Home Blog Page 2417

कंपनी को रोबोट के लिए चाहिए इंसानी चेहरा, देगी 92 लाख रुपए

0

लंदन (London) की टेक कंपनी जियोमीक एक ऐसा रोबोट बना रही है, जो बिल्कुल इंसान जैसे दिखाई देगा। कंपनी के मुताबिक, रोबोट (Robot) का नाम वर्चुअल फ्रेंड होगा। रोबोट का निर्माण अगले साल शुरू होगा। वर्तमान में रोबोट निर्माण की योजना कहां तक पहुंची है, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालाकि, कंपनी का कहना है कि उसको रोबोट के लिए इंसानी चेहरे की तलाश है। कंपनी इसके लिए इंसान को 92 लाख रुपए देने को तैयार है। शर्त है कि चेहरा दयालु और फ्रेंडली दिखना चाहिए। इंसान का चयन होने के बाद कंपनी चेहरे के लिए बाकायदा एग्रीमेंट कराएगी और रकम अदा करेगी।

कंपनी का कहना है, हम जानते हैं यह एक बेहद अलग तरह का डिमांड है, जो खासतौर पर अलग दिखने वाले इंसान के लिए है। किसी भी व्यक्ति के लिए अपने चेहरे का लाइसेंस एग्रीमेंट करवाना एक बड़ा फैसला है। मॉडल तैयार होने के बाद करार कर चुके इंसान का हू-ब-हू चेहरा रोबोट पर तैयार करके लगाया जाएगा। वह एक आम रोबोट की तरह नहीं दिखेगा, उसकी भी एक अपनी पहचान होगी। रोबोटिक्स कंपनी इस विशेष ह्यूमेनॉयड रोबोट पर 5 साल से काम कर रही है, प्रोजेक्ट आइडिया लीक न हो इसके लिए खास एहतियात बरती गई। हालांकि अब कंपनी का कहना है कि अगले चरण में रोबोट के निर्माण के लिए जिन भी चेहरों का इस्तेमाल किया जाएगा उनका पूरा विवरण दिया जाएगा।

तेजस एक्सप्रेस में काम कर रही महिलाओं ने की बड़ी शिकायत, यात्रियों की इस हरकत से हैं परेशान

0

देश की पहली कॉरपोरेटेड ट्रेन तेजस अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि इस ट्रेन ने अपने शुरुआती दिनों में सत प्रतिशत बुकिंग प्राप्त की थी। लेकिन बीते दिनों यह ट्रेन 40 से 50 फ़ीसदी सीटें खाली रहने के चलते चर्चा का विषय बनी थी। लेकिन इस बार यह ट्रेन जिस वजह से यह ट्रेन चर्चा में आई है, वह बेहद चौंकाने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजस एक्सप्रेस में एरोप्लेन की भांति रेल होस्टेस काम कर रही हैं, जो यात्रियों को खाना परोसने सहित तमाम अन्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने आईआरसीटीसी से एक बड़ी शिकायत की है।

तेजस एक्सप्रेस में काम कर रही सभी एयर होस्टेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह इस ट्रेन में आने वाले सभी यात्रियों की सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की हरकत से बेहद परेशान हैं। कई यात्री उन्हें बिना बताए सेल्फी लेने लगते हैं या वीडियो बनाने लगते हैं। जिससे उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिलहाल आईआरसीटीसी ने इस बात को लेकर कोई भी कड़ा नियम नहीं बनाया है।

सुनकर हुए सब हैरान ! 21 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं ये महिला , जाने इसकी पूरी सच्चाई.

0

आज के समय देखा जाये तो दो बच्चों को पलना आसान काम नहीं हैं तो वहीं 21 को पलना मतलब बहुत महान काम हैं। बतादें की ऐसी ही एक खबर सामने आई हैं जहां यहां की महिला ने पूरे 21बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।

बतादें की ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि यह महिला एक बार फिर से गर्भवती हो गई है। यानी अब वो अपने 22वें बच्चे को जन्म देगी। एक यूट्यूब वीडियो के जरिए महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए गर्भवती होने की पुष्टि की है।

सावधान : बुरे फंसे बेचारे शॉपिंग करके, इन 7 तस्वीरों में देखिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का नतीजा

0

अगर हम सामने कोई सामान खरीदते हैं तो हम पता लगा सकते हैं कि क्या गलत है और क्या नहीं। लेकिन बात करें ऑनलाइन शॉपिंग कि तो बहुत सारे लोगों के साथ गलत होता है। इसका कारण यह है कि उन्हें सही से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करना आता। ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन सामान सही नहीं मिलता। आज हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिनमें देखिए कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करके धोखे का शिकार बन गये।

1. ऐसा बनियान बिना मंगाये ही रह जाता। इन्होंने तो कुछ ओर ही भेज दिया।

2. इसे क्या पता था कि कुछ ऐसा निकलेगा। पैसे भी गये और काम की चीज भी नहीं मिली।

3. सारा कचरा भरकर दे दिया। ऐसा पंच बैग मंगाता ही नहीं तो अच्छा रहता। हद होती है यार।

4. बढ़िया चादर मंगाने की सोची और ये आफत आई। अब इसे ओढ भी नहीं सकते।

5. भाई कुर्सी की साइज देखकर तो भेज देते। इस पर बैठना तो दूर, कुछ कर भी नहीं सकते।

6. आप ही बताओ ये पूरे चेहरे पर आ जायेगा क्या, ये लोग कुछ समझते ही नहीं है।

7. आईपेड देखकर क्या कहें, इसे देखकर तो हंसी नहीं रूक रही। लोग पैसे के लिए क्या कुछ कर देते हैं।

रोंगटे खड़े करने वाली है इस गुड़िया की कहानी, रात में हिलाती है मुंह और झपकाती हैं पलकें

0

कठपुतलियों की तरह गुड़ियों के इस्तेमाल के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। इस कलाकारी को वेंट्रिलोक्विस्ट कहते हैं। वेंट्रिलोक्विस्ट कलाकार गुड़ियों का इस्तेमाल कठपुतलियों की तरह करते हैं और बिना अपने होठों को हिलाए उस गुड़िया की आवाज निकालते हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह गुड़िया खुद बोल रही हो। लेकिन अगर आपका पाला किसी ऐसी वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया से पड़ जाए जो बिना अपने साथी इंसान के हिल रही हो या बात कर रही हो तो आपकी भलाई इसी में है कि आप अस गुड़िया से जितना हो सके उतना दूर रहें।

दरअसल, इंग्लैंड के रहने वाले माइकल डायमंड को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी कैंप में कैदी रहे एक व्यक्ति की वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया मिल गई, जिसका नाम मिस्टर फ्रित्ज है। माइकल ने मिस्टर फ्रित्ज को एक ग्लास कैबिनेट में संभाल कर रख दिया। लेकिन इस गुड़िया की कुछ गतिविधियों के कारण माइकल हैरान हो गए। उन्होंने गौर किया कि रात के समय उस कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता था जिसमें मिस्टर फ्रित्ज को रखे थे। माइकल रोज सुबह दरवाजे को फिर से बंद कर देते थे।

पहले तो माइकल ने इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उन्होंने इस घटना की जड़ तक जाने का फैसला किया और इसके तह तक जाने के लिए उन्होंने जिस कमरे में मिस्टर फ्रित्ज को रखा था उसमें एक कैमरा लगा दिया। कैमरे से उन्होंने दो रातों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया।

माइकल ने जब विडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। विडियो में कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता है और गुड़िया अपना मुंह हिलाते और आंखें झपकाते नजर आ रही है। एक निर्जीव वस्तु स्वयं कैसे हिल सकती है इस बात का माइकल को कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि उस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं हैै। यहां तक कि कमरे में हवा आने तक की कोई जगह भी नहीं है और कैबिनेट का दरवाजा भी कुंडी के सहारे बंद रहता है तो वह अपने आप कैसे खुल सकता है।

माइकल को विश्वास हो गया है कि दूसरे विश्वयुद्ध के समय की इस वेंट्रिलोक्विस्ट गुडिया पर किसी प्रेत आत्मा का साया है और यह भूतिया है। उन्होंने जब पूरी बात अपनी पत्नी शैली व बेटी एंबर को बताई तो उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। माइकल ने उस ग्लास डिसप्ले कैबिनेट को चेन व ताले से बंद कर दिया है और उसपर कपड़ा ढक दिया है।

माइकल ने बताया कि जब वह विडियो देख रहें थे तभी उन्हे अजीब तरह का आभास हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह पूरा किस्सा देखकर वह कुछ हद तक हैरान हैं लेकिन जिस तरह से कैबिनेट का दरवाजा बार-बार स्वंय खुल रहा था उन्हें कुछ गड़बड़ी का आभास था। उन्होंने बताया कि मैने कमरे में सिर्फ मजे के लिए कैमरा लगाया था। मुझे कुछ बहुत बड़ा होने उम्मीद नहीं थी लेकिन जब सच में कुछ बड़ा हुआ तो यह चौंकाने वाला था।

मिस्टर फ्रित्ज को सेना से जुड़ी चीजों को एकत्र करने वाले एक व्यक्ति ने माइकल को दिया था। अब माइकल आराम से मिस्टर फ्रित्ज के डरावने कमरे में रहते हैं। इस कमरे को माइकल फ्रीक रूम कहते हैं। शौकिया तौर पर चीजें एकत्र करने वाले माइकल कहते हैं कि उनकी पत्नी और बेटी मिस्टर फ्रित्ज से नफरत करते हैं और उन्हें पता है कि क्यों लोग मिस्टर फ्रित्ज को पसंद नहीं करते लेकिन वह उस गुड़िया से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं। उनका कहना है कि वह जिन भी चीजों को एकत्र करते हैं उनसे भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह जानना है कि इस घटना के पीछे क्या कारण है।

इस दिन से जियो फिर से पूरी तरह से फ्री हो जाएगा, ग्राहक खुशी से झूम रहे हैं

0

रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की है कि वॉइस कॉल अब अपने नेटवर्क पर मुफ्त नहीं है और तब से वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल जैसी कंपनियों के लिए जियो की काल पर 6 पैसा प्रति मिनट लिया जा रहा है| जियो के इस फैसले से ग्राहकों की संख्या पर क्या असर पड़ता है| इसके अलावा इस टेलीकॉम कंपनी ने अपनी मौजूदा रिपोर्ट योजनाओं को भी संशोधित किया है और वह आईयुसी टॉप अप प्लान के साथ में जियो ने सभी प्लान अब तक आईयुसी टॉप अप के साथ आते हैं| उनको एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनल पर कॉल करने के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं|

रिलायंस जियो ने अभी से अपने नेटवर्क पर लेड लाइन पर कॉल की जाने वाली कॉल मुफ्तही रखी है वो रिलायंस जियो ने कहा है कि इस समय शुरू हुआ आईयुसी चार्ज 31 दिसंबर 2019 तक चलेगा और यह उम्मीद की जा रही है कि अगले साल को शुरुआत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया एसी चार्ज को सुन्न कर देगा|

उसके बाद से जो एक बार फिर से अपने मुफ्त कॉलिंग की सेवाएं उपलब्ध करा सकता है| हम आपको बता दें कि जियो ने कहा है कि जैसे ही ट्राई आईयुसी रिचार्ज को खत्म करता है| वैसे ही जियो की ओर से यह रिचार्ज को खत्म कर दिया जाएगा और ग्राहक इस फैसले से बहुत खुश हैं|

Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स

0

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन दिनों फेस्टिव सीजन सेल चल रही है। वहीं, चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने इस सेल में अपनी Z सीरीज के अंदर आने वाले Vivo Z1 Pro और Z1xकुछ घंटों में 10 लाख से ज्यादा सेल किया गया है। वीवो ने इस बात की जानकारी खुद दी है। इन डिवाइसेज की बिक्री Flipkart पर हुई है।

दरअसल, कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक पोस्टर जारी कर इस बात का खुलासा किया कि Vivo Z सीरीज के फोन की सेल 1 मिलियन की गई है। हालांकि, अभी भी इन दोनों फोन को सेल किया जा रहा है।

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैन SD712 प्रोसेसर है। फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा दिए है जो AI फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। रियर में एक 16एमपी एफ/1.78 प्राइमरी कैमरा व 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर के साथ 2एमपी एफ/2.4 थर्ड सेंसर है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

Vivo Z1x की स्पेसिफिकेशन्स

जहां तक Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में “यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है।

वीवो ज़ेड1 प्रो स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.3 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.7 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 712
4 जीबी रैम
डिसप्ले
6.53 इंच (16.59 सेमी)
1080×2340 पिक्सल, 395 पीपीआई
आईपीएस एलसीडी
कैमरा
16 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
एलईडी फ्लैश
32 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
नॉन रिमूवेबल

वीवो ज़ेड1 प्रो प्राइस और प्राइस देखें

Rs. 14,200.00

वीवो ज़ेड1 प्रो वीडियो

बेरहमी से मारा जा रहा था पति, कार में बैठी पत्नी देखती रही मौत का तमाशा, चौंकाने वाली हकीकत आई सामने

0

जन वितरण प्रणाली के दुकानदार और दुर्गा पूजा समिति के सदस्य कार्तिक केसरी की हत्या की साजिश उनकी पत्नी प्रीति केसरी ने ही रची थी। उसने अपने प्रेमी अंकित केसरी से मिलकर 28 सितंबर की रात बाढ़ू गांव के पास उनकी हत्या करायी थी। पति की हत्या के समय प्रीति भी मौजूद थी। रांची पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कार्तिक की हत्या से पहले उसके लोकेशन की पूरी जानकारी अंकित को फोन पर दी थी।

उसने फोन पर अंकित को मार्ग और रूकने का स्थान भी बताया था। इधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी अंकित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंकित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि प्रीति लोधमा के कुलहुट्टू गांव की रहने वाली है। उसी गांव में अंकित केसरी भी रहता है। शादी के पहले से ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। प्रीति से मिलने के लिए अंकित अक्सर पिठोरिया आया करता था। हत्या से कुछ दिन पहले कार्तिक ने गांव में एक शादी समारोह में प्रीति और अंकित को एक साथ देखा लिया था। पूछने पर प्रीति के साथ कार्तिक का विवाद भी हुआ था। इसके बाद ही प्रीति अपने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या की योजना तैयार कर ली थी।

कार्तिक केसरी 28 सितंबर की रात रांची से अपनी पत्नी प्रीति केसरी के साथ खरीदारी कर पिठोरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार्तिक केसरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने कांके थाना क्षेत्र स्थित बाड़ू चौक के समीप शौच करने के लिए कार्तिक अपनी गाड़ी रोके। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। बाइक सवार अपराधी ने कार्तिक के सिर पर रॉड से हमला किया था, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। यह सब हो रहा था, लेकिन पत्नी गाड़ी से नहीं उतरी। अपराधियों के जाने के बाद पत्नी अपने घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे। घायल कार्तिक को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां रात लगभग 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

अनीश गुप्ता, एसएसपी रांची ने बताया किराशन डीलर कार्तिक केसरी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। कार्तिक की पत्नी प्रीति ने ही प्रेमी अंकित से मिलकर उनकी हत्या करवायी थी। प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

कार्तिक अपने मां-बाप की इकलौती संतान थे। हत्या की सूचना मिलते ही पिता जनार्दन केशरी, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक की दो बेटिया हैं- एक सात वर्ष की और दूसरी तीन वर्ष की। रविवार की देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया। कार्तिक के अंतिम दर्शन के लिए विधायक जीतूचरण राम, पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा, सुरेश बैठा और अनिल टाइगर समेत क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

‘वॉर’ फिल्म ने दूसरे वीकेंड में की ताबड़तोड़ कमाई, सलमान खान की तीन फिल्मों को छोड़ा पीछे

0

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस फिल्म ने अपने 11वें दिन 11.80 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म के 12 वें दिन के कलेक्शन में रविवार होने के कारण उछाल आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने रविवार को लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। और फिल्म ने 12 दिनों में कुल 272.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

और यह इस साल की कबीर सिंह के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आपको बता दूं कि इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म के कारण इस फिल्म की स्क्रीन्स कम हुई है। पर यह फिल्म फिर भी बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है।

और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की तीन बड़ी फिल्मों को पिछे छोड़ दिया है। जहां इस फिल्म ने 272.75 करोड़ की कमाई के साथ किक 233 करोड़, प्रेम रतन धन पायो 207.40 करोड़ और भारत का 211 करोड़ की कमाई को पिछे छोड़ दिया है। और इसी के साथ यह फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

इस दिन से जियो फिर से पूरी तरह से फ्री हो जाएगा, ग्राहक खुशी से झूम रहे हैं

0

रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की है कि वॉइस कॉल अब अपने नेटवर्क पर मुफ्त नहीं है और तब से वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल जैसी कंपनियों के लिए जियो की काल पर 6 पैसा प्रति मिनट लिया जा रहा है| जियो के इस फैसले से ग्राहकों की संख्या पर क्या असर पड़ता है| इसके अलावा इस टेलीकॉम कंपनी ने अपनी मौजूदा रिपोर्ट योजनाओं को भी संशोधित किया है और वह आईयुसी टॉप अप प्लान के साथ में जियो ने सभी प्लान अब तक आईयुसी टॉप अप के साथ आते हैं| उनको एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनल पर कॉल करने के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं|

रिलायंस जियो ने अभी से अपने नेटवर्क पर लेड लाइन पर कॉल की जाने वाली कॉल मुफ्तही रखी है वो रिलायंस जियो ने कहा है कि इस समय शुरू हुआ आईयुसी चार्ज 31 दिसंबर 2019 तक चलेगा और यह उम्मीद की जा रही है कि अगले साल को शुरुआत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया एसी चार्ज को सुन्न कर देगा|

उसके बाद से जो एक बार फिर से अपने मुफ्त कॉलिंग की सेवाएं उपलब्ध करा सकता है| हम आपको बता दें कि जियो ने कहा है कि जैसे ही ट्राई आईयुसी रिचार्ज को खत्म करता है| वैसे ही जियो की ओर से यह रिचार्ज को खत्म कर दिया जाएगा और ग्राहक इस फैसले से बहुत खुश हैं|