Home Blog Page 2407

हार की आहट से बीजेपी में हाहाकार ! अमित शाह ने रद्द किया कार्यक्रम, खट्टर को फटकार

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सत्ता जाती दिख रही है। कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। खट्टर सरकार का खत्मा तय लग रहा है। हरियाणा में एक नई सरकार शपथ लेती दिख रही है। हालांकि अभी ये रुझान हैं। नतीजे आने में अभी भी थोड़ा वक्त है। वहीं हार की आहट से बीजेपी में हाहाकर मच गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है और वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है।

हरियाणा में बीजेपी बहुमत से बहुत दूर नजर आ रही है। बीजेपी को पिछड़ता देख केंद्रीय गृहमंत्री भी सक्रिय हो गए हैं। तेजी से बदलते घटनाक्रम पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर रखे हुए हैं। उन्हें आज ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। हालांकि ऐन वक्त पर अमित शाह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। अमित शाह की जगह MoS गृह कृष्ण रेड्डी कार्यक्रम में पहुंचे।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। दरअसल हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हालांकि अभी तक हरियाणा में रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके बाद सरकार बनाने की कवायद भी तेज होने लगी है। बीजेपी भी जेजेपी से संपर्क साध रही है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। खट्टर आज दोपहर ही दिल्ली पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : अभिनेता ऐजाज़ खान बायकुला से आगे!

0

बाइकुला विधानसभा क्षेत्र से अभिनेता अज़ाज़ खान आगे हैं। अन्य उम्मीदवार जो संविधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं, वे हैं AIMIM के वारिस यूसुफ पठान, शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव और अन्य।

2014 के विधानसभा चुनाव में, वारिस यूसुफ पठान ने सीट जीती।

यह उल्लेख किया जा सकता है कि अज़ाज़ खान एआईएमआईएम के टिकट पर मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब वे पार्टी से टिकट पाने में असफल रहे, तो उन्होंने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बायकुला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

वारिस पठान के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला करने पर उन पर कई आरोप लगाए गए थे। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संविधान सभा से उनकी उम्मीदवारी मुस्लिम वोटों को विभाजित करेगी, जिसके परिणामस्वरूप शिवसेना के उम्मीदवार की जीत होगी।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए अल्पेश ठाकोर 6826 वोटों से पीछे, कांग्रेस के मेराज भाई सबसे आगे

0

गुजरात में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की प्रतिष्ठा का युद्ध माना जा रहा है। छह में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काबिज थी। सभी छह विधानसभा सीटों के लिए बीते सोमवार (21 अक्टूबर) को मतदान हुआ था। गुरुवार (24 अक्टूबर) को उपचुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं।

गुजरात में जिन छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें बनासकांठा जिले की थराड़, पाटन की राधनपुर, मेहसाणा की खेरालु, अरवल्ली की बायड, अहमदाबाद की अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीटें शामिल हैं। 

-गुजरात के 6 सीटों के रूझानों के मुताबिक, कांग्रेस और बीजेपी दोनों 3-3 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। राधनपुर से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाया था, ठाकोर पीछे चल रहे हैं।

– भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गुजरात की 6 में से 3-3 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी आगे चल रही हैं।

– भारतीय निर्वाचन आयोग के वेबसाइट के मुताबिक, अभी एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

– गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि छह जिलों की विधानसभा सीटों में सुबह आठ बजे आरंभ हुई मतगणना के लिए 600 से अधिक सरकारी कर्मियों को तैनात किया गया है।

– गुजरात की 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू।
– कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।
– राधनपुर और बायड विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंग झाला कांग्रेस के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

पिछले आम चुनाव में थराड़, लुनावाड़ा, खेरालु और अमराइवाड़ी के बीजेपी विधायकों के चुने जाने से ये सीटें रिक्त हो गई थीं। पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने गुजरात से लोकसभा की सभी 26 की 26 सीटें जीत ली थी।
– अल्पेश ठाकोर 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राधनपुर से चुनाव जीते थे और अन्य पिछड़ा वर्ग समेत पाटीदार समाज के वोटरों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

बता दें कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। इस बार महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही अलग-अलग राज्यों की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट पड़े हैं। इसी क्रम में गुजरात की छह सीटों पर भी मतदान हुआ।

बीजेपी ने उपचुनाव में थराड़ से जीवराज भाई पटेल, राधनपुर से अल्पेश ठाकोर, खेरालु से अजमलभाई ठाकोर, बायड से धवलसिंग झाला, अमराइवाड़ी से जगदीश पटेल, लुनावाड़ा से जिग्नेश सेवक को उम्मीदवार बनाया था।

वहीं, कांग्रेस ने थराड़ से गुलाब सिंग राजपूत, राधनपुर से रघुभाई देसाई, खेरालु से बाबूजी ठाकोर, बायड से जसुभाई पटेल, अमराइवाड़ी से धर्मेंद्र पटेल, लुनावाड़ा से गुलाब सिंग चौहान को उम्मीदवार बनाया था।

हरियाणा में बिगड़ा बीजेपी का खेल, हुड्डा ने मांगा JJP से समर्थन…

0

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. लेकिन हरियाणा में कांग्रेस ने भाजपा और मनोहर लाल खट्टर की मुश्किलें बढ़ा दी है. बीजेपी की सुईं बहुमत से पहले ही अटक गई है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के दावे कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मुख्यमंत्री पद की शर्त के साथ कांग्रेस को सपोर्ट का ऑफर दिया है. सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को चौटाला के मुद्दे पर खुद फैसला करने का अधिकार दिया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना- रुझानों में भाजपा-शिवसेना स्पष्ट बहुमत की ओर…

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन 161 सीटों पर बढ़त बनाकर स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है जबकि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में अब तक आए 288 सीटों के रुझानों में भाजपा 102 सीटों पर और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना 61 सीटों पर आगे है। इसके बाद सर्वाधिक 52 सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस को 40 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 15 सीटों पर बढ़त हासिल है। हरियाणा की 89 सीटों के रुझान में भाजपा को 38 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस को 31 और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 11 सीटों पर बढ़त मिल रही है। निर्दलीय और अन्य नौ सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 3000 से अधिक तथा हरियाणा में 90 सीटों के लिए 1100 से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं।

इसके साथ ही बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा तथा 15 राज्यों की 51 विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती चल रही है। बिहार के समस्तीपुर (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी प्रिंस राज कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार से करीब 30000 मतों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्‍ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के रुझान में राकांपा के श्रीनिवास पाटिल 119216 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उदयनराजे भोंसले को 108444 मत मिले हैं। यहां से राकांपा के श्रीनिवास पाटिल, वंचित बहुजन अगाड़ी के चंद्रकांत, हिंदुस्‍तान जनता पार्टी के वेंकटेश्‍वर महा स्‍वामीजी के अलावा तीन निर्दलीय अलंकृत अभिजीत बिचुकले, शिवाजी नारायण भोंसले, एडवोकेट शिवाजीराव जाधव चुनाव मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ – ऐसा गांव जहां एक सप्ताह पहले ही हो गई दीपावली, रात में निकाली गई गौरा-गौरी की बारात…

0

धमतरी. इन दिनों पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में धमतरी के एक गांव में  दीपावली की धूम है। देशभर में जहां दीपावली का पर्व 25 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा और 27 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। वहीं धमतरी के सेमरा गांव में एक सप्ताह पहले ही दीपावली मना ली गई है। लोगों ने परिवार के साथ दिये जलाए, जमकर पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटीं और गौरा-गौरी की बारात निकाली। इसके पीछे ग्रामीणों की अपनी परंपराएं, मान्यताएं और किवदंती है। 

कार्तिक की आमावस्या को नहीं, अष्टमी को होता है दीपावली पर्व 

  1. वैसे तो हर साल हिंदी कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इसी दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटै थे। इस खुशी में पूरी अयोध्या को दीपकों से सजा कर उनका स्वागत किया गया था। इसी के चलते पूरे देश में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि धमतरी जिले के सेमरा गांव इससे थोड़ा अलग है। वहां पर दीपावली करीब सप्ताह भर पहले यानी कार्तिक अष्टमी की तिथि को ही मना ली जाती है और इस बार भी ऐसा ही किया गया है। 
  2. सेमरा गांव में यह परंपर पीढ़ियों से चली आ रही है और मान्यता से जुड़ी हुई है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि त्योहारों को एक सप्ताह पहले मनाने के पीछे एक मान्यता है। ग्राम देवता सिरदार ने गांव में खुशहाली के लिए स्वप्न में दर्शन देकर सारे पर्व सात दिन पहले मनाने के लिए कहा। इसके बाद से ही दीपावली, होली, पोला और हरेली जैसे पर्व तय तारीख से एक सप्ताह पूर्व मनाते आ रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि बुजुर्ग सिरदार सैकड़ों साल पहले गांव आए थे। उनकी शक्तियों से गांव के लोगों की परेशानियां दूर हुईं तो पूर्वज उन्हें पूजने लगे। गांव में सिरदार देव का मंदिर भी है।

छत्तीसगढ़ : पदोन्नति में आरक्षण लागू, राज्य के सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ…

0

छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर संशोधित नोटिफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, जबकि अनुसूचित जन जाति के लिए 32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।  

ये भी पढ़ें

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण प्रथम श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के उच्च वेतनमान के पदों पर पदोन्नति होने, द्वितीय श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति और तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत होने पर दिया जाएगा। विभागों में पदोन्नति के मसले इस आरक्षण के वजह से लंबित थे। अब इस नए संशोधन नियम के आधार पर पदोन्नति हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही द्रोणिका, कई जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी…

0

माैसम में आए बदलाव से बादल में तरह-तरह की आकृति बन रही। मेचका के मुचकुंद ऋषि पर्वत से बादल ऐसे लग रहे हैं मानो वह धरती पर उतर गए हों। नीचे कुछ तालाब और झोपड़ियां नजर आ रहीं। तस्वीर डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से ली गई है। मुचकुंद ऋषि पर्वत से प्राकृतिक सुंदरता बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दोपहर 3.30 बजे के बाद मौसम फिर से बदला और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, जांजगीर में भी बुधवार को बारिश हुई। बेमौसम बािरश से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं त्योहार के दौरान बारिश का असर प्रदेश के बाजारों में भी दिख रहा है।


रायगढ़ से रायपुर तक बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी वेस्ट सेंट्रल में कम दाब का क्षेत्र बना है। एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह द्रोणिका रायगढ़ से रायपुर तक को कवर कर रहा है। इसके प्रभाव से बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी है।

राजनांदगांव में देर शाम हुई हल्की बारिश

राजनांदगांव | शहर में बुधवार देर शाम हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिनभर में आंशिक मेघमय के हालात रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि 24 से 48 घंटों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को राजनांदगांव में दिन का पारा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा 20.5 डिग्री रहा। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। 

बालोद में तेज हवा से झुकी धान की फसल

बालोद | बालोद सहित आसपास के गांवों में दोपहर 3.25 से लेकर देर शाम 7 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं के कारण धान की फसल झुक गई। इसके बाद हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। जिले में 17 अक्टूबर से अब तक 100 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम में बदलाव होने से किसान चिंतित है क्योंकि खेतों में धान की फसल झुक गई है, जिससे नुकसान होगा।

कांकेर में बारिश से रुका सड़क मरम्मत का काम

कांकेर | पिछले एक साल से सड़क की दुर्दशा से जूझ रहे कांकेर शहर को थोड़ी राहत तब मिली जब 15 अक्टूबर को सड़क की मरम्मत शुरू हुई, लेकिन इस पर भी बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया। 15 अक्टूबर काम शुरू होने के बाद से बेमौसम बारिश हो रही है इसलिए मरम्मत का काम रुक गया। इधर शहरवासी चुपके चुपके अपने स्तर पर विरोध जता रहे हैं क्योंकि एक साल से अधिक समय होने के बावजूद खराब सड़क को अब तक नहीं बनाया जा सका है। 

छत्तीसगढ़ – समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदेगी प्रदेश सरकार एक लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ाने की तैयारी…

0

प्रदेश सरकार अब समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी करेगी। इसके साथ ही एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 1.96 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल ली जा रही है। इसमें सरगुजा व बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा गेहूं होता है। पैदावार बढ़ाने के लिए समूह में गेहूं उत्पादन के लिए योजना तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी की गई। इससे बड़ी संख्या में किसान गेहूं या दलहन-तिलहन के बजाय धान की खेती में आ गए हैं।

सरकार की मंशा है कि किसान धान के साथ-साथ दूसरी फसल भी लें। यही वजह है कि गेहूं की खेती को प्रमोट करने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की तैयारी है। राज्य में सरगुजा-बस्तर संभाग के साथ-साथ बिलासपुर के गौरेला-पेंड्रा, रायगढ़ और कोरबा के कुछ क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। साथ ही, धमतरी और कवर्धा में भी किसान गेहूं की फसल लेते हैं।  


इसे और बढ़ाने की तैयारी है। 
बता दें कि धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपए है, लेकिन सरकार 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दी पर खरीदी करती है। इसी तरह गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपए है। मध्यप्रदेश सरकार ने दो हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं की खरीदी की थी। संभवत: छत्तीसगढ़ में भी सरकार ज्यादा कीमत पर गेहूं खरीद सकती है। रबी सीजन 2020-21 के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपए तय किया है।


इसलिए भी गेहूं की जरूरत
धान की अच्छी कीमत मिलने पर बड़ी संख्या में किसान धान उत्पादन करने लगे हैं। ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी समस्या चावल को खपाने की आएगी। बीपीएल और एपीएल को रियायती दर पर चावल देने के बाद भी काफी मात्रा में चावल बचने का अनुमान है। गेहूं उत्पादन के लिए बेहतर सुविधाएं, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने पर किसान जुड़ेंगे। इससे चावल खपाने की समस्या दूर होगी। साथ ही, गेहूं की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।


दलहन-तिलहन पर भी फाेकस
अफसरों के मुताबिक दलहन और तिलहन के लिए भी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। धान के कारण केंद्र सरकार की दलहन-तिलहन विकास योजनाओं का रकबा कम हुआ है। जशपुर में अरहर का उत्पादन होता था, जो अब बेहद कम हो गया है। ढाई लाख हेक्टेयर में चना का उत्पादन होता है। 5 लाख टन पैदावार है। राज्य के मैदानी हिस्से दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, मुंगेली, बालोद, धमतरी, बिलासपुर और रायपुर के किसान चना लगाते हैं।

छत्तीसगढ़ : रायपुर-बिलासपुर में छापे; 50 से ज्यादा गिरफ्तार, सैकड़ों टैबलेट-इंजेक्शन जब्त, गृहमंत्री साहू बोले-तस्करी रोको…

0

प्रदेशभर में नशीली दवाओं की तस्करी और नशेड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर में कई जगह छापे मारकर 50 से अधिक तस्करों और नशेड़ियों को पकड़ा। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और सिरप जब्त की गईं। बिलासपुर में दो तस्करों से 1800 से ज्यादा रेक्सोजेसिक अौर एविल इंजेक्शन की 600 डोज मिलीं। सरकार ने भी अब नशीली दवाओं गलत उपयोग के लिए पॉलिसी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने घोषणा की है कि नशीली दवाओं की तस्करी रोकने अलग टीम बनेगी। गृहमंत्री साहू बुधवार को महासमुंद एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा  कि जल्द ही नशीली दवाओं के तस्करों को पकड़ने राज्य स्तरीय टीम गठित की जाएगी। इस बीच बुधवार को रायपुर के अलग-अलग थानों में पुलिस ने 40 से अधिक नशेड़ियों को पकड़ा। इनमें ज्यादातर नाबालिग हैं, लेकिन सभी गली मोहल्लों और सड़कों के किनारे बैठकर नशा कर रहे थे। कुछ नाबालिगों के पास से नशे की गोलियां भी मिलीं।  
 

2.23 लाख की शराब जब्त, मध्यप्रदेश से भिलाई के लिए भेजी 
बेलगहना क्षेत्र से 2 लाख 23 हजार की शराब जब्त की। इन्हें मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाकर खपाने की कोशिश चल रही थी। दारसागर तिराहे पर घेराबंदी कर तस्करों का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। दुर्ग सुपेला का टेम सिंह साहू और मोहम्मद शोएब खान शराब। गाड़ी में 43 पेटी शराब मिली।

नशीली दवाओं के लिए जरहाभाठा बदनाम, वहीं पहली बड़ी कार्रवाई
नशीली दवाओं और अड्‌डेबाजी के लिए चर्चित बिलासपुर के जरहाभाठा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यहां पप्पू श्रीवास और अविनाश निषाद से 1800 रेक्सोजेसिक व 600 एविल इलेक्शन जब्त किए गए। दोनों जरहाभाठा के जतिया तालाब के आस-पास नशीली दवाओं की तस्करी करते थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे मध्यप्रदेश से नशे का इंजेक्शन मंगवाते हैं। कटनी के किसी मजदू पाल का नाम उन्होंने बताया है। वही उन्हें नशे वाली दवा सप्लाई करता है। सिरगिट्टी से पुलिस ने 100 एमएल की 32 कफ सिरप जब्त की। यहां भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरगिट्टी के तिफरा भैरव बाबा मंदिर के पास नशे के दो कारोबारी बाइक में घूम रहे हैं। घेराबंदी कर मोहम्मद आरिफ और समीर खान को पकड़ा गया। उनके बैग में फेंसेडिल-टी सिरप की 32 शीशी बरामद हुई। 

ओडिशा से तस्करी रोकने महासमुंद में विशेष टीम : छत्तीसगढ़ में ओडिशा के रास्ते ही सबसे ज्यादा नशीली दवाएं और सिरप आ रही हैं। गृहमंत्री का महासमुंद में अलग से टीम गठित करने का ऐलान, उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। गृहमंत्री ने सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान ही अफसरों से बैठक के लिए समय निकाला और उनसे नशीली दवाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।