Home Blog Page 2405

Chitrakote Bypoll Result: विधानसभा में BJP मुक्त हुआ बस्तर, कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप

0

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत
17वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है
कुल 1 लाख 31 हजार 169 वोटों की गिनती पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी को 62 हजार 50 वोट
बीजेपी प्रत्याशी को 44 हजार 197 वोट
कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को 17 हजार 853 वोटों से बड़ी जीत मिली

1:04 pm (IST)

बस्तर के चित्रकोट उपचुनाव मेंकांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को बड़ी जीत मिली है.राजमन को कुल 62050 वोट मिले हैं.बीजेपीके प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप को 44197 मत मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी को 17853 मतों से जीत मिली है.

12:28 pm (IST)

चित्रकोट उपचुनाव: 15वें राउंड मेंवोटों की स्थिति
कांग्रेस के राजमन वेंजाम को58207 वोट

बीजेपी के लच्छूराम कश्यप को42164 वोट

राजमन वेंजाम16043 वोटोंसे आगे

12:12 pm (IST)

12:08 pm (IST)

Chitrakote Bypoll Result: बड़ी जीत की ओर कांग्रेस, जानें BJP और जोगी कांग्रेस का हाल

12:07 pm (IST)

चित्रकोट उपचुनाव:13 वें राउंड में वोटोंका हाल
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे- 382
कांग्रेस– 3158
भाजपा– 3346
अब तक कुल
जनता काँग्रेस- 4594
कांग्रेस- 50534
भाजपा- 38800
Nota – 4635

11734 मतों से आगे से राजमन आगे

12:04 pm (IST)

13 वा चक्र समाप्त
जगदलपुर/चित्रकूट विधान सभा
कुल मतों की गिनती. 107094
जसीएजे 4594
कांग्रेस …50534
भाजपा..38800

11:46 am (IST)

चित्रकोट उपचुनाव: 11वें राउंड की गिनती पूरी

कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को 10192 वोंटों की लीड है, राजमन बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं

11:38 am (IST)

चित्रकोट उपचुनाव के 10वें राउंड में
जनता काँग्रेस- 533
कांग्रेस– 5086
भाजपा– 2834
नोटा- 367
इस राउंड में – 2252 से राजमन आगे

अब तक कुल
जनता काँग्रेस- 3852
कांग्रेस- 38076
भाजपा- 28488
Nota -3985

मतों से आगे-9588से राजमन आगे

अब तक कुल 81824 मतों की गणना की जा चुकी है

11:38 am (IST)

अनुष्का शेट्ठी ने 40वें बर्थडे पर प्रभास को स्पेशल अंदाज में किया विश, कह दी ये बात

0

सारी शुभकामनाएं दीं. सुबह से ही प्रभास के लिए सोशल मीडिया में जन्मदिन की बधाई की बाढ़ सी आ गयी. हालांकि प्रशंसकों को इस बात का इंतजार था कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्ठी प्रभास को किस अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं.

अनुष्का ने स्पेशल अंदाज में किया विश

आखिरकार प्रशंसकों का इंतजार खत्म हुआ और अनुष्का शेट्ठी ने खास अंदाज में प्रभास को बर्थडे विश किया. अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का ने एक वीडियो पोस्ट किया जो उनकी किसी फिल्म का छोटा सा क्लिप है. इस वीडियो के साथ अनुष्का शेट्ठी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रभास. वीडियो में प्रभास और अनुष्का शेट्ठी एक काले रंग की कार से पूरे स्वैग में उतरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में नीचे कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे प्रभास. विशिंग यू ऑल द हैप्पीनेस विथ लॉट्स ऑफ सक्सेस’.

फिल्मी गलियारों में है अफेयर की चर्चा

बता दें कि काफी समय पहले से ही फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि प्रभास और अनुष्का शेट्ठी रिलेशनशिप में हैं. दोनों को कई बार साथ देखा भी गया. खबरें यहां तक आईं कि वे लिव इन में रहते हैं. हालांकि दोनों स्टार्स ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं. बता दें कि सुपरहिट फिल्म बाहुबली की शूटिंग के दौरान दोनों के खास रिश्ते में होने की खबरों ने ज्यादा जोर पकड़ा था. यही कारण है कि प्रशंसकों को इस बात का इंतजार था कि अनुष्का शेट्ठी प्रभास को किस अंदाज में जन्मदिन की बधाई देती हैं.

राणा डग्गुबाती ने इस अंदाज में दी बधाई

बता दें कि अनुष्का ही नहीं बल्कि बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव नाम से विलेन की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने भी प्रभास को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. राणा डग्गुबाती ने अपनी और प्रभास की एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में राणा ने लिखा कि हैप्पी हैप्पी टू यू भाई. उन्होंने लिखा कि अपनी खूबसूरत आत्मा के साथ प्यारी सी मुस्कान बनाए रखो. साथ ही लिखा कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.

अनाम फिल्म में ज्योतिषी बनेंगे प्रभास

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास हालिया दिनों में बहुभाषी फिल्म साहो में नजर आए थे जिसमें उनके अपोजिट मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थीं. कहा जा रहा है कि प्रभास आने वाले दिनों में एक और बहुभाषी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें वो ज्योतिषी की भूमिका में नजर आएंगे. खबरें हैं कि इस फिल्म में उनके अपोजिट एयरटेल गर्ल के नाम से मशहूर साशी छेत्री नजर आएंगी. हालांकि अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है.

Facebook लॉन्च कर रहा है News Tab, पब्लिशर्स को मिलेंगे पैसे

0

Facebook ने 2014 में ट्रेंडिंग फीचर लॉन्च किया था. यहां ट्रेंडिंग आर्टिकल्स दिखाए जाते थे और उससे जुड़ी कवरेज दिखता था. लेकिन एक वक्त आया जब फेसबुक पर आरोप लगने लगे कि कंपनी ट्रेंडिंग के साथ किसी खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए छेड़ छाड़ कर रही है. 2018 में कंपनी ने इसे खत्म कर दिया. अब फेसबुक एक नया सेक्शन लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे NEWS कहा जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को फेसबुक News टैब लॉन्च कर रही है. इस टैब में सैकड़ों न्यूज पब्लिशर्स की खबरें दिखेंगी. The Washington Post की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने कहा है कि Facebook News टैब में कॉन्टेंट के लिए कंपनी पैसे भी देगी.

कुछ महीने पहले The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फेसबुक ने इस नए न्यूज सेक्शन के लिए न्यूज ऑर्गनाइजेशन से संपर्क किया है. फेसबुक ने अपने न्यूज टैब के लिए लाइसेंस कॉन्टेंट के लिए न्यूज पब्लिशर्स को पैसे ऑफर करेगी.

फेसबुक को-फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है, ‘इस हफ्ते में एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं और ये हाई क्वॉलिटी जर्नलिज्म से जुड़ा होगा. ये बड़ा इनिशिएटिव है जो न्यू एंड जर्नलिज्म पर आधारित होगा. हम इसके लिए कई लोगों के साथ पार्टनर्शिप कर रहे हैं ताकि एक ऐसा प्रोडक्ट बना सकें जो हाई क्वॉलिटी जर्नलिज्म को सपोर्ट करेगा’

गौरतलब है कि फेसबुक पर लगातार फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने में असफल होने का इल्जाम लगाया जाता रहा है. फेसबुक ने पहले भी फेक न्यूज और अफवाहों पर लगाम लगाने की बात कही है और इसके लिए फैक्ट चेक कंपनियों के साथ कंपनी ने पार्टनर्शिप भी की है. हालांकि इन सब के बावजूद भी फेक न्यूज पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है.

SSC CGL 2019: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी डीटेल

0

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बुधवार को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2019 है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा Tier 1 परीक्षा ऑनलाइन 2 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं एसएससी CGL 2019 Tier 2 और Tier III 22 से 25 तक आयोजित की जाएगी। इस आवेदन के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रिक्त पदों पर भर्ती होगी….

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन करने की तारीख: 22-10-2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 25-11-2019
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख:27-11-2019 (17:00)
ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की आखिरी तारीख: 27-11-2019 (17:00)
चालान द्वारा पेमेंट करने का आखिरी तारीख: 29-11-2019
Tier-I परीक्षा (CBE): 02-03-2020 से 11-03-2020
Tier-II (CBE) और Tier-III परीक्षा: 22-06-2020 से 25-06-2020

बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएगे। एक प्रश्न 2 नंबर का होगा, हालांकि किसी भी प्रश्न का गलत जवाब देनें पर 0.5 अंक काट लिया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा दिल्ली, मुंबई, इलाहाबाद और बनारस सहित कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

दबंग 3 का ट्रेलर देखने के बाद सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर बने मीम्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

0

सलमान खान ने कल यानी बुधवार को दबंग 3 का ट्रेलर लॉन्च किया है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर लोग मीम्स बनाकर दोनों के लुक्स का मजाक उड़ाने लगे हैं। मजाक ऐसा उड़ाया है कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। किसी ने सोनाक्षी सिन्हा की केबीसी में खेले ‘संजीवनी बूटी’ वाले सवाल पर खिंचाई की है तो किसी ने सलमान खान का ब्लैकबक वाले केस के हवाले से मजाक उड़ाया है।

ट्रेलर में आए एक डायलॉग ‘मारेंगे भी हम और बचाएंगे भी हम’ पर सबसे ज्यादा मीम्स बनाए गए हैं। ये वो डायलॉग है जो सलमान खान, फिल्म के विलेन किच्चा सुदीप को बोलते नजर आते हैं। देखें इंटनेट पर वायरल हो रहे मीम्स…

https://twitter.com/TheAlteria/status/1186992110647443457

छत्तीसगढ़ : युवाओं को लुभाने पहले बनाया हेल्थ केयर सेंटर, फिर करने लगा नशीली दवा की तस्करी

0

युवाओं में नशे की लत डालने के लिए नशीली दवाओं के सौदागर ने पहले हेल्थ केयर सेंटर की शुरुआत की। फिर बाद में वह नशीली दवा का कारोबार करने लगा। सिविल लाइन पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर बड़ी मात्रा में नशीला इंजेक्शन जब्त किया है।

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जतियापारा तालाब के पास एक्टिवा में एक युवक नशीली दवा की सप्लाई करने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक सीजी 22 एच 8161 में सवार युवक को सुलभ काम्प्लेक्स के पास पकड़ लिया गया। युवक से पूछताछ करते हुए एक्टिवा की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर थैले में दो सौ रेक्सोजेसिक इंजेक्शन, चार हजार दो सौ रुपये व मोबाइल जब्त किया गया। इस पर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। तब उसने मगरपारा निवासी अपने साथी पप्पू श्रीवास के साथ मिलकर जहरभाठा मिनीबस्ती में नशीली दवा बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पप्पू श्रीवास को पकड़ लिया। उसने पप्पू श्रीवास के पास भी बड़ी मात्रा में नशीली दवा होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम ने उसकी निशानदेही पर पप्पू को पकड़ लिया और उसके घर की तलाशी ली, तब कमरे में बड़ी मात्रा में रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मिला। दोनों आरोपित अपने-अपने घर में नशीला इंजेक्शन छिपाकर रखे थे। पुलिस ने उनके पास से 750 रेक्सोजेसिक व 200 एविल इंजेक्शन के साथ ही चार हजार 400 रुपये बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पप्पू श्रीवास मंगला में हेल्थ केयर सेंटर का संचालन करता है।

कहां से होती है सप्लाई, तस्दीक कर रही पुलिस

दोनों आरोपित से अलग-अलग पूछताछ कर नशीली दवा सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इसके आधार पर उन्हें दवा सप्लाई करने वाले दवा कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

बाइक सवार दो युवकों से प्रतिबंधित फेन्सीडील सीरप जब्त

सिरगिट्टी पुलिस ने भी बुधवार को नशीली दवा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। टीआइ यूएन शांत कुमार साहू को सूचना मिली तिफरा स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहे हैं। इस दौरान बाइक में काला बैग लेकर बैठे दो युवकों को पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से 92 सीसी फेन्सीडील सीरप मिला। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपित में मगरपारा तैयबा चौक निवासी मो. आरीफ पिता स्व. बसीर मो. (27) व तिफरा के यदुनंदननगर निवासी समीर खान पिता स्व. सलीम खान (26) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें बाद जेल भेज दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘चुराई’ मलाइका अरोड़ा की ड्रेस? वायरल हो रही ये तस्वीरें

0

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच सबसे फैशनेबल और ग्लैमरस दिखने की होड़ तो चलती ही रहती है. वहीं इन एक्ट्रेसेस के फैशन ट्रेंड और हर एक ड्रेस पर फैंस और मीडिया की खास नजर रहती है. इसी बीच कई बार ऐसा भी होता है कि फैशनेबल दिखने के चक्कर में कुछ ऐक्ट्रेसेस की ड्रेस हूबहू एक जैसी हो जाती है. हाल ही में ऐसा ही कुछ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ देखने को मिला. इन दोनों की ड्रेस लगभग एक जैसी ही दिखी, जिसके बाद लोगों ने यहां तक कह दिया कि सोनाक्षी सिन्हा ने मलाइका की ड्रेस चुरा ली है.

दरअसल, हाल ही में 10th वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी थी. इस सुपर स्टाइलिश और रिवीलिंग ड्रेस में मलाइका हमेशा की तरह हॉट और सेक्सी नजर आ रही थीं. वहीं हूबहू ऐसी ही ड्रेस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी पहनी है. सोनाक्षी ने ये ड्रेस मलाइका के बाद पहनी है इसलिए लोग सोना पर मलाइका को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि इस ड्रेस में बॉलीवुड की रज्जो भी कम खूबसूरत और नहीं लग रही हैं. यहां देखें एक जैसी ड्रेस में दोनों की तस्वीरें-

हालांकि इन दोनों में कुछ अंतर भी रहे. सोनाक्षी ने मलाइका की तरह हॉट पोज नहीं दिए और जहां एक तरफ मलाइका ने रेड लिप्सटिक लगाई थी, वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी ने लिप्सटिक का रंग न्यूड रखा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ही अभिनेत्रियों की ड्रेस एक ही डिजाइनर ने डिजाइन की है. ये डिजाइनर Kristian Aadnevik बताई जा रही हैं.

वहीं दोनों अभिनेत्रियों को एक ही ड्रेस में देखकर फैंस फौरन पहचान गए. जहां एक तरफ सभी हैरान हैं वहीं दूसरी तरफ कई सवाल भी किए जा रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोग कह रहे हैं कि क्या सोनाक्षी ने मलाइका की ड्रेस चुराई है?.

बता दें कि मलाइका ने वोग पर ये ड्रेस पहनी थी तो वहीं सोनाक्षी ने इस ड्रेस को एक क्लोदिंग साइट के ईवेंट पर पहना था.

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अरुण उरांव भाजपा में शामिल

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह-प्रभारी रहे डॉ अरुण उरांव अपने गृह प्रदेश झारखंड में बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्र्रेस में रहते छत्तीसगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में उनका अंतिम प्रवास बस्तर में हुआ था। उरांव चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में एक सप्ताह पहले 16 अक्टूबर को जगदलपुर आए थे।

चार दिन वह यहां कांग्रेस नेता मनोहर लूनिया के होटल आकांक्षा में ठहरे थे जहां चुनाव में बाहर से आने वाले अधिकांश कांग्रेस नेताओं ने डेरा डाला था। यहां रहते हुए उन्होंने अपना अंतिम इंटरव्यू नईदुनिया को दिया था, जिसे नईदुनिया ने 21 अक्टूबर को प्रकाशित किया था।

बस्तर छोड़ने के पहले उरांव ने 19 अक्टूबर को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुरेंगा में हुई चुनावी सभा में भी शिरकत की थी। राष्ट्रीय सचिव के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सह-प्रभारी बनने के बाद डॉ अरूण उरांव ने विधानसभा चुनाव 2018 में बस्तर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया के साथ मिलकर टिकट तय करने और चुनावी रणनीति तैयार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आज यदि बस्तर भाजपा मुक्त होने की कगार पर है तो इसमें उरांव का योगदान है। उरांव चार दिन जगदलपुर में रहे, उपचुनाव में प्रचार की अंतिम दौर की रणनीति बनाई और अभियान का मार्गदर्शन भी किया लेकिन पूरे दिन वह अंदर ही अंदर भविष्य को लेकर निर्णय करने को लेकर जूझते रहे थे। नईदुनिया को दिए अंतिम इंटरव्यू में इसका संकेत भी उन्होंने दिया था लेकिन वह कांग्रेस छोड़ चले जाएंगे, इसका अंदाजा कांग्रेस के उन नेताओं को भी नहीं था जो उन्हें घेरे हुए थे।

कठिन निर्णय था पर उपेक्षा ने मजबूर किया

भाजपा ज्वाइन करने के बाद नईदुनिया को फोन पर डॉ अरूण उरांव ने अपने निर्णय पर चर्चा की। उनका कहना था कि वह झारखंड से हैं और अपने प्रदेश और क्षेत्र के लिए योगदान देना चाहते हैं। उरांव ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के लोगों, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं विशेषकर बस्तर के पार्टीजनों से बहुत सम्मान मिला।

इसके लिए वह छत्तीसगढ़ और विशेषकर बस्तर के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन भविष्य को लेकर निर्णय करना ही पड़ता है। निर्णय कठिन था पर जिस तरह से झारखंड राज्य में उनकी उपेक्षा की जा रही थी उसने उन्हें पार्टी छोड़ने मजबूर किया।

पिता, सास, ससुर सभी मंत्री रहे

1992 के आइपीएस ऑफिसर रहे डॉ अरूण उरांव के पिता बंदी उरांव भी आइपीएस थे। बंदी उरांव चार बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके हैं। अरूण उरांव के ससुर कार्तिक उरांव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल और सास श्रीमती सुमती उरांव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। अरुण उरांव पंजाब कैडर के आइपीएस थे। 2014 में नौकरी छोड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

गजब! यह आदमी एक ही कटोरे में सांप के साथ पीता है दूध, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

0

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में लोगों द्वारा सांप जैसे जहरीले जानवर को भी खा जाने की खबरें आती रहती हैं जिनको पढ़कर लोग चौंक जाते हैं। हाल ही में नागालैंड में लोगों द्वारा कुत्ते को खा जाने की खबरें आई थी। लेकिन देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो जहरीले नाग के साथ एक ही कटोरे में दूध पी लेते हैं। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान के बारां जिले के सीसवाली कस्बे से आई है। यहां तेजाजी के थानक पर घोड़ले व नाग द्वारा एक साथ एक कटोरी में दूध पीते हैं। हाल ही में हुए इस वाकये को ग्रामीणों ने बड़े ही कोतुहलता से देखा। लेकिन यह मामला क्या ह, कैसे यह संभव है लोगों की समझ नहीं आ रहा है।

सीसवाली कस्बे के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में स्थित तेजाजी महाराज के थानक पर तेजाजी महाराज का जागरण किया गया था। यहां जागरण के दौरान गुर्जर समाज के मन्दिर की पुरक्रमा की जगह से नागराजा को पुजारी रामबाबू कुम्हार द्वारा लाया गया। जहां तेजाजी महाराज के घोड़ले ने नागराज को अपने गले में डाल कर घोडले व नागराज ने एक ही कटोरी में एक साथ दूध पीया।

इस दृश्य को सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। जागरण मे आए सभी ग्रामीण श्रद्धालुओं ने नागराजा के दर्शन किए। ग्रामीण यहां पर जहरीले कीड़े के काटने पर ढंसी भी तेजाजी के थानक पर काटवाने आते हैं। इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है जिसको देखकर हर कोई चौंक सकता है।

छत्तीसगढ़ : 50 साल पुराने धान की किस्म का संरक्षण, महिला समूह को मिला 10 लाख का पुरस्कार

0

पाटन विकासखंड की महिलाओं को लगभग 50 वर्ष पुराने दुर्लभ धान की किस्मों का संरक्षण करने पर दिल्ली में जीनोम सेवियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूसा परिसर में आयोजित समारोह में आदर्श महिला आत्म समूह की महिलाओं को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दस लाख रुपये का पुरस्कार दिया। चार पीढ़ियों से धान की फसल ले रही इन महिलाओं को यह पता नहीं था कि वे जो धान वे उगा रही हैं वह दुर्लभ है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र खोला तब कृषि विज्ञान केंद्र दुर्ग को धान की इन किस्मों के बारे में पता चला। फिर इसी कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में परंपरागत ग्रीन राइस, ब्लैक राइस और करहनी धान के संरक्षण और संवर्धन के लिये महिलाओं का समूह बनाया गया।

अब यह समूह धान की कई किस्में संरक्षित करने के साथ फसल ले रहा है। समूह द्वारा उगाई जा रही तीनों किस्मों में पोषक तत्व और औषधीय गुण हैं। करहनी धान मधुमेह रोगियों के लिए बहुत उपयोगी है। इमें आयरन, जिंक एवं विशेष पोषक गुण पाये जाते हैं।

सीएम के क्षेत्र की महिलाएं

समूह के पास बड़ी मात्रा में दुर्लभ धान का स्टाक तैयार हो गया है। सभी महिलाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन विकासखंड के ग्राम तर्रा (अचानकपुर) की हैं। इन्हें भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार से जब नवाजा गया तब इंदिरा गांधी कृषि विवि के कुलपति डॉ. एसके पाटील भी उपस्थित थे।

दस राज्यों में भेज चुकी बीज

आदर्श महिला आत्म समूह की महिलाओं ने ग्रीन राइस, ब्लैक राइस और करहनी धान को न केवल संरक्षित किया, बल्कि इसके बीज को देश के दस राज्यों में पहुंचाकर इनके विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 में गठित इस समूह ने अब धान की विशिष्ट और दुर्लभ किस्मों की खेती कर उनके संरक्षण का बीड़ा उठाया। समूह की अध्यक्ष बेला साहू, सचिव दुलारी साहू हैं।

– प्रदेश के लिए यह बेहतर उपलब्धि है, खासकर समूह की महिलाएं इसके लिए बधाई की पात्र हैं।- कुलपति डॉ. एसके पाटील, इंदिरा गांधी कृषि विवि