Home Blog Page 1212

Defamation Case : गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, कांग्रेस बोली- न्याय नहीं हुआ, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

0

मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है।

हाईकोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर निराशा जाहिर की है।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के फैसले को हम सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

न्याय नहीं हुआ: कांग्रेस

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं हुई है। शिवकुमार ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। फिर भी, पूरा देश और विपक्षी दल राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। राहुल एक महान नेता हैं जो पूरे देश को एकजुट करने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

उधर, राहुल गांधी के खिलाफ आए फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाद पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। हाईकोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?

न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने अपने फैसले में कहा कि राहुल पहले से ही देशभर में 10 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। न्यायमूर्ति ने ये भी कहा कि राहुल को दोषी ठहराने के लिए निचली अदालत का आदेश उचित और कानूनी था। निचली अदालत के फैसले में कुछ बदलने लायक नहीं है।

अंबानी परिवार करता है कितना दान? जानिए अब तक क्या-क्या कर चुके हैं मंदिर में भेंट

0

2018 में हुरुन इंडियन फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी का नाम था जिन्होंने 437 करोड़ रुपये चैरिटी और डोनेशन में दिए थे। यह तो थी समाज सुधार की बात, लेकिन जहां धर्म-कर्म की बात आती है वहां भी अंबानी परिवार पीछे नहीं है।

देश के सभी सिद्ध मंदिरों के फेरे लगा चुका अंबानी परिवार बहुत धार्मिक।

क्या आपको पता है कि अनंत अंबानी अपने धार्मिक व्यवहार के कारण बद्री-केदार कमेटी का हिस्सा भी रह चुके हैं। 2019 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टी.एस.रावत ने उन्हें कमेटी का मेंबर बनाया था।

क्या आपको पता है कि अंबानी परिवार किस तरह से दान करता है?

बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी में 5 करोड़ का दान

अक्टूबर 2022 में मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी कई मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे जहां उन्होंने दिल खोलकर दान दिया था। ऐसे ही उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी में 5 करोड़ का दान किया था।

इसे जरूर मुकेश अंबानी के पड़ोस में रहते हैं ये 5 अरबपति, सभी के पास है बेशुमार दौलत

इन मंदिरों में पूजा करते हुए मुकेश अंबानी के कई वीडियो वायरल हुए थे।

2018 में भी मुकेश अंबानी केदारनाथ-बद्रीनाथ गए थे जहां उन्होंने दोनों मंदिरों में 51-51 लाख का डोनेशन किया था।

गुरुवायूर मंदिर में 1.5 करोड़ का दान

मुकेश अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी के साथ सितंबर 2022 में केरल के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान किया था। यह दान ‘अन्नदानम’ (भंडारे) के नाम पर किया गया था। यहां जाकर भी मुकेश अंबानी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की थी।

अनंत अंबानी का 1.5 करोड़ का दान

यह बात अक्टूबर 2022 की है जहां अनंत अंबानी अपनी आस्था के साथ शिरडी साईं नाथ के मंदिर गए थे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया था। दिवाली के मौके पर उन्होंने पूजा पाठ भी की थी।

वैसे आपको बता दें कि कोविड-19 के समय अनंत अंबानी ने साईं बाबा मंदिर के पास ऑक्सीजन प्लांट भी सेट अप किया था।

सोमनाथ में 1.51 करोड़ का दान

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी धर्म कर्म में पीछे नहीं हैं। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। अपने पिता के साथ उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और 1.51 करोड़ रुपये का दान भी किया।

इसके अलावा, अनंत अंबानी ने भी 2022 में सोमनाथ के दर्शन किए थे। वहां उन्होंने 90 लाख के चांदी के बर्तन और 51 सोने के कलश भी दान दिए थे।

तिरुमला में 1.5 करोड़ का दान

पिछले साल मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ तिरुमला मंदिर में गए थे। वहां उनके साथ रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर मनोज मोदी भी मौजूद थे। वहां अंबानी परिवार ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 1.5 करोड़ का दान दिया था। उस दौरान अंबानी परिवार ने तिरुमला में पूरे विधि-विधान से पूजा भी की थी।

अंबानी परिवार और श्रीनाथजी मंदिर

अंबानी परिवार की आस्था हमेशा से श्रीनाथजी मंदिर में रही है। पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका भी इसी मंदिर में हुआ था। धीरूभाई अंबानी के इस दुनिया से जाने से पहले भी अंबानी परिवार राजस्थान के इस मंदिर में पूजा के लिए आता था। ऐसा देखा गया है कि मुकेश अंबानी किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं।

कोकीला बेन अंबानी मंदिर बोर्ड की सदस्य भी हैं और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने नाथद्वारा के मंदिर के लिए भारी डोनेशन दिया है। हालांकि, यह डोनेशन कितना है इसकी जानकारी नहीं है। परिवार की परंपरा को बरकरार रखते हुए पिछले साल अक्टूबर में आकाश अंबानी ने नाथद्वारा के मंदिर से ही 5G प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि 4G प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले भी मुकेश अंबानी इस मंदिर में पूजा के लिए गए थे।

इसे जरूर 300 किलो सोना दान करने से लेकर ग्रैंड पार्टी करने तक, मुकेश और नीता अंबानी से ऐसे किया नाती-नातिन का स्वागत

300 किलो सोने का दान

कई न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार ने ईशा अंबानी के ट्विन्स होने की खुशी में 300 किलो सोने के बराबर दान करने का फैसला किया है। यह दान देश के कई बड़े मंदिरों में किया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोई ठोस रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है कि यह कब और कहां होगा इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

अनंत अंबानी का सफेद हाथी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 2012 में अनंत अंबानी ने तिरुमाला मंदिर में थाईलैंड से मंगवाकर सफेद हाथी दान दिया था। तिरुमाला मंदिर में हाथी पाले जाते हैं और अनंत अंबानी जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टी ना ही अंबानी परिवार ने की है ना ही तिरुमाला मंदिर के ट्रस्ट ने।

ये तो सिर्फ कुछ उदाहरण थे यह बताने के लिए कि अंबानी परिवार दान-धर्म और समाज कल्याण के कामों में कितना अग्रसर है।

नोट: यह जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और मंदिर ट्रस्ट के स्टेटमेंट्स के आधार पर ली गई है।

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)

0

PM Modi in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (7July) छत्तीसगढ़ दौरे पर है.

चुनावी(Chhattisgarh election) साल में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने वाले है.

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी की बड़ी आम सभा

इसके साथ वहीं पास में एनसीसी ग्राउंड में एक शासकीय कार्यक्रम भी होने वाला है. इसमें पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ों रुपए की सौगात देंगे. पीएम मोदी के तय कार्यक्रम अनुसार सुबह 10:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. वहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से रायपुर साइंस कॉलेज ग्राउंड आएंगे.इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. इस प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव भी शामिल होंगे. शासकीय कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 11:30 बजे के आस पास आम सभा में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ 4 केंद्रीय मंत्री भी साथ रहेंगे. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव,हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे.

इन विकास कार्यों की सौगात देंगे पीएम मोदी
ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के जिन 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें से एक उदंती वन्यजीव अभयारण्य से गुजरने वाला है. यहां वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है. इसके लिए 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली सुरंग के साथ ही 27 Animal Passes और 17 Monkey Canopies का निर्माण किया जाएगा. छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करने को हम प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में रायपुर में 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य के आर्थिक विकास और टूरिज्म सेक्टर को भी नई तेजी मिलेगी.

भारतीय जनता पार्टी रायपुर छ्त्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की लिस्ट पोस्टर जारी…

0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को छ्त्तीसगढ़ आ रहे हैं। रायपुर में होने वाले पीएम के आमसभा की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।

रायपुर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में जाने वाले सभी आम जनता के लिए प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट की पोस्टर जारी की है।

इस पोस्टर में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर रायपुर में आम सभा को सम्बोधित किया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम स्थल में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। आम सभा में ‘प्रतिबंधित वस्तुएं’ ऐसे सामान न लेकर आएं।

– पीएम के दौरे को लेकर एसपीजी के साथ लोकल पुलिस तक व्यवस्था को संभालेगी।
– पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर एडीजी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– वीवीआइपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता भी लगातार पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग ले रहे हैं।
– पीएम के आगमन से पहले ही राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
– एहतियातन के तौर पर चौक-सड़क, मुख्य मार्ग, हाइवे सहित बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों में भी जांच की जा रही है।
– साथ ही होटलों में ठहरने वालों से लगातार पूछताछ कर उन पर नजर रखी जा रही है।

आम सभा में ‘प्रतिबंधित वस्तुएं’

– बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
– माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, इत्यादि अग्नि सामग्री।
– चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, ऑलपिन, पेचकस, पलाश एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।
– पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।
– खाने-पीेने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।

Chhattisgarh Cabinet meeting : मॉनसून सत्र के पहले भूपेश कैबिनेट की बड़ी बैठक, इन प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला!

0

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र(Mansoon season) के पहले भूपेश कैबिनेट (Bhupesh cabinet )की आज (6July) बड़ी बैठक है. मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे सीएम भूपेश बघेल (CM bhupesh Baghel)की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों के साथ मीटिंग होगी.

इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके अलावा सरकार नियमितिकरण से जुड़े प्रस्तावों पर बैठक में निर्णय ले सकती है. इस लिहाजा आज की बैठक पर पूरे प्रदेश को निगाहे टिकी हुई है.

11 बजे से सीएम हाउस में कैबिनेट की बड़ी बैठक


: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव 2023) होने वाले है. इसके पहले विधानसभा में कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल का आखिरी मानसून सत्र(Mansoon season) होने वाला है. चुनावी में उतरने से पहले कांग्रेस( जनता को राहत और अपने घोषणा पत्र के बचे हुए वादों पर घोषणा कर सकती है. इस लिए कैबिनेट की बैठक को खास माना जा रहा है. इसके संकेत छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव(TS Singh deo) ने मीडिया के जरिए भी दे चुके है.

आज की कैबिनेट मीटिंग क्यों खास?
आज के कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्ताओं पर चर्चा होगी.इसमें सबसे खास नियमितिकरण को माना जा रहा है. क्योंकि राज्य में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनियमित है. जिनको कांग्रेस पार्टी ने 2018 के चुनाव के पहले नियमित करने का फैसला किया था. अब फिर से चुनावी साल आ गया है. अलग अलग कर्मचारी संगठन फिर से आंदोलन पर जा रहे है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार नियमितिकरण पर इसी कैबिनेट मीटिंग में फैसला कर सकती है. आपको बता दें कि 18 जुलाई को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है.

नियमितिकरण पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने बीते मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते कहा कि 6 तारीख को कैबिनेट की बैठक है, मुझे लगता है कि कैबिनेट की बैठक में बहुत सारे मुद्दे आएंगे. इसके आगे अनुकंपा संघ की मुलाकात को लेकर सिंहदेव ने कहा मेरे से पिछले ढाई तीन साल से संपर्क में है. पंचायत विभाग में मैं जुड़ा था तब भी मैने प्रयास किया था लेकिन बार बार अधिकारी ये बता रहे है की नियम में प्रावधान नहीं है. क्योंकि अब वो पंचायत कर्मी नहीं रहे. इसका पोस्ट ही खत्म कर दिया गया है. एक तकनीकी सी बात है उसपर अटकी हुई है.

टीएस सिंहदेव ने रास्ता निकालने के लिए प्रयास होने की उम्मीद जताई है. वहीं नियमितिकरण पर उन्होंने कहा कि जानकारियां तो हर विभाग से मंगाई गई है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मेरी बात हुई तो उन्होंने कहा था कि कुछ विभागों की जानकारी आई गई कुछ विभागों की जानकारी बाकी है. उन्होंने हर विभागों को संदेश भेजा हुआ है. तो चर्चा हो रही है. मुझे लगता है कि कैबिनेट में भी बात आएगी

राज्य में है 5 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी!
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश प्रमुख गोपाल प्रसाद साहू ने दावा किया है कि राज्य में 5 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी है. लंबे समय से नियमितीकरण के लिए आंदोलन चल रहा है. कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से पहले सरकार बनने के बाद 10 दिन संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कर चुकी है. इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी नियमितीकरण के मुद्दे को शामिल किया था. लेकिन चार साल बाद भी ये मांगे पूरी नही हुई है.

:

NCP Meeting : दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे शरद पवार, समर्थन में लगे पोस्टर

0

NCP Meeting : महाराष्ट्र की राजनीति मची उथल-पुथल के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वो पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए पहुंच रहे हैं. जहां आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

इससे पहले उनके भतीजे अजित पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया और शरद पवार को इस पद से हटाने की बात सामने आई. दोनों ही धड़ों ने अपनी-अपनी बैठक बुलाई, जिसमें भतीजे अजित पवार चाचा पर भारी पड़ते दिखे. शरद पवार के दिल्ली दौरे से पहले उनके समर्थन में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. पवार समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं कि वो उनके साथ खड़े हैं.

दिल्ली में भी लगे पोस्टर
शरद पवार के दिल्ली रवाना होने से पहले उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए. दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है, “सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है और भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया.” इससे पहले मुंबई में भी इसी तरह के पोस्टर देखे गए.

शरद पवार के खेमे में कम विधायक
एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार की तरफ से विधायकों की बैठक बुलाई गई. अजित पवार की तरफ से बुलाई गई बैठक में कुल 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार की बैठक में महज 18 विधायक ही पहुंचे. कुछ विधायकों ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं.

मंच पर लगाई गई शरद पवार की तस्वीर
एनसीपी में मचे बवाल के बीच एक तस्वीर ऐसी भी दिखी, जिसमें अजित पवार गुट की बैठक में शरद पवार की फोटो लगी नजर आई. इस तस्वीर को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो लोग उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं वो जानते हैं कि उनके पास कुछ और नहीं है. पवार ने बीजेपी के साथ जाने को लेकर अपने भतीजे अजित पवार की आलोचना की और इस बात का उल्लेख किया कि उनकी पार्टी से जुड़े इस घटनाक्रम से कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीपी को भ्रष्ट पार्टी बताया था. अजित पवार गुट की तरफ से एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर दावा करने के लिए चुनाव आयोग का रुख किए जाने पर शरद पवार ने कहा कि वह किसी को भी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीनने नहीं देंगे.

:

Chhattisgarh : पीएम मोदी के दौरे से पहले रायपुर में कड़े इंतजाम, 2 हजार पुलिस जवान तैनात, इन सामान के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

0

PM Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं.

ये उनका 2018 के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. इसलिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ इसकी तैयारी में जुट गए हैं और बीजेपी दावा कर रही है कि डेढ़ लाख लोग पीएम मोदी (PM Modi) को सुनने के लिए आएंगे.

भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के आने-जाने के लिए रूट मैप जारी किया है. इसके अलावा, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 2 हजार जवानों की तैनात कर रही है.

2018 के बाद पहली बार आ रहे पीएम मोदी छत्तीसगढ़
दरअसल, 7 जुलाई को सुबह 10:45 के आस-पास पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में पीएम रायपुर साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे. जहां एक बड़ी आम सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. इससे पहले हजारों करोड़ की सौगात पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को दे सकते हैं. इसके लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड में शासकीय कार्यक्रम के लिए भी एक मंच बनाया गया है. पीएम मोदी 7 जुलाई को दोपहर 1.00 बजे के आस पास उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे. यानी पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में करीब 2 घंटा का समय बिताएंगे.

3 डोम और ग्राउंड में ही एमरजेंसी हेलीपेड बनाया गया
साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक एमरजेंसी हेलीपेड बनाया गया है. 5 जुलाई को इस हेलीपेड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की प्रैक्टिस को गई है. इसके अलावा मुख्य मंच के सामने 3 बड़े बड़े डोम खड़े किए गए है. जोकि पूरी तरह से वॉटर प्रूफ है. भीषण गर्मी हो या तेज बारिश से निपटने की क्षमता वाला है. मंच से डोम के बीच की दूरी 50 फीट रखी गई है. पूरे मंच को एसपीजी सुरक्षा रहेगी.

मुख्य मंच पीएमओ के प्रोटोकॉल के हिसाब से ही तैयार किया जा रहा है, जोकि आज रात तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इसके अलावा डोम में एंट्री और वीआईपी सुरक्षा के लिए अलग से जवानों की तैनाती की गई है. राज्य पुलिस बल के 2 हजार जवानों को कार्यक्रम स्थल के 3 किलोमीटर तक के दायरे में तैनात किया जा रहा है.

लाइटर – माचिस लेकर आए तो कार्यक्रम स्थल में नहीं होगी एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एंट्री के लिए कड़ी सुरक्षा से होकर लोगों को गुजरना पड़ेगा. आज (6july) शाम तक हजारों की संख्या में आम नागरिकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का रायपुर आना शुरू हो जाएगा. इनकी व्यवस्था में छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता जुट गए है. वहीं, 7 जुलाई को साइंस कॉलेज ग्राउंड में लोगों के आने जाने को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी चेकिंग से लोगों गुजरना पड़ेगा.

इसमें रायपुर पुलिस ने कहा है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग कोई भी थैला आई अनावश्यक सामान लेकर ना आये और यदि ऐसा कोई सामान रखें हो तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ दें. नहीं तो कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा.इसमें खास तौर पर माचिस, लाइटर जैसे ज्वलनशील सामान लाने पर कार्यक्रम स्थल जाने के लिए एंट्री नहीं मिलेगी.

रायपुर से अंतागढ़ तक चलेगी नई ट्रेन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में हज़ारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसमें इसमें प्रमुख रूप से नई ट्रेन लाइन की शुरुआत होने वाली है. 7 जुलाई को केवटी-अंतागढ़ नई रेल लाइन और अंतागढ़ -रायपुर की नई ट्रेन सेवा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट की भी पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को सौगात दे सकते हैं.

Chhattisgarh : पीएम मोदी की सभा के लिए BJP नेताओं को मिला टारगेट, कल छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री

0

PM Modi in Chhattisgarh : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में इसी साल 2023 विधानसभा चुनाव (2023 Assembly Elections) साल के आखिरी महीने में होना है.

ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी संखानाथ की शुरुआत हो चुकी है. केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ सताधारी पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ में बड़ी-बड़ी सभाएं कर रहे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी के नेता अपनी सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कवायद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाजपा (BJP) ने एक लाख से ज्यादा भीड़ होने का दावा किया है.

सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा
छत्तीसगढ़ के इस चुनावी साल में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव मोड पर नजर आ रही है. अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को दौरा प्रस्तावित है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे. इस सभा के लिए बीजेपी को प्रदेश भर से लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.

अक्षत और फूल के साथ दिया जा रहा आमंत्रण
इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा द्वारा भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए तैयारियां की जा रही है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि दुर्ग जिले से लगभग 10,000 से ज्यादा वरिष्ठ कार्यकर्ता बसों मे और सैकड़ों गाड़ियों में भरकर रायपुर पहुंचेंगे. इसके अलावा भी बीजेपी द्वारा विभिन्न स्तर पर बैठकर भी शुरू हो चुकी है तो वहीं कई लोगों को अक्षत और फूल देकर पीएम मोदी की सभा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

पीएम मोदी सभा से पहले पहुंचे अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर आने को लेकर पूरे प्रदेश भर में भाजपा नेता उनकी सभा की तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश के अलग अलग इलाको से आम जनता को पीएम मोदी की सभा मे आने का आमंत्रण भाजपा के नेता दे रहे है. पीएम की सभा से पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह भी रायपुर पहुँचकर बीजेपी नेताओं की बैठके ले रहे है. वही उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर पहुँच चुके है. वे एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करेंगे.

अरविंद केजरीवाल की सभा में जुटे भीड़ की छत्तीसगढ़ में हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था. इस सभा में पहुंचे लोगों की भीड़ की चर्चाएं अब छत्तीसगढ़ में होने लगी है. अरविंद केजरीवाल के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सभा में पहुँचे लोगो की भीड़ की चर्चाएं छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है. अरविंद केजरीवाल की सभा और भीड़ से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जरूर बूस्टर डोज मिला होगा.

:

Uniform Civil Code : शरीयत के खिलाफ किसी भी कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा मुसलमान…UCC पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद

0

Uniform Civil Code : यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर तमाम संगठनों की तरफ से अपनी राय दी जा रही है. इसी क्रम में देश में मुसलमानों के बड़े संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मौलाना अरशद मदनी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. इसमें कई मुद्दों पर असहमति जताई गई है और कहा गया है कि यूसीसी शरीयत के खिलाफ है.

संगठन की तरफ से साफ किया गया है कि ऐसा कोई भी कानून जो शरीयत के खिलाफ हो, उसे मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा. मुसलमान कुछ भी बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन शरीयत के खिलाफ नहीं जा सकता है.

कानूनी तरीके से लड़ने की तैयारी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यूसीसी को देश की एकता के लिए खतरा बताया है. जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी यूसीसी के खिलाफ लोगों को सड़कों पर नहीं उतरने की अपील कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ने की तैयारी हो रही है. जमीयत की तरफ से यूसीसी पर सभी जिम्मेदार लोगों और संगठनों से आगे आने की अपील भी की गई है.

किसी भी हाल में नहीं हो सकता संशोधन
जमीयत ने यूसीसी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ये भारतीय संविधान में मिली धर्म के पालन करने की आजादी के खिलाफ है. ये लोगों से उनकी धार्मिक आजादी को छीनता है. संगठन ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ कुरान और सुन्नत से बना हुआ है, इसीलिए इसमें कयामत तक संशोधन नहीं किया जा सकता है.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया मसौदा
देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपनी आपत्ति संबंधी मसौदा बनाकर लॉ कमीशन को भेज दिया. बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बोर्ड की कार्यसमिति ने बीती 27 जून को यूसीसी को लेकर तैयार किए मसौदे को मंजूरी दी थी, जिसे आनलाइन माध्यम से हुई बोर्ड की साधारण सभा में विचार के लिए पेश किया गया.

बता दें कि लॉ कमीशन ने यूसीसी पर तमाम पक्षकारों और हितधारकों को अपनी आपत्तियां दाखिल करने के वक्त दिया है. हालांकि बोर्ड ने इसे छह महीने तक बढ़ाने की गुजारिश की थी. विधि आयोग ने पिछली 14 जून को यूसीसी को लेकर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिन्हें आगामी 14 जुलाई तक आयोग के सामने दाखिल किया जा सकता है.

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल ने की हाई लेवल मीटिंग

0

छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद अब सीधे 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. पीएम मोदी शासकीय कार्यक्रम में 7 जुलाई को रायपुर पहुंच रहे है.

पीएम मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी नेता जुट गए है. इसके साथ साथ शासन प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी व्यवस्था दूरस्थ करने के लिए हाई लेवल मीटिंग की है.

CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग
मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के लिए मीटिंग हुई है. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ कई बड़े अधिकारी शामिल हुए. प्रधानमंत्री की दौरे को लेकर अबतक हुए तैयारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा की है और अधिकारियों को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. इसके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी मंत्रालय में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली है. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पीएम मोदी के प्रवास पर आयोजित सभी कार्यक्रमों के दौरान बिजली, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए.

BJP भीड़ जुटाने के लिए गली गली घूम के लोगों को न्योता दे रही
शासन प्रशासन की तैयारियां तो चल रही है. लेकिन पीएम मोदी के आम सभा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी के नेता गली गली घूम रहे है. लोगों को पीएम मोदी के आम सभा में शामिल होने के लिए न्योता दे रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस आम सभा में डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है. इसकी तैयारी में बीजेपी के नेता पुरजोर कोशिश कर रहे है. मंगलवार शाम को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी बड़े नेता साइंस कॉलेज ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. साइंस कॉलेज ग्राउंड को पूरी तरह से वॉटर प्रूफ डोम से कवर किया जा रहा है. क्योंकि बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

पीएम मोदी के दौरे के पहले अमित शाह भी रायपुर आ रहे
वहीं तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में पीएम मोदी विजय महासंकल्प महारैली को संबोधित करेंगे. तैयारियां जोर जोर से चल रही है. पीएम मोदी का आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है.सभी कार्यकर्ता उनके आगमन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में जुटे हुए है.इसके अलावा पीएम मोदी के दौरे के पहले अमित शाह के रायपुर दौरे पर भी उन्होंने कहा कि अमित शाह का आगमन कल हो रहा है. पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी.