Home Blog Page 2428

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ…

0

 महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज सात बजे शुरू हो गया। इसके साथ ही बिहार तथा महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा और 15 राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए भी मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल(वीवीपैट) मशीन का उपयोग किया जा रहा है। राज्य के 46 निवार्चन क्षेत्रों के 96661 मतदान केन्द्रों पर करीब 1.35 लाख वीपीपैट मशीनें और 1.80 लाख ईवीएम लगायी गयी है तथा 1.27 कंट्रोल यूनिट तैनात की गयी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 3239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 150 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी -शिवसेना-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महागठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में कुल 1168 उम्मीदवार हैं। यहां सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उनके कैबिनेट सहयोगी रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनकड़, अनिल विज , कविता जैन, कृष्णलाल पंवार, कणदेव कम्बोज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, विधानसभा अध्यक्ष कंवलपाल गुर्जर , ओलम्पियन संदीप सिंह, योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट, कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और रघुबीर सिंह कादियान, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, कर्ण सिंह दलाल और कुलदीप सिंह बिश्नोई, इनेलो के अभय सिंह चौटाला और जजपा की नैना चौटाला की किस्मत दांव पर लगी है।

दूसरी तरफ दूसरी तरफ बिहार में समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में जलालपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ कैंट, गंगोह, मानिकपुर, बल्हा, इग्लास, जैदपुर, गोविंदनगर और घोसी , बिहार में किशनगंज, सामिरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर , मध्य प्रदेश में झाबुआ, छत्तीसगढ़ में चित्रकोट, ओडिशा में बिजेपुर, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला और पच्छाद, पंजाब में मुकेरिया, फगवाड़ा, दारचा और जलालाबाद, पुड्डुचेरी में कामराजनगर, तमिलनाडु में विकरावंडी और ननगुनेरी, असम में राताबाड़ी, जानिया, रंगपाड़ा और सोनाटी,राजस्थान में खींवसर और झुंझनू , तेलंगाना में हुजूरनगर , केरल मे वाटियूरकावु, अरूर, कोन्नि, एर्नाकूलम और मंजेश्वरम, सिक्किम में गंगटोक, मार्तम रामटेक और पोक लोक कमरांग विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कराये जा रहे हैं।

मप्र के झाबुआ में उपचुनाव के लिए मतदान जारी…

0

झाबुआ । मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव के लिए आज आजसुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भानु भूरिया और कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के तहत झाबुआ में कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगी हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। आयोग के निर्देशानुसार डेढ घंटे पहले अर्थात प्रात: साढ़े पांच बजे मोकपोल किया गया। मतदान की सेक्टर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी सतत मॉनीटरिंग कर रहे है। जिले में चार सीआईएसएफ की कंपनी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात की गई हैं, वहीं एसएएफ की चार कंपनी के जवान एवं अन्य जिलों से आए 600 पुलिस कर्मी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।

यहां कुल 2,77,599 मतदाता पांच उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1,39,330 पुरूष मतदाता, 1,38,266 महिला मतदाता एवं तीन तृतीय लिंग मतदाता हैं। विधानसभा झाबुआ में कुल 356 मतदान केंद्रों पर दो हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

यहां विधायक रहे जी एस डामोर के सांसद निर्वाचित होने के कारण उपचुनाव हो रहा है।

छत्तीसगढ़ – खास होगी ​रायपुर नगर निगम की अंतिम सामान्य सभा, विधानसभा अध्यक्ष भी होंगे शामिल…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के नगर पालिक निगम (Municipal Corporation) के इस कार्यकाल की आखरी सामान्य सभा बेहद खास होने वाली है. निगम के इस कार्यकाल की आखरी सामान्य सभा 4 नवंबर को बुलायी गयी है, जिसे यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है. इसमें राजधानी के तमाम 70 वार्ड के पार्षद तो शामिल होंगे ही साथ ही साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत (Dr. Charandas Mahant) और रायपुर (Raipur) के विधानसभा के विधायक और सांसद भी इसमें विशेष रूप से आमंत्रित किये गये हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ही पहले सत्र का संचालन करेंगे और सदन के तमाम पार्षदों को आगामी टिप्स भी देंगे.

रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) की इस आखरी सामान्य सभा में शहर विकास से जुड़े एजेंडे सहित एक घंटे का प्रश्नकाल भी होगा. नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) से पहले वर्तमान परिषद की ये अंतिम सामान्य सभा है, जिसे लेकर महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि सामान्य सभा में डॉ. चरणदास महंत ने आने के लिए अनुमति दे दी है. इसके अलावा रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर क्षेत्र विधायक कुलदीप जुनेजा, पश्चिम क्षेत्र विधायक विकास उपाध्याय के अलावा धरसींवा क्षेत्र की विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और सांसद सुनील सोनी को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है.

दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव
बता दें कि इसी साल के अंत में रायपुर नगर निगम के चुनाव होने हैं. संभावना जताई जा रही है कि इस सामान्य सभा के बाद ही आचार संहिता लागू की जा सकती है. ऐसे में रायपुर की शहर सरकार अपनी अंतिम सामान्य सभा को बेहद खास बनाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत ही प्रदेश के नामी जनप्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस सामान्य सभा के जरिए कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी ताकत भी दिखाने की कोशिश करेगी. 

आखिर नेवला और सांप क्यों होते है एक दूसरे की जान के दुश्मन जाने क्या है कारण…

0

सांप और नेवले की लड़ाई आपने भी देखी होगी। इस लड़ाई में कभी सांप का पलड़ा भारी होता है कभी नेवले का, इस दौरान दोनों ही लहू लुहान हो जाते है। ज्यादातर मामलों में नेवला सांप को मार देता है। और जीत अधिकतर नेवले की ही होती हैं। सांप और नेवला एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं और जब भी ये एक दूसरे के सामने होते हैं तो दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं।

सांप के जहर से क्यो नही मरता नेवला:

साथ ही भारत में पाया जाने वाले भूरे नेवले पर सांप के जहर का असर भी कम होता है। लेकिन यह भी माना जाता है कि कि इस खूनी लड़ाई के बाद ज्यादातर नेवले खुद ही मर जाते हैं क्योंकि सांप के जहर का असर उन पर कुछ समय के बाद होता है। लेकिन ये हर मामले में नहीं होता क्योंकि नेवला सांप को बड़ी सावधानी से पकड़ता है।

# सांप वेसे फुर्तीला होता है, लेकिन नेवला बहुत अधिक चपलता और फुर्ती से सांप के साथ लड़ता है और पूरा प्रयास करता है कि सांप उसे डस नही पाए, उसका यही फुर्तीला पन उसे सांप के जहर से बचाता है।

# इस युद्ध मे सांप ने नेवले को डस भी लिया तो भी नेवले पर उसका असर नही होता है क्योंकि नेवले के पास विशेष एसिट्लोक्लिन रिफ्लेक्स होते हैं जो सांप के जहर, जिसमें न्यूरोटाक्सिन होता है, जो सांप के जहर के लिए प्रतिरक्षित होते है। यह रिसेप्टर की ढाल इसके उत्परिवर्तित डीएनए है, के कारण बन जाती है।

# नेवले का DNA अल्फा और बीटा ब्लॉकर्स प्रस्तुत करता है और जो जहर के रेसेप्टर्स के साथ बधंने में अप्रभावी होता है। इस वजह से नेवले की जान अधिकांशतः बची रहती हैं

ऐसे करें फटी एड़ियों का इलाज, जल्द मिलेंगे फायदे…

0

फटी एड़ियों से कई बार हमको शर्मिदा होना पड़ता हैं लोगो से सामने। क्युकि फटी एड़ियों से हम किसी के सामने खुलकर नहीं बैठ सकते। फटी एड़ियां कई बार शरीर में कमी की वजह से भी होती हैं। इसलिए आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी एड़ियां मुलायम और कोमल बन जाएगी।

नारियल तेल
इस तेल को हल्का गर्म कर सोने से पहले इससे एड़ियों पर लगाएं और मोजे पहनकर सो जाएं। उठकर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा 10-12 दिन करे।

ग्लिसरीन व गुलाबजल

ग्लिसरीन की एक चौथाई मात्रा में तीन चौथाई गुलाबजल मिलाकर एड़ियों पर 15-20 मिनट लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से फटी एड़ियों से राहत मिलेगी।

गुनगुने पानी में 10 मिनट को पैरों डुबो कर रखें। तीन चम्मच चावल का आटा , दो चम्मच शहद और आधा चम्मच एपल सिडार विनेगर व आधा चम्मच ऑलिव आयल मिक्स करके पेस्ट बनायें। इस प्रकार तैयार स्क्रब से एड़ियों को स्क्रब करें। इस प्रकार स्क्रब करने से डेड स्किन निकल कर एड़ियां मुलायम हो जाती है।

एक चम्मच वैसलीन में एक नीबू का रस अच्छे से मिक्स कर लें। इसको फटी एड़ियों पर और बाकि पैर पर हल्की मालिश करते हुए लगाएं। कुछ दिन इस प्रयोग से एड़ी चमकने लगेगी।

Amazon, Flipkart की बढ़ेंगी मुश्किलें!, DPIIT ने कैपिटल स्ट्रक्चर समेत मांगी कई जानकारियां…

0

सरकार ने देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट से उनके मंच के शीर्ष पांच विक्रेताओं के नाम, पसंदीदा विक्रेताओं के उत्पादों की सूची, प्रमुख वेंडर्स के सामानों की प्राइस लिस्ट और विक्रेताओं को दिए जाने वाले समर्थन के बारे में खुलासा करने आदि का ब्यौरा मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, खुदरा व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इडिया ट्रेडर्स कैट) की शिकयत को गंभीरता से लेते हुए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग डीपीआईआईटी) ने इन दोनों कंपनियों को अलग-अलग प्रश्नावली भेजकर ये सूचनाएं मांगी हैं। डीपीआईआईटी ने इन कंपनियों से उनके कैपिटल स्ट्रक्चर, बिजनेस मॉडल और इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम की भी डिटेल मांगी है।

कैट ने अपनी शिकायत में कहा था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट ने मेगा फेस्टिवल सेल की आड़ में सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई पॉलिसी का उल्लंघन कर रही हैं। इस बारे में अमेजन और फ्लिपकार्ट को मीडिया क्वेरी भेजे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला। कैट ने आरोप लगाया है कि ये कंपनियां बेहद सस्ते दाम पर प्रॉडक्ट की पेशकश कर अनैतिक तरीके अपना रही हैं साथ ही अनुचित गतिविधियों का अनुसरण करके बाजार बिगाड़ने वाली कीमत की पेशकश कर रही हैं।

बता दें कि डीपीआईआईटी अमेजन व फ्लिपकार्ट और कैट के सदस्यों के साथ अलग-अलग कई बैठकें कर चुका है। गौरतलब है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि सरकार वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट तथा अमेजन के खिलाफ बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के मुद्दे की जांच कर रही है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट को भेजी गई प्रश्नावली में जो डिटेल मांगी गई हैं, उनमें उनके मंच पर सूचीबद्ध विक्रेताओं की कुल संख्या, नियंत्रित और अनियंत्रित विक्रेताओं की सूची और उनकी हिस्सेदारी, डिस्ट्रीब्यूटर व रिटेलर की प्रमुख वेंडर्स के लिए प्राइस लिस्ट तथा शीर्ष 5 विक्रेताओं की कुल बिक्री के अनुपात से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा पेमेंट गेटवेज के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट के गठजोड़ के बारे में भी ब्यौरा मांगा गया है। सूत्रों ने कहा कि उनसे मंच से जुड़े पेमेंट गेटवे भुगतान मंचों) की जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है।

जानिए क्या कहती है एफडीआई पॉलिसी

मौजूदा एफडीआई पॉलिसी के मुताबिक, सरकार ने ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस मॉडल में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दे रखी है। हालांकि इन्वेंट्री आधारित मॉडल पर यह लागू नहीं होती है। ई-कॉमर्स कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर ​बिकने वाले प्रॉडक्ट की कीमतों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित नहीं कर सकती हैं।

इस बार बासमती धान की होगी बंपर पैदावार, धान का रकबा पिछले साल से 36 फीसदी बढ़ा…

0

 धान का रकबा चालू फसल वर्ष 2019-20 जुलाई-जून) के दौरान 83 जिलों में पिछले साल के मुकाबले 36 फीसदी बढ़ा है जबकि धान बासमती छोड़कर अन्य धान की वेरायटीज) के रकबे में 6.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह जानकारी नेशनल कोलेटेरल मैनेजमेंट सर्विसेस द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण से मिली है।

यह सर्वेक्षण कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा करवाया गया था। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 27 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू खरीफ सीजन में देश में धान का रकबा 382 लाख हेक्टेयर है जबकि पिछले साल इस अवधि में 387 लाख हेक्टेयर था।

मगर, एनसीएमएल द्वारा चयनित 83 जिलों में करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार, चालू खरीफ सीजन में धान का अनुमानित रकबा 62,04,000 हेक्टेयर है जोकि पिछले साल के 58,25,000 हेक्टेयर से 6.5 फीसदी अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार, बासमती धान का रकबा इन 83 जिलों में 36 फीसदी बढ़ा है जिसमें सबसे ज्यादा वृद्धि उत्तर प्रदेश में हुई और उसके बाद हरियाणा में बासमती का रकबा बढ़ा है।

बासमती के कुल रकबे में हरियाणा को योगदान 42 फीसदी, जबकि पंजाब का 29 फीसदी और उत्तर प्रदेश का 24 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में बासमती का रकबा 92.8 फीसदी बढ़ा है जबकि हरियाणा में 42.5 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 24.1 फीसदी और उत्तराखंड में 14.6 फीसदी। वहीं, पंजाब में बासमती का रकबा 8.4 फीसदी बढ़ा है जबकि जम्मू-कश्मीर में चार फीसदी घटा है।

रामपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान पकड़े गए 6 फर्जी पोलिंग एजेंट…

0

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान के सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान शुरू होने के बाद वहां से 6 फर्जी पोलिंग एजेंट के पकड़े जाने की खबर है। रजा डिग्री कॉलेज के पास से दो फर्जी पोलिंग एजेंट पकड़े गए। इनमें से एक ने खुद को सपा तो दूसरे ने भाजपा से जुड़ा हुआ बताया है। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि फर्जी पोलिंग एजेंट से पूछताछ चल रही है।

रामपुर के चुनावों में आजम खान का दबदबा रहा है। 1980 में वे पहली बार रामपुर से विधायक बने थे। इसके बाद से आजम खान यहां से 9 बार विधायक बन चुके हैं। यूपी में सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खान ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत दर्ज की थी। 2019 में वे लोकसभा चुनाव लड़े और जया प्रदा को हराकर सांसद बने तो विधायक सीट उन्होंने खाली कर दी। हो रहे उपचुनाव में सपा ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को यहां से मैदान में उतारा है जिनको जिताने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान सांसद पति ने पूरी ताकत झोंक दी।

रामपुर सीट पर सात उम्मीदवारों में जंग

रामपुर सीट पर विधायक पद की दौड़ में सात उम्मीदवार हैं। तजीन फातिमा को टिकट देकर समाजवादी पार्टी और आजम खान दोनों ही यहां अपनी सीट बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू और बसपा ने जुबैर मसूद खां को टिकट दिया है।

9 बजे तक 6 फीसदी वोटिंग

रामपुर में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बारे में अब तक मिली सूचना के मुताबिक सुबह 9 बजे तक छह प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

क्या आप यूएई में नौकरी की तलाश कर रहे हैं? यहाँ अवसर हैं!

0

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में नौकरियों की तलाश मानव संसाधन और अमीरीकरण मंत्री द्वारा नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं दोनों के लिए एक नया ‘वर्चुअल लेबर मार्केट’ मंच शुरू करने के बाद सरल हो गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मंच नौकरी चाहने वालों को उनके कौशल और क्षमताओं के अनुसार सही नौकरियां खोजने में मदद करेगा।

कौशल और अनुभव का उल्लेख करें।

पंजीकरण पूरा होने के बाद, नौकरी चाहने वाले अवसरों की तलाश कर सकते हैं। अपनी प्रोफ़ाइल और नौकरी की आवश्यकता के बीच मैच के प्रतिशत से संतुष्ट होने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खलीज टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सहायक श्रमसाध्य श्रम मामलों के सहायक अंडरटेकर, आयशा मोहम्मद अहमद बेलहरफिया ने कहा कि मंच उपयुक्त अवसरों की तलाश में नौकरी चाहने वालों की मदद करने के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का उपयोग करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ता के अनुकूल है।

छत्तीसगढ़ – पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि आज का यह दिन उन शहीदों को समर्पित है, जो कर्तव्य की बलिवेदी पर देश की सेवा करते हुए न्यौछावर हो गए। मैं पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन समस्त शहीदों को शत-शत नमन करती हूं।