Home Blog Page 214

Hike Jet Fuel Price: ईरान वॉर से भारत के पड़ोस में मचा हाहाकार, 80% हवाई ईंधन में इजाफा, एक्शन में आयी सरकार…

0

Bangladesh Hike Jet Fuel Price:

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट ने दुनियाभर में हाहाकार मचा दिया है. एक ओर जहां भारत में प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक ईंधन (डीजल) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और एलपीजी की किल्लत से कई उद्योग प्रभावित हो रहे हैं, वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति और भी खराब हो गई है.

ऊर्जा संकट के चलते वहां हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है, क्योंकि जेट ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है.

बांग्लादेश में हाहाकार

बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (BERC) ने मंगलवार को जेट ईंधन की कीमतों में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. यह एक महीने के भीतर दूसरी बार की गई वृद्धि है. इसके बाद घरेलू हवाई ईंधन का दाम 112.41 टका से बढ़कर 202.29 टका हो गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसकी कीमत 0.7384 डॉलर से बढ़ाकर 1.3216 डॉलर प्रति लीटर कर दी गई है. ईरान से जुड़े युद्ध की शुरुआत के बाद से बांग्लादेश में हवाई ईंधन की कीमतों में अब तक 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

इसका सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ने की संभावना है, जिससे खासकर उन लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं जो मिडिल ईस्ट में काम करने वाले प्रवासी हैं और जिनकी निर्भरता हवाई यात्रा पर अधिक है.

मित्र देशों के लिए खुला स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज

वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका में ईरान के राजदूत अलीरेज़ा दिलखुश ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मित्र देशों के लिए खुला है. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान श्रीलंका जैसे देशों को तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए तैयार है. गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में तनाव के चलते इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर असर पड़ा है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत गुजरता है. ऐसे में इस मार्ग में किसी भी बाधा से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा सकता है.

ईरान से जुड़े इस संघर्ष को अब करीब चार हफ्ते हो चुके हैं और यदि यह तनाव और लंबा खिंचता है, तो वैश्विक स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 48 घंटों में यूपी-पंजाब में बारिश के आसार…

0

उत्तर भारत के मौसम में इन दिनों बदलाव का दौर जारी है. एक ओर जहां मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का संतुलन बना हुआ है.

मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर आने वाले दिनों में और अधिक देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव अगले 24 से 48 घंटों में साफ दिखाई देगा. इसके चलते दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में धूप के साथ बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तेज धूप महसूस की जा रही है. हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक राहत दे रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा. अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह के मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है.

पश्चिमी यूपी के इन शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है. मंगलवार को भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, अलीगढ़, बरेली और मुरादाबाद जैसे जिलों में शाम के समय गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पंजाब और हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि मौसम विभाग ने 26 मार्च से इन राज्यों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी

वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. निचले क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंडक बनी रहेगी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि शिमला में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना बना रहेगा.

चैत्र नवरात्रि 2026: आज सातवां दिन, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होते हैं सभी भय, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग, और आरती…

0

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन जैसे-जैसे करीब आते हैं, घरों में एक अनोखी दिव्य ऊर्जा का प्रवाह महसूस होने लगता है. सुबह की आरती, धूप की सुगंध और मन में उभरती श्रद्धा मिलकर एक अनुपम माहौल रच देते हैं. इस पावन दिन मां दुर्गा के उग्र किंतु कल्याणकारी स्वरूप, मां कालरात्रि की आराधना की जाती है.

भले ही मां का रूप प्रथम दृष्टि में भयावह लगे, लेकिन सच्चे भक्तों के लिए वे सुरक्षा की ढाल साबित होती हैं. मां कालरात्रि अंधकार, भय और नकारात्मक शक्तियों का समूल नाश कर जीवन में नई आशा और रोशनी का संचार करती हैं. यही वजह है कि इस दिन की पूजा को खास महत्व दिया जाता है और श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं.

मां कालरात्रि का स्वरूप और महत्व

मां कालरात्रि का स्वरूप अन्य देवियों से पूरी तरह अलग है. उनका वर्ण श्याम, बाल खुले, गले में बिजली की तरह चमकती माला और तीन नेत्र उन्हें अत्यंत शक्तिशाली बनाते हैं. पहली नजर में उनका रूप भय उत्पन्न कर सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि मां अपने भक्तों को हर संकट से बचाती हैं.

धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां कालरात्रि की पूजा करता है, उसके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. कई लोग बताते हैं कि कठिन समय में मां का स्मरण करने से उन्हें मानसिक शांति और साहस मिला. यही कारण है कि मां को शुभंकारी भी कहा जाता है.

पूजा विधि

नवरात्रि के सातवें दिन सुबह जल्दी उठना शुभ माना जाता है. स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा का संकल्प लें. पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और मां कालरात्रि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. इसके बाद रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित करें. ध्यान रखें कि पूजा में सादगी और श्रद्धा सबसे जरूरी है. दिखावे से ज्यादा भाव मायने रखता है.

भोग और आरती का महत्व

मां कालरात्रि को गुड़ और चने का भोग बेहद प्रिय माना जाता है. पूजा के दौरान यह भोग अर्पित करें और फिर परिवार के साथ प्रसाद बांटें. अंत में मां की आरती जरूर करें यही पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

मंत्र और शुभ रंग का महत्व

इस दिन मां के बीज मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः’ का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. नियमित जाप से मन स्थिर होता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं. जहां तक शुभ रंग की बात है, इस दिन नीला रंग धारण करना शुभ माना गया है. यह रंग आत्मविश्वास और शांति का प्रतीक है. कई लोग इस दिन नीले कपड़े पहनकर पूजा करते हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है.

मां कालरात्रि की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, जब दैत्य शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोकों में आतंक मचा दिया था, तब मां दुर्गा ने कालरात्रि का रूप धारण किया. रक्तबीज को यह वरदान था कि उसकी हर बूंद से नया राक्षस पैदा हो जाता है. ऐसे में मां कालरात्रि ने अद्भुत रणनीति अपनाई. उन्होंने रक्तबीज का वध करते हुए उसके रक्त को जमीन पर गिरने से पहले ही अपने मुख में समेट लिया. इस तरह बुराई का अंत हुआ और देवताओं को राहत मिली. यह कथा हमें सिखाती है कि चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, साहस और बुद्धिमत्ता से हर समस्या का समाधान संभव है.

मां कालरात्रि की आरती

कालरात्रि जय जय महाकाली. काल के मुंह से बचाने वाली॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा. महाचंडी तेरा अवतारा॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा. महाकाली है तेरा पसारा॥

खड्ग खप्पर रखने वाली. दुष्टों का लहू चखने वाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा. सब जगह देखूं तेरा नजारा॥

सभी देवता सब नर-नारी. गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥

रक्तदन्ता और अन्नपूर्णा. कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥

ना कोई चिंता रहे ना बीमारी. ना कोई गम ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आवे. महाकाली मां जिसे बचावे॥

तू भी भक्त प्रेम से कह. कालरात्रि मां तेरी जय॥

LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या…

0

LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर जो नई-नई बातें सामने आ रही थीं, उन पर अब सरकार ने साफ कर दिया है कि यह खबरें सही नहीं हैं. कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जा रहा था कि अब गैस बुक करने के लिए अलग-अलग लोगों को अलग समय तक इंतजार करना होगा.

लेकिन सरकार ने कहा है कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है.

कुछ जगह बताया जा रहा था कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) वालों को 45 दिन इंतजार करना होगा और बाकी लोगों के लिए 25 या 35 दिन का नियम होगा.

असली नियम क्या है?

सरकार के अनुसार अभी भी वही पुराने नियम लागू हैं. शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन 25 तय है. इसके अलावा गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तय किए गए हैं. यह नियम सभी लोगों पर एक जैसा लागू होता है, इसमें कोई अलग कैटेगरी नहीं है.

सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने लोगों से कहा है कि ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं. सरकार ने यह भी बताया कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी के लिए पर्याप्त LPG उपलब्ध है, इसलिए घबराने या ज्यादा जल्दी-जल्दी बुकिंग करने की जरूरत नहीं है.

अगर जल्दी बुकिंग की तो?

अगर कोई तय समय से पहले गैस बुक करने की कोशिश करेगा तो सिस्टम खुद ही बुकिंग को ब्लॉक कर देगा. यह समय पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा. यह नियम शहर, गांव और दूर-दराज सभी जगह लागू बताया जा रहा है.

ध्यान देने वाली बात

सरकार ने इस नियम को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है. यह जानकारी ऐप और रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है, इसलिए पूरी पुष्टि का इंतजार करना जरूरी हो गया था. बता दें कि ईरान में जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. इस वजह से तेल और LPG गैस की सप्लाई ग्लोबल लेवल पर बाधित है. इस कारण से देश में गैस की किल्लत हो गई है. हालांकि, सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी कदम उठा रही है, जिसे आम जनता को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ें.

Honda City Facelift की टेस्टिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च, जानिए पहले मॉडल से कितनी होगी खास?

0

होंडा की सबसे पसंदीदा सेडान कार Honda City अब नए रूप में आने की तैयारी में है. हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इस पर काम कर रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Honda City को ब्राजील में टेस्ट किया जा रहा है. टेस्ट के समय कार पूरी तरह से कवर में थी, इसलिए इसका पूरा डिजाइन साफ नहीं दिख पाया. हालांकि कार का पिछला हिस्सा थोड़ा नजर आया, जिसमें LED टेललाइट्स और मौजूदा मॉडल जैसा टेलगेट देखा गया. आइए विस्तार से जानते हैं.

इंटीरियर और नए फीचर्स क्या होंगे?

नई Honda City फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ जरूरी अपडेट जरूर मिल सकते हैं. इसमें नए सीट कवर, नए ट्रिम्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी इसमें जोड़े जा सकते हैं, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान हो जाएगी. होंडा हमेशा अपनी कारों में प्रीमियम फील देने के लिए जानी जाती है, इसलिए इस बार भी कंपनी आराम और टेक्नोलॉजी दोनों का अच्छा ध्यान रखेगी. नई सिटी में पहले की तरह ही अच्छा केबिन स्पेस और आरामदायक सीट्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और माइलेज

इंजन के मामले में नई Honda City फेसलिफ्ट में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें वही 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो मौजूदा मॉडल में आता है. यह इंजन 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है. कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वर्जन में करीब 17 से 18 kmpl और ऑटोमैटिक में 18 से 19 kmpl का माइलेज मिल सकता है.

हाइब्रिड मॉडल की खासियत

Honda City का हाइब्रिड वर्जन भी इस फेसलिफ्ट में जारी रहेगा. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी जुड़ी होती है. यह सेटअप कुल 126PS पावर और 253Nm टॉर्क देता है. इसमें e-CVT गियरबॉक्स और EV, Hybrid और Engine जैसे अलग-अलग ड्राइव मोड मिलते हैं. सबसे खास बात इसका माइलेज है, जो करीब 27 kmpl तक जाता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो ज्यादा माइलेज और कम खर्च चाहते हैं.

भारत में लॉन्च कब होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Honda City फेसलिफ्ट को 2026 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. वहीं, साल 2028 तक इसका पूरी तरह नया जनरेशन मॉडल भी आ सकता है, जिसमें और ज्यादा एडवांस फीचर्स और नया डिजाइन मिलेगा. नई जनरेशन सिटी एक नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जो हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों को सपोर्ट करेगा. साथ ही यह आने वाले नियमों को भी पूरा करेगी.

गुजरात में UCC बिल पर बहस तेज, बड़ा सुधार या चुनावी ‘कॉपी-पेस्ट’ मॉडल?

0

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा विधानसभा में विधेयक पेश किए जाने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ गया है.

जहां एक ओर इसे ‘एक देश, एक कानून’ की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस प्रस्तावित कानून को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं. समर्थक इसे सामाजिक सुधार की दिशा में अहम पहल मान रहे हैं, जबकि आलोचक इसे जल्दबाजी और राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं.

UCC का मूल उद्देश्य क्या है?

समान नागरिक संहिता का विचार यह है कि विवाह, तलाक और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून हो. यह अवधारणा लंबे समय से भारतीय राजनीति और समाज में चर्चा का विषय रही है.

राम मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों के बाद UCC को भाजपा के प्रमुख एजेंडे में अहम स्थान दिया गया है.

महिला अधिकार बनाम आदिवासी छूट

इस विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इसमें हलाला और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने का प्रस्ताव है. समर्थकों का मानना है कि इससे महिलाओं को कानूनी सुरक्षा और बराबरी का अधिकार मिलेगा.

हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि गुजरात की करीब 15% आदिवासी आबादी को इस कानून से बाहर क्यों रखा गया है. अगर उद्देश्य समानता है, तो क्या यह छूट उस सिद्धांत के विपरीत नहीं जाती?

लिव-इन रिलेशनशिप पर नया नियम

विधेयक में लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. नियमों के उल्लंघन पर सजा का प्रावधान भी रखा गया है. सरकार का तर्क है कि इससे महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी और उनके अधिकारों की रक्षा होगी.

वहीं, आलोचकों का कहना है कि यह प्रावधान निजता के अधिकार में दखल दे सकता है और इसे ‘मॉरल पुलिसिंग’ के रूप में देखा जा रहा है.

धार्मिक स्वतंत्रता बनाम समान कानून

संविधान का अनुच्छेद 25 नागरिकों को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता देता है. ऐसे में UCC को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच अपनी पहचान को लेकर चिंता भी सामने आ रही है. सरकार का कहना है कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों को समान बनाने के लिए है.

चुनावी टाइमिंग और व्यावहारिक चुनौतियां

गुजरात में आगामी चुनावों के बीच इस विधेयक का आना इसे राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे उत्तराखंड मॉडल का ‘कॉपी-पेस्ट’ बता रहे हैं. सवाल यह भी है कि क्या अलग सामाजिक संरचना वाले राज्यों में एक ही मॉडल समान रूप से प्रभावी हो पाएगा.

समानता बनाम एकरूपता की बहस

विशेषज्ञों का मानना है कि समान नागरिक संहिता का विचार प्रगतिशील जरूर है, लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे समाज कितना स्वीकार करता है.चुनौती यह है कि कानून केवल कागजों पर समान न दिखे, बल्कि समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाने में सक्षम हो.

26 मार्च 2026 को बनेगा बड़ा योग! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य राशिफल…

0

Rashifal: 26 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी यहां विस्तार से दी गई है, जिससे आप अपने दिन की बेहतर प्लानिंग कर सकें.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन खर्चों को लेकर चिंता बढ़ा सकता है, लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत भी मिलेगी. परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. पुराने मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.

Career: कार्यों में सावधानी रखें, जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

Finance: खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन उधार दिया धन वापस मिल सकता है.

Love: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, संयम रखें.

Health: मानसिक तनाव से बचें.

शुभ रंग: लाल |

शुभ अंक: 1

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से काम पूरे होंगे. परिवार और भाइयों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

Career: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, सहयोग प्राप्त होगा.

Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

Love: परिवार का साथ मिलेगा.

Health: मौसमी बीमारियों से सावधान रहें.

शुभ रंग: सफेद |

शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन लाभकारी रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे और आय में वृद्धि होगी. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. निवेश में भी लाभ मिलने के योग हैं.

Career: कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा.

Finance: आय में वृद्धि और निवेश से लाभ होगा.

Love: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

Health: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: हरा |

शुभ अंक:5

होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत… पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट…

0

दुनियाभर में तेल और गैस के संकट के बीच ईरान की तरफ से गुड न्यूज आई है. उसने समुद्री रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों की आवाजाही को आसान बनाने का ऐलान किया है. भारत के 20 जहाज अब भी होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से वेस्ट एशिया में अटके हैं.

इस बीच ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल को संदेश भेजकर बताया है कि वह इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही को आसान करेगा. हालांकि, ईरान ने इसे लेकर कुछ शर्तें भी लगाई हैं. वहीं, भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में फंसे गैस और तेल के 20 जहाजों पर भी बड़ा अपडेट दिया है.

रॉयटर्स की खबर के अनुसार संदेश में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का प्लान शेयर किया है. ईरान ने होर्मुज को खोलने के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनके तहत जिन जहाजों को गैर-शत्रुतापूर्ण (Non-Hostile) माना जाता है, उन्हें यहां से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है और वो भी ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने और तय किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल करने के बाद, जबकि अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संदेश में होर्मुज में फंसे जहाजों को लेकर स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका, इजरायल के साथ ही उन देशों के तेल-गैस से भरे जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति दी नहीं जाएगी, जो किसी भी तरह से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं.

ईरान की ओर से रविवार (22 मार्च, 2026) को संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुतेरस को संदेश भेजा गया था, जो मंगलवार को लंदन स्थित 176 सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को भेजा गया. इस एजेंसी का काम इंटरनेशनल शिपिंग की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है. ईरान ने कहा कि उसने उन देशों के जहाजों को होर्मुज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए जरूरी और उचित उपाय किए हैं, जिन्हें वह हमलावर मानता है.

मंगलवार को भारत सरकार की ओर से होर्मुज के रास्ते तेल और गैस की सप्लाई पर बड़ा अपडेट दिया गया है. शिपिंग, वॉटरवेज और पोर्ट्स मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के वेस्ट साइड 20 भारतीय जहाज हैं, जो चेकपॉइंट को पार करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, कब तक ये जहाज भारत पहुंचेंगे, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

‘अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, आने वाले समय में.’, अगले CM पर बिहार BJP का बड़ा बयान…

0

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. नीतीश कुमार एक तरफ राज्यसभा चले जाएंगे तो दूसरी ओर बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. ऐसे में बयानबाजी भी जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो कहा है कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है.

दूसरी ओर बीजेपी या एनडीए में शामिल जो भी दल हैं सभी का एक ही दावा है कि आगे जो भी मुख्यमंत्री बनेगा नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा. हालांकि बयानबाजी से इतर कुल मिलाकर यह तय है कि कि प्रदेश को एक नया सीएम मिलने वाला है. सवाल है कि कौन बनेगा?

अगले सीएम को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार (25 मार्च, 2026) को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना गया है और वे राज्यसभा जाएंगे. उसके बाद, एनडीए और बीजेपी के नेता, केंद्रीय नेतृत्व बैठकर निर्णय करेगा और इसमें मुख्यमंत्री की भी अहम भूमिका होगी.”

पटना, बिहार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना गया है और वे राज्यसभा जाएंगे। उसके बाद, NDA और बीजेपी के नेता, केंद्रीय नेतृत्व बैठकर निर्णय करेगा और इसमें मुख्यमंत्री की भी…

गिरधारी यादव को लेकर JDU की प्रतिक्रिया, ललन सिंह बोले- ‘फैसला हमने…’, संजय झा ने क्या कहा?

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

दूसरी ओर संजय सरावगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं इस विशेष परिस्थिति में जब आधा विश्व युद्ध की आग में जल रहा है तो इस तरह के उनके बयान आने नहीं चाहिए था… लेकिन उनको देश से मतलब नहीं है उनके बातों में गंभीरता नहीं झलकती है. ऐसे समय में वो राजनैतिक बयान देते हैं ये किसी भी हालत में देश हित में नहीं है…”

आगे एक सवाल पर कहा, “सुप्रीम कोर्ट का सही फैसला है. अगर आपका जन्म अनुसूचित जाति में हुआ है, तो भारत के संविधान में इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें आरक्षण से लेकर कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही फैसला दिया है. आज देश में बहुत से लोग धर्मांतरण कर रहे हैं, इसलिए, अगर आप हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म या इस्लाम धर्म अपनाते हैं, तो आपको वो सुविधी नहीं मिलेगी…”

गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, ‘उनका लड़का अगर…’

CG: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ एवं खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा…

0

शुभारंभ कार्यक्रम और खेलों के लिए पुख्ता समयबद्ध व्यवस्था के दिए निर्देश

प्रेसकॉन्फ्रेंस में आयोजन के बारे में विस्तार से दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभारंभ एवं खेल स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में लगे अधिकारियों और एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं पुख्ता रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार भी इस दौरान मौजूद थे।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से सुदूर आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं के खेल कौशल की पहचान का मिलेगा अवसरश्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन स्थल साइंस कॉलेज परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स (KITG) का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रेल तक रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य देश के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है, जहां उनके खेल कौशल को सही पहचान और अवसर मिल सके। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से जनजातीय समुदायों के खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहन के साथ खेलों में समावेशिता एवं जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल वातावरण से जोड़ने में मदद मिलेगी।

श्री साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स-2026 का आयोजन राज्य के 3 जिलों – रायपुर, बस्तर और सरगुजा में किया जा रहा है। इस आयोजन में कुल 9 खेल विधाएं शामिल की गई हैं, जिनमें से 7 खेल – एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और स्वीमिंग विधाएं प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जा रही हैं। मलखंभ व कबड्डी को प्रदर्शनी (डेमो) खेल के रूप में शामिल किया गया है।

श्री साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजधानी रायपुर में फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग, वेटलिफ्टिंग एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जगदलपुर में एथलेटिक्स तथा अंबिकापुर में कुश्ती व मल्लखंभ की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में देश के लगभग 30 राज्यों के करीब 3000 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों के लगभग 500 खिलाड़ियों का आगमन हो चुका है, जिन्हें विभाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार और खेलो इंडिया इवेंट्स की निदेशक सुश्री ममताश्री ओझा भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं।