Home समाचार बड़ी खबर LIVE: देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों के बीच भारत सरकार...

बड़ी खबर LIVE: देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान…

2
0

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।’

पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए अदालत ने यह समय एजेंसी की मांग पर बढ़ाया है। एनआईए ने दूसरी बार कोर्ट से समय बढ़ाने की अपील की थी, जिसे शुक्रवार को मंजूरी मिल गई। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान कई नए सुराग सामने आए हैं और बड़े पैमाने पर डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है, जिसके लिए अतिरिक्त समय जरूरी है। एनआईए ने दावा किया है कि इस मामले के तार केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं। एजेंसी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा चुनाव के कारण हुई: कांग्रेस

कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह घोषणा चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण की गई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को 30 अप्रैल तक का इंतजार करना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होगा।

सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों से निपटने में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) जैसी तेल विपणन कंपनियों की मदद करने के लिए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूरे देश में रामनवमी मनाई जा रही है। जिस सरकार ने भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल की, उसने आज सत्र बुलाया है। अगर सरकार ने सत्र नहीं बुलाया होता, तो सांसद भी आज रामनवमी मना रहे होते।

देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें।

दिल्ली के त्रिनगर में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

उत्तरी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर की तीसरी मंजिल में आग लगने से पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, अग्निशमन सेवा को सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद घटना स्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां, केशव पुरम थाने की टीम और एक एंबुलेंस को भेजा गया। उन्होंने बताया कि पांचों घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

अखिलेश यादव बोले- यूपी में सिर्फ एक माफिया, ‘फर्जी एनकाउंटर’ करने वाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर का दावा करते हुए कहा है कि जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में यह (एनकाउंटर) कोई नई बात नहीं है। जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। फर्जी एनकाउंटर सिर्फ एक बार नहीं हुए हैं। जब भी कोई निष्पक्ष जांच होगी, तो आपको पता चलेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर हुए हैं।”

पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की खबरों का सच- राहत जेब पर नहीं : पवन खेड़ा

NC के विधायक विधानसभा के अंदर ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और US-इजरायल बनाम ईरान संघर्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे लगा रहे हैं।

March 27, 2026 जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए जाने के बाद, कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन और BJP विधायक युधवीर सेठी के बीच झड़प हो गई।

उत्तर प्रदेश- लखीमपुर खीरी में एक पेट्रोल पंप पर लोग ईंधन खरीदने के लिए कतार में खड़े हैं

March 27, 2026 उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई

March 27, 2026 केंद्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर एक नई ‘विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क’ लागू की है, जिसमें दी गई छूटों के कारण इसकी दर घटकर 29.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

उत्तर प्रदेश: रामनवमी 2026 के अवसर पर, अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे।

ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये थी, वो अब शून्य हो गई है।

March 27, 2026 ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने वाली महिला तहसीलदार घोटाला मामले में गिरफ्तार

ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे। उन्होंने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और नई डेडलाइन 6 अप्रैल तय की गई है।