और अजित पवार, प्रधानमंत्री को मिलेगा सम्मान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak national award) से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।

लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट ने पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित तिलक ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

आयोजकों ने बताया कि अन्य आमंत्रितों में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल हैं। NCP में मतभेद और अजित पवार के महाराष्ट्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिलाने के बाद, शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी पहली बार मंच शेयर करेंगे।

आयोजनकर्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने एक बयान में कहा, “लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर एक अगस्त को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा।”

बयान में आगे कहा गया है, “प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाई और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया। उनकी दृढ़ता और प्रयासों पर विचार करते हुए और उनके काम को रेखांकित करने के लिए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के न्यासियों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है।”

NCP में फूट

आयोजकों ने कहा कि NCP प्रमुख शरद पवार को पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार और NCP के आठ विधायकों के महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के एक हफ्ते बाद येवला में रैली करके अपनी राज्यव्यापी यात्रा शुरू की है।

तिलक स्मारक के इस पुरस्कार की घोषणा को लेकर कांग्रेस नाखुश नजर आ रही है। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार साल 1983 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार हर साल लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक ट्रस्ट की तरफ से दिया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

मानसून ने लगाई सब्जियों की कीमतों में 200 रुपये किलो बिका टमाटर

0

मॉनसून (Monsoon) की शुरुआत के साथ ही जहां एक तरफ भारी बारिश से कुदरती कहर का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अब सब्जियों की महंगी कीमतें भी लोगों की जेब काट रही हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमतें (Tomato Price) 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।

वहीं टमाटर के अलावा दूसरी सब्जियों की कीमतें भी बढ़ी हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक टमाटर के पैदावार वाले इलाकों में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है। जिस वजह से टमाटर सहित जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियों जैसे कि प्याज और अदरक की फसल को नुकसान पहुंचा है।

क्या है टमाटर की औसत कीमत

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में टमाटर की औसत खुदरा कीमत सोमवार को 104.38 रुपये प्रति किलोग्राम थी। टमाटर की अधिकतम कीमत राजस्थान के सवाई माधोपुर में 200 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम कीमत चूरू में 31 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सबसे अधिक 149 रुपये प्रति किलोग्राम थी, इसके बाद मुंबई में 135 रुपये प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 123 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 100 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

कैसे तय होती है कीमत

आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष और आजादपुर मंडी के सदस्य अशोक कौशिक ने पीटीआई को बताया कि टमाटर और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमत गुणवत्ता और उनके बेचे जाने के स्थान पर निर्भर करती है। पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण दिल्ली में टमाटर की सप्लाई और भी ज्यादा असर पड़ा है। अगर भारी बारिश जारी रही, तो ऐसा नहीं लगता कि कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी। आजादपुर मंडी में सोमवार को टमाटर का थोक भाव 100-160 रुपये प्रति किलो था। उन्होंने कहा कि मौजूदा मांग हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से पूरी की जा रही है। कौशिक ने यह भी बताया कि हर साल मानसून के मौसम में ज्यादातर सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं क्योंकि जलभराव के कारण कुछ फसलें खराब हो जाती हैं।

दिल्ली के कुछ जगहों पर 200 रुपये तक हुई कीमतें

पश्चिम विहार के स्थानीय खुदरा विक्रेता ज्योतिष झा ने मीडिया को बताया कि मैंने आजादपुर थोक बाजार में 160 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदा और खुदरा बिक्री 170 रुपये प्रति किलोग्राम पर की। कुछ अन्य विक्रेता दिल्ली में 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंच बीन्स, फूलगोभी, पत्तागोभी और अदरक जैसी अन्य सब्जियों के अलावा प्याज और आलू की खुदरा कीमत में कुछ वृद्धि हुई है। ज्यादातर सब्जियां 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही हैं। जैसे कि भिंडी की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि करेला, लौकी और खीरे की खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है, फूलगोभी 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेची जा रही है। पिछले एक पखवाड़े में अदरक की कीमतें 240 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

Uttarpradesh : लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली! 18,000 करोड़ रुपये की लागत, दो थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी

0

Thermal Power Projects in UP : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सोनभद्र जिले के ओबरा में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 800-800 मेगावॉट की दो थर्मल पावर प्लांट परियोजनाओं ‘ओबरा डी (Obra D)’ को मंजूरी दे दी है।

इसका उद्देश्य राज्य के लोगों को सस्ती बिजली मुहैया करना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘ओबरा डी’ थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दावा किया कि राज्य में अभी तक इस तरह की परियोजना अस्तित्व में नहीं रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में मंगलवार को लोकभवन में योगी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सोनभद्र के ओबरा में लगभग 18 हजार करोड़ की लागत से 800-800 मेगावॉट की दो थर्मल परियोजनाओं ‘ओबरा डी’ को मंजूरी प्रदान की गई।

राज्य की पहली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट होगी

बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं को केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली बिजली जनरेटर NTPC के साथ 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी में पूरा किया जाएगा। इसमें 30 प्रतिशत की इक्विटी दी जाएगी, जबकि 70 प्रतिशत राशि का प्रबंध वित्तीय संस्थानों से किया जाएगा। खास बात यह होगी कि यह राज्य की पहली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट होगी। ऐसा संयंत्र अबतक प्रदेश में नहीं बना है। इस तरह के संयंत्र की प्रौद्योगिकी आधुनिक होती है और इनकी दक्षता काफी ज्यादा होती है तथा कोयले का उपभोग भी काफी कम होता है। इसके चलते लागत में भी कमी आती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री शर्मा ने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हमने NTPC के साथ ओबरा में एक थर्मल पावर प्लांट लगाने का समझौता किया था। इसी समझौते के तहत प्रदेश सरकार और NTPC ने प्लांट शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसे मंत्रिपरिषद से भी अनुमति प्रदान कर दी गई है।

1 रुपये प्रति यूनिट सस्ती हो जाएगी बिजली

उन्होंने बताया कि यह प्लाटं लगभग 500 एकड़ जमीन पर बनेगा। यदि आगे और जमीन की जरूरत होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। इसकी पहली यूनिट के 50 महीने में और दूसरी के 56 महीने में तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि तापीय क्षेत्र में हमारी क्षमता 7,000 मेगावॉट है। ये दो यूनिट इसके लगभग एक-चौथाई के बराबर बनने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जाती है, जबकि इस परियोजना से सरकार 4.79 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को एक रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ मानसून : आसमान में बादल छाय रहेंगें कुछ जिलो में बारिश होने की संभावना

0

उत्तर भारत(North India) में भारी बारिश(heavy rain) के कारण कई राज्यों में स्थिति खबर है. तेज पानी के प्रवाह में सड़क – पुल पानी में बह जा रहे है. शहरों में सड़के नदी बन जा रही है.

आपदा का ये नजारा सोशल मीडिया(Social media) वायरल हो रहे है.

मध्यभारत के राज्य छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में मानसून(Mansoon) देखी जा रही है. आसमान में बादल छाए है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. दिन के समय राजधानी रायपुर(Raipur) में लोग गर्मी महसूस कर रहे है.

छत्तीसगढ़ बारिश कम होने से गर्मी बढ़ी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसी तरह राज्य के बाकी जिलों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में टेंपरेचर उतार- चढ़ाव के आसार जताए है. वहीं बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. रोजाना कुछ जिलों में बारिश हो रही है. लेकिन पिछले रिकॉर्ड के तुलना में कम हो रही है. रायपुर मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

छत्तीसगढ़ में अबतक 16 प्रतिशत कम बारिश
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 9 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़े रायपुर मौसम विभाग ने जारी किया है. इस रिकॉर्ड के अनुसार अबतक राज्य में 297.8 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 249.5 MM बारिश हुई है. यानी राज्य में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं इन आंकड़ों को जिलेवार समझने की कोशिश करें तो छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है. लेकिन 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. इसके अलावा 1 जिला ऐसा है कि वहां अबतक 61 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं 2 ऐसे जिले है जहां सामान्य से भी ज्यादा बारिश हुई है.

इन जिलों में नहीं हो रही है बारिश
रायपुर मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मुंगेली और राजनांदगांव में हुई है इन दोनो जिलों में नॉर्मल से करीब 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है. वहीं सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में 61प्रतिशत कम हुई है. वहीं बस्तर,बेमेतरा,दंतेवाड़ा, दुर्ग, जांजगीर,जशपुर, कबीरधाम,कांकेर, कोंडागांव, कोरबा और नारायणपुर में नॉर्मल से भी कम बारिश हुई है. सभी जिलों में 30 से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इन जिलों के किसान अच्छी बारिश के इंतजार में है.

आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या है?
फिलहाल मौसम विभाग को छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद है. 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसका असर मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में देखें जा रहे है.रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पूर्व राजस्थान में बना निम्न दाब के केंद्र, लखनऊ, पटना, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके कारण छत्तीसगढ़ में आज(11 July) को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बना रहेगा.

कोविड-19 : भारत में 20 नये मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

0

कोविड-19 : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,431 से घटकर 1,420 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 5,31,913 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,94,619 पर पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4,41,61,286 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड रोधी टीकों की 220,67,44,745 खुराक दी जा चुकी हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बस और जीप की टक्‍कर में छह लोगों की मौत, दो अन्य घायल

0

गाजियाबाद, 11 जुलाई ) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बस और जीप की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुबह छह बजे के आसपास यह हादसा उस समय हुआ, जब गाजीपुर सीमा पर स्थित एक पेट्रोल पंप से सीएनजी भरवाकर गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने एक एसयूवी जीप को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में जीप सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम जा रहे थे।

अपर पुलिस उपायुक्त रामानंद कुशवाहा के अनुसार, बस नोएडा के बाल भारती स्कूल की थी और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण हादसे के समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था।

कुशवाहा के मुताबिक, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने बताया कि अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं की जा सकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य में दो सर्वे

0

Maharashtra Election : महाराष्ट्र में साल 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है. हालांकि महाराष्ट्र में अभी चुनावी बिगुल नहीं बजा है लेकिन इससे पहले ही तमाम पार्टियों की नजर महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी पर टिकी है.

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य में दो सर्वे कराये गए हैं. इस सर्वे से ये अनुमान लगाया गया है कि महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है और किसको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. अब दोनों सर्वे में ये जान लेते हैं कि किस पार्टी को फायदा मिल रहा है और किसको नुकसान होने का अनुमान है.

महाराष्ट्र में अगर आज चुनाव हो तो किसकी सरकार बन सकती है. सर्वे के अनुसार, एकनाथ शिंदे और बीजेपी (गठबंधन सरकार) गुट को 165 से 185 सीटें मिलने का अनुमान है. आंकड़ों से स्पष्ट है कि बीजेपी और शिंदे गुट को बहुमत मिल रहा है. महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार ने बहुमत के 145 के आंकड़ों को पार कर लिया है. महाविकास अघाड़ी (MVA) को 88 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है. राज ठाकरे की पार्टी मनसे को दो से पांच सीटें और अन्य को 12 से 22 सीटें मिल सकती है.

महाराष्ट्र में दूसरा सर्वे लोकसभा चुनाव के सन्दर्भ में कराया गया है.. इस सर्वे में लोगों से ये सवाल पूछा गया कि, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है? अब आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र में बीजेपी को 22 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है. महाविकास अघाड़ी (MVA) को 18 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती है. ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं.

GST की 50वीं बैठक आज जानिए किन मुद्दों पर आ सकता है फैसला!

0

वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की आज, 11 जुलाई को 50वीं बैठक होने जा रही है।

इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने, यूटिलिटी वाहनों की परिभाषा तय करने और पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के मानदंडों को कड़ा करने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकती है।जीएसटी परिषद की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें राज्य प्रतिनिधियों का एक पैनल शामिल होता है।

बैठक नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।

सिनेमा में सस्ता होगा खाना पीना

जीएसटी के रास्ते मल्टीप्लेक्स या अन्य सिनेमाहॉल में खाने पीने के खर्च में कटौती हो सकती है। फिटमेंट समिति ने जीएसटी परिषद से यह कहा है कि सिनेमा हॉल में परोसे जाने वाले भोजन और पेय पदार्थों पर पांच प्रतिशत कर लगाया जाए न कि 18 प्रतिशत जैसा कि कुछ मल्टीप्लेक्स में किया जा रहा है। कर्नाटक ने इस मुद्दे को उठाया है और परिषद से इसे स्पष्ट करने की मांग की है। यदि टैक्स की दरें 18 से 5 प्रतिशत होती है तो आपकी जेबी पर इसका असर भी पड़ेगा।

तय होगी यूटिलिटी वाहनों की परिभाषा

फिटमेंट समिति ने 28 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के अलावा 22 प्रतिशत क्षतिपूर्ति उपकर लगाने के मामले में बहु-उपयोगी वाहन (एमयूवी) या बहुउद्देशीय वाहन या क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन (एक्सयूवी) को स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) की तरह परिभाषित करने की सिफारिश की है। समिति ने सिफारिश की है कि चाहे वे किसी भी नाम से पुकारे जाएं, सभी उपयोगी वाहनों पर 22 प्रतिशत उपकर लगेगा। लेकिन इसके लिये शर्त है कि वे तीन मापदंडों लंबाई चार मीटर से अधिक, इंजन क्षमता 1,500 सीसी से ज्यादा और ग्राउंड क्लीयरेंस ‘बिना लोड वाली स्थिति’ में 170 मिमी (मिलीमीटर) से अधिक को पूरा करते हों। जीएसटी परिषद ने पिछले साल दिसंबर में एसयूवी की परिभाषा को स्पष्ट किया था। उस समय कुछ राज्यों ने बहु-उपयोगी वाहनों (एमयूवी) के लिये इसी प्रकार के स्पष्टीकरण की मांग की थी।

जीएसटी काउंसिल में इन पर भी हो सकता है बड़ा फैसला

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद निजी कंपनियों की तरफ से प्रदान की जाने वाली उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं को लेकर जीएसटी छूट पर भी निर्णय कर सकती है।
  • जीएसटी की बैठक में 22 प्रतिशत उपकर लगाने के लिये यूटिलिटी वेहिकल की परिभाषा भी स्पष्ट की जा सकती है।
  • व्यक्तिगत उपयोग और उत्कृष्टता केंद्रों द्वारा दुर्लभ बीमारियों के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवाओं तथा विशेष चिकित्सा उद्देश्य के लिये भोजन (एफएसएमपी) के आयात को एकीकृत जीएसटी से छूट दिये जाने की संभावना है।
  • वर्तमान में, ऐसे आयात पर पांच प्रतिशत या 12 प्रतिशत का एकीकृत जीएसटी लगता है।
  • फिटमेंट समिति की सिफारिशों के अलावा, परिषद ऑनलाइन गेमिंग पर मंत्री समूह की रिपोर्ट पर भी विचार करेगी।
  • अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना के लिये रूपरेखा को अंतिम रूप देगी और बजटीय समर्थन की योजना के तहत 11 पहाड़ी राज्यों में पूर्ण रूप से केंद्रीय जीएसटी और 50 प्रतिशत एकीकृत जीएसटी की भरपाई करने के लिये उद्योग की मांग पर भी विचार करेगी।

Weather LIVE Update: हिमाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, यूपी-बिहार में बारिश का दौर जारी

0

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और जमकर बारिश (Heavy Rainfall) हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक मॉनसून (Monsoon) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक साथ एक्टिव होने से पूरे उत्तर भारत में पिछले 3 दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 10 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले एक दिन में 107 मिमी. बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की संभावना जताई है. इन सभी 10 राज्यों में आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है. इसके साथ ही आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण- गोवा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास मौजूद है. जबकि मानसून ट्रफ अपने पश्चिमी छोर पर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में और पूर्वी छोर पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में सक्रिय है. वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक मौजूद है. इसके मॉनसून के साथ मिल जाने से भीषण बारिश हुई है. जिसने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तबाही मचा दी है.

Weather LIVE Update: हिमाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, यूपी-बिहार में बारिश का दौर जारी

आईएमडी के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

नेपाल में लापता हो गया हेलिकॉप्टर, 5 विदेशी नागरिकों समेत 6 लोग लापता…

0

काठमांडू: नेपाल में एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया है। इसमें 5 विदेशी नागरिकों समेत 6 लोग सवार थे। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, “हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।” कॉल साइन 9NMV वाला हेलिकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) रडार से उतर गया।

सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने ट्वीट कर बताया है कि हेलिकॉप्टर में 5 यात्री थे और एक कैप्टन था। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।