Home Blog Page 144

CG: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज’

0

राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री साय आज  पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए’

इस अभियान में मुख्यमंत्री  श्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का लेंगे फीडबैक’

उल्लेखनीय है  कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा’

मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी हुए रवाना’

 बड़ी खबर! 1 जुलाई से बदल रहे हैं नेशनल पेंशन सिस्टम के चार्ज, जेब पर क्या पड़ेगा असर

0

PFRDA ने एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) द्वारा लिए जाने वाले शुल्कों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है, जिससे निवेशकों को अपने फंड मैनेजमेंट लागत को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी. टियर-2 (Tier-II) अकाउंट के तहत लिए जाने वाले शुल्कों को तर्कसंगत बनाया गया है, जिससे निवेशकों का खर्च घटेगा. जो खाते निष्क्रिय या बंद पड़े हैं, उनके लिए पेनल्टी और रिकवरी के नियमों को लचीला बनाकर खाताधारकों को बड़ी राहत दी गई है.

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें यह साफ किया गया है कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और उससे जुड़ी योजनाओं के तहत सब्सक्राइबर्स पर चार्ज कैसे लागू होंगे. ये नए स्पष्टीकरण 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे. रेगुलेटर ने कहा कि इस कदम का मकसद सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (CRAs) द्वारा चार्ज लगाने के तरीके में ज्यादा स्पष्टता और एकरूपता लाना है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर PFRDA की ओर से सर्कूलर में किस तरह की जानकारी है…

Tier I और Tier II के लिए AMC: क्या बदलाव हुए हैं?

मुख्य स्पष्टीकरणों में से एक सालाना मेंटेनेंस चार्ज (AMC) से जुड़ा है. PFRDA ने कहा कि Tier II खातों के लिए AMC अब उसी सेक्टर (सरकारी या निजी) के तहत Tier I खातों के साथ अलाइन किया जाएगा. हालांकि, छोटे निवेशकों के लिए राहत की बात है. कोई AMC नहीं लगाया जाएगा… जहां ऐसे [Tier II] खाते में जमा राशि, किसी तिमाही के अंत में, 1,000 तक हो. इसका मतलब है कि अगर आपका Tier II बैलेंस 1,000 या उससे कम रहता है, तो आप पर कोई AMC नहीं लगाया जाएगा.

एक ही PRAN के तहत हर योजना के लिए अलग AMC

सर्कुलर में यह भी साफ किया गया है कि भले ही आपके पास एक ही PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) हो, फिर भी हर योजना को एक अलग खाते के तौर पर माना जाएगा. एक PRAN के तहत चलाई जा रही हर पेंशन योजना को एक अलग खाते के तौर पर माना जाएगा… और ऐसे हर खाते पर अलग से AMC लगाया जाएगा. इसलिए, अगर आपके पास एक ही PRAN के तहत कई योजनाएं हैं, तो हर योजना पर अलग से चार्ज लग सकते हैं.

निष्क्रिय खातों के लिए बड़ी राहत

निष्क्रिय सब्सक्राइबर्स के लिए एक खास छूट है. अगर आपका खाता निष्क्रिय हो जाता है (लगातार 4 तिमाहियों तक कोई योगदान नहीं होता है), तो आप पर सामान्य AMC का सिर्फ 10 फीसदी चार्ज लगाया जाएगा. सर्कुलर में कहा गया है कि निष्क्रिय खाते के मामले में, लागू AMC का 10% AMC लगाया जाएगा.

निष्क्रिय खाता क्या है?

PFRDA के अनुसार एक ऐसा खाता जिसमें लगातार चार तिमाहियों तक कोई योगदान नहीं मिलता है उसे निष्क्रिय अकाउंट माना जाएगा. ऐसे खातों को अगली तिमाही के पहले हफ़्ते में निष्क्रिय (dormant) के तौर पर चिह्नित किया जाएगा, और कम किए गए चार्ज तब तक लागू रहेंगे जब तक खाता फिर से सक्रिय नहीं हो जाता.

PRAN खोलने के शुल्क: अतिरिक्त खातों के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं

  • PRAN खोलने का शुल्क केवल एक बार लगेगा, वो भी शुरुआती समय में खाता बनाते समय.
  • यदि आप उसी PRAN के तहत अतिरिक्त खाते (Tier I या Tier II) खोलते हैं या उन्हें एक्टिवेट करते हैं, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.
  • मौजूदा PRAN के तहत हर खाते को एक्टिवेट/खोलने के लिए शुल्क शून्य होगा.

कुछ योजनाओं के लिए शून्य AMC

अटल पेंशन योजना (APY) और NPS-Lite के तहत शून्य बैलेंस वाले खातों के लिए कोई AMC नहीं लिया जाएगा.

शुल्क कैसे और कब वसूले जाएंगे

सर्कुलर में कहा गया है कि शुल्क हर तिमाही के आखिर में वसूले जाएंगे. या तो एम्प्लॉयर को बिल भेजा जाएगा (यदि वे खर्च उठाते हैं), या सीधे सब्सक्राइबर के खाते से काट लिया जाएगा. PFRDA के सर्कुलर में कहा गया है कि लागू शुल्क हर तिमाही के आखिर में या सब्सक्राइबर के खाते से यूनिट काटकर वसूले जाएंगे.

किसमें नहीं होगा बदलाव?

PFRDA ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर, 2025 के अपने पिछले सर्कुलर के अन्य सभी प्रावधान बिना किसी बदलाव के जारी रहेंगे.

NPS सब्सक्राइबर्स के लिए यह क्यों मायने रखता है

आसान शब्दों में कहें तो, ये स्पष्टीकरण इस बात में ज़्यादा पारदर्शिता लाते हैं कि शुल्क कैसे लागू होते हैं, छोटे और निष्क्रिय निवेशकों को राहत देते हैं, और एक PRAN के तहत कई खातों पर स्पष्टता प्रदान करते हैं. सब्सक्राइबर्स के लिए, खासकर जिनके पास कई योजनाएं या निष्क्रिय खाते हैं, इससे भ्रम कम हो सकता है और कुछ मामलों में, शुल्क भी कम हो सकते हैं.

Strait of Hormuz: रसोई गैस लेकर भारत आ रहा जहाज’

0

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप है. ऐसे में भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. भारी खतरों के बीच 45,000 टन रसोई गैस (LPG) लेकर विशाल सुपरटैंकर ‘सर्व शक्ति’ भारतीय तटों की तरफ बढ़ रहा है.

जब पश्चिम एशिया युद्ध की आग में झुलस रहा है और अमेरिका-ईरान की तनातनी से समुद्र में सन्नाटा है, तब भारत ने अपने बेहतरीन कूटनीतिक कौशल का लोहा मनवाया है. 45,000 टन एलपीजी (LPG) यानी रसोई गैस से लदा विशालकाय सुपरटैंकर ‘सर्व शक्ति’ होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा है.

रसोई गैस का संकट होगा खत्म

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. हाल के दिनों में मध्य पूर्व से सप्लाई चेन टूटने के कारण देश में रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिली. गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें, लोगों में घबराहट और होटलों के छोटे होते मेन्यू ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. ऐसे समय में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इस विशाल गैस कार्गो को खरीदा है. अगर ‘सर्व शक्ति’ सुरक्षित भारतीय तटों पर पहुंचता है, तो यह बाजार में गैस की किल्लत को दूर करने में एक संजीवनी का काम करेगा.

‘होर्मुज’ की नाकेबंदी ने बिगाड़ा खेल

फरवरी के अंत में ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद से ही होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप है. अमेरिका ने ईरान से जुड़े जहाजों की कड़ी नाकेबंदी कर रखी है. पिछले महीने तो हालात इतने बिगड़ गए थे कि ईरान ने रास्ता पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों पर फायरिंग तक कर दी थी, जिससे कई जहाजों को वापस लौटना पड़ा. लेकिन, इस भारी तनाव के बीच भी नई दिल्ली की कूटनीति रंग लाई. तेहरान के साथ हुई सफल द्विपक्षीय वार्ता के दम पर भारत अब तक युद्ध के दौरान आठ एलपीजी जहाजों को सुरक्षित निकाल चुका है.

खतरों के बीच कैसे गेम बदल रहा है ‘सर्व शक्ति’?

मार्शल आइलैंड्स के झंडे तले चल रहा यह सुपरटैंकर फरवरी की शुरुआत में फारस की खाड़ी में दाखिल हुआ था और दुबई के तट पर इसने अपना कार्गो लोड किया था. सुरक्षा के मद्देनजर इसने बाकायदा ब्रॉडकास्ट कर रखा है कि इसके क्रू मेंबर्स भारतीय हैं और यह भारत की दिशा में ही जा रहा है. यह युद्ध की शुरुआत के बाद से जहाजों द्वारा अपनाया जाने वाला एक बेहद अहम सुरक्षा उपाय है.

फिलहाल यह ईरान के लारक और केशम द्वीपों से होकर ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. 10 से 14 घंटे के इस सफर में खतरे कम नहीं हैं. इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल जाम होने या रडार से गायब होने (स्पूफिंग) का डर बना रहता है. इससे पहले भारत से जुड़े एक अन्य टैंकर ‘देश गरिमा’ को भी अपना ट्रांसपोंडर बंद करके इस इलाके से चुपचाप निकलना पड़ा था.

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार, संकट से निपटने के लिए भारत ने अपनी घरेलू एलपीजी उत्पादन क्षमता को 60% बढ़ाकर 54,000 टन कर दिया है. वहीं, दैनिक खपत भी 90,000 टन से घटकर 80,000 टन पर आ गई है. इसके अलावा, सरकार ने अपने सभी बंदरगाहों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे एलपीजी टैंकरों को किनारे लगाने और खाली करने में सबसे पहली प्राथमिकता दें, ताकि आम लोगों तक रसोई गैस बिना किसी रुकावट के पहुंच सके.

‘UP Politics: बीजेपी छोड़ सपा में जाएंगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह? बेटे प्रतीक भूषण का बड़ा बयान’

0

UP Politics: बीजेपी के दिग्गज नेता और कैसरगंज संसदीय सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण का बड़ा बयान सामने आया है.

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन सियासी तपिश अभी से बढ़ने लगी है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश स्थित कैसरगंज संसदीय सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन्हीं अटकलों के बीच गोंडा से बीजेपी विधायक और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने इन अटकलों पर विराम लगाया है.

गोंडा विधायक प्रतीक भूषण ने एक पत्रकार सवालों का जवाब देते हुए अपने पिता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरों पर जवाब दिया है. जब पत्रकार ने विधायक प्रतीक भूषण से सवाल किया है कि क्या बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी छोड़ सपा में शामिल होंगे? इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि इस बारे में उन्हें नहीं बताया गया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि बृजभूषण शरण सिंह का ऐसा कोई प्लान नहीं.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भरोसा जताया है कि महिलाएं उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. उन्होंने पप्पू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उन्हें बड़ा नेता नहीं मानते और उनके विषय पर बातचीत करना नहीं चाहते हैं.

पूर्व सांसद की सपा में शामिल होने की क्यों शुरू हुईं अटकलें?

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सपा में शामिल होने की अटकलों पर जवाब दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व सांसद और गोंडा के नेता बृजभूषण शरण सिंह ही बेहतर बता सकते हैं कि राजनीतिक परिस्थितियां क्या बनती है.

पूर्व सांसद ने की अखिलेश यादव की तारीफ

गौरतलब है कि बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाते वक्त बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया था, तब अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता से अस्पताल जाकर मुलाकात की थी और उनका हाल जाना था. उस राजनीतिक घटनाक्रम की पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तारीफ की थी, और उसे अखिलेश यादव का बड़प्पन बताया था. उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहले भी कई मौकों पर बीजेपी की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं.

उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी…

0

इस संशोधन के बाद कक्षा 1 से 8 तक के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान (मदरसे) जिला स्तरीय शिक्षा समिति या शासन द्वारा निर्धारित सक्षम अधिकारी से संबद्धता तथा मान्यता प्राप्त कर सकेंगे.

उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के बेहतर नियमन एवं संचालन के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) अध्यादेश, 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. जिसका मुख्य उद्देश्य अधिनियम के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना है.

इस संशोधन के बाद कक्षा 1 से 8 तक के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान (मदरसे) जिला स्तरीय शिक्षा समिति या शासन द्वारा निर्धारित सक्षम अधिकारी से संबद्धता तथा मान्यता प्राप्त कर सकेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के संस्थानों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर से संबद्धता लेनी होगी. प्रदेश में इस व्यवस्था के तहत 400 से अधक मदरसों को लाभ मिलेगा. इनमें से ज्यादातर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल तक संचालित होते हैं.

बीते वर्ष लागू किया गया था अधिनियम

यहां बता दें कि धामी सरकार ने 8 अक्टूबर 2025 को अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 लागू किया था, जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा संचालित सभी संस्थानों (कक्षा 1 से 12) को रामनगर परिषद से अनिवार्य संबद्धता का प्रावधान था. साथ ही धार्मिक पाठ्यक्रम की अनुमोदन व्यवस्था और उल्लंघन पर कार्यवाही के प्रावधान शामिल थे. क्रियान्वयन के दौरान परिषद द्वारा केवल कक्षा 9-12 तक संबद्धता दिए जाने, निचली कक्षाओं की मान्यता और धार्मिक पाठ्यक्रम अनुमोदन में स्पष्टता की कमी जैसी समस्याएं सामने आईं.

इन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए यह संशोधन अध्यादेश लाया गया है. सरकार के मुताबिक, नए प्रावधान से अल्पसंख्यक संस्थानों का प्रशासनिक संचालन आसान होगा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों का समग्र शैक्षिक विकास सुनिश्चित होगा. सरकार के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है.

अल्पसंख्यक संस्थानों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026, कक्षा 1-8 मदरसा जिला समिति संबद्धता, उत्तराखंड कैबिनेट अध्यादेश और पुष्कर सिंह धामी अल्पसंख्यक शिक्षा जैसे मुद्दों पर यह फैसला अहम माना जा रहा है. अध्यादेश जारी होने के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. यह कदम अल्पसंख्यक समुदाय को राहत प्रदान करेगा और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करेगा.

Smartphones Price Hike: अचानक महंगे हो गए इन ब्रांड के स्मार्टफोन्स!

0

Smartphones Price Hike: इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है बढ़ती लागत. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी और चिपसेट जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.

Smartphones Price Hike:

भारत में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. देश की चार बड़ी कंपनियों Nothing, OnePlus, Xiaomi और Realme ने अपने कई लोकप्रिय फोन्स की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी कर दी है.

यह जानकारी टिप्स्टर के जरिए सामने आई जिसके बाद कीमतों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जांचने पर पता चला कि नई कीमतें अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर लागू हो चुकी हैं. हालांकि कंपनियों की तरफ से अभी तक इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बाजार में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है.

Nothing के फोन हुए सबसे ज्यादा महंगे

Nothing ने अपने कुछ प्रमुख स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है. Phone (3a) Lite की शुरुआती कीमत अब पहले से ज्यादा हो गई है. इसी तरह Phone (4a) और उसका Pro वर्जन भी अब ऊंची कीमत पर मिल रहे हैं. खास बात यह है कि Pro मॉडल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे यह प्रीमियम कैटेगरी के और करीब पहुंच गया है.

OnePlus 15 सीरीज की कीमतों में उछाल

OnePlus ने भी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 15 और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं. OnePlus 15 के दोनों वेरिएंट्स अब पहले से कई हजार रुपये महंगे हो चुके हैं. वहीं OnePlus 15R की कीमत में भी सीधा इजाफा किया गया है जिससे यह मिड-प्रिमियम सेगमेंट में और महंगा हो गया है.

Realme ने एक साथ कई फोन्स किए महंगे

Realme ने एक या दो नहीं बल्कि छह स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. हर स्टोरेज वेरिएंट पर लगभग समान बढ़ोतरी की गई है. जिन फोन्स की कीमत बढ़ी है उनमें C सीरीज से लेकर Pro सीरीज तक के मॉडल शामिल हैं. अब इनकी शुरुआती कीमतें पहले के मुकाबले ज्यादा हो गई हैं जिससे बजट और मिड-रेंज यूजर्स को सीधा असर पड़ेगा.

Xiaomi ने भी बढ़ाई Redmi Note सीरीज की कीमत

Xiaomi ने भी अपने लोकप्रिय Redmi Note 15 Pro सीरीज के फोन्स की कीमतों को अपडेट किया है. नई कीमतें अब कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं जिससे यह साफ हो गया है कि बढ़ोतरी लागू हो चुकी है. कुछ हाई-एंड वेरिएंट्स में कीमतों में ज्यादा उछाल देखा गया है.

आखिर क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है बढ़ती लागत. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी और चिपसेट जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसी वजह से कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि Carl Pei ने पहले ही इस स्थिति का संकेत दे दिया था. उन्होंने बताया था कि 2026 में कंपनियों के पास दो ही रास्ते बचेंगे या तो कीमतें बढ़ाएं या फीचर्स कम करें. उनका कहना था कि पहले जैसा “कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल अब लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल हो गया है.

BJP में शामिल हुए AAP सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी!

0

सूत्रों के अनुसार संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. हालांकि इन प्राथमिकियों के बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. सूत्रों के अनुसार संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. हालांकि इन प्राथमिकियों के बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

अब एफआईआर के बाद पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है. वहीं गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है. वहीं इस एफआईआर को लेकर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, पंजाब डरने वाला नहीं है.

संदीप पाठक उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. AAP को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है. इन सात सांसदों में से छह पंजाब से हैं.

वहीं बाद में राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी में उनके शामिल होने को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे राज्य सभा में ‘आप’ के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई. बता दें कि आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था. उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, वे किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं.

Best Cities To Visit In 2026: 2026 में घूमने की है प्लानिंग तो जरूर करें इन 10 शहरों…

0

आज अगर आप 2026 में दुनियाभर के फेमस जगहों को घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए है.

दुनिया भर के लाखों लोगों की राय और एक्सपर्ट्स के इनपुट के आधार पर तैयार एक खास रिपोर्ट में उन शहरों की लिस्ट सामने आई है, जहां जाना इस साल आपके लिए यादगार अनुभव बन सकता है. इस रिपोर्ट में सिर्फ घूमने-फिरने की जगहों को नहीं देखा गया, बल्कि यह भी समझा गया कि कौन से शहर आपको “घर जैसा एहसास” देने के साथ-साथ एक्साइटमेंट से भर देते हैं. यही वजह है कि इस लिस्ट में शामिल शहर सिर्फ टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि पूरा अनुभव देने वाले ठिकाने हैं.

24 हजार से ज्यादा लोगों की राय 

सबसे खास बात यह है कि इस रैंकिंग के लिए दुनिया के 150 शहरों से 24 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई. इसके अलावा 100 से ज्यादा शहरों के एक्सपर्ट्स और लोकल राइटर्स ने भी अपनी राय दी. यानी यह सिर्फ एक ट्रैवल लिस्ट नहीं, बल्कि असली अनुभवों पर आधारित गाइड है. चलिए आपको टॉप 10 शहरों के नाम बताते हैं.

मेलबर्न

यह शहर हर मायने में पूरा पैकेज है. बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स, शानदार खाना और कल्चर सब कुछ यहां टॉप लेवल का है.  यहां की गलियां, कैफे और आर्ट आपको बांधकर रखते हैं.

शंघाई

यह शहर लगातार बदल रहा है. यहां पुरानी पहचान के साथ नई सोच और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. खासकर कॉफी और नाइटलाइफ इसे अलग बनाते हैं.

एडिनबर्ग

इतिहास से भरा यह शहर अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जाना जाता है. पुराने किले, पार्क और आर्ट फेस्टिवल इसे खास बनाते हैं.

लंदन

हर बार कुछ नया देने वाला शहर. यहां म्यूजियम, फूड और एंटरटेनमेंट की इतनी वैरायटी है कि बोर होने का सवाल ही नहीं उठता.

न्यूयॉर्क

यह शहर एनर्जी से भरा हुआ है. यहां की लाइफ तेज है, लेकिन हर पल आपको कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है.

केप टाउन

नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट जगह. समुद्र, पहाड़ और खूबसूरत नजारे इसे दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में शामिल करते हैं.

मेक्सिको सिटी

यह शहर अपने खाने और कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां की गलियों में आपको असली लोकल एक्सपीरियंस मिलता है.

बैंकॉक

यहां की स्ट्रीट लाइफ, मंदिर और फूड आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं. हर कोना एक्सप्लोर करने लायक है.

सियोल

टेक्नोलॉजी और ट्रेंड्स का शहर. यहां की लाइफस्टाइल और फूड खासकर युवाओं को बहुत पसंद आता है.

टोक्यो

यह शहर परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल है. यहां हर बार कुछ नया देखने को मिलता है, जो ट्रिप को खास बना देता है.

Kal Ka Rashifal: 3 मई 2026 रविवार का दिन वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए लेकर आएगा बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्यफल!

0

Kal ka Rashifal: रविवार आपके लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानें ग्रहों की चाल का आपके करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत पर प्रभाव. पढ़ें 3 मई 2026 का सटीक राशिफल और पंचांग.

Kal ka Rashifal: 3 मई 2026, रविवार का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. कल पूरे दिन प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रभावी रहेगी. नक्षत्रों की गणना के अनुसार, सुबह 07:10 तक विशाखा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रारंभ होगा. विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, कल ग्रहों की युति से वरियान, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का साथ मिलेगा. विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मालव्य योग का लाभ मिलेगा, वहीं कुंभ राशि को कानूनी मामलों में और वृश्चिक-मीन को संपत्ति सुख की प्राप्ति हो सकती है.

कल चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. शुभ कार्यों के लिए कल दो विशेष समय उपलब्ध हैं: सुबह 10:15 से 12:15 (लाभ-अमृत का चौघड़िया) और दोपहर 02:00 से 03:00 (शुभ का चौघड़िया). हालांकि, दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय महत्वपूर्ण कार्यों से बचें. आइए, जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है. स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है.

  • Career: व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी.
  • Finance: आर्थिक मामलों में मित्रों से भरपूर मदद मिलेगी.
  • Love: पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा.
  • Health: सेहत अच्छी रहेगी, बस यात्रा के दौरान सतर्क रहें.
  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ और मानसिक अशांति वाला हो सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप शारीरिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं. व्यापारिक निर्णयों में सावधानी बरतें.

  • Career: व्यापार में कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल जाने की आशंका है.
  • Finance: धन के मामले में दिन मध्यम रहेगा.
  • Love: परिवार में किसी प्रियजन से जुड़ा दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है.
  • Health: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, गिरावट की संभावना है.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. पुराने कर्ज की समस्या सुलझने से मानसिक शांति मिलेगी. आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं.

  • Career: व्यवसाय में आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.
  • Finance: कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं.
  • Love: परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है.
  • Health: सेहत में हल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में साझेदारी (Partnership) से विशेष लाभ होने की उम्मीद है.

  • Career: आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे, जिससे करियर को नई दिशा मिलेगी.
  • Finance: साझेदारी के कामों से धन लाभ के प्रबल योग हैं.
  • Love: परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, खुशियाँ बढ़ेंगी.
  • Health: स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहेगा.
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, अन्यथा झूठे आरोप लग सकते हैं. व्यापार में फिलहाल किसी भी तरह का बदलाव करने से बचें.

  • Career: व्यवसाय में यथास्थिति बनाए रखें, परिवर्तन हानिकारक हो सकता है.
  • Finance: धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें.
  • Love: परिवार में मतभेद उत्पन्न होने की आशंका है, संयम रखें.
  • Health: शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है और अपनों की चिंता बनी रहेगी.
  • शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी करीबी व्यक्ति या रिश्तेदार के व्यवहार से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. व्यवसाय में अपने साझीदार (Partner) पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, विश्वासघात की संभावना है.

  • Career: साझीदार से धोखा खाने की संभावना है, चौकन्ने रहें.
  • Finance: आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें.
  • Love: रिश्तेदारों के साथ बड़ा विवाद होने की आशंका है.
  • Health: सेहत में गिरावट आ सकती है, वाहन चलाते समय बहुत सतर्क रहें.
  • शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने से मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा. आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.

  • Career: व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और नए कार्य शुरू कर सकते हैं.
  • Finance: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
  • Love: परिवार के साथ संबंध और भी मधुर होंगे.
  • Health: स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा.
  • शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए सफलताओं की सौगात लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज बड़ी सफलता मिल सकती है.

  • Career: करियर में उन्नति होगी, नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे.
  • Finance: नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं.
  • Love: माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा.
  • Health: स्वयं और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है. स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा. सहयोगियों की लापरवाही से व्यापार में कोई बड़ा अवसर या कार्य आपके हाथ से निकल सकता है.

  • Career: व्यापार में घाटा होने की आशंका है, महत्वपूर्ण कार्यों पर खुद ध्यान दें.
  • Finance: आर्थिक हानि से बचने के लिए सतर्क रहें.
  • Love: पारिवारिक कलह के कारण तनाव बढ़ सकता है.
  • Health: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के प्रति सचेत रहें, वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. किसी प्रियजन से अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है. लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहन की अच्छी तरह जाँच-परख कर लें.

  • Career: व्यापार में हानि की संभावना है, विशेष सावधानी बरतें.
  • Finance: निवेश और खर्चों के प्रति सतर्क रहें.
  • Love: किसी से भी वाद-विवाद या झगड़े में न पड़ें.
  • Health: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, लापरवाही न करें.
  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. कानूनी पेचीदगियों में आपको विजय प्राप्त होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

  • Career: व्यापार में लाभ होगा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ है.
  • Finance: मित्रों और संबंधियों से समय पर आर्थिक मदद मिल सकती है.
  • Love: धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं, अपनों का साथ मिलेगा.
  • Health: मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे.
  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. माता-पिता के सहयोग से आप किसी बड़ी परियोजना या कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं.

  • Career: नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल है.
  • Finance: नया मकान या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं.
  • Love: माता-पिता का भरपूर स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
  • Health: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा.
  • शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

इस एयरलाइन कंपनी ने रद्द की सभी फ्लाइट्स, बंद होने की कगार पर पहुंची, जानें अपनी बुकिंग-रिफंड का हाल’

0

Spirit Airlines: फ्लाइट के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतें हाल ही में बढ़ीं हैं, जिसके बाद इससे कई एयरलाइंस प्रभावित हो रही हैं. हाल ही में स्पिरिट एयरलाइंस ने भी अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी है.

American Spirit Airlines Cancels Flight:

यूएस- ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. एविएशन इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है, ATF की कीमतें बढ़ने का असर भी तेजी से दिखाई दे रहा है. कई एयरलाइंस अपनी कुछ उड़ाने रद्द कर रही हैं, तो वहीं कई पूरी तरह से बंद की जा रही है. इसी कड़ी में अमेरिकन स्पिरिट एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला कर लिया है.

स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइटें हुईं रद्द
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की लो-कॉस्ट स्पिरिट एयरलाइंस ने बढ़ती ईंधन की कीमतों के दबाव के चलते अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में हो रही इतनी तेजी से बढ़ोतरी की वजह से ऑपरेशन की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मौजूदा किराए पर उड़ानें चलाना आर्थिक रूप से मुश्किल हो गया है.

एयरलाइन की तरफ से बयान
इस फैसले के बारे में बात करते हुए स्पिरिट एयरलाइंस के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर डेव डेविस ने कहा कि, ‘स्पिरिट एयरलाइंस ने 30 से भी ज्यादा सालों से यात्रा को सुलभ बनाने और लोगों को एक साथ लाने में भूमिका निभाई है, साथ ही पूरे उद्योग में किफायती दरों को सुनिश्चित करने में भी योगदान दिया है.’ उन्होंने आगे ये भी बताया कि मार्च 2026 में उन्होंने अपने बॉन्डहोल्डर्स के साथ बैठक में रिस्ट्रक्चरिंग का प्लान तैयार किया था, लेकिन अचानक से बढ़ी ईंधन की कीमतों के कारण ये फैसला किया गया है.

जानें क्या है रिफंड प्रोसेस?
वहीं पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए एयरलाइन ने बताया है कि, जिन यात्रियों ने सीधे क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट खरीदे हैं, उनके पैसे अपने आप वापस कर दिए जाएंगे. जिन्होंने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक किया था, उन्हें रिफंड के लिए अपने एजेंट से संपर्क करना होगा. वहीं, वाउचर, क्रेडिट या लॉयल्टी पॉइंट्स से की गई बुकिंग के पैसे या मुआवजे का फैसला बाद में दिवालियापन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा.

बता दें कि बीते दिन ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि की खबरों के बाद एयर इंडिया ने भी अपनी रोजाना की 100 उड़ानें रद्द कर दी हैं. ये फैसला ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद आया है. ऐसे में यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए भी एडवायजरी जारी की जा रही है.