Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भंग की...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भंग की सदन की मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित…

1
0

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून का आज दूसरा दिन है।

दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली।”

प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की घोषणा की।”

जिसके बाद शून्य काल की शुरुआत हुई। जिसमें विपक्ष ने अपना स्थगन प्रस्ताव लाया।”

शून्यकाल के दौरान खाद और बीज की कथित कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर तत्काल चर्चा की मांग की।​”

विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद्द की कोई कमी नहीं है।”

जितनी खाद की जरूरत, उसका 90 प्रतिशत खाद का भंडारण हो चुका है। बीज की जितनी जरूरत उसकी 96 प्रतिशत का भंडारण मौजूद है।”

मंत्री के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया।”

इस फैसले से नाराज विपक्ष ने सदन में ही नारेबाजी शुरू कर दी।”

देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंच गए।”

जिससे कुछ देर तक कार्यवाही बाधित रही। गर्भगृह में नारेबाजी करने पर सभी विपक्षी विधायक स्वतः निलंबित हो गए।”