रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को छ्त्तीसगढ़ आ रहे हैं। रायपुर में होने वाले पीएम के आमसभा की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।
रायपुर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में जाने वाले सभी आम जनता के लिए प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट की पोस्टर जारी की है।
इस पोस्टर में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर रायपुर में आम सभा को सम्बोधित किया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम स्थल में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। आम सभा में ‘प्रतिबंधित वस्तुएं’ ऐसे सामान न लेकर आएं।
– पीएम के दौरे को लेकर एसपीजी के साथ लोकल पुलिस तक व्यवस्था को संभालेगी।
– पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर एडीजी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– वीवीआइपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता भी लगातार पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग ले रहे हैं।
– पीएम के आगमन से पहले ही राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
– एहतियातन के तौर पर चौक-सड़क, मुख्य मार्ग, हाइवे सहित बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों में भी जांच की जा रही है।
– साथ ही होटलों में ठहरने वालों से लगातार पूछताछ कर उन पर नजर रखी जा रही है।
आम सभा में ‘प्रतिबंधित वस्तुएं’


