Home Blog Page 2385

छत्तीसगढ़ : राजभवन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली गई…

0

लौह पुरूष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर राजभवन में आज राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए भरसक प्रयत्न की शपथ ली। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के संबंध में चर्चा के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगा…

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर उनसे मिलने के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। उन्होंने इस संबंध में बीते 05 जुलाई और 25 अक्टूबर को भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि खरीफ वर्ष 2019-20 में किसानों के हित में समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 2500 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने का निवेदन किया गया था एवं यदि किसी परिस्थिति के कारण भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस अनुरूप वृृद्धि किया जाना संभव नहीं हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर धान उपार्जित करने की सहमति विकेन्द्रीकरण खाद्ययान्न उपार्जन योजना के अंतर्गत दिए जाने का अनुरोध है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य के किसानों के व्यापक आर्थिक हित को देखते हुए एम.ओ.यू. की कंडिका एक की शर्त से शिथिलता प्रदान करते हुए राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकता के अतिरिक्त उपार्जित होने वाले चावल (आरवा और उसना) को केन्द्रीय पूल में मान्य करने का भी अनुरोध किया है। इस संबंध में खरीफ वर्ष 2019-20 में एफसीआई द्वारा छत्तीसगढ़ से 32 लाख मेट्रिक टन चावल उपार्जन किए जाने की अनुमति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अतिशीघ्र संबंधितों को प्रसारित किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि अत्यंत महत्वपूर्ण विषय होने के कारण मेरे द्वारा पूर्व में 23 और 24 अक्टूबर को आपके कार्यालय में मिलने का समय चाहा गया था ताकि स्वयं इस विषय के सभी पहलुओं पर जानकारी से अवगत करा परंतु आपकी अन्य व्यस्तताओं के कारण मिलने का समय प्राप्त नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री ने खरीफ वर्ष 2019-20 के लिए छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन के संबंध में चर्चा हेतु शीघ्र समय प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
    श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है। महिलाओं और बच्चों से कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमें अब विकसित राज्यों की कतार में खड़े करना है। यह सपना सबके सहयोग से ही साकार हो सकेगा। विकास की दौड़ में हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। जल्द ही हम छत्तीसगढ़ के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए नया और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सफल होंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ऑनलाइन बनाएगी सदस्य, दो नवंबर को दिल्ली में बैठक

0

कांग्रेस के ऑनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को दिल्ली में बैठक रखी गई है। इसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा प्रदेश महामंत्री प्रशासनिक, जिलाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के प्रभारी सचिवों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री गिरिश देवांगन व अस्र्ण भद्रा और जिलाध्यक्ष रवाना होंगे।

मिशन-2024 के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया है। पिछले माह उन्होंने प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की दो दिन बैठक लेकर मिशन-2024 पर चर्चा की थी। दोनों दिन उन्होंने सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया था। सोनिया ने 2022 तक सदस्यता अभियान को गंभीरता से चलाने के लिए कहा है। हर राज्य को सदस्यों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य मिला है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग छह लाख सदस्य हैं, जिसे बढ़ाकर 12 लाख करना है। अभी तक कांग्रेस रसीद बुक के माध्यम से सदस्य बनाया करती थी, लेकिन अब रसीद बुक के अलावा ऑनलाइन सदस्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी एप जारी करेगी। प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि दो नवंबर को होने वाली बैठक में एप का प्रेजेटेंशन होगा।

बायोडाटा, आधार कार्ड अपलोड करना होगा

प्रदेश पदाधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को डिजिटल फॉर्म भरना होगा। उसके साथ उन्हें अपना बायोडाटा, फोटो, वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड भी अपलोड करना होगा। इसके बाद उन्हें ईमेल या मैसेज के माध्यम से सदस्यता क्रमांक भेजा जाएगा।

जहां ऑनलाइन सुविधा नहीं, वहां रसीद कटेगी

जिन स्थानों पर इननेट या ऑनलाइन सदस्य बनाने की सुविधा नहीं होगी, वहां रसीद काटकर सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता बुक के लिए एआइसीसी से स्टेट कोड जारी होगा, उसके बाद बुक प्रिंट कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ : सरकार के पास सड़कों के गड्ढे भरने तक के लिए भी पैंसे नहीं

0

जांजगीर चांपा एवं जिले के सड़कों की दुर्दशा को लेकर विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा ने आज कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन किया और इसके लिए राज्य सरकार को जमकर कोसा गया। आज कचहरी चौक जांजगीर में विधायक नारायण चंदेल की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने जांजगीर-चांपा व पूरे जिले के सड़कों की दुर्दशा व खराब स्थिति को लेकर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया। विधायक नारायण चंदेल ने जिले के सड़कों की बदहाल स्थिति के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलने वाली सरकार कांग्रेस सरकार की आर्थिक स्थिति दिवालियापन के कगार पर आकर खड़ी हो गई है।

राज्य सरकार के पास सड़कों का गड्ढ़ा पाटने तक के लिए भी राशि उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गये हैं। ये गड्ढ़े नरवा का रूप धारण कर लिए हैं। उन्होंने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि वह शीघ्र ही इन सड़कों का नवीनीकरण कराएं, ताकि आम जनता सुरक्षित ढ़ंग से आवागमन कर सके।

विधायक चंदेल ने 10 माह के कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर असफल, विफल व निष्क्रिय सरकार बताते हुए कहा कि 10 महीने में इस सरकार की कोई भी उपलब्धि नहीं है। एक नई सड़क इस सरकार से प्राप्त नहीं हुई है। प्रदेश की आम जनता प्रदेश सरकार से हताश एवं निराश हो चुकी है। अकलतरा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह ने सड़कों की दुर्दशा के लिये कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया।

धरना स्थल पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर प्रशांत सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, राजशेखर सिंह, जांजगीर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्याणी साहू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजू महंत, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र कौशिक, संजय अग्रवाल, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, चांपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष जब्बल, नवागढ़ राजू कश्यप, जांजगीर ग्रामीण मंडल परमेश्वर राठौर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, युवा नेता शेखर चंदेल, बद्री केशरवानी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, अशोक कलानोरिया, दीपक ठाकुर, अनंत थवाईत, नवीन राठौर, शिवचमन सिंह, पार्षद हितेश यादव, निरंजन कोसले, सनत पांडेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, महादेव साहू, अरूण झाझड़िया, सुशील जैन, विकास जिंदल, उदियालिक सिंह, डब्बू अग्रवाल पार्षद अरमान खान सहित जिले भर से आये नेताओं ने संबोधित किया व आम जनता को इस लड़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया।

लश्कर के निशाने पर विराट कोहली, आतंकियों के निशाने पर हैं ये 12 हस्तियां: रिपोर्ट

0

भारत में आतंकियों की नई साजिश का खुलासा हुआ है। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA) ने एक लिस्ट सुरक्षा एजेंसियों को भेजी है। यह लिस्ट ऑल इंडिया लश्कर ए तैयबा ने तैयार की है। इसमें देश की 12 बड़ी हस्तियों के नाम हैं, जिनकी जान को खतरा हो सकता है। सबसे चौंकाने वाला नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का है।’

एबीपी न्यूज की इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘विराट कोहली का नाम सामने आने के बाद बीसीसीआई उनकी सुरक्षा की समीक्षा करेगा। लिस्ट में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। (नीचे देखें पूरी लिस्ट) साथ ही जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी आतंकियों के निशाने पर हैं। बता दें, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने का पूरा काम सत्यपाल मलिक की देखरेख में हुआ है।’

‘फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विराट कोहली का नाम लिस्ट में क्यों शामिल किया गया है।’ चैनल के मुताबिक, ‘ऑल इंडिया लश्कर ए तैयबा को कोझीकोड से जुड़ा बताया गया है। हालांकि यह पाकिस्तान की साजिश भी हो सकती है। पड़ोसी देश यह दिखाना चाहता है कि भारत की जमी से भी आतंक पनप रहा है।’

खास बात है कि लिस्ट में ज्यादातर भाजपा या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। कहा गया है कि देश में इस आतंकी साजिश के बारे में एनआईए को पक्की जानकारी मिली है और सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

आतंकियोंं के निशाने पर ये 12 हस्तियां

  1. नरेंद्र मोदी
  2. अमित शाह
  3. अजीत डोवाल
  4. मोहन भागवत
  5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  6. जेपी नड्डा
  7. राजनाथ सिंह
  8. सत्यपाल मलिक
  9. राम माधव
  10. निर्मला सीतारमन
  11. एलके आडवाणी
  12. विराट कोहली

यूपी के मुकुंद घोष बन गए पश्चिमी देशों के योग पिता, जानिए कैसा रहा योगानंद का जीवन

0

केंद्र सरकार ने योगी कथामृत के रचयिता और येगदा सत्संग सोसाइटी के संस्थापक परमहंस योगानंदजी की 125वीं जयंती पर 125 रुपए का सिक्का जारी किया है। सिक्के को जारी करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-वह भारत के महान सपूत थे, जिन्होंने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने लोगों को मानवता के प्रति वैश्विक रूप से जागरूक करने का काम तब किया, जब संचार के साधन भी सीमित थे। भारत को अपने इस महान सपूत पर गर्व है, जिन्होंने दुनिया भर के लोगों के दिलों में एकता का संदेश भरा। जानते हैं कौन हैं परमहंस योगानंद जी महाराज…परमहंस योगानंद जी महाराज का जन्म पांच जनवरी 1893 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके बचपन का नाम था मुकुंद नाथ घोष था। साल 1910 में उनकी मुलाकात स्वामी युक्तेश्वर गिरि से हुई और वहां से मुकंद की आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो गई। 1915 में स्कॉटिश चर्च कॉलेज से इंटर पास किया फिर सीरमपुर कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद अपने गुरु से उन्होंने योग और ध्यान की बारीकियां सीखीं।

वह साल 1920 में बोस्टन में धर्म की अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने के लिए अमेरिका चले गए। पांच साल बाद वह माउंट वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स में आत्मानुभूति अपने मुख्यालय के साथ फैलोशिप की स्थापना की। वह साल 1952 तक अमेरिका में ही रहे। हालांकि, बीच में वह भारत भी लौटे, लेकिन फिर अमेरिका चले गए। वह साल 1935 में एक साल के लिए भारत आए और यहां आकर अपने इंस्टीट्यूट और गुरु के काम को आगे बढ़ाया। महात्मा गांधी ने उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

योगानंद पहले साधु थे जिन्होंने भारतीय योग को पश्चिमी देशों में पहुंचाया और वहां उन्हें योग के पिता के रूप में पहचान मिली। अपनी प्रसिद्ध आत्मकथा में योगानंदजी ने भारत के महान योगी के साथ अपने आध्यात्मिक अनुभवों का विवरण दिया है। तब से उनकी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक किताब बन गई और इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया।

7 मार्च 1952 की शाम को अमेरिका में भारत के राजदूत बिनय रंजन पत्नी के साथ लॉस एंजिल्स के होटल में खाने पर गए थे। रात्रिभोज के बाद योगानंदजी ने दुनिया की एकता पर भाषण दिया और इसके बाद उन्होंने अपनी देह त्याग दी, जिसे महासमाधि कहा जाता है। यह उनकी योग शक्ति का ही नतीजा था कि मृत्यु के कई दिनों के बाद भी उनका शरीर कई हफ्तों तक क्षय नहीं हुआ।

27 मिनट के लिए महिला की हुई मौत, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे होश

0

यह खबर हैरान कर देने वाली है। अमेरिका की एक महिला अपनी मौत के 27 मिनट के बाद दोबारा जीवित हो उठी। उसने नोटबुक मांगकर कुछ ‘रहस्यमयी शब्द’ लिखे, जिसे पढ़ पाना आसान नहीं था। उस महिला की एक रिश्तेदार ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

कैलिफोर्निया की रहने वाली मैडी जॉनसन ने कुछ महीने पहली की घटना शेयर करते हुए बताया कि उनकी आन्टी को एक दिन अचानक दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया, लेकिन उनको अस्पताल लाने से पूर्व अंकल ब्रेन और अस्पताल के कर्मचारी ने आन्टी को चार बार पुनर्जीवित किया था। दो बार वो अस्पताल में पुनर्जीवित हुई थीं।

मैडी के अनुसार, उनके शरीर में नली लगी हुई थी, लेकिन जब वह जीवित हुईं, तो सबसे पहले उन्होंने कलम मांगी और उनके भाई के नोटबुक में लिखा कुछ रहस्यमयी शब्द लिखे। काफी ध्यान से देखने पर लिखा था— इट्स रियल। उनके कमरे में ठहरे लोगों ने पूछा कि इसका क्या मतलब है। तब उन्होंने आंसू भरे आंखों से स्वर्ग की ओर इशारा किया।

मैडी ने अपनी आन्टी को श्रद्धांजलि देने के लिए कलाई पर वो रहस्यमयी शब्द के टैटू बनवाए हैं। उस टैटू को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वो शब्द हैं— इट्स रियल यानी कि यह वास्तविक है। मैडी लिखती हैं कि उनको उम्मीद है कि उनकी आन्टी उनसे दूर नहीं हैं। वह उनको बेहद प्यार करती हैं।

अंतरिक्ष में ये है तारों की नर्सरी, यहां बन रहे हैं तारे, देखिए नासा की तस्वीरें

0

अंतरिक्ष में तारों का समूह अजीब-अजीब दृश्य रचते हैं. नंगी आंखों से ही इनमें से कई संरचनाओं को आप आसानी से रात के वक़्त देख सकते हैं. ऐसा ही एक कॉन्स्टेलशन है ओरियन. ओरियन तारों का एक गुच्छा है जिनमें मुख्य तौर पर सात तारे मौजूद हैं. लेकिन, इस मंडल के मध्य में एक सीध में मौजूद तीन चमकदार तारों से आप ज़रूर वाकिफ़ होंगे. इसी ओरियन तारामंडल में इन दिनों अजीब घटना घट रही है. नासा ने जो तस्वीरें जारी की हैं वो बेहद रोमांचक और दिलचस्प है.


हमारी आकाशगंगा में मौजूद ओरियन तारामंडल के बीच इन दिनों गैस और धुंध का बड़ा गुबार उठा हुआ है जिसकी चमक लाजवाब है. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये एक विशाल नेबुला है. अंतरिक्ष विज्ञान में नेबुला का मतलब होता है गैस का ऐसा विशाल भंडार जहां पर नए तारों का निर्माण हो रहा हो. यानी नेबुला एक तरह से तारों की नर्सरी है.

नासा द्वारा जारी तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि ओरियन तारामंडल में इन दिनों चमकीली गैस का भंडार लगातार बड़ा होता जा रहा है. पृथ्वी से क़रीब 1500 प्रकाश वर्ष दूर इस जगह पर आने वाले दिनों में नए तारे देखने को मिल सकते हैं. नासा के मुताबिक़ इंटरस्टेलर में गैस की चमक और तेज़ होती जा रही है. इंटरस्टेलर का मतलब होता है दो तारों के बीच की ख़ाली जगह.

इसका मतलब साफ़ है कि अगर इन ख़ाली जगहों पर हाइड्रोजन और हीलियम गैस की बहुलता होगी तो गुरुत्वाकर्षण के चलते सिकुड़ने के बाद यही गैस कुछ नए-नवेले तारों को जन्म दे सकती हैं. नासा ने तस्वीरों में से गर्द-गुबार के असर को हटाकर वास्तविक दृश्य को सामने रखने की कोशिश की है ताकि गैसों की चमक साफ़-साफ़ दुनिया के सामने आ सके.

नासा के मुताबिक़ ओरियन का ये नेबुला क़रीब 40 प्रकाश वर्ष में फैला है. ये हमारी आकाशगंगा के उसी बेल्ट में वक्र में मौजूद है जहां पर हमारा सूरज स्थित है.

RSS के खिलाफ़ बहुत सख्त थे सरदार पटेल- प्रियंका गांधी

0

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि वो जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे।

खबर के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार पटेल की जयंती पर बीजेपी के रन फॉर यूनिटी को लेकर एक ट्वीट किया है और कहा है कि सरदार पटेल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सख्त खिलाफ थे।

View image on Twitter

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि वो जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख़्त खिलाफ थे। सरदार पटेल की जयंती के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, ‘सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत खुशी होती है।