Home Blog Page 145

45 डिग्री की इस गर्मी में आप कर रहे ये बड़ी गलतियां, ऐसे में कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने चाहिए…

0

कई लोग बिना जानकारी के छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उनकी लाखों की गाड़ी का इंजन समय से पहले ही जवाब दे देता है. ऐसे में कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने चाहिए.

भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि आपकी गाड़ी का इंजन भी बुरी तरह प्रभावित होता है. तेज धूप में खड़ी कार अंदर से तंदूर जैसी गर्म हो जाती है और ऐसे में अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो इंजन धीरे-धीरे खराब होने लगता है.

कई लोग बिना जानकारी के छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उनकी लाखों की गाड़ी का इंजन समय से पहले ही जवाब दे देता है. इसलिए जरूरी है कि आप कुछ आसान बातों को समझें और उन्हें डेली रूटीन में अपनाएं, ताकि आपकी गाड़ी सेफ और स्मूद चलती रहे.

AC को लेकर ये गलती न करें

सबसे पहली और आम गलती है गाड़ी स्टार्ट करते ही तुरंत AC चालू कर देना .जब कार धूप में खड़ी रहती है तो उसके अंदर बहुत ज्यादा गर्म हवा भर जाती है. ऐसे में जैसे ही आप AC ऑन करते हैं, इंजन पर अचानक बहुत ज्यादा लोड पड़ता है. इससे इंजन पर दबाव बढ़ता है और उसकी उम्र कम हो सकती है. सही तरीका यह है कि पहले कार के दरवाजे या खिड़कियां खोलकर अंदर की गर्म हवा बाहर निकालें. फिर गाड़ी स्टार्ट करें और 30 सेकंड से 1 मिनट बाद AC चालू करें, इससे इंजन पर कम दबाव पड़ेगा.

बिना वॉर्म-अप दिए गाड़ी चलाना

दूसरी गलती इंजन को बिना वॉर्म-अप दिए गाड़ी चलाना है. बहुत से लोग जल्दी में होते हैं और गाड़ी स्टार्ट करते ही एक्सीलेटर दबाकर निकल जाते हैं लेकिन इंजन ऑयल को सभी पार्ट्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है, चाहे गर्मी का मौसम ही क्यों न हो. अगर आप तुरंत तेज चलाते हैं तो इंजन के पार्ट्स सूखे ही काम करने लगते हैं, जिससे घिसाव बढ़ता है. इसलिए हमेशा गाड़ी स्टार्ट करने के बाद कम से कम 1 मिनट तक उसे आइडल चलने दें, फिर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं.

कूलेंट की जगह सादा पानी डालना

तीसरी बड़ी गलती कूलेंट की जगह सादा पानी डालना है. कई लोग सोचते हैं कि पानी से भी इंजन ठंडा हो जाएगा, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. सादा पानी जल्दी उबलकर भाप बन जाता है और लंबे समय में इंजन के अंदर जंग भी पैदा कर सकता है. वहीं, अच्छा कूलेंट इंजन का तापमान कंट्रोल में रखता है और उसे ओवरहीट होने से बचाता है. इसलिए हमेशा कंपनी की ओर से बताए गए कूलेंट का ही इस्तेमाल करें.

टायर प्रेशर को नजरअंदाज करना

चौथी गलती टायर प्रेशर को नजरअंदाज करना है. गर्मियों में सड़क बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है जिससे टायर के अंदर की हवा फैलती है. अगर टायर में पहले से ही ज्यादा हवा भरी हो तो उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है. टायर फटना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि इससे गाड़ी पर भी असर पड़ता है. इसलिए गर्मियों में हमेशा टायर प्रेशर कंपनी के बताए लेवल पर या उससे थोड़ा कम रखें और समय-समय पर चेक करते रहें.

खराब इंजन ऑयल के साथ गाड़ी चलाना 

पांचवीं गलती पुराने और खराब हो चुके इंजन ऑयल के साथ गाड़ी चलाना है. इंजन ऑयल का काम इंजन के पार्ट्स को चिकना रखना होता है और उन्हें घिसने से बचान है. लेकिन जब ऑयल पुराना हो जाता है तो वह काला और गाढ़ा हो जाता है और अपनी क्षमता खो देता है. गर्मी में यह समस्या और बढ़ जाती है. खराब ऑयल की वजह से इंजन के पार्ट्स जाम हो सकते हैं और इंजन सीज भी हो सकता है. इसलिए समय पर ऑयल बदलवाना बहुत जरूरी है.

‘आज CSK और MI के बीच भिड़ंत, जानें चेन्नई-मुंबई की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन’

0

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आज आईपीएल 2026 में एक ही मैच खेला जाएगा. एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भिड़ेंगी. यहां जानें इस मुकाबले की A टू Z डिटेल्स.

आईपीएल 2026 में इस शनिवार यानी आज एक ही मैच खेला जाएगा. संडे को दो मुकाबले होंगे. आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. इस सीजन दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है. इससे पहले वानखेड़े में चेन्नई ने मुंबई को मात दी थी. अब हार्दिक पांड्या की एमआई घर पर मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

मुंबई और चेन्नई, दोनों के लिए ही आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं बीत रहा है. मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. 8 मैचों में सिर्फ दो मैच जीती है. ऐसे में अगर आज मुंबई हारती है तो फिर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो वो अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम अब तक आठ मैचों में तीन मुकाबले जीती है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

चेन्नई और मुंबई के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि, मुंबई थोड़ा आगे है. चेन्नई ने अब तक 19 बार मुंबई को हराया है, वहीं मुंबई 21 बार चेन्नई को मात दे चुकी है. दिलचस्प आंकड़े 2023 से हैं. आपको यकीन नहीं होगा कि चेन्नई 2023 से मुंबई को पांच बार हरा चुकी है, वहीं इस दौरान एमआई ने सिर्फ एक बार ही सीएसको को शिकस्त दी है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है. यहां ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बनते हैं. हालांकि, यह मैच रात का है, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि ओस पड़ती है या नहीं. फिलहाल टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. यानी आज डिफेंड होने के चांस हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर- अमान खान/गुरजनप्रीत सिंह

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे/अश्विनी कुमार

Kerala Elections ‘केरल के एग्जिट पोल में UDF की जीत, केसी वेणुगोपाल को CM बनाने पर कांग्रेस के भीतर उठ रहे सवाल’

0

Kerala Elections 2026: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गणना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. केरल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है. अधिकतर एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है. इसके साथ ही कांग्रेस के भीतर केरल के सीएम को लेकर हलचल भी तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि अगर केसी वेणुगोपाल केरल के मुख्यमंत्री बनने में रुचि रखते हैं तो विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत होने पर उन्हें आवश्यक प्रक्रिया से गुजरना होगा.

केरल में सीएम को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता

केरल के पूर्व प्रभारी और बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने विश्वास जताया कि यूडीएफ केरल में जीत हासिल करेगा और एग्जिट पोल से यह स्पष्ट है. उन्होंने शुक्रवार (1 मई 2026) को कहा, ‘केरल में कांग्रेस की जीत होगी इसमें कोई संदेह नहीं है.’ उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पार्टी का आला कमान ही सत्ता संभालने के लिए उपयुक्त व्यक्ति का चयन करेगा. तारिक अनवर ने प्रक्रिया का विवरण देते हुए कहा कि आला कमान एक पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा, जो विधायक दल की बैठक बुलाएगा और अगर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर सहमति बन जाती है तो इसकी सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘आला कमान अंतिम निर्णय लेगा.’ यह पूछने पर कि क्या विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद वेणुगोपाल मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जिसपर अनवर ने कहा कि अगर कांग्रेस के महासचिव (संगठन) इच्छुक हैं, तो उन्हें आवश्यक प्रक्रिया का पालन करना होगा.  उन्होंने कहा, ‘अगर विधायक दल, आला कमान को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार देता है, तो इस पर विचार किया जाएगा.’

वोटों की गिनती की प्रक्रिया पूरी: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गणना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर ने एक बयान में कहा कि मतगणना चार मई को सुबह आठ बजे 43 स्थानों पर स्थित 140 केंद्रों पर शुरू होगी और इस प्रक्रिया में कुल 15,465 कर्मी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इन कर्मियों में 140 चुनाव अधिकारी (आरओ), 1,340 सहायक चुनाव अधिकारी, 4,208 पर्यवेक्षक, 4,208 मतगणना सुपरवाइजर और 5,563 मतगणना सहायक शामिल हैं. सीईओ ने बताया कि वोटों की गिनती डाक मतपत्रों से शुरू होगी और एक चरण में अधिकतम 14 बूथों की ईवीएम की गिनती की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन कक्षों में मतदान सामग्री रखी गई है, उन्हें उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में खोला जाएगा और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी.

‘West Bengal Election: सुप्रीम कोर्ट पहुंची टीएमसी, मतगणना में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती का मामला’

0

टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला उठाया. 30 अप्रैल को कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की इसी याचिका को खारिज किया था.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हलचल तेज हो गई है. अब सिर्फ केन्द्रीय कर्मचारियों या पीएसयू कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. बंगाल की सत्ताधारी पार्टी (TMC) की तरफ से फौरन इसके ऊपर सुनवाई की मांग करते हुए मामले की गंभीरता का हवाला दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कल, 2 मई को TMC की उस अर्जी पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच बनाई है, जिसमें उसने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अर्जी दी है, जिसमें उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी. इस अर्जी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती में सिर्फ केंद्र सरकार और PSU (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) के कर्मचारियों को सुपरवाइजर के तौर पर तैनात करने को चुनौती दी गई थी. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच कल सुबह 10:30 बजे अर्जी पर सुनवाई करेगी.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

मतगणना केंद्रों पर केवल केंद्र सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट के रूप में तैनात करने के खिलाफ टीएमसी ने इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था. जहां उसकी याचिका को 30 अप्रैल को खारिज कर दिया गया था.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग असिस्टेंट की नियुक्ति राज्य सरकार या केंद्र सरकार के कर्मचारियों में से किसे किया जाए, यह चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है. राज्य सरकार के कर्मचारियों के बजाय केंद्र सरकार या केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों की नियुक्ति में अदालत को कोई अवैधता नहीं दिखती.’

कोर्ट ने ये भी कहा था कि पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देश मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए थे और यह चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है.

पश्चिम बंगाल में 4 मई को होगी मतगणना 

टीएमसी सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी तथा अधिवक्ता बिस्वरूप भट्टाचार्य ने कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर की थीं. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग मतगणना केंद्रों पर केवल केंद्रीय कर्मचारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त कर रहा है, जबकि ऐसा फैसला एकतरफा नहीं लिया जा सकता. उन्होंने अदालत से हस्तक्षेप की मांग की थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी. इससे पहले मतगणना व्यवस्था को लेकर राज्य में सियासी विवाद तेज हो गया है.

‘गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका’

0

बसपा चीफ मायावती ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस प्रकार की बढ़ोतरी से पहले से ही महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस आशंका से लोगों में बेचैनी व्याप्त है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.

जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका

मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश में कमर्शियल सिलेंडर की कमी के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की फिर से की गई वृद्धि और उसके आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ी खबरें सभी माध्यमों में प्रमुखता से सामने आ रही हैं. साथ ही, इस आशंका से लोगों में चिंता बढ़ी है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ेंगी .’

उन्होंने कहा, ‘इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजरायल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कोई वजह, सरकार ने जिस प्रकार राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खासकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित और जनकल्याण के तहत जारी रखना देशहित में होगा.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी नई दर के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार रुपये से अधिक हो जाएगी.

19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि की गई

बसपा प्रमुख ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस प्रकार की बढ़ोतरी से पहले से ही महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आकलन कर ही सरकार को अपनी नीतियां तय करनी चाहिए. कमर्शियल एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि की गई है.

‘बंगाल चुनाव की काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन’

0

सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाती है, लेकिन हर बार उन्हें राहत नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि आज भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, वैसे-वैसे तृणमूल कांग्रेस का समर्थन और मनोबल कम होता गया. उन्होंने कहा कि जब चुनाव बिना हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, तो तृणमूल कांग्रेस बेचैन हो गई. उनके मुताबिक, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद पार्टी का संतुलन भी बिगड़ता दिखा और अब वे चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहे हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाती है, लेकिन हर बार उन्हें राहत नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि आज भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल को केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, जबकि राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा जताया जाता है. आईपैक से जुड़े छापेमारी के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छापे के दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं, जिससे यह सवाल उठता है कि उन्हें अपने ही सिस्टम पर भरोसा नहीं है.

ममता बनर्जी पर जनता का भरोसा कमसुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि ममता बनर्जी पर जनता का भरोसा कम हो गया है. उनके मुताबिक, डर और हिंसा के सहारे सत्ता बनाए रखने की कोशिश अब कमजोर पड़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस की संवैधानिक संस्थाओं में आस्था नहीं दिखती, जिससे राजनीतिक और नैतिक सवाल खड़े होते हैं. बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों मतदान हुए थे. इसका नतीजा 4 मई सोमवार को जारी किए जाएंगे.

‘गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों में ये काम करें किसान, सरकार देती है 90% सब्सिडी’

0

गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों के लिए सरकार की 90% सब्सिडी वाली स्कीम का फायदा उठाकर आप अपनी लागत कम और मुनाफा डबल कर सकते हैं.

गेहूं की कटाई के बाद जब खेत खाली हो जाते हैं. तो अधिकतर किसान अगली फसल के इंतजार में जमीन को यूं ही छोड़ देते हैं. लेकिन यह समय हाथ पर हाथ धरकर बैठने का नहीं बल्कि स्मार्ट प्लानिंग के जरिए अपनी कमाई और संसाधनों को अपग्रेड करने का है. आज के दौर में खेती सिर्फ मेहनत का काम नहीं रह गई है. बल्कि सही टेक्नोलॉजी और सरकारी सपोर्ट का इस्तेमाल करके इसे प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाना ही असली समझदारी है.

अगर आप इस खाली समय में अपने खेतों को आधुनिक सिंचाई प्रणालियों से लैस कर लेते हैं. तो आने वाले सीजन में न सिर्फ आपकी लागत कम होगी बल्कि फसल की पैदावार भी जबरदस्त होगी. सबसे अच्छी खबर यह है कि इस काम के लिए सरकार किसानों को 90% तक की भारी सब्सिडी दे रही है. जिससे आपकी जेब पर बोझ भी नहीं पड़ेगा.

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर मिल रही है भारी छूट

सरकार का पूरा फोकस अब पर ड्रॉप मोर क्रॉप पर है. जिसका मतलब है कि पानी की हर एक बूंद से ज्यादा से ज्यादा पैदावार ली जाए. इसके लिए ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम (फुहारा सिंचाई) सबसे बेस्ट टेक्नोलॉजी मानी जाती है. इस आधुनिक सिस्टम को अपने खेत में लगवाने के लिए किसानों को अपनी जेब से बहुत कम पैसा खर्च करना पड़ता है.

क्योंकि उद्यान विभाग इस पर 90% तक की सब्सिडी दे रहा है. यह उन किसानों के लिए एक गोल्डन चांस है जो अपनी पुरानी सिंचाई पद्धति को बदलकर पानी बचाना चाहते हैं और फसल की क्वालिटी को बेहतर करना चाहते हैं.

  • ड्रिप सिस्टम से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है. जिससे खाद और पानी की बर्बादी बिल्कुल जीरो हो जाती है.
  • स्प्रिंकलर सिस्टम ढलान वाली जमीन या रेतीली मिट्टी के लिए बेस्ट है. जहां पानी का छिड़काव बारिश की तरह होता है.

इस खाली समय में आप अपने खेतों का रजिस्ट्रेशन कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 

इस सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए उद्यान विभाग ने रजिस्ट्रेशन की खिड़की खोल दी है और किसान भाई आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रोसेस काफी सरल रखी गई है जिससे कोई भी किसान इससे वंचित न रहे.

आपके पास अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और जमीन के कागजात जैसे खतौनी और एलपीसी का होना जरूरी है. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस स्कीम का फायदा दिया जा रहा है. इसलिए देरी करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है.

  • रजिस्ट्रेशन के समय अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और सही बैंक डिटेल्स देना न भूलें जिससे सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आए.
  • सीएससी सेंटर या खुद के मोबाइल से भी आप उद्यान विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

समय रहते सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके आवेदन करने से आप उन चुनिंदा किसानों में शामिल हो जाएंगे जो सरकारी योजनाओं का असली फायदा उठाकर अपनी लागत घटा रहे हैं.

मार्डन सिंचाई के लॉन्ग टर्म फायदे 

सिर्फ 10% लागत लगाकर जब आपके खेत में 90% सरकारी मदद से सिंचाई का सिस्टम लग जाता है. तो इसके फायदे आपको आने वाले कई सालों तक मिलते हैं. ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई करने पर मजदूरी का खर्च आधा रह जाता है और खरपतवार की समस्या भी काफी कम हो जाती है.

क्योंकि पानी सिर्फ फसल को मिलता है. इससे फसल एक समान बढ़ती है और उत्पादन में करीब 30 से 40% तक का इजाफा देखा गया है. गेहूं की कटाई के बाद का यह समय इस सेटअप को इंस्टॉल करने के लिए सबसे सही है. जिससे अगली फसल के लिए आप पूरी तरह तैयार रहें.

  • इस टेक्नोलॉजी से आप कम पानी वाले इलाकों में भी सब्जियां और बागवानी करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं.
  • यह सिस्टम न केवल बिजली बचाता है बल्कि आपकी मेहनत को भी कम करता है जिससे आप दूसरे कामों पर फोकस कर पाते हैं.

अपनी पारंपरिक सोच को बदलकर अगर आप इन आधुनिक सिंचाई प्रणालियों को अपनाते हैं. तो आप न केवल पर्यावरण बचाएंगे बल्कि अपनी खेती को भी एक नए लेवल पर ले जाएंगे.

‘बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट’

0

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। दक्षिण के बाद अब मध्य क्षेत्रों में भी अंधड़ और हल्की बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। दक्षिण के बाद अब मध्य क्षेत्रों में भी अंधड़ और हल्की बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

‘CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल’

0

CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल, इस दिन आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in जारी होगा एडमिट कार्ड

CGPSC Mains Time Table: CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल, इस दिन आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in जारी होगा एडमिट कार्ड / Image: CGPSC

CGPSC Mains Time Table छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी।

लिखित परीक्षा की समय-सारिणी

CGPSC Mains Time Table लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II , 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा राज्य के निर्धारित केन्द्रों में आयोजित होगी।

Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

0

अगर आप भी रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने अधोसंरचना विकास और मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों की कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 3 से 6 मई तक 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

तीन और छह मई को रद होने वाली रेलगाड़ियां

  • गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू ।
  • गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ।
  • गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।
  • गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
  • गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर ।
  • गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर ।
  • गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर ।
  • गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ।