Home Blog Page 202

‘इस बार जीत बहुत बड़ी होगी’,नामांकन के बाद स्टालिन का दमदार दावा, तमिलनाडु चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी…

0

Tamilnadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी पारा तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल कर चुनावी बिगुल बजा दिया.

नामांकन के तुरंत बाद उन्होंने रोड शो किया, जहां समर्थकों की भीड़ ने साफ संकेत दिया कि इस बार मुकाबला और ज्यादा तीखा होने वाला है.

स्टालिन ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, ‘हमारी जीत इस बार बहुत शानदार होगी. पिछली तीन बार की तुलना में इस बार मुझे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. तमिलनाडु दिल्ली के खिलाफ लड़ रहा है. इस बार जीत बहुत बड़ी होने वाली है.’

उनके इस बयान को सिर्फ चुनावी बयानबाजी नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जहां DMK खुद को ‘दिल्ली बनाम तमिलनाडु’ के नैरेटिव में स्थापित करने की कोशिश कर रही है.

इस चुनाव में DMK 234 में से 164 सीटों पर खुद चुनाव लड़ रही है, जबकि 70 सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं. कांग्रेस को 28 सीटें, CPI और CPI(M) को 5-5 सीटें, VCK को 8 और MDMK को 4 सीटें मिली हैं. इसके अलावा DMDK, IUML और अन्य क्षेत्रीय दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं. यह गठबंधन समीकरण साफ करता है कि DMK इस बार भी मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आधार के साथ मैदान में उतर रही है.

DMK फिर सत्ता में आएगी-कनिमोझी का भरोसा

DMK सांसद कनिमोझी ने भी पार्टी की वापसी को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि DMK फिर से सत्ता में लौटेगी.लोग पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वे किसे वोट देंगे और उन्हें भरोसा है कि DMK फिर से अच्छी सरकार देगी.’

उन्होंने आगे जोड़ा, ‘पिछले 5 साल में मुख्यमंत्री ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है और जितना वादा किया था उससे भी ज्यादा किया है.’

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: बालिका फुटबॉल में असम-तमिलनाडु की धमाकेदार जीत, छत्तीसगढ़ समेत चार टीमें सेमीफाइनल में…

0

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: पांचवें दिन शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद असम और तमिलनाडु की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं.

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर में आयोजित बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांच, ऊर्जा और कड़े मुकाबलों का शानदार संगम देखने को मिला. असम और तमिलनाडु ने अपने-अपने मैचों में एकतरफा जीत दर्ज कर दिन पर कब्जा जमाया, जबकि छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर खिताबी दौड़ को और दिलचस्प बना दिया.

असम और तमिलनाडु की शानदार जीत, 3-0 से दर्ज किया दबदबा

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में असम की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर सिक्किम को 3-0 से हराया. शुरुआत से ही असम ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. वहीं पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 की जीत हासिल की. मजबूत डिफेंस और सटीक पासिंग के दम पर तमिलनाडु ने मैच पूरी तरह अपने पक्ष में रखा.

छत्तीसगढ़-झारखंड का दबदबा, सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीमों ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया.छत्तीसगढ़ ने ग्रुप ‘ए’ में सभी मैच जीतकर अपराजेय रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड ने ग्रुप ‘बी’ में जीत का सिलसिला कायम रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया.इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और गुजरात की टीमों ने भी दमदार खेल दिखाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई.अब सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से और झारखंड का सामना गुजरात से होगा, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

जीत के बावजूद सेमीफाइनल से चूके असम और तमिलनाडु

पांचवें दिन शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद असम और तमिलनाडु की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं.यह प्रतियोगिता की कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है, जहां हर मैच का परिणाम अंतिम दौर की तस्वीर तय कर रहा है.

मोरवीरके साथ मैदान में दिखा उत्सव जैसा माहौल

रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और खेल प्रेमी मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान गेम्स के मैस्कॉट ‘मोरवीर’ के साथ बच्चों और युवाओं ने मनोरंजक खेल खेले, सेल्फी ली और क्विज का आनंद उठाया. ‘मोरवीर’ छत्तीसगढ़ी शब्दों ‘मोर’ (हमारा) और ‘वीर’ (बहादुरी) से बना है, जो जनजातीय समुदायों की अस्मिता, साहस और गौरव का प्रतीक बनकर उभरा है.

सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम

रायपुर में चल रहे इस आयोजन ने न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दिया है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों की ऊर्जा और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिला रहा है. अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां से खिताबी जंग और भी रोमांचक होने वाली है.

CG: अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए आज से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, सीएम साय करेंगे शुभारंभ…

0

Direct Flight Service: Maa Mahamaya Airport:

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से पैसेंजर अब सीधे दिल्ली और कोलकाता उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट में सीधी विमान सेवा की शुरूआत का शुभारंभ सीएम साय करेंगे. सप्ताह में 2 दिन दिल्ली और 2 दिन कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत होने से खबर से जिलेवासी बेहद खुश हैं, जिससे यात्रियों को अब बड़ी सहूलियत होने वाली है.

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज यानी 30 मार्च से मां महामाया अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से शुरू हो रहे दिल्ली-कोलकाता सीधी विमान सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से पैसेंजर अब सीधे दिल्ली और कोलकाता उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट में सीधी विमान सेवा की शुरूआत का शुभारंभ सीएम साय करेंगे. सप्ताह में 2 दिन दिल्ली और 2 दिन कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत होने से खबर से जिलेवासी बेहद खुश हैं, जिससे यात्रियों को अब बड़ी सहूलियत होने वाली है.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन

गौरतलब है गत 20 अक्टूबर 2024 सरगुजा संभाग में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. करीब 365 एकड़ में फैले और लगभग ₹80 करोड़ की लागत से विकसित एयरपोर्ट सरगुजा को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ता है. माना जा रहा है यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है. शायद यही वजह कि जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता को आमंत्रित किया है.

सरगुजा सांसद ने सीधी उड़ान सेवा को बताया ऐतिहासिक पल

मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा के शुभारंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि ने कहा यह एक ऐतिहासिक पल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा अब सही दिशा में कार्य हो रहा है. सरगुजा से सीधी विमान सेवा की शुरूआत पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएमस सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अंबिकापुर से विमान सेवा के विस्तार का स्वागत किया.

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: हॉकी में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले तय…

0

अब हॉकी प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है, जहां सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. रायपुर में जारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन हॉकी मुकाबलों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. खास तौर पर छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.

महिला हॉकी में रोमांचक मुकाबले, सेमीफाइनल लाइनअप तय

महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दिन के मुकाबलों में गुजरात ने तमिलनाडु को 10-1 से हराया, जबकि ओडिशा ने झारखंड को 5-4 से मात दी. मिजोरम ने मध्यप्रदेश को 6-0 से हराया और छत्तीसगढ़ ने बिहार को 9-0 से पराजित किया. हालांकि बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद गुजरात और छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए. अब सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला मिजोरम से और मध्यप्रदेश का सामना ओडिशा से होगा.

हॉकी सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़’ पुरुष हॉकी में छत्तीसगढ़ समेत चार टीमों की एंट्री

पुरुष वर्ग में भी मुकाबले पूरी तरह एकतरफा और आक्रामक रहे. ओडिशा ने असम को 12-1 से हराया, मध्यप्रदेश ने गोवा को 11-2 से पराजित किया, झारखंड ने कर्नाटक को 3-1 से मात दी, जबकि छत्तीसगढ़ ने आंध्रप्रदेश को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस तरह ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली.

छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत, आक्रामक रणनीति आई काम

छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने आंध्रप्रदेश के खिलाफ मैच की शुरुआत से ही दबदबा बना लिया. पहले ही मिनट में गोल कर टीम ने बढ़त हासिल की और पहले क्वार्टर तक 3-0 की मजबूत लीड ले ली. पूरे मुकाबले में टीम का तालमेल, तेज़ी और आक्रामक रणनीति शानदार रही, जिसका नतीजा 7-0 की एकतरफा जीत के रूप में सामने आया.

हॉकी में छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी निगाहें

अब हॉकी प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है, जहां सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ का सामना ओडिशा से होगा, जबकि झारखंड की भिड़ंत मध्यप्रदेश से होगी.खिलाड़ियों का जोश और प्रदर्शन खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

CG: खेलो इंडिया रायपुर में हॉकी-फुटबॉल और अंबिकापुर में हुए कुश्ती के मुकाबले…

0

छत्तीसगढ़ में चल रहे पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल के छठे दिन रायपुर में तीरंदाजी, हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि कुश्ती प्रतियोगिताएं सरगुजा में जारी रहेंगी। एथलेटिक्स स्पर्धाएं आज बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में शुरू होंगी। कर्नाटक 15 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। ओडिशा नौ स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद अरुणाचल प्रदेश पांच स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। खेलो इंडिया जनजातीय खेल छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से शुरू हुआ है और 3 अप्रैल जारी रहेगा।  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तीन हजार से अधिक खिलाडी इसमें भाग ले रहे हैं।

CG: लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ 132वीं कड़ी…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी मंच बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे मॉडल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और राज्य सरकार इसे जनभागीदारी से और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

इसके अलावा ‘मन की बात’ में मत्स्य पालन, फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और खेलों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को भी मुख्यमंत्री ने उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

CG Weather; प्रदेश में मौसम का हाल, तापमान की स्थिति, मौसम सिस्टम सक्रिय, बारिश और आंधी की संभावना…

0

CG Weather News: 40°C की तपिश के बाद अचानक बदल जाएगा मौसम! छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कब होगी एंट्री’

Chhattisgarh Weather Today:

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया. अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2-3°C गिरावट संभव है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम:

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

प्रदेश में मौसम का हाल

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है.

तापमान की स्थिति

राजनांदगांव में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C रहा. रायपुर में अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम सिस्टम सक्रिय

मौसम को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं. एक निम्न दबाव क्षेत्र बिहार से पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है, जबकि एक द्रोणिका उत्तरी ओडिशा से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए तमिलनाडु तक विस्तारित है. इन सिस्टम्स का असर आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव ला सकता है.

बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आने वाले दो दिनों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है.

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 30 मार्च को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. यहां हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जा सकता है.

‘जीरो सीट वाली पार्टी को…’, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज…

0

केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच जुबानी जंग बेहद तेज हो गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद थरूर ने मतदाताओं से बेहद सधे हुए अंदाज में खास अपील की है.

पलक्कड़ में बात करते हुए थरूर ने कहा कि जिस पार्टी के पास विधानसभा में एक भी सीट नहीं है, उसे चुनाव में एक गंभीर फैक्टर के रूप में नहीं देखा जा सकता. उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी नेता) कह रहे हैं कि अगर उन्हें एक दो या तीन सीटें भी मिल जाएं तो भी वे अपना खाता खोल लेंगे. इससे राज्य के भविष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

बीजेपी पर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए- थरूर

शशि थरूर ने आगे कहा कि जो लोग एलडीएफ सरकार को गिरते देखना चाहते हैं, उन्हें बीजेपी पर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास कभी भी इतनी सीटें नहीं होंगी कि वो कोई बदलाव ला सके. इसके बजाय, हमें एक मजबूत यूडीएफ सरकार चाहिए इसलिए, मुझे उम्मीद है कि युवा सुमेष अचिदान को अच्छा बहुमत मिलेगा. साथ ही राज्य भर के अन्य उम्मीदवारों को भी, ताकि केरल में सोच और दृष्टिकोण में पूरी तरह से बदलाव आ सके.

सत्तारूढ़ एलडीएफ पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा, “मैं मुझे पूरा विश्वास है कि एलडीएफ के दिन गिने-चुने हैं. 9 अप्रैल को उनका फैसला होगा और 4 मई को हम सब जश्न मनाएंगे.”

इससे पहले शशि थरूर ने कहा था कि सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच कोई भी कथित समझौता चुनावों में काम नहीं करेगा क्योंकि कांग्रेस का लोगों के साथ समझौता है. कायमकुलम में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि अगर ऐसी कोई डील हुई है तो वह केवल सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच ही हो सकती है.

अखिलेश यादव ने दादरी से यूपी के किसानों के मुआवजे पर किया बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो हम…

0

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रैली से पश्चिमी यूपी की सियासत गरमा गई है. इस रैली से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. अखिलेश ने कहा कल भी रैली हुई थी…जो कल रैली हुई उसकी तो हमारे लोगों ने पोल खोल दी है…ये नया जमाना है कोई कैमरे से नहीं बच सकता है.

उस रैली में लोग आए नहीं थे लोगों को लाया गया था..जो पार्टी अपने को दुनिया में सबसे पार्टी बोलती है…उस पार्टी के नेताओं को अपने सरकारी कर्मचारियों को सहारा लेना पड़ा. उस रैली में जहां-जहां से छात्र बुलाए गए थे उन्हें लंबी छुट्टी दी गई है और आज की रैली में जो आए हैं उससे बीजेपी की उत्तर प्रदेश से लंबी छोटी होनी है.

अखिलेश यादव ने कहा कि 7 एयरपोर्ट चालू किए और 6 बंद हो गए. इस एयरपोर्ट की कम से कम वादा करके जाएं कि इस एयरपोर्ट को नहीं बेचेंगे, इस एयरपोर्ट का उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है. अखिलेश यादव ने कहा कि कल रैली में सिंलेडर पर चर्चा करना भूल गए, बीजेपी ने दुख दर्द और धोखा देने का काम किया है. किसान भाइयों से जमीन ली होगी मुआवजा नहीं दिया होगा, हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को बाजार रेट से मुआवजा देंगे जब किसी विकास के लिए जमीन लेंगे. अखिलेश यादव ने कहा एक-एक कार्यकर्ता, नेता का धन्यवाद, इस रैली की चर्चा ने कई लोगों के होश उड़ाए.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो मुआवजा मिलता था किसानों को वो मुआवजा अब बीजेपी सरकार में किसानों को नहीं मिलता है. बीजेपी ने मुआवजे के नाम पर मजाक किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि हमने ATM की चर्चा सुनी, अपनी सरकार के ATM का तो हिसाब कर लेते. मैं आप पर छोड़ता हूं कि ATM क्या है, सुना है A पर बहुत मेहरबानी की जाती है. अखिलेश यादव ने कहा कि MOU साइन किए 50 लाख करोड़ के पर जमीन पर कुछ नहीं उतार पाए न रोजगार दे पाए नौजवान नौकरी से दूर है. हम नौजवानों की नौकरी के लिए काम करेंगे.

नोएडा के अंधविश्वास वाले बयान पर भी अखिलेश का जवाब

अखिलेश यादव ने कहा वो कहते हैं कि नोएडा नहीं आते, अंधविश्वास है. तो वो दोनों मिलकर भी इतनी बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नहीं बैठे होंगे उससे ज्यादा हम यहां अपने कार्यकर्ताओं के घर चाय पी चुके हैं. जिस मेट्रो में बैठकर उन्होंने उद्घाटन किया वो समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाई, दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा.

हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया- अखिलेश यादव

सपा चीफ ने कहा कि इन्होंने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, मंदिरों को गंगाजल से धुलवाया. आज इनके झंडे उतरे हैं, आगे सत्ता से उतारा जाएगा. ये लड़ाई किसी एक चुनाव के लिए नहीं है. PDA की लड़ाई जारी रहेगी, हर एक की खुशहाली और तरक्की तभी होगी जब आपसी भरोसा बढ़ेगा नहीं तो 5% लोग 95% का शोषण करते रहेंगे. कुछ लोगों को ये लगता है कि ये संभव नहीं है इसलिए 5% का पिछलग्गू बनकर रहना चाहते हैं. 5000 सालों से चला आ रहा है लेकिन बाबा साहेब ने हमें अधिक दिया. इसलिए नेता जी ने संविधान से समाजवादी को चुना, हम सबको सम्मान देने का काम करेंगे, संविधान ही 95% का रक्षक है.

जब तक बीजेपी है, संविधान खतरे में रहेगा- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि 400 सीटें लाकर संविधान बदल देंगे, साजिश कर रहे थे वो 2024 के चुनाव में अंडरग्राउंड होकर बैठ ग‌ए हैं. वक्त का इंतजार कर रहे हैं, वो वक्त कभी नहीं आएगा, फिर भी चौकन्ना रहना है. जब तक बीजेपी है, संविधान खतरे में रहेगा इसलिए बीजेपी को हटना है. बीजेपी कोई दल नहीं है, नकारात्मक, विभाजनकारी दल है. पहले हम कहते थे कि बीजेपी हटाओ संविधान बचाओ, अब हम कहते हैं कि नकारात्मक विचारधारा हटाओ, संविधान बचाओ.

“निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण”

0

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग जोर पकड़ रही है.

जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता खुलकर निशांत कुमार के समर्थन में सामने आ रहे हैं. उनका मानना है कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे हैं और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री भी है, जिससे वह प्रशासन को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं. पार्टी के अंदर यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं.

श्याम रजक ने खुलकर जताई इच्छा

फुलवारी विधानसभा से विधायक और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि निशांत ही सीएम बनें.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला एनडीए और नीतीश कुमार को ही लेना है. उनके मुताबिक गठबंधन की राजनीति में सभी दलों को साथ लेकर चलना जरूरी होता है, इसलिए निर्णय परिस्थितियों को देखकर ही लिया जाएगा.

बीजेपी से भी कई दावेदार

श्याम रजक ने बीजेपी की तरफ से संभावित मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बीजेपी में कई ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं.

रजक ने यह भी साफ किया कि चाहे मुख्यमंत्री कोई भी बने निशांत कुमार या बीजेपी का कोई नेता, सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी. उनका मानना है कि बिहार के विकास की गति बनाए रखने के लिए अनुभव और नेतृत्व दोनों जरूरी हैं.

फिलहाल, बिहार की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन अंतिम फैसला एनडीए और नीतीश कुमार के हाथ में ही माना जा रहा है.