Home समाचार Honda City Facelift की टेस्टिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च, जानिए पहले मॉडल...

Honda City Facelift की टेस्टिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च, जानिए पहले मॉडल से कितनी होगी खास?

3
0

होंडा की सबसे पसंदीदा सेडान कार Honda City अब नए रूप में आने की तैयारी में है. हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी इस पर काम कर रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Honda City को ब्राजील में टेस्ट किया जा रहा है. टेस्ट के समय कार पूरी तरह से कवर में थी, इसलिए इसका पूरा डिजाइन साफ नहीं दिख पाया. हालांकि कार का पिछला हिस्सा थोड़ा नजर आया, जिसमें LED टेललाइट्स और मौजूदा मॉडल जैसा टेलगेट देखा गया. आइए विस्तार से जानते हैं.

इंटीरियर और नए फीचर्स क्या होंगे?

नई Honda City फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ जरूरी अपडेट जरूर मिल सकते हैं. इसमें नए सीट कवर, नए ट्रिम्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी इसमें जोड़े जा सकते हैं, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान हो जाएगी. होंडा हमेशा अपनी कारों में प्रीमियम फील देने के लिए जानी जाती है, इसलिए इस बार भी कंपनी आराम और टेक्नोलॉजी दोनों का अच्छा ध्यान रखेगी. नई सिटी में पहले की तरह ही अच्छा केबिन स्पेस और आरामदायक सीट्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन और माइलेज

इंजन के मामले में नई Honda City फेसलिफ्ट में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें वही 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो मौजूदा मॉडल में आता है. यह इंजन 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है. कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वर्जन में करीब 17 से 18 kmpl और ऑटोमैटिक में 18 से 19 kmpl का माइलेज मिल सकता है.

हाइब्रिड मॉडल की खासियत

Honda City का हाइब्रिड वर्जन भी इस फेसलिफ्ट में जारी रहेगा. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी जुड़ी होती है. यह सेटअप कुल 126PS पावर और 253Nm टॉर्क देता है. इसमें e-CVT गियरबॉक्स और EV, Hybrid और Engine जैसे अलग-अलग ड्राइव मोड मिलते हैं. सबसे खास बात इसका माइलेज है, जो करीब 27 kmpl तक जाता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो ज्यादा माइलेज और कम खर्च चाहते हैं.

भारत में लॉन्च कब होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Honda City फेसलिफ्ट को 2026 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. वहीं, साल 2028 तक इसका पूरी तरह नया जनरेशन मॉडल भी आ सकता है, जिसमें और ज्यादा एडवांस फीचर्स और नया डिजाइन मिलेगा. नई जनरेशन सिटी एक नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जो हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों को सपोर्ट करेगा. साथ ही यह आने वाले नियमों को भी पूरा करेगी.