Home Blog Page 2399

गर्व : दिवाली सेलिब्रेशन में दुबई पुलिस के बैंड ने बजाया भारतीय राष्ट्रगान, VIDEO देख हर भारतीय को हो रहा गर्व

0

 दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस बार दिवाली रविवार को है लेकिन उसकी तैयारियां एक हफ्ते पहले से शुरू हो गई है। एक भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में हो वह अपना त्योहार मनाना कभी नहीं भूलता। विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जिसमें से दुबई एक ऐसा देश है जिससे भारत के लोगों का कुछ ज्यादा ही लगाव है। दिवाली के सीजन में दुबई सरकार भी भारतीयों के लिए लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन करती है जहां सिर्फ भारत के ही नहीं कई अन्य देशों के लोग भी दिवाली मनाने आते हैं।शुरूआत भारत के राष्ट्रगान से
कार्यक्रम की शुरूआत भारत के राष्ट्रगान से

इस बार भी वहां की सरकार ने बुर्ज खलीफा के करीब एक लेजर शो का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में लोग दिवाली सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस दौरान वहां दुबई पुलिस का बैंड भी मौजूद था जो अलग-अलग धुन बजा कर लोगों का मनोरंजन कर रहा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया और उसे अपने देश की याद दिला दी। दरअसल, दुबई पुलिस के बैंड ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत के राष्ट्रगान की धुन बजा कर किया। राष्ट्रगान सुन उसके सम्मान में सभी भारतीय सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, इस बीच वहां कई लोगों ने इस गौर्वान्वित पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

आतिशबाजी और लेजर शो
आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देख हर भारतीय गर्व से भर गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिवाली सेलिब्रेशन में हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद हैं और बीच में लगे एक मंच से दुबई पुलिस का बैंड भारत के राष्ट्रगान की धुन बजा रहा है। उसी कार्यक्रम के और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रेजर लाइट शो और आसमान में आतिशबाजी देखी जा सकती है। कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीत पर लोग नाचते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वहां जिस चीज ने लोगों को आकर्षित किया वह था दुबई पुलिस के बैंड का राष्ट्रगान बजाना।

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दुबई पुलिस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से दौड़ रहा है, इसे जो भी भारतीय देख रहा है वह तरीफ कर रहा है। वीडियो को दुबई की ही एक स्थानीय न्यूज एजेंसी ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसे आठ हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने रिप्लाई में दुबई के लोगों की और वहां के सरकार की तारीफ की है।

https://twitter.com/gulf_news/status/1187418463695974400

छत्तीसगढ़ : पीएम आवास बनाने शहर में कई हितग्राहियों के पास पर्याप्त जमीन नहीं

0

0 150 से 200 स्क्वेयर फीट जमीन वाले हितग्राही परेशान

फोटो – 24 डीएचए 10

कैप्शन- नगर निगम धमतरी।

धमतरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

शहर में रहने वाले कई गरीब परिवार के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, लेकिन उनके नाम से पर्याप्त जमीन नहीं है। कोई 150 तो कोई 200 स्क्वेयर फीट जमीन के मालिक है। ऐसे में निगम के इंजीनियर पीएम योजना की नियमावली बताकर कुछ हितग्राहियों को कम जमीन होने का हवाला देकर उनके आवास नहीं बना रहे हैं। इसे लेकर हितग्राहियों की चिंता बढ़ गई है।

शहर के 40 वार्डों में कच्चा मकान पर रहने वाले जरूरतमंद करीब एक हजार से अधिक गरीब परिवार के लोगों को केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इनमें कुछ ऐसे भी हितग्राही है, जिनके नाम पीएम आवास योजना स्वीकृत है, लेकिन आवास बनाने के लिए उनके पास पर्याप्त जमीन नहीं है। कुछ हितग्राही 150 तो कोई 200 स्क्वेयर फीट के मालिक है। जबकि पीएम आवास योजना के तहत इंजीनियरों के अनुसार आवास बनाने के लिए 300 स्क्वेयर फीट का जमीन होना अनिवार्य है। यही वजह है कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम के इंजीयिनरों द्वारा पीएम आवास योजना की नियमावली बताकर कम जमीन पर आवास बनाना संभव नहीं होने की जानकारी दिए है। आवास स्वीकृत हुए महीनों बीत गए है, फिर भी जरूरतमंदों का कम जमीन होने के कारण आवास नहीं बन पाया है। सदर बाजार के पास रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनके मां के नाम पर पीएम आवास स्वीकृत हुआ है, लेकिन कम जमीन बताकर आज तक उनका आवास नहीं बनाया गया है। ऐसे में वह आवास बनाने के लिए इसके निराकरण की मांग को लेकर नगर निगम व शासन-प्रशासन के दफ्तरों का महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, कोई उचित उपाय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह कच्चा मकान में रहने मजबूर है। बारिश के चलते इस साल उन्हें परिवार सहित कच्चा मकान में रहने के लिए दिक्कत हुआ। यदि योजना के तहत पक्का मकान बन जाता, तो वे पक्के मकान में सही तरीके से रह पाते। क्योंकि उनके छोटे बच्चे है। कच्चे मकान में दहशत बना रहता है। कई बार मकान ढहने का डर सताता रहता है। उन्होंने शासन से अपने कम जमीन पर ही पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने की मांग की है। शहर के 40 वार्डों में ऐसे कई हितग्राही है, जिनके नाम से आवास स्वीकृत तो है, लेकिन कम जमीन होने के कारण नहीं बन पाया है। जबकि शहर के कई स्थानों पर कुछ परिवारों के लिए एक मंजिला आवास बनाया गया है। इसी तरह नगर निगम कम जमीन वाले हितग्राहियों के लिए कोई उचित उपाय करें, ताकि योजना के तहत इन परिवारों का आवास बन सके। क्योंकि वे मजदूरी कर जीवनयापन करने वालों में से है। योजना से नाम कट गया, तो ऐसे परिवार के लोग बढ़ती महंगाई के इस जमाने में जिंदगी भर मकान नहीं बना सकेंगे। इस संबंध में जानकारी लेने नगर निगम आयुक्त के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

पांच हजार साल पहले ऐसे दिखते थे आर माधवन, वायरल हो रहे इन चार सेलेब्स के थ्रोबैक फोटोज

0

सोशल मीडिया पर सेलेब्स अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुछ खास फोटोज वायरल भी हो जाते हैं। हालिया यानी लेटेस्ट फोटोज के साथ ही फैंस के सेलेब्स के थ्रोबैक फोटोज भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते हैं हाल ही में शेयर और वायरल हुईं सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का आज जन्मदिन है। जिसके चलते आलिया ने सोशल मीडिया पर भी मां को बर्थडे विश करने के लिए एक थ्रोबैक फोटो साझा की है। इस फोटो में आलिया मां सोनी की गोदी में बैठी हैं। आलिया की इस फोटो पर सेलेब्स के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट और रिएक्ट कर रहे हैं।

आर माधवन
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए एक से एक बेहरतीन फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में माधवन ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। न सिर्फ फोटो बल्कि फोटो का कैप्शन भी सुर्खियों में हैं। माधवन ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘पांच हजार साल पहले…’।

कार्तिक आर्यन
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का भी एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में कार्तिक आर्यन आज की तरह हंक अवतार में नहीं बल्कि ‘प्यार का पंचनामा’ के वक्त वाले क्यूट लुक में दिख रहे हैं। हालांकि फोटो को खुद कार्तिक ने शेयर नहीं किया है लेकिन फोटो वायरल होना शुरू हो गया है।

अभय देओल
अभय देओल एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने लंबे करियर में कम फिल्मों में काम किया लेकिन हर बार अपनी एक्टिंग और किरदार से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी। वहीं सोशल मीडिया पर भी अभय एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अभय ने एक फोटो शेयर किया है, फोटो में अभय के साथ उनका परिवार दिख रहा है। वहीं फोटो में बॉबी देओल भी पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बस्तर-सरगुजा में स्थापित होगी छोटी खाद्य प्रसंस्करण यूनिट

0

मुख्य सचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में अनुसूचित जनजाति उपयोजना के क्रियान्वयन के लिए नीति आयोग के निर्देशानुसार गठित कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राज्य में विभिन्न् गतिविधियों के संचालन के लिए विभागों द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को सहमति के लिए भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने क्षेत्र की उपयोगिता के आधार पर प्रस्तावों का पुन: परिक्षण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्तावों में कोंडागांव में प्रसंस्करण ईकाइ की स्थापना, बस्तर संभाग में भवन विहिन एवं जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं मरम्मत, आदिवासी विकास के अंतर्गत संचालित आश्रम शालाओं में कम्प्यूटर प्रशिक्षण का खाका तैयार किया गया।

इसके साथ ही भवन विहिन स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण-पेयजल एवं विद्युतीकरण, कृषकों की पडत भूमि में कॉफी रोपण, सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन, भवन विहिन-जर्जर आश्रम-छात्रावासों के मरम्मत एवं भवन निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सूरजपुर और गरियाबंद जिले में कोदो-कुटकी आधारित प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना, एकीकृत कृषि प्रणाली से चाय एवं कॉफी का जैविक खेती प्रसंस्करण और आदिवासी पर्यटन विकास, पोषण एवं स्वालंबन वाटिका की स्थापना, सामूहिक फल उत्पादन प्रक्षेत्र निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में एसीएस केडीपी राव, अमिताभ जैन, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डीडी सिंह, सीआर प्रसन्ना, बस्तर कमिश्नर अमृत सहित बस्तर संभाग और राज्य के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

‘गुमराह’ फिल्म के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी से अनजान थीं सोनी राजदान, अनजाने में पी ली थीं ढेरों सिगरेट

0

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का आज जन्मदिन है । इस मौके पर आलिया ने अपनी मां को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है । इस फोटो में आलिया काफी छोटी दिख रही हैं । सोनी ने उन्हें अपनी गोद पर बैठाया हुआ है । फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- ‘सबसे प्रेरक, समझदार, सुंदर और स्पेशल आत्मा यहां मौजूद है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। मुझे बनाने और जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थ डे मां।’

आलिया और सोनी राजदान की इस तस्वीर पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। पिछले दिनों सोनी राजदान ने बताया था कि एक फिल्म के दौरान उन्हें बहुत सिगरेट पीनी पड़ी थी । उस दौरान सोनी ये नहीं जानती थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। यह किस्सा 1993 में आई फिल्म ‘गुमराह’ के समय का है ।

ये फिल्म महेश भट्ट ने डायरेक्ट की थी । फिल्म में सोनी राजदान ने भी काम किया था । फिल्म के लीड रोल में श्रीदेवी और संजय दत्त थे । सोनी ने बताया था, ‘गुमराह मेरी पसंदीदा फिल्म में से एक है । इस रोल के लिए मेरी काफी सराहना हुई थी । श्रीदेवी के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। बहुत अच्छी यादें हैं ।’

‘उस वक्त मैं आलिया की मां बनने वाली थी और मुझे पता नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इस फिल्म के दौरान मुझे बहुत सिगरेट पीनी पड़ी थी ।’ बता दें कि ‘गुमराह’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी । सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ लंबे अफेयर के बाद 20 अप्रैल, 1986 में शादी की थी।

सोनी राजदान की दूसरी बेटी का नाम शाहीन भट्ट है। सोनी राजदान आखिरी बार फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘राजी’ में सोनी ने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ।

छत्तीसगढ़ में जनता की जेब में आए 105 करोड़, बाजार मनाएगा दिवाली

0

इस बार की दिवाली बाजार के लिए खास ही रहने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को वेतन बांट दिया है, तो वहीं कई सेक्टर के कर्मचारियों को भारी भरकम बोनस दिया है। कर्मचारियों का ध्यान रखने में प्रदेश की कार्पोरेट घराने और कंपनियां भी पीछे नहीं है। माना जा रहा है कि सौ करोड़ रुपये अधिक की रकम सीधे जनता की जेब में जा चुकी है। बाजार को उम्मीद है कि इस बार जमकर खरीदारी होगी और पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के पास जितने पैसे हैं, उससे पांच गुना तक की अधिक ग्राहकी आएगी। दरअसल, आजकल पैसे लगाकर फाइनेंस कराने की सुविधा ने ग्राहकों को नया रास्ता दिखाया है। मंदी के दौर के बीच छत्तीसगढ़ के मार्केट को शुक्रवार का धनतेरस संजीवनी की तरह दिख रहा है।

ऑटोमोबाइल, सराफा, कपड़े, रियल इस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेस कारोबारी पूरी तरह से तैयार हो गए है। बाजार में धमाकेदार ऑफरों की पेशकश के साथ ही उपभोक्ताओं को लुभाने गिफ्ट भी देने की तैयारी है। सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़े, बर्तन आदि सभी संस्थानों में जबरदस्त सजावट की गई है। साथ ही खरीदारी पर ग्राहकों को तोहफे भी मिलेंगे। ग्राहकों को भीड़ से बचाने अलग से काउंटर के साथ ही पार्किंग व्यवस्था है। कारोबारियों का कहना है कि इन सब चीजों को देखते हुए प्रदेश में इस साल धनतेरस का बाजार सभी सेक्टरों को मिलाकर 1500 से 2000 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

कारों पर दो लाख तक की छूट

कार कंपनियों द्वारा विभिन्ना मॉडल्स पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस छूट में एक्सचेंज बोनस, लायल्टी, कार्पोरेट छूट आदि सभी शामिल रहते हैं। कुछ कंपनियां छूट के साथ चांदी के सिक्के और दूसरे आकर्षक उपहार भी दे रही हैं। कारों के कुछ मॉडलों पर सौ फीसद तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है,जो ग्राहक काफी पसंद कर रहे है। कार्पोरेट कर्मचारियों के लिए अलग से डिस्काउंट के साथ ही किसानों और शासकीय कर्मियों को भी तोहफे दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार बाइक में लोएस्ट डाउन पेमेंट और आसान फाइनेंस है। साथ ही ग्राहकों को हर खरीदारी पर चांदी के सिक्के और अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स में जीरो फीसद ब्याज पर फाइनेंस का जादू

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य उत्पादों पर कंपनियों द्वारा जीरो फीसद ब्याज दर पर फाइनेंस उपलब्ध कराया जा रहा है। इसने उपभोक्ताओं की खरीदी क्षमता काफी बढ़ा दी है और इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मोबाइल्स में भी ऐसे ही जादू लाया जा रहा है।

त्योहारी सीजन और शादी कलेक्शन

कपड़ा बाजार में भी त्योहारों की धूम मची हुई है। दीपावली के लिए त्योहारी कलेक्शन के साथ ही आने वाले शादी सीजन का ध्यान रखते हुए कपड़ों के नए कलेक्शन आए हैं। साथ ही कुछ संस्थानों में तो ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

सड़क पर उतरेंगी 40 हजार बाइक, चार हजार कार

थोड़ी सुस्त रफ्तार से दौड़ रही कारबाइक धनतेरस में धूम मचाने तैयार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर ने फुल स्पीड पकड़ी ली है। ज्यादातर ऑटोमोबाइल संस्थानों ने कंपनियों द्वारा दिए गए टार्गेट को पूरा कर लिया है और कारोबार में नया रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। इस धनतेरस से दीपावली तक प्रदेश की सड़कों पर 40 हजार से अधिक बाइक और चार हजार से अधिक कारें उतरने को तैयार हैं। इनके साथ ही दो हजार से अधिक निर्माण उपकरण और व्यावसायिक वाहन भी रहेंगे। पिछले साल की तुलना में 30 फीसद ज्यादा कारोबार की उम्मीद बनी हुई है। ऑटोमोबाइल में 500 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद बन गई है।

बारिश पर रहेगी निगाह

तीन दिनों से प्रदेशभर में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। धनतेरस के दिन कारोबारियों के साथ जनता की भी निगाह मौसम पर रहेगी। लगातार बारिश हुई तो फिर इसका असर पड़ सकता है।

Fengshui Tips: मान-सम्मान चाहिए तो अपनाएं ये आसान उपाय

0

फेंगशुई के उपाय भी ख्‍याति, पहचान और सम्‍मान में कारगर साबित होते हैं. छोटे-छोटे उपायों को करते हुए ना केवल व्‍यापार में सफलता पाई जा सकती है बल्‍कि प्रसिद्धि एवं सम्‍मान भी बढ़ जाता है. जानिए, वे उपाय जो दिलाते हैं ख्‍याति और सम्‍मान.

1. दक्षिण दिशा में प्रतिदिन संध्या के समय लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं. यदि यह बल्ब लकड़ी के टेबल लैंप में लगा हो तो और भी उत्तम है. प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए यह प्रभावी उपाय है.

2. घर अथवा कार्यालय की दक्षिण दिशा वाले भाग में नौ लाल मोमबत्तियां आयत के आकार में लगाने से ख्याति बढ़ती है.

3. घर या दफ्तर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर, पर्दे और तस्वीरों का प्रयोग उत्तम फल देता है.

4. घर या कार्यालय की दक्षिण दिशा में नौ रॉड वाला लकड़ी का बना विंड चाइम लटकाना शुभ रहता है.

5. दक्षिण दिशा में जल स्रोत्र, जल या इससे सम्बंधित चित्र नहीं होने चाहिए. ये ख्याति में बाधा डालते हैं.

6. कार्यालय की मेज पर उसके दक्षिणी भाग में एक क्रिस्टल ग्लोब रखने से व्यापार की ख्याति एवं प्रसार की संभावना बढ़ती हैं.

7. कार्यालय की मेज पर एक ड्रैगन की मूर्ति रखें जिसकी कमर पर बैठे हुए कछुए की मूर्ति हो. इससे आपको लोगों से मदद भी मिलेगी और विरोधियों पर विजय भी प्राप्त होगी.

8. संस्था अथवा फर्म की ख्याति बढ़ाने के लिए कार्यालय के दक्षिण दिशा वाले भाग में अपनी संस्था अथवा फर्म आदि का नाम हल्के हरे रंग की पृष्ठभूमि पर लाल अक्षरों से लिखवाकर टांगें.

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा. इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

छत्तीसगढ़ : सरोज पांडेय का बढ़ा कद, डॉ अनिल जैन के प्रभार वाला हरियाणा फंसा

0

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से जुड़े दो नेताओं की साख दांव पर थी। महाराष्ट्र की प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के नेतृत्व में भाजपा जीत दर्ज कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय राजनीति में सरोज का कद बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन के प्रभार वाले हरियाणा में सीटों का समीकरण फंस गया है। भाजपा का आंकड़ा 40 सीट पर पहुंचकर रुक गया है। यहां बहुमत के लिए छह विधायकों की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद भाजपा संगठन में डॉ अनिल जैन को प्रभारी के पद से हटाने की मांग उठी थी।

केंद्रीय नेतृत्व ने न सिर्फ डॉ जैन को हटाने से इनकार किया, बल्कि चुनावी राज्य हरियाणा का भी प्रभारी बनाए रखा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ की हार से सीख लेते हुए डॉ अनिल जैन को हरियाणा की जिम्मेदारी से हटाना चाहिए था। हरियाणा की हार का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी पड़ेगा। बताया जा रहा है कि एक बार फिर डॉ अनिल जैन को प्रदेश प्रभारी के पद से हटाने की मांग तेज होगी। हालांकि हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा सामने आई है। अब सरकार बनाने के लिए निर्दलीय विधायकों और अन्य पार्टियों पर निर्भर होना होगा। वहीं, सरोज पांडेय की दखल छत्तीसगढ़ सहित देशभर के भाजपा शासित राज्यों में बढ़ेगी। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 103 सीट मिली है। वहीं गठबंधन को 160 सीट के साथ बहुमत मिला है। भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे में सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ से भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में डॉ रमन सिंह और रामविचार नेताम है।

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद डॉ रमन के कद पर भी असर पड़ेगा। कांग्रेस लगातार यह मुद्दा बना रही है कि डॉ रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। यही नहीं, विधानसभा चुनाव में उनको स्टार प्रचारक भी नहीं बनाया गया था। अब नगरीय निकाय चुनाव से पहले हो रहे संगठन चुनाव में भी गुटबाजी तेज होगी। सरोज पांडेय का खेमा प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपने करीबी नेताओं का नाम आगे करेगा। अब तक डॉ रमन की पसंद को ही प्रदेश में तरजीह दी जा रही थी। लेकिन दो उपचुनाव में हार के बाद उनकी दखल कम होने के संकेत मिल रहे हैं।

दर्दनाक सड़क हादसाः खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी बाइक, मौके पर पिता समेत दो मासूम की मौत

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक घुस गई। इस दौरान तीन की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह सड़क हादसा जिले के छाता कोतवाली इलाके के एनएच-2 पर हुआ है।

शुक्रवार की सुबह छाता कोतवाली के एनएच-2 पर अकबरपुर के पास पंचर हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा हुआ था। तभी दिल्ली की तरफ से आगरा जा रहा बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। बताया जा रहा है कि बाइक की स्पीड अधिक थी और वह उसे कंट्रोल नहीं कर सका। बाइक पर 5 लोग सवार थे, जिनमें 3 मासूम बच्चे, एक महिला और एक पुरुष बाइक पर सवार थे। मृतक अपनी बहन के घर से गुड़गांव से अपने घर आगरा वापस लौट रहा था, जिसके साथ उसकी पत्नी और 3 मासूम बच्चे थे।

मृतक की शिनाख़्त जितेंद्र ठाकुर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी होशियार खेरागढ़ आगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक और परिचालक दोनों ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाइक सवार स्पीड में था पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चे बाइक पर सवार थे।

बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली को सही तरीके से देख नहीं पाया और बाइक भी कंट्रोल नहीं कर सका। तस्वीरों में देख रहे हैं किस तरह बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे जा घुसी है । इस दर्दनाक हादसे में 2 मासूम बच्चों सहित एक पिता की मौत हो गई और एक बच्चे सहित पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल मे इलाज किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : धनवर्षा के लिए धनतेरस का बाजार सजा, सड़क से दुकान तक रौनक

0

धनतेरस के लिए रायपुर समेत प्रदेश भर के बाजारों में तैयारी पूरी हो चुकी है। सोना के महंगा होने के बाद भी सराफा बाजार को अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। रियल इस्टेट सेक्टर ने इस साल ग्राहकों को काफी लुभाने का प्रयास किया है और धनतेरस पर नई बुकिंग की भी उम्मीद की जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर ने दिवाली के लिए खास तैयारी कर रखी है। कई स्कीम के बीच नए मॉडल मार्केट में आए हैं। सराफा संस्थानों में ग्राहकों को लुभाने रजवाड़ा, ब्राइडल कलेक्शन, कॉकटेल, पिंक गोल्ड सहित लाइटवेट गहनों के साथ डायमंड के आकर्षक कलेक्शन हैं। सराफा संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन दिनों ज्वेलर्स ने ऐसे-ऐसे टॉप्स, नेकलेस और मंगलसूत्र मंगाए हैं, जो देखने में हैवीवेट और महंगे लगते है, लेकिन इनकी कीमत बजट में रहती है।

सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार भी मिनी धनतेरस होगा और 100 करोड़ से अधिक का कारोबार अनुमानित है। सराफा कारोबारी इन दिनों ऑफर के रूप में बनवाई में छूट और लकी ड्रॉ का ऑफर दे रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि ये ऑफर उपभोक्ताओं के फायदे के लिए है। बनवाई में 10 फीसद तक छूट का ऑफर है।

सभी सेक्टरों में जबरदस्त रहेगा कारोबार

त्योहारी सीजन में इस प्रकार के आकर्षक ऑफर पहले कभी नहीं आए। विशेषकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तो कम से कम बीते दस सालों में तो किसी भी कंपनी द्वारा ऐसे लुभावना ऑफर नहीं देखा गया। साथ ही बाजार का रुख भी पॉजिटिव हो गया है। इसे देखते हुए सभी सेक्टरों में जबरदस्त कारोबार की उम्मीद है। – अमर पारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैट

जमकर दौड़ेंगे ऑटोमोबाइल

त्योहार के पहले ही संस्थानों ने कंपनियों के टारगेट को पूरा कर लिया है। इसे देखते हुए निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि ऑटोमोबाइल की रफ्तार और तेज होगी। – मनीषराज सिंघानिया, अध्यक्ष, राडा

नए कलेक्शनों के साथ ऑफर्स भी

सराफा में गहनों के नए कलेक्शन के साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ये सभी उपभोक्ताओं को काफी पसंद भी आ रहे हैं। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। – मनीष शर्मा, संचालक, सन एंड सन ज्वेलर्स