समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रैली से पश्चिमी यूपी की सियासत गरमा गई है. इस रैली से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. अखिलेश ने कहा कल भी रैली हुई थी…जो कल रैली हुई उसकी तो हमारे लोगों ने पोल खोल दी है…ये नया जमाना है कोई कैमरे से नहीं बच सकता है.
उस रैली में लोग आए नहीं थे लोगों को लाया गया था..जो पार्टी अपने को दुनिया में सबसे पार्टी बोलती है…उस पार्टी के नेताओं को अपने सरकारी कर्मचारियों को सहारा लेना पड़ा. उस रैली में जहां-जहां से छात्र बुलाए गए थे उन्हें लंबी छुट्टी दी गई है और आज की रैली में जो आए हैं उससे बीजेपी की उत्तर प्रदेश से लंबी छोटी होनी है.
अखिलेश यादव ने कहा कि 7 एयरपोर्ट चालू किए और 6 बंद हो गए. इस एयरपोर्ट की कम से कम वादा करके जाएं कि इस एयरपोर्ट को नहीं बेचेंगे, इस एयरपोर्ट का उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है. अखिलेश यादव ने कहा कि कल रैली में सिंलेडर पर चर्चा करना भूल गए, बीजेपी ने दुख दर्द और धोखा देने का काम किया है. किसान भाइयों से जमीन ली होगी मुआवजा नहीं दिया होगा, हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को बाजार रेट से मुआवजा देंगे जब किसी विकास के लिए जमीन लेंगे. अखिलेश यादव ने कहा एक-एक कार्यकर्ता, नेता का धन्यवाद, इस रैली की चर्चा ने कई लोगों के होश उड़ाए.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो मुआवजा मिलता था किसानों को वो मुआवजा अब बीजेपी सरकार में किसानों को नहीं मिलता है. बीजेपी ने मुआवजे के नाम पर मजाक किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि हमने ATM की चर्चा सुनी, अपनी सरकार के ATM का तो हिसाब कर लेते. मैं आप पर छोड़ता हूं कि ATM क्या है, सुना है A पर बहुत मेहरबानी की जाती है. अखिलेश यादव ने कहा कि MOU साइन किए 50 लाख करोड़ के पर जमीन पर कुछ नहीं उतार पाए न रोजगार दे पाए नौजवान नौकरी से दूर है. हम नौजवानों की नौकरी के लिए काम करेंगे.
नोएडा के अंधविश्वास वाले बयान पर भी अखिलेश का जवाब
अखिलेश यादव ने कहा वो कहते हैं कि नोएडा नहीं आते, अंधविश्वास है. तो वो दोनों मिलकर भी इतनी बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नहीं बैठे होंगे उससे ज्यादा हम यहां अपने कार्यकर्ताओं के घर चाय पी चुके हैं. जिस मेट्रो में बैठकर उन्होंने उद्घाटन किया वो समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाई, दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा.
हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया- अखिलेश यादव
सपा चीफ ने कहा कि इन्होंने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, मंदिरों को गंगाजल से धुलवाया. आज इनके झंडे उतरे हैं, आगे सत्ता से उतारा जाएगा. ये लड़ाई किसी एक चुनाव के लिए नहीं है. PDA की लड़ाई जारी रहेगी, हर एक की खुशहाली और तरक्की तभी होगी जब आपसी भरोसा बढ़ेगा नहीं तो 5% लोग 95% का शोषण करते रहेंगे. कुछ लोगों को ये लगता है कि ये संभव नहीं है इसलिए 5% का पिछलग्गू बनकर रहना चाहते हैं. 5000 सालों से चला आ रहा है लेकिन बाबा साहेब ने हमें अधिक दिया. इसलिए नेता जी ने संविधान से समाजवादी को चुना, हम सबको सम्मान देने का काम करेंगे, संविधान ही 95% का रक्षक है.
जब तक बीजेपी है, संविधान खतरे में रहेगा- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि 400 सीटें लाकर संविधान बदल देंगे, साजिश कर रहे थे वो 2024 के चुनाव में अंडरग्राउंड होकर बैठ गए हैं. वक्त का इंतजार कर रहे हैं, वो वक्त कभी नहीं आएगा, फिर भी चौकन्ना रहना है. जब तक बीजेपी है, संविधान खतरे में रहेगा इसलिए बीजेपी को हटना है. बीजेपी कोई दल नहीं है, नकारात्मक, विभाजनकारी दल है. पहले हम कहते थे कि बीजेपी हटाओ संविधान बचाओ, अब हम कहते हैं कि नकारात्मक विचारधारा हटाओ, संविधान बचाओ.



