Home Blog Page 209

Sahitya Utsav 2026: देशभर से 120 साहित्यकार पहुंचे रायपुर, 4 पुस्तकों का किया गया विमोचन…

0

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिका, एक कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य के साहित्यकार, जे. नंदकुमार द्वारा लिखित पुस्तक नेशनल सेल्फहुड इन साइंस, प्रो. अंशु जोशी की पुस्तक लाल दीवारें, सफेद झूठ और राजीव रंजन प्रसाद की पुस्तक तेरा राज नहीं आएगा रे का विमोचन किया गया.

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया. राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ किया.  समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा, अभिनेता मनोज जोशी मौजूद रहे.

इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिका एक कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य के साहित्यकार, जे. नंदकुमार द्वारा लिखित पुस्तक नेशनल सेल्फहुड इन साइंस, प्रो. अंशु जोशी की पुस्तक लाल दीवारें, सफेद झूठ और राजीव रंजन प्रसाद की पुस्तक तेरा राज नहीं आएगा रे का विमोचन किया गया.

उप सभापति हरिवंश ने छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य की एक समृद्ध और प्राचीन परंपरा रही है. इस प्रदेश ने अपनी स्थानीय संस्कृति को सदैव मजबूती से संजोकर रखा है. रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन में अत्यंत रचनात्मक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.

उन्होंने कबीर के काशी से गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है.  उप सभापति ने कहा कि एक पुस्तक और एक लेखक भी दुनिया को बदलने की शक्ति रखते हैं. उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देता है, आशा जगाता है, निराशा से उबारता है और जीवन जीने का साहस प्रदान करता है.

उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि भारत आज स्टील, चावल उत्पादन और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. देश की आत्मनिर्भरता से दुनिया को नई दिशा मिली है और इस राष्ट्रीय शक्ति के पीछे साहित्य की सशक्त भूमिका रही है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और इस पावन भूमि पर तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का शुभारंभ होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने देशभर से आए साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 साहित्य का एक महाकुंभ है, जिसमें प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार सहभागिता कर रहे हैं. आयोजन के दौरान कुल 42 सत्रों में समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों पर गहन विमर्श होगा. यह समय गणतंत्र के अमृतकाल और छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष का है, इसी भाव के अनुरूप इस उत्सव का आयोजन किया गया है.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की तुलना समुद्र मंथन से करते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र मंथन में विष और अमृत दोनों निकले, उसी प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे सेनानियों ने विष रूपी कष्ट स्वयं सहकर आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी का अमृत प्रदान किया. उन्होंने कहा कि हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानी लेखक, पत्रकार और वकील भी थे. माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा बिलासपुर जेल में रचित पुष्प की अभिलाषा जैसी रचनाओं ने देशवासियों को प्रेरित किया. माधवराव सप्रे की कहानी एक टोकरी भर मिट्टी को हिंदी की पहली कहानी माना जाता है.

मुख्यमंत्री ने पंडित लोचन प्रसाद पांडेय, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और गजानन माधव मुक्तिबोध जैसे साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सहेजना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. राजनांदगांव में त्रिवेणी संग्रहालय का निर्माण इसी भावना का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव के मंडपों को विनोद कुमार शुक्ल, श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव जैसे महान साहित्यकारों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और साहित्य को नई पहचान दी. उन्होंने कहा कि कविता अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध करना सिखाती है और यही साहित्य की वास्तविक शक्ति है.

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यपाठ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी कवि हृदय थे और उनकी कविताओं ने करोड़ों लोगों को प्रेरणा दी. “हार नहीं मानूंगा…” जैसी पंक्तियां आज भी जनमानस को संबल देती हैं.

CG: 16 IPS अफसरों का हुआ प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें ..

0

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 16 अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर आदेश जारी किया है. पदोन्नति से जुड़े सभी प्रस्तावों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम आदेश जारी किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां 16 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन हुआ है. गृह विभाग ने पदोन्नत होने वाले आईपीएस अफसरों की सूची जारी कर दी है.शुक्रवार की देर रात को जारी हुई सूची में अलग-अलग बैच के कई अफसरों के नाम हैं जिनका प्रमोशन किया गया है. इनमें एक अफसर को एडीजी, दो को आईजी और 8 अफसरों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति मिली है. आइए जानते हैं….

ADG पद पर पदोन्नत हुए छाबड़ा

राज्य कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अफसर डॉ आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकके पद पर पदोन्नत किया गया है. इन्होंने 25 सालों की सेवा पूरी कर ली है. स संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति मिली थी. डॉ. छाबड़ा लंबे समय से पुलिस प्रशासन में अहम जिम्मेदारियां निभाते आ रहे हैं और उनकी पदोन्नति को अनुभव का सम्मान माना जा रहा है.

दो अफसर बने आईजी

इधर साल 2008 के दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है. इनमें प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्ऱे शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रक कार्यरत 2008   बैच की आईपीएस अफसर नीथू कमल एक जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है.इसी तरह डी श्रवण को भी समान तिथि से आईजी वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है.

8 अफसर डीआईजी बने  

आवंटन वर्ष 2012 के 8 आईपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है. इनमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं. इन पदोन्नतियों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी और 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई थी.

5 अधिकारियों को चयन श्रेणी

2013 के चार IPS अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है. इनमें डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह शामिल हैं. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला (भापुसे–2013) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है.

Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा रात का तापमान, अगले 48 घंटे अहम…

0

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है. दुर्ग में सर्वाधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और अंबिकापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. फिलहाल प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में भी यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं.

प्रदेश भर में रहा शुष्क, कहीं नहीं हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. किसी भी क्षेत्र में वर्षा दर्ज नहीं की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

वर्षा के आंकड़े सभी जिलों में शून्य दर्ज
प्रदेश में वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे. किसी भी जिले से बारिश की सूचना नहीं मिली है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है.

सिनोप्टिक सिस्टम इन मौसमी कारणों से बदल रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र वहीं बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है.

इसके अलावा, पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका 85 डिग्री पूर्वी देशांतर और 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 135 नॉट की रफ्तार वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी बनी हुई है.

आज प्रदेश में रहेगा साफ और शुष्क
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश या किसी अन्य मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है. आज के लिए मौसम विभाग द्वारा किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

आने वाले दिनों में तापमान स्थिर, मौसम शुष्क
दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.

रायपुर में सुबह धुंध, दिन में हल्की गर्मी
राजधानी रायपुर में 24 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है.

CG: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ सरकार लगाएगी स्टेट लेवल एम्प्लॉयमेंट फेयर…

0

छत्तीसगढ़ सरकार के स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल एजुकेशन और एम्प्लॉयमेंट विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को रायपुर में स्टेट लेवल एम्प्लॉयमेंट फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल एजुकेशन और एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट की तरफ से 29, 30 और 31 जनवरी, 2026 को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार (रायपुर) में स्टेट लेवल एम्प्लॉयमेंट फेयर लगाया जा रहा है। इस फेयर में, अलग-अलग एम्प्लॉयर्स प्राइवेट सेक्टर में लगभग 15,000 खाली पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट करेंगे।

विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध सारी डिटेल

रोजगार मेले में अधिसूचित रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

इच्छुक आवेदकों के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी प्रदान की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले से अब तक 2870 आवेदकों का सफलतापूर्वक पंजीयन हो चुका है।

जिले के रजिस्टर्ड आवेदकों के लिए इंटरव्यू की तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई है। उन्होंने जिले के ज़्यादा से ज़्यादा योग्य और इच्छुक आवेदकों से गुज़ारिश की है कि वे तय तारीख को रोज़गार मेले में आएं और इंटरव्यू में हिस्सा लें और इस मौके का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मेले में 15 हज़ार टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिले के इच्छुक युवा 30 जनवरी को सभी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के साथ रोज़गार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए, ज़िला रोज़गार और सेल्फ़-एम्प्लॉयमेंट गाइडेंस सेंटर, जामकोर से संपर्क किया जा सकता है। राज्य सरकार ने कई जानी-मानी कंपनियों से हाथ मिलाया है ताकि युवाओं को उनकी काबिलियत के हिसाब से रोज़गार दिया जा सके।

युवाओं के लिए संजीवनी की तरह काम करेगी सरकार

ऐसे में सरकार अब 15,000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इन कंपनियों में नौकरी के लिए कोई एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि युवाओं को इंटरव्यू के बाद सीधे अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि सत्ता संभालने के बाद से ही सीएम साय राज्य के गांवों, गरीबों और युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। सत्ता में आते ही उन्होंने कई ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनका सीधा फायदा आखिरी व्यक्ति को मिल रहा है। अब हर व्यक्ति को रोजगार देने के लक्ष्य के साथ सरकार 15,000 पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार की यह पहल युवाओं के लिए संजीवनी का काम करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले एनएचएम कर्मचारी, 6 मांगों पर जल्द निर्णय का भरोसा

0

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल के समय बनी सहमति के अनुसार तीन माह के भीतर लंबित मांगों के निराकरण का मुद्दा उठाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की छह लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही इस संबंध में मिशन संचालक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रेड पे निर्धारण, नई मानव संसाधन नीति लागू करने, चिकित्सा परिचर्या सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर अंक दिए जाने सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी। मंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से हुई चर्चा सकारात्मक रही। मंत्री कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और जल्द ठोस निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

मुलाकात के दौरान प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी पुरन दास, डॉ. आलोक शर्मा, दिनेश खार्कवाल, अमृत राव भोसले सहित अन्य एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।

केसर नगर में हिंदू जागरण मंच ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

0

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर केसर नगर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा जैसे उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जगाते हैं।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नेताजी का संघर्ष, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ किया गया।

हिंदू जागरण मंच ने बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई, मां सरस्वती की पूजा

0

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर इस पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कालीबाड़ी गायत्री स्कूल के पास स्थित माता सरस्वती की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जहां मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने देवी सरस्वती से समाज में ज्ञान, संस्कार और सद्बुद्धि के प्रसार की कामना की। वक्ताओं ने इस अवसर पर बसंत पंचमी के महत्व को उजागर करते हुए इसे भारतीय संस्कृति में शिक्षा, कला और ज्ञान का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने बताया कि इस दिन का महत्व सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण समाज में सद्गुणों की वृद्धि के लिए भी प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इसे और भी भव्य बना दिया। सभी ने मिलकर माता सरस्वती के जयघोष के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया और इस दिन को यादगार बना दिया।

नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन को जोगी कांग्रेस नेता समसुल का समर्थन, आयुष विश्वविद्यालय का घेराव

0

राजनांदगांव। नया रायपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया। नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नजीब अशरफ और प्रदेश सचिव अमित रॉय के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे 300 से 400 छात्र-छात्राएं आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन को अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने समर्थन दिया।
छात्रों की प्रमुख मांगों में सेमेस्टर फॉर्म शुल्क 1500 रुपए करने, समय पर परीक्षा कराने के लिए तत्काल टाइम टेबल जारी करने, रिचेकिंग व रिटोटलिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने, सेमेस्टर परिणामों में सुधार तथा सभी कॉलेजों की प्रैक्टिकल फीस 300 रुपए निर्धारित करने की मांग शामिल थी। आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रैक्टिकल फीस निःशुल्क करने और परीक्षा शुल्क 3100 रुपए से घटाकर 1500 रुपए करने पर सहमति दी।
जोगी कांग्रेस नेता शमसूल आलम ने बताया कि रैली के रूप में पहुंचे छात्रों को पुलिस ने मुख्य गेट पर रोक दिया। पुलिस के अनुरोध पर छात्र गेट पर ही बैठ गए और शांतिपूर्ण ढंग से भजन-कीर्तन करने लगे। काफी देर इंतजार के बाद जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए। इसके बाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
छात्रों ने कॉलेजों की जांच के लिए एक समिति गठित करने और उसमें पासआउट छात्रों को प्रतिनिधि के रूप में शामिल करने की मांग भी रखी। इस पर कुलपति ने अगले दिन मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है।
प्रदर्शन में नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, अजीत जोगी युवा मोर्चा, एनएसयूआई अंबिकापुर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इनमें कोंडागांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई जिलों से आए विद्यार्थी शामिल थे।
शमसूल आलम ने कहा कि शेष मांगों को लेकर जल्द ही नर्सिंग एसोसिएशन के साथ स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी। वहीं छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री से भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, दक्षिण ब्लॉक मंडल के अध्यक्ष बने आफताब

0

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत राजनांदगांव शहर के दक्षिण ब्लॉक में आफताब अहमद को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
आफताब अहमद ने इस नियुक्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, संगठन सृजन के तहत दक्षिण ब्लॉक प्रभारी हनी ग्रेवाल सहित अन्य जनों का आभार व्यक्त किया।
आफताब अहमद ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत युथ कांग्रेस से की थी। वह पिछले 10 वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों निष्ठा से कार्य कर रहे थे। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करेगी, ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया है।

स्वदेशी मेला बना स्वावलंबन, संस्कृति और सम्मान का संगम : संतोष पांडे

0

राजनांदगांव। स्टेट स्कूल मैदान में 22 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वदेशी मेला “स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को सायं 6 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पांडे रहे, जबकि अध्यक्षता महापौर श्री मधुसूदन यादव ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री पारस वर्मा एवं श्रीमती बसंतलता निर्वाणी उपस्थित रहीं। स्वदेशी जागरण मंच की सहसंयोजक श्रीमती शीला शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर जोर दिया। सांसद श्री संतोष पांडे ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्वावलंबन, संस्कृति और सम्मान का संगम है। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करते हैं।

मेले के प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री अमर लालवानी एवं श्री रवि सिन्हा ने बताया कि स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनभागीदारी का सशक्त अभियान है। आमजन का उत्साह यह दर्शाता है कि स्वदेशी को अपनाने की भावना निरंतर मजबूत हो रही है।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भजन संध्या, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत-नृत्य, भारतीय बैंड शो और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन को सफल बनाने में स्वागत समिति, मेला समिति, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प और घरेलू उद्योगों को समर्थन दिया। आयोजन सात दिनों तक प्रतिदिन नए कार्यक्रमों और संदेशों के साथ जारी रहेगा।

रामलला की शोभायात्रा से भक्तिमय माहौल
स्वदेशी मेले के शुभारंभ अवसर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला आयोजन समिति द्वारा भव्य रामलला की शोभायात्रा निकाली गई। नन्हे बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों के रूप में प्रस्तुति दी। हनुमान चालीसा नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

भारत माता की आरती में उमड़ा जनसैलाब
स्वदेशी मेले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के डोम का शुभारंभ सांसद श्री संतोष पांडे और महापौर श्री मधुसूदन यादव ने किया। इसके बाद भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर चेंबर के जिला अध्यक्ष श्री कमलेश बैद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद बाफना सहित अनेक पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

विभास पाठक की भजन संध्या ने बांधा समां
लोकप्रिय भजन गायक श्री विभास पाठक की भजन संध्या देर शाम तक चली। प्रभु श्रीराम के भजनों पर श्रोता भावविभोर नजर आए।

आज होंगे विशिष्ट अतिथि
मेले के संयोजक श्री विनोद ढड्डा एवं श्री मनोज निर्वाणी ने बताया कि 24 जनवरी, शनिवार को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर अतिथि के रूप में मेले में शामिल होकर आयोजन का अवलोकन करेंगे।